बॉलीवुड
अगर आप वोट नहीं देते तो शिकायत करने का अधिकार खो देते हैं: गीतकार गुलजार
मुंबई, 15 जनवरी: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव 2026 के लिए जनता गुरुवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही है। इस दौरान कई फिल्म और संगीत जगत के मशहूर हस्तियों ने भी वोट डालकर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
अभिनेत्री दिव्या दत्ता सुबह वोट डालने पहुंचीं और उन्होंने कहा, ”लोग अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल करें। घर से निकलकर वोट देना और नेताओं तक अपनी आवाज पहुंचाना लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अभी शहर के लिए सबसे जरूरी मुद्दा प्रदूषण है, जिसे हल करने के लिए सही चुनाव में सही उम्मीदवार का चुनाव करना महत्वपूर्ण है।”
हेमा मालिनी ने भी सुबह-सुबह वोट डालने पहुंची। उन्होंने कहा, “मुंबई के नागरिकों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण है और सभी को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए मतदान केंद्र पहुंचना चाहिए। अगर शहर में सुरक्षा, अच्छी हवा, गड्ढा-मुक्त सड़कें और प्रगति चाहिए तो इसके लिए सभी को वोट देकर जिम्मेदारी निभानी होगी।”
बीएमसी चुनाव में मतदान के बाद अभिनेता एजाज खान ने मतदान प्रक्रिया और शहर की समस्या पर बात की। उन्होंने कहा, ”सड़कों की मरम्मत और बार-बार खुदाई में सारा पैसा चला जाता है। इसलिए इस बार वोट डालना और सही उम्मीदवार का चुनाव करना बहुत जरूरी है।” उन्होंने खासतौर पर जेन-जी वोटरों से अपील की कि वे अपने संख्या बल का इस्तेमाल करें और उत्साह के साथ मतदान केंद्र आएं।
डायरेक्टर और अभिनेता आशुतोष गोवारिकर के भाई अविनाश गोवारिकर ने भी वोट डालने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ”मतदान केंद्र पर व्यवस्था पूरी तरह से ठीक है, लेकिन वोटिंग स्लिप की कमी की वजह से मतदाता समय लगाते हैं। लोगों का जोश देखकर खुशी हो रही है कि वे अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर हैं।”
संगीतकार विशाल डडलानी ने भी वोट डालने के बाद नागरिकों से अपील की कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा, ”पिछले कुछ समय में शहर की हालत देखकर उम्मीद की जा सकती है कि जो भी जीतता है, वह समय पर चुनावी वादों को पूरा करेगा। अगर हम अपने शहर और देश के प्रति जिम्मेदारी नहीं लेंगे, तो हालात वैसे ही बने रहेंगे। हवा और पानी की साफ-सफाई इंसानी जीवन के लिए बुनियादी आवश्यकता है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”
एक्टर जुनैद खान ने कहा, ”सभी को मतदान करना चाहिए। केवल वोट डालकर ही शहर और समाज के लिए बदलाव लाया जा सकता है।”
गीतकार गुलजार ने भी मतदान केंद्र पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ”हम अपने वतन से जुड़े हैं, और आपका वोट इन जड़ों को मजबूत करने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए है, इसलिए इस फर्ज को जरूर निभाएं। मैं हमेशा लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अगर आप वोट नहीं देते, तो शिकायत करने का अधिकार भी खो देते हैं। सफर पर होने के बावजूद मैंने समय निकालकर वोट डाला।”
अभिनेता सुनील शेट्टी ने मतदान के बाद कहा, ”यह अब तक के सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में से एक है। लोग अक्सर बीएमसी से समस्याओं की शिकायत करते रहते हैं, लेकिन आज उन्हें वोट देकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मतदान शहर को बेहतर बनाने में सीधे योगदान देने का तरीका है।”
इस बार महाराष्ट्र में कुल 29 नगर निगमों के चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों में कुल 2,869 सीटों के लिए मतदान हो रहा है और 3.48 करोड़ मतदाता अपने मत से 15,931 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे।
बॉलीवुड
धुरंधर 2 ट्रेलर: ‘किंग’ बनकर लौटे रणवीर सिंह, एक्शन और बदले की आग ने मचाया धमाल

नई दिल्ली, 7 मार्च : फिल्म इंडस्ट्री के पावरहाउस स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस में जबरदस्त हलचल मचा दी है। फिल्म के धांसू ट्रेलर में बवाल ही बवाल देखने को मिला है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने किरदार में पहले से कहीं ज्यादा खूंखार और ताकतवर नजर आ रहे हैं। वे ल्यारी के ‘किंग’ बनकर दुश्मनों से बदला लेते दिख रहे हैं। ट्रेलर में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना के किरदार) की भी एक छोटी सी झलक है। फिल्म के पहले भाग में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है। अब उसकी विरासत से जुड़े बवाल को लेकर सस्पेंस बढ़ा है।
यही नहीं करीब 3 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में हिंट मिलता है कि रहमान डकैत के निधन के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है। ट्रेलर में दिखाए गए इंटेंस एक्शन सीन और डायलॉग्स जैसे “हौसला – ईंधन – बदला” ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यह स्पष्ट करता है कि यह कहानी पहले भाग से ज्यादा पर्सनल और खतरनाक है।
ट्रेलर में संजय दत्त (असलम चौधरी), अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और अन्य कलाकारों के दमदार अभिनय से कहानी में गहराई आती दिख रही है। आर माधवन जैसे सितारों की मौजूदगी ने भी इसे और मजबूत बनाया है।
निर्देशक आदित्य धर ने शानदार एक्शन सीक्वेंस दिए हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर फाइट्स, ग्लोब-ट्रॉटिंग मिशन और पर्सनल रिवेंज का मिश्रण है। बैकग्राउंड म्यूजिक पावरफुल है जो उत्साह बढ़ाता है।
पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत के साथ विदेशों में भी कमाल की कमाई की थी, खासकर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इससे भी बड़ा धमाल मचाएगी।
फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। आदित्य धर ने इसे लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। यह हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 19 मार्च को रिलीज होगी।
बॉलीवुड
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर-2’ का ट्रेलर, रिलीज डेट के साथ सामने आया नया पोस्टर

मुंबई, 6 मार्च : साल 2026 की सबसे धमाकेदार फिल्म ‘धुरंधर-2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म का ट्रेलर कल, यानी 7 मार्च, को रिलीज के लिए तैयार है, और इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी है।
रणवीर ने यह भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर किस समय रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज के एलान के साथ फैंस का एक्साइटमेंट लेवल भी बढ़ चुका है और अब ट्रेलर के रिलीज का इंतजार बड़ी उत्सुकता के साथ हो रहा है।
रणवीर सिंह ने 5 नए पोस्टर्स रिलीज के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। पोस्टर में अभिनेता लंबे बालों के साथ हाथ में बंदूक लिए खूंखार अवतार में दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल, 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज़ होगा। ‘धुरंधर- द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।”
पोस्ट से साफ है कि फिल्म पहले पार्ट की तरह पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म में हमजा अली (रणवीर सिंह) और मेकर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच भयंकर जंग देखने को मिलेगी। फिल्म के पहले पार्ट में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है, लेकिन उसकी झलक दर्शकों को दूसरे पार्ट में भी देखने को मिलेगी, क्योंकि पहले भाग से कनेक्ट करके ही फिल्म को आगे बढ़ाया जाएगा।
वहीं, 19 मार्च को ‘धुरंधर-2’ अकेले की बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म का सामना यश की बहुप्रतिक्षित फिल्म टॉक्सिक से होना था, लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। अब यश की टॉक्सिक 4 जून को रिलीज हो रही है। माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला मेकर्स ने ईरान और इजरायल के बीच हो रहे तनाव को देखते हुए लिया है।
कहा जा रहा है कि बड़े बजट में बनी फिल्म को पैन इंडिया रिलीज होना है और तनाव की वजह से सिनेमा के वैश्विक बाजार पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है।
बॉलीवुड
शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने बयां किए संगीत के खूबसूरत जज्बात

मुंबई, 3 मार्च : साउथ सिनेमा के कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के बाद खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ने हाल ही में उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। शादी से पहले के उत्सवों में संगीत की रात खास रही, जिसके बारे में रश्मिका ने सोमवार को एक पोस्ट के जरिए बताया।
रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें रश्मिका और विजय साथ में नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ तस्वीरों में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल नजर आ रहे हैं। रश्मिका ने पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बताया कि यह रात प्यार, खुशी के आंसुओं, हंसी, संगीत, गानों, चमक-दमक और पूरी रात नाचने से भरी हुई थी। उन्होंने लिखा, “सच में, यह अब तक की सबसे मजेदार रात थी।”
रश्मिका ने आगे बताया कि वे और विजय एक-दूसरे को सरप्राइज देने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन परिवार वालों ने उन्हें सरप्राइज दे दिया। अभिनेत्री ने लिखा, “जब मैंने अपने परिवार को इतने खुले दिल से और जोश से नाचते देखा, तो मैं और विजय खुश और हैरान हो गए। मेरा आउटफिट काफी शानदार था। कपड़े थोड़े भारी थे, लेकिन फिर भी मैं पूरी रात उसी में नाचती रही। 24 फरवरी 2026 वह खास रात थी, जब विजय और मैंने परिवार और दोस्तों के प्यार के बीच दिल खोलकर डांस किया।”
यह संगीत समारोह उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोज होटल में हुआ था, जहां परिवार और करीबी दोस्तों ने जमकर एंजॉय किया।
बता दें कि फैंस रश्मिका और विजय को ‘विरोश’ नाम से बुलाते हैं और उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से संपन्न यह शादी दो संस्कृतियों का अनूठा संगम है। सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों में जीलाकारा-बेल्लम जैसी वैदिक रस्में निभाई गईं, वहीं शाम को कोडवा परंपरा के अनुसार बिना पंडित और अग्नि के, योद्धा परंपराओं और ‘गंगा पूजा’ के साथ विवाह संपन्न हुई थी।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र8 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
महाराष्ट्र12 months agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
