Connect with us
Saturday,23-May-2026
ताज़ा खबर

दुर्घटना

सोलापुर में भीषण सड़क€ हादसा: एक के बाद एक टकराए तीन वाहन, 3 लोगों की मौत

Published

on

सोलापुर, 10 फरवरी। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मोहोल तालुका में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जिसमें तीन गाड़ियां एक-एक कर टकरा गई। यह घटना सोलापुर पुणे हाईवे पर कोलेवाड़ी के पास हुई। एक ट्रक, मिनी बस और एक दोपहिया वाहन इसमें शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक और दोपहिया वाहन के बीच टक्कर के बाद ट्रक गलत साइड में चला गया और मिनी बस से टकरा गया। इस टक्कर के कारण मिनी बस पलट गई। हादसे में बाइक सवार दयानंद भोसले, मिनी बस ड्राइवर लक्ष्मण पवार और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, 15 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु तुलजापुर में देवदर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और पलटी हुई मिनी बस को क्रेन की मदद से हटाया गया।

यह हादसा बेहद दर्दनाक था, जिसका अंदाजा क्षतिग्रस्त वाहनों को देखकर लगाया जा सकता है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

इस मामले में ट्रक के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे की जांच जारी है और पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इससे पहले 16 जनवरी को मुंबई दहिसर टोल नाके में भीषण सड़क हादसा हो गया था, जहां एक कार डंपर से जा टकराई थी, जिसमें एक की मौत हो गई थी।

मुंबई दहिसर टोल नाके पर हुआ था। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई थी। वहीं इसमें एक यात्री को सुरक्षित बचा लिया गया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें कार जलकर राख हो गई थी।

इसमें डंपर के अगले हिस्से में भी आग लग गई थी। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया था, उसमें साफ दिखा कि यह टक्कर आमने-सामने की थी।

दुर्घटना

नवी मुंबई में दो वाहनों में टक्कर, हादसे में सभी सुरक्षित

Published

on

मुंबई, 4 अप्रैल : नवी मुंबई के पाम बीच रोड पर शुक्रवार देर रात होंडा सिटी और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच टक्कर हुई। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार चालक की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार को उसके मालिक ने मरम्मत के लिए स्थानीय गैरेज में दिया था। गैरेज के अनुसार, कुछ लोग बिना अनुमति के कार लेकर बाहर निकले और रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय यह हादसा हो गया। हादसे के समय कार में कौन-कौन सवार था, इसकी जानकारी अभी पुलिस जुटा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही नवी मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई गंभीर चोटिल नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पाम बीच रोड पर अक्सर वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे हादसे की आशंका रहती है। वहीं, होंडा सिटी के चालक ने कहा कि वह अचानक सामने आई तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर से टकराने से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कार अनियंत्रित होकर टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि अब उन्हें गैरेज के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के इलाके के लोगों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में मदद मिल सकती है। स्विफ्ट डिजायर के चालक और अन्य सवारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आश्वस्त किया है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading

दुर्घटना

नासिक में दर्दनाक हादसा, कार के कुएं में गिरने से 9 लोगों की मौत

Published

on

नासिक, 4 अप्रैल : महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हो गया। शहर के शिवाजीनगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे सड़क किनारे बने कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे डिंडोरी तालुका में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिवाजीनगर के राजे बैंक्वेट हॉल में वडजे क्लासेस की तरफ से एक मीटिंग रखी गई थी। मीटिंग के लिए इंदौर (ताल. डिंडोरी) से दरगोड़े परिवार आया था। मीटिंग के बाद दरगोड़े परिवार अपनी मारुति एक्सएल कार से घर लौट रहे था, तभी ड्राइवर का कंट्रोल खो गया, जिससे कार सड़क किनारे पानी से भरे कुएं में गिर गई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।

हादसे की खबर मिलते ही तहसीलदार मुकेश कांबले, पुलिस इंस्पेक्टर भगवान माथुरे, चीफ ऑफिसर संदीप चौधरी पुलिस, फायर ब्रिगेड, डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और लोकल लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। कुआं पानी से भरा हुआ था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आईं। आधी रात को दो क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में कार से 8 लोगों की लाशें निकाली गईं, जबकि कुएं में डूबी एक लड़की की तलाश के लिए स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया। बाद में उसकी भी लाश मिल गई।

मरने वालों में सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े (32), रेशमा सुनील दरगोड़े (27), राखी उर्फ ​​गुणवंती (10), माधुरी अनिल दरगोड़े (13), श्रवणी अनिल दरगोड़े (11), आशा अनिल दरगोड़े (32), श्रेयश अनिल दरगोड़े (11), सृष्टि अनिल दरगोड़े (14) और समृद्धि राजेश दरगोड़े (7) शामिल हैं।

एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक रेस्क्यू का काम जारी रहा। डिंडोरी पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली घटना को दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

Continue Reading

दुर्घटना

आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में पिछले छह माह में बस में आग लगने के चार बड़े हादसे हुए

Published

on

अमरावती, 26 मार्च : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को हुई भीषण बस हादसे में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में बसों से जुड़े घातक हादसों की श्रृंखला की यह ताजा घटना है।

पिछले छह महीनों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कम से कम चार बड़ी बस दुर्घटनाएं हुई हैं।

24 अक्टूबर, 2025 को आंध्र प्रदेश के कर्नूल शहर के पास एक निजी बस में आग लगने से 19 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। यह हादसा तब हुआ जब बस सड़क पर दुर्घटना के बाद पड़ी एक मोटरसाइकिल के ऊपर से गुजर गई।

46 लोगों को लेकर चल रही यह बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी, तभी कर्नूल के बाहरी इलाके में स्थित चिन्नाटेकुर गांव के पास यह भीषण हादसा हुआ था। इस हादसे में दो बच्चों सहित 19 यात्री जिंदा जल गए थे, जबकि दोनों ड्राइवरों सहित 27 यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि बस सड़क पर पड़ी मोटरसाइकिल के ऊपर से गुजर गई, जिसे सवार ने डिवाइडर से टकराने के बाद गिरा दिया था। बस ने बाइक को लगभग 200 मीटर तक घसीटा, जिससे घर्षण और ईंधन के रिसाव के कारण आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

3 नवंबर 2025 को तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।बजरी से लदा एक टिपर ट्रक सामने से आ रही तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बस से टकरा गया। 72 यात्रियों को लेकर चल रही यह बस तंदूर से हैदराबाद आ रही थी।

मृतकों में 10 महिलाएं और 10 महीने का एक बच्चा शामिल था। इस आमने-सामने की टक्कर में बस और ट्रक दोनों के चालक मारे गए। बस की पहली छह पंक्तियों में बैठे यात्री कुचल गए और बजरी के नीचे दब गए, क्योंकि टिपर लॉरी बस के अंदर घुस गई थी।

उसी दिन, आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में एक निजी बस पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए थे। यह हादसा तब हुआ जब भारती ट्रैवल्स की बस जुबली नगर के पास मोड़ लेते समय पलट गई।

4 नवंबर, 2025 को आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में एक निजी बस के ट्रक से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए थे। यह दुर्घटना चेन्नकोथापल्ले मंडल के धमाजीपल्ली के पास हुई, जब जब्बार ट्रैवल्स की बस मोड़ लेते समय पीछे से ट्रक से टकरा गई थी।

22 जनवरी, 2026 को आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में एक निजी बस के कंटेनर लॉरी से टकराने के बाद आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। बस का टायर फटने के बाद वह नियंत्रण खो बैठी, डिवाइडर पार कर सामने से आ रही लॉरी से टकरा गई। यह बस आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से हैदराबाद जा रही थी, जबकि कंटेनर ट्रक मोटरसाइकिलें ले जा रहा था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों के चालक और लॉरी का क्लीनर मारे गए जबकि सभी यात्री बच गए। बस में सवार 36 यात्रियों में से चार को मामूली फ्रैक्चर आए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पिछले साल नवंबर में अधिकारियों को दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए थर्ड-पार्टी ऑडिट कराने का निर्देश दिया था।

थर्ड-पार्टी ऑडिट से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि दुर्घटना वाहन में किसी खराबी, चालक की गलती या सड़क निर्माण में खामियों के कारण हुई। मुख्यमंत्री ने 2025 में 15,462 सड़क दुर्घटनाओं में 6,433 लोगों की मौत पर चिंता जताई थी।

देश में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में आंध्र प्रदेश आठवें स्थान पर है। अधिकारियों ने बताया कि एक-तिहाई दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों के कारण होती हैं, जबकि 53 प्रतिशत दुर्घटनाएं कारों और दोपहिया वाहनों से जुड़ी स्वयं की दुर्घटनाएं होती हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नेल्लोर, तिरुपति, पलनाडु, अन्नमय्या और काकीनाडा जिलों में सड़क दुर्घटनाओं में अधिक मौतों के कारणों की जांच करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि 79 प्रतिशत दुर्घटनाएं तेज रफ्तार के कारण होती हैं, 3 प्रतिशत गलत दिशा में गाड़ी चलाने से और 1 प्रतिशत शराब व मोबाइल के इस्तेमाल के कारण होती हैं जबकि 42 प्रतिशत दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्गों पर और 21 प्रतिशत राज्य राजमार्गों पर होती हैं।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार2 minutes ago

अमेरिकी कार्रवाई के बाद समझौता चाहता है ईरान : ट्रंप

अपराध19 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट पर 2.25 किलो कोकीन जब्त, 11.25 करोड़ की कीमत; चार विदेशी गिरफ्तार

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई नगर निगम ने अपील की है कि 16 मई से 14 जून के बीच होने वाली एन्यूमेरेटर्स की मीटिंग में ‘एसई आईडी’ देना ज़रूरी है।

खेल17 hours ago

विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई डब्ल्यूएफआई को फटकार

महाराष्ट्र19 hours ago

मुंबई एनसीबी को डी कंपनी और पठान गैंग के लीडर चिंको पठान को दोषी ठहराने में बड़ी कामयाबी मिली। मामले में पांच आरोपियों को मौत की सज़ा और जुर्माना लगाया गया है।

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

आरबीआई इस साल सरकार को देगी रिकॉर्ड डिविडेंड, भुगतान 2.8-3.3 लाख करोड़ रुपए के बीच होने की उम्मीद

मनोरंजन21 hours ago

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के साथ रोहित शेट्टी करने जा रहे हैं वापसी, बोले- ‘दिल के बेहद करीब है यह शो’

राष्ट्रीय समाचार22 hours ago

भारत के इंडस्ट्रियल एनर्जी ट्रांजिशन में 100 अरब डॉलर के अवसर: रिपोर्ट

व्यापार23 hours ago

मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

अमेरिका में चीन से जुड़ी कंपनियों पर सख्त प्रतिबंध लगाने के लिए नया विधेयक पेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अपराध4 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध4 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

महाराष्ट्र3 weeks ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में रहते हैं तो मराठी सीखें, लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा नहीं: सीएम फडणवीस

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

महाराष्ट्र एसएससी 2026 का परिणाम घोषित: कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.09% रहा।

अपराध3 weeks ago

नवी मुंबई: एनसीबी का बड़ा अभियान, 1745 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, पुलिस ने टीतवाला की पद्मावती रॉयल्स सोसाइटी से अश्विनी को गिरफ्तार किया

राजनीति3 weeks ago

बंगाल चुनाव : सुजापुर में टीएमसी की बड़ी जीत, सबीना यास्मीन ने कांग्रेस गढ़ में फिर मारी बाजी

रुझान