Connect with us
Sunday,15-March-2026
ताज़ा खबर

बॉलीवुड

बड़े बजट की फिल्मों के दौर में ‘स्टोलन’ को मिली तारीफ, अभिषेक बनर्जी ने जताई खुशी

Published

on

मुंबई, 9 जून। ‘स्त्री’, ‘वेदा’ और ‘अपूर्वा’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुके एक्टर अभिषेक बनर्जी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टोलन’ के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। अपने किरदार के लिए मिल रही सराहना से खुश एक्टर ने कहा कि बिना ज्यादा खर्च और दिखावे वाली फिल्म को भी दुनिया भर में लोग पसंद कर रहे हैं।

अभिषेक ने कहा, “आजकल ज्यादातर ध्यान बड़ी बजट और बड़े आइडिया वाली फिल्मों पर होता है, ऐसे में यह देख कर अच्छा लगता है कि ‘स्टोलन’ जैसी एक अच्छी कहानी वाली फिल्म दुनिया भर के लोगों से जुड़ पा रही है।”

एक्टर ने कहा कि उन्होंने हमेशा कहानी के गुणों पर ध्यान दिया।

अभिषेक ने आगे कहा, “यह सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि उन सभी फिल्म निर्माताओं के लिए उत्साहजनक पल है, जो सच्ची और जमीन से जुड़ी कहानियां बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया, रिव्यूज और दर्शकों की प्रतिक्रिया से जो प्यार मिल रहा है, वह यह दिखाता है कि लोग नई और अलग कहानियां देखने के लिए तैयार हैं। दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया से हमें हिम्मत मिलती है कि हम आगे भी नई और अलग कहानियों को बनाएं।”

फिल्म ‘स्टोलन’ वास्तविक घटना से प्रेरित कहानी है, जिसकी शुरुआत राजस्थान के एक छोटे से रेलवे स्टेशन से होती है, जहां एक गरीब मजदूर महिला झुंपा अपनी 5 महीने की बच्ची के साथ स्टेशन की बेंच पर सो रही होती है। इस दौरान गौतम, जिसका किरदार अभिषेक बनर्जी ने निभाया है, अपने भाई रमन को लेने आया होता है। रमन की फ्लाइट मिस होने के चलते वह ट्रेन से सफर करता है। इस बीच झुंपा की बेटी को अगवा कर लिया जाता है।

झुंपा अपनी बेटी के अगवा होने का इल्जाम प्लेटफॉर्म पर खड़े गौतम पर लगाती है, इस दौरान रमन भी वहां आ जाता है। जिसके बाद साबित होता है कि बच्ची के गायब होने में गौतम का कोई हाथ नहीं है। स्टेशन पर मौजूद चायवाला सुराग देता है कि उसकी बच्ची का अपहरण कर उसे कहां ले जाया गया होगा। सुराग मिलते ही रमन और गौतम झुंपा को अपनी गाड़ी में बैठाकर उस जगह की ओर निकल पड़ते हैं। इस दौरान कुछ लोग उनका वीडियो बनाते हैं और अफवाह उड़ जाती है कि यही तीनों बच्चा चोर हैं। जिसके चलते उनके पीछे गुस्साई भीड़ मॉब लिंचिंग पर आमादा हो जाती है। फिल्म की कहानी आपके होश उड़ा देगी।

‘स्टोलन’ फिल्म का निर्देशन करण तेजपाल ने किया है।

इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी के साथ शुभम वर्धन, मिया मेल्जर और हरीश खन्ना भी अहम किरदार में हैं।

‘स्टोलन’ फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

बॉलीवुड

धुरंधर 2 ट्रेलर: ‘किंग’ बनकर लौटे रणवीर सिंह, एक्शन और बदले की आग ने मचाया धमाल

Published

on

नई दिल्ली, 7 मार्च : फिल्म इंडस्ट्री के पावरहाउस स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस में जबरदस्त हलचल मचा दी है। फिल्म के धांसू ट्रेलर में बवाल ही बवाल देखने को मिला है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने किरदार में पहले से कहीं ज्यादा खूंखार और ताकतवर नजर आ रहे हैं। वे ल्यारी के ‘किंग’ बनकर दुश्मनों से बदला लेते दिख रहे हैं। ट्रेलर में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना के किरदार) की भी एक छोटी सी झलक है। फिल्म के पहले भाग में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है। अब उसकी विरासत से जुड़े बवाल को लेकर सस्पेंस बढ़ा है।

यही नहीं करीब 3 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में हिंट मिलता है कि रहमान डकैत के निधन के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है। ट्रेलर में दिखाए गए इंटेंस एक्शन सीन और डायलॉग्स जैसे “हौसला – ईंधन – बदला” ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यह स्पष्ट करता है कि यह कहानी पहले भाग से ज्यादा पर्सनल और खतरनाक है।

ट्रेलर में संजय दत्त (असलम चौधरी), अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और अन्य कलाकारों के दमदार अभिनय से कहानी में गहराई आती दिख रही है। आर माधवन जैसे सितारों की मौजूदगी ने भी इसे और मजबूत बनाया है।

निर्देशक आदित्य धर ने शानदार एक्शन सीक्वेंस दिए हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर फाइट्स, ग्लोब-ट्रॉटिंग मिशन और पर्सनल रिवेंज का मिश्रण है। बैकग्राउंड म्यूजिक पावरफुल है जो उत्साह बढ़ाता है।

पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत के साथ विदेशों में भी कमाल की कमाई की थी, खासकर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इससे भी बड़ा धमाल मचाएगी।

फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। आदित्य धर ने इसे लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। यह हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 19 मार्च को रिलीज होगी।

Continue Reading

बॉलीवुड

7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर-2’ का ट्रेलर, रिलीज डेट के साथ सामने आया नया पोस्टर

Published

on

मुंबई, 6 मार्च : साल 2026 की सबसे धमाकेदार फिल्म ‘धुरंधर-2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म का ट्रेलर कल, यानी 7 मार्च, को रिलीज के लिए तैयार है, और इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी है।

रणवीर ने यह भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर किस समय रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज के एलान के साथ फैंस का एक्साइटमेंट लेवल भी बढ़ चुका है और अब ट्रेलर के रिलीज का इंतजार बड़ी उत्सुकता के साथ हो रहा है।

रणवीर सिंह ने 5 नए पोस्टर्स रिलीज के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। पोस्टर में अभिनेता लंबे बालों के साथ हाथ में बंदूक लिए खूंखार अवतार में दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल, 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज़ होगा। ‘धुरंधर- द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।”

पोस्ट से साफ है कि फिल्म पहले पार्ट की तरह पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म में हमजा अली (रणवीर सिंह) और मेकर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच भयंकर जंग देखने को मिलेगी। फिल्म के पहले पार्ट में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है, लेकिन उसकी झलक दर्शकों को दूसरे पार्ट में भी देखने को मिलेगी, क्योंकि पहले भाग से कनेक्ट करके ही फिल्म को आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं, 19 मार्च को ‘धुरंधर-2’ अकेले की बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म का सामना यश की बहुप्रतिक्षित फिल्म टॉक्सिक से होना था, लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। अब यश की टॉक्सिक 4 जून को रिलीज हो रही है। माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला मेकर्स ने ईरान और इजरायल के बीच हो रहे तनाव को देखते हुए लिया है।

कहा जा रहा है कि बड़े बजट में बनी फिल्म को पैन इंडिया रिलीज होना है और तनाव की वजह से सिनेमा के वैश्विक बाजार पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है।

Continue Reading

बॉलीवुड

शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने बयां किए संगीत के खूबसूरत जज्बात

Published

on

मुंबई, 3 मार्च : साउथ सिनेमा के कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के बाद खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ने हाल ही में उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। शादी से पहले के उत्सवों में संगीत की रात खास रही, जिसके बारे में रश्मिका ने सोमवार को एक पोस्ट के जरिए बताया।

रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें रश्मिका और विजय साथ में नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ तस्वीरों में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल नजर आ रहे हैं। रश्मिका ने पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बताया कि यह रात प्यार, खुशी के आंसुओं, हंसी, संगीत, गानों, चमक-दमक और पूरी रात नाचने से भरी हुई थी। उन्होंने लिखा, “सच में, यह अब तक की सबसे मजेदार रात थी।”

रश्मिका ने आगे बताया कि वे और विजय एक-दूसरे को सरप्राइज देने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन परिवार वालों ने उन्हें सरप्राइज दे दिया। अभिनेत्री ने लिखा, “जब मैंने अपने परिवार को इतने खुले दिल से और जोश से नाचते देखा, तो मैं और विजय खुश और हैरान हो गए। मेरा आउटफिट काफी शानदार था। कपड़े थोड़े भारी थे, लेकिन फिर भी मैं पूरी रात उसी में नाचती रही। 24 फरवरी 2026 वह खास रात थी, जब विजय और मैंने परिवार और दोस्तों के प्यार के बीच दिल खोलकर डांस किया।”

यह संगीत समारोह उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोज होटल में हुआ था, जहां परिवार और करीबी दोस्तों ने जमकर एंजॉय किया।

बता दें कि फैंस रश्मिका और विजय को ‘विरोश’ नाम से बुलाते हैं और उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से संपन्न यह शादी दो संस्कृतियों का अनूठा संगम है। सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों में जीलाकारा-बेल्लम जैसी वैदिक रस्में निभाई गईं, वहीं शाम को कोडवा परंपरा के अनुसार बिना पंडित और अग्नि के, योद्धा परंपराओं और ‘गंगा पूजा’ के साथ विवाह संपन्न हुई थी।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार14 hours ago

मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती के चलते इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों आई गिरावट, गोल्ड 0.73 प्रतिशत फिसला

महाराष्ट्र15 hours ago

महाराष्ट्र के बजट में माइनॉरिटीज़ को नज़रअंदाज़ किया गया: मनोज जमसटकर

महाराष्ट्र15 hours ago

धर्मांतरण विरोधी और धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक को राज्य विधानमंडल की संयुक्त चयन समिति को भेजा जाना चाहिए और विधेयक पर जन सुनवाई होनी चाहिए: रईस शेख

अंतरराष्ट्रीय16 hours ago

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपने और ओबामा के शासन में की गई कार्रवाई पर शेयर किए मीम्स

राजनीति17 hours ago

प्रधानमंत्री देश की जनता को लेकर चिंतित, तेल-गैस की नहीं होगी किल्लतः संजय सरावगी

राजनीति18 hours ago

जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम : प्रधानमंत्री मोदी

व्यापार19 hours ago

मध्य पूर्व तनाव का असर: इस हफ्ते करीब 6 प्रतिशत गिरा भारतीय शेयर बाजार, एक ही दिन में निवेशकों के डूबे करीब 10 लाख करोड़ रुपए

अपराध19 hours ago

मुंबई में रिटायर्ड कर्मचारी को 42 दिन डिजिटल अरेस्ट में रखकर 39.60 लाख की ठगी

अंतरराष्ट्रीय19 hours ago

एलपीजी लेकर होर्मुज से सुरक्षित निकला भारतीय जहाज शिवालिक

अंतरराष्ट्रीय19 hours ago

हमले से ईरान को पहुंची ‘चोट’, हमें मिली बड़ी कामयाबी : ट्रंप

महाराष्ट्र1 week ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार2 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार1 week ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

व्यापार2 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

खेल3 weeks ago

टी20 विश्व कप: ग्रुप स्टेज में इन चार छोटी टीमों का प्रदर्शन रहा दमदार, जिम्बाब्वे ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

अपराध3 weeks ago

सेंट्रल एंड वेस्टर्न रेलवे (आरपीएफ) ने रेलवे डिब्बों और परिसरों में अवैध प्रचार सामग्री चिपकाने के आरोप में ‘बंगाली बाबा’ को गिरफ्तार किया।

व्यापार2 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

रुझान