अंतरराष्ट्रीय
भारत बनाम दक्षिण अफ्रिका टी-20 : राहुल, सूर्यकुमार ने ठोका अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराया
उपकप्तान केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत को टी20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका पर आठ विकेट से जीत दिला दी।
पिच तेज गेंदबाजों के लिए मुफीद थी। अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर ने मैच की शुरुआत में 5 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को संभलने का मौका नहीं दिया। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज ने भी रोहित शर्मा और विराट कोहली को जल्दी आउट करने में सफलता हासिल की, लेकिन राहुल और सूर्यकूमार ने शानदार बल्लेबाजी की।
मेजबान टीम को एक शुरूआती झटका तब लगा जब दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा को आउट कर दिया। विराट कोहली ने एनरिक नॉर्टजे की एक छोटी और वाइड गेंद को मारने काटने की कोशिश की,लेकिन अतिरिक्त उछाल की वजह से वह विकेट कीपर को कैच थमा बैठे। इसके बाद राहुल और सूर्यकुमार ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और दोनों ने अपना अर्धशतक लगाया और टीम को शानदार जीत दिला दी।
संक्षिप्त स्कोर: 20 ओवर में दक्षिण अफ्रीका 106/8 (केशव महाराज 41, एडेन मार्कराम 25; अर्शदीप सिंह 3/32, दीपक चाहर 2/24) 16.4 ओवर में भारत ने लक्ष्य हासिल कर लिया। 110/2 (केएल राहुल 51 नाबाद, सूर्यकुमार याद- नाबाद 50), कगिसो रबाडा 1/16, एनरिक नॉर्टजे 1/32)
अंतरराष्ट्रीय
नेपाल के धादिंग में त्रिशूली नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, मौत का आंकड़ा 18 तक पहुंचा

काठमांडू, 23 फरवरी : नेपाल के धादिंग के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी एक बस त्रिशूल नदी में गिर गई। नेपाली मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई।
धादिंग के डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह पश्चिमी पोखरा से राजधानी काठमांडू जा रही एक बस धादिंग के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में त्रिशूली नदी में गिर गई, जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।
धाडिंग के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर बिजय राज सुबेदी ने मीडिया को बताया, “हमने 17 लोगों को मेडिकल कन्फर्मेशन के लिए भेजा है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई लगती है। हमने 27 और लोगों को भी अलग-अलग स्थानीय अस्पताल और काठमांडू के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा है।”
बस सोमवार सुबह करीब 1:30 बजे बेनीघाट रोरंग रूरल म्युनिसिपैलिटी के भैसीगौड़ा इलाके में सड़क से करीब 300 मीटर नीचे नदी के किनारे गिर गई। सुबेदी ने कहा, “एक्सीडेंट की वजह का अभी पता नहीं चला है, क्योंकि बस अपनी लेन में चल रही थी।”
जिला अधिकारियों ने पुष्टि किया कि घटना के वक्त बस में 44 लोग सवार थे।
नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और लोकल लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। अधिकारियों ने कहा कि रात के हालात, मुश्किल इलाका और रेस्क्यू इक्विपमेंट की कमी की वजह से ऑपरेशन में रुकावट आई।
सुबेदी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन का पहला फेज सुबह करीब 6:30 बजे पूरा हुआ। द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक पुलिस ऑफिस, धाडिंग के चीफ शिशिर थापा ने कहा कि मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार ठाकुरी ने कहा कि 25 घायल यात्रियों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे।
नेपाल में हाल के सालों में सड़क हादसों में बढ़ोतरी देखी गई है, साथ ही सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या भी बढ़ी है। ट्रैफिक पुलिस ऑफिस के मुताबिक, एक दशक पहले 4,999 सड़क हादसों की रिपोर्ट आई थी।
ऑफिस ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में, देश में 7,669 सड़क हादसे और 190 मौतें दर्ज की गईं। कुल हादसों में से 278 को गंभीर माना गया। भारी इंसानी नुकसान के अलावा, सड़क सुरक्षा का बड़ा आर्थिक असर भी पड़ता है।
नेपाल में वर्ल्ड बैंक की एक स्टडी से पता चला है कि 2007 से सड़क पर होने वाली चोटों की आर्थिक लागत तीन गुना हो गई है और यह ग्रॉस नेशनल प्रोडक्ट के 1.5 परसेंट के बराबर है।
सड़क हादसों का गरीबों पर भी बहुत बुरा और बहुत ज्यादा असर पड़ता है। वर्ल्ड बैंक ने कहा कि नेपाल में सड़क हादसों में मरने वाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग सड़क पर कमजोर हालत में होते हैं, जैसे पैदल चलने वाले, साइकिल चलाने वाले और मोटरसाइकिल चलाने वाले।
अंतरराष्ट्रीय
भारत-ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार पांच सालों में 20 बिलियन डॉलर से ज्यादा होगा: पीएम मोदी

नई दिल्ली, 21 फरवरी : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें ग्लोबल साउथ में दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए। इसके अलावा, दोनों राष्ट्रप्रमुखों ने संयुक्त बयान भी जारी किया।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “राष्ट्रपति लूला और उनके डेलिगेशन का स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत खुशी हो रही है। जिस आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ आपने पिछले साल ब्राजील में मेरा स्वागत किया था, आज उसी भाव के साथ मैं आपका अभिनंदन करता हूं। यह मेरे लिए विशेष संतोष का विषय है। भारत और ब्राजील के संबंधों को राष्ट्रपति लूला की दूरदृष्टि और प्रेरक संबंधों का लंबे समय से लाभ मिलता रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “बीते कुछ वर्षों में मुझे इनसे कई बार मिलने का सौभाग्य मिला है। हर मुलाकात में भारत के प्रति इनकी गहरी मित्रता और विश्वास को महसूस किया है। राष्ट्रपति लूला के इस दौरे ने एआई इम्पैक्ट समिट की शोभा भी बढ़ाई और हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा भी दी है। मैं उनकी मित्रता और दोनों देशों के संबंधों के प्रति कमिटमेंट के लिए आभार व्यक्त करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा, “आज हमारी चर्चा में हर क्षेत्र में साझा उद्देश्य और साझा प्रेरणा से आगे बढ़ने पर विचार-विमर्श किया है। ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। हम आने वाले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर से आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा व्यापार केवल आंकड़ा नहीं, विश्वास का प्रतिबिंब है। राष्ट्रपति के साथ बड़ा बिजनेस डेलिगेशन इसी विश्वास को दिखाता है। भारत मर्कोसुर के विस्तार से हमारा आर्थिक सहयोग और सुदृढ़ होगा
उन्होंने कहा, “तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में हमारा सहयोग दोनों देशों के साथ पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्व रखता है। हम ब्राजील में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर काम कर रहे हैं। एआई सुपर कंप्यूटर, सेमीकंडक्टर्स और ब्लॉक चेन जैसे क्षेत्र में अपने सहयोग को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। हम दोनों देश मानते हैं कि तकनीक इन्क्लूसिव होनी चाहिए और साझा विकास के लिए एक पुल की तरह काम करना चाहिए।
दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, “ऊर्जा सहयोग हमारे संबंधों का मजबूत स्तंभ रहा है। हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ हम रिन्यूएबल एनर्जी, इथेनॉल ब्लेंडिंग, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल जैसे अनेक क्षेत्रों में भी सहयोग को और अधिक गति दे रहे हैं। ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस में ब्राजील की सक्रिय भागीदारी ग्रीन फ्यूचर के प्रति हमारे साझा संकल्प को दर्शाती है। ब्राजील ने डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कोएलिशन की को-चेयर करने का भी प्रस्ताव दिया है। मैं इस पहल के लिए प्रेसिडेंट लूला को बधाई देता हूं। इस क्षेत्र में ब्राजील का बहुत ज्यादा अनुभव सीडीआरआई को और मजबूत करने में काफी मदद करेगा।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ में जो समझौता हुआ है, वह सप्लाई चेन के निर्माण में एक बड़ा कदम है। रक्षा के क्षेत्र में भी हमारा सहयोग निरंतर बढ़ रहा है। ये एक-दूसरे के प्रति भरोसे और रणनीतिक तालमेल का बड़ा उदाहरण है। हम इस साझेदारी को आगे भी और मजबूत करते रहेंगे। हम कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से नए आयाम दे रहे हैं। हमारा सहयोग दोनों देशों की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करेगा।
पीएम मोदी ने कहा, “हम भारत से ब्राजील को क्वालिटी दवाई की आपूर्ति बढ़ाने पर कदम उठाएंगे। ब्राजील में आयुर्वेद और ट्रेडिशनल मेडिसिन का भी विस्तार किया जाएगा, ताकि होलिस्टिक केयर को बढ़ावा मिले। वैश्विक मंच पर भारत और ब्राजील की साझेदारी सशक्त और प्रभावशाली रही है। लोकतांत्रिक देशों के रूप में हम ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाते रहेंगे। जब भारत और ब्राजील साथ काम करते हैं, तो ग्लोबल साउथ की आवाज मजबूत होगी।”
पीएम ने कहा कि हर समस्या का समाधान डिप्लोमेसी और डायलॉग से होना चाहिए। आतंकवाद पूरी मानवता का शत्रु है। हम इस बात पर भी सहमत हैं कि आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु हैं। वर्तमान समय की चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थाओं का सुधार अत्यंत जरूरी है। हम इस दिशा में भी मिलकर प्रयास करते रहेंगे। आपकी यह यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को और गहराई देगी और आने वाले वर्षों में सहयोग के नए आयाम को स्थापित करेगी।”
अंतरराष्ट्रीय
राष्ट्रपति भवन में लूला का औपचारिक स्वागत, पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता शुरू

नई दिल्ली, 21 फरवरी : ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेसिडेंट लूला का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके बाद पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं, जिसमें दो ग्लोबल साउथ देशों के बीच पार्टनरशिप को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की उम्मीद है।
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का ये दौरा 18 से लेकर 22 फरवरी तक का है। अपने राजकीय दौरे पर राष्ट्रपति लूला इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भी शामिल हुए। द्विपक्षीय बैठक के अलावा द्रौपदी मुर्मु ब्राजील के प्रेसिडेंट के सम्मान में एक डिनर होस्ट करेंगी।
बता दें, राष्ट्रपति लूला के साथ करीब 14 मंत्री और ब्राजील की कंपनियों के टॉप सीईओ का एक बड़ा डेलीगेशन भी है। साथ आए मंत्री भी अपने भारतीय समकक्षों के साथ मीटिंग करेंगे। ब्राजील के राष्ट्रपति के दौरे के दौरान एक बिजनेस फोरम का भी आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ब्राजीलियाई कंपनियों के सीईओ भी इस फोरम में हिस्सा लेंगे। यह दोनों देशों के बीच बढ़ते ट्रेड और कमर्शियल एंगेजमेंट को दिखाता है। यह प्रेसिडेंट लूला का भारत का छठा दौरा है।
इससे पहले लूला ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। मुलाकात को लेकर ईएएम ने एक्स पर लिखा, “भारत के राजकीय दौरे पर आए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उनकी गर्मजोशी भरी भावनाओं और गाइडेंस की बहुत तारीफ करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे भरोसा है कि आज बाद में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मीटिंग से हमारे संबंधों को नई रफ्तार मिलेगी।” इसके अलावा एस जयशंकर ने ब्राजील के विदेश मंत्री राजदूत माउरो विएरा से भी मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।
इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति लूला और पीएम मोदी के बीच इस द्विपक्षीय बैठक को लेकर कहा, “दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री मेहमान के सम्मान में लंच होस्ट करने वाले हैं। दोनों नेता आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का लेन-देन करेंगे, जिसमें मल्टीलेटरल फोरम में सहयोग, रिफॉर्म्ड मल्टीलेटरलिज्म, ग्लोबल गवर्नेंस और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।”
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध3 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र8 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय1 year agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
राष्ट्रीय समाचार1 year agoनासिक: पुराना कसारा घाट 24 से 28 फरवरी तक डामरीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा
