Connect with us
Saturday,28-March-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

घरेलू दर्शकों ने मुझे हीरो जैसा अहसास कराया : अश्विन

Published

on

Ravichandran-Ashwin

 दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड पर मिली जीत के हीरो और मैन ऑफ द मैच रहे भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन का श्रेय चेपक के घरेलू दर्शकों को दिया है। अश्विन ने अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आठ विकेट लेने के साथ साथ शतकीय पारी भी खेली। उनके इस आलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।

अश्विन ने मैच के बाद तमिल में कहा, ” मैंने ‘चेपक’ में इन्हीं स्टैंडों से तब से क्रिकेट देखा जब मैं आठ या नौ साल का था। मेरे पिता मुझे किसी भी टेस्ट मैच के लिए यहां लाते थे और इस मैदान पर खेलने का मौका पाना मेरे लिए सपने जैसा था।”

उन्होंने कहा, ” मैंने यहां अब तक चार टेस्ट मैच खेले हैं और उनमें से यह सबसे खास है। मैं केवल इतना ही कह सकता हूं कि जब भी मैंेने गेंदबाजी की, तो मुझे हीरो जैसा अहसास हुआ। कोविड-19 के समय कोई क्रिकेट नहीं होने के कारण मालूम था कि टेस्ट मैचों के लिए भारी संख्या में दर्शक आएंगे।”

उन्होंने आगे कहा, ” यह मैच में चेन्नई के दर्शकों को समर्पित करता हूं। बिना दर्शकों के हम सीरीज में 0-1 से पीछे थे, लेकिन दर्शकों के आने के बाद हम 1-1 की बराबरी पर आ गए हैं। अहमदाबाद में भी दर्शक होंगे और उम्मीद है कि इसी प्रदर्शन को आगे भी कायम रख पाएंगे।”

अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने पहली पारी में अपना पांचवां टेस्ट शतक भी लगाया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरराष्ट्रीय

अबू धाबी: मिसाइल मलबे से लगी आग, 5 भारतीय समेत 6 घायल

Published

on

अबू धाबी, 28 मार्च : यूएई की राजधानी अबू धाबी और दुबई के बीच मौजूद खलीफा इकोनॉमिक जोन कीईजेडएडी में शनिवार सुबह आग लग गई। बैलिस्टिक मिसाइलों के टुकड़े गिरने से लगी आग में 6 लोग घायल हो गए। अबू धाबी के गवर्नमेंट मीडिया ऑफिस के अनुसार, इंटरसेप्ट की गई बैलिस्टिक मिसाइलों के मलबे गिरने से तीन जगह आग लगी।

पहले बताया गया था कि शहर के खलीफा इकोनॉमिक जोन में मिसाइल का मलबा गिरने से दो जगह आग लग गई थी, जिसे बुझाने के लिए टीमें काम कर रही थीं। अधिकारियों ने तीसरी बार आग लगने की पुष्टि की है। उनके अनुसार, यह घटना एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद गिरे मलबे की वजह से हुई थी।

अधिकारियों ने पहले 5 भारतीयों के घायल होने की पुष्टि की थी। बाद में बताया कि इस घटना में एक पाकिस्तानी नागरिक की भी चोट आई, जिससे घायलों की कुल संख्या छह हो गई। सभी को मामूली से लेकर मध्यम चोट आई है।

मीडिया ऑफिस के अनुसार, अधिकारियों ने तीनों आग पर काबू पा लिया है और कूलिंग प्रोसेस चल रहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सोर्स से ही जानकारी लें और अफवाहें या बिना वेरिफाइड जानकारी फैलाने से बचें।

अमीरात के मीडिया ऑफिस का कहना है कि आज अबू धाबी में बैलिस्टिक मिसाइल को रोकने से गिरे मलबे की वजह से तीन आग लगने से छह लोग घायल हो गए।

इसमें आगे कहा गया है कि तीनों आग पर काबू पा लिया गया है, और कूलिंग प्रोसेस चल रहा है। खलीफा इकोनॉमिक जोन्स अबू धाबी के एडी पोर्ट्स ग्रुप, इकोनॉमिक सिटीज और फ्री जोन्स का हिस्सा है।

इस बीच, सैन्य संघर्ष के 29वें दिन ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर हमले जारी हैं। शनिवार सुबह तक अलग-अलग देशों से हमलों और इंटरसेप्शन की खबरें सामने आई हैं। यूएई के अलावा ओमान के सलालाह पोर्ट पर ड्रोन अटैक, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में (रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया), बहरीन और कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला (रडार सिस्टम को नुकसान पहुंचा) किया गया या उन्हें नष्ट करने के दौरान हादसा हुआ।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली, आईडीएफ का दावा- सफलतापूर्वक किया नष्ट

Published

on

war

तेल अवीव, 28 मार्च : यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है। दावा किया कि यह हमला लेबनान, ईरान और फिलिस्तीन में बुनियादी ढांचे पर हमलों और नागरिकों की मौत के जवाब में किया गया है। वहीं, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक नाम के समूह ने भी जॉर्डन स्थित कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

यह मौजूदा एक महीने से चल रहे युद्ध के दौरान उनका पहला हमला बताया जा रहा है।

समूह ने कहा कि उसने दक्षिणी वेस्ट बैंक में स्थित इजराइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की।

हूती समूह ने अपने बयान में कहा कि यह हमला लेबनान, ईरान और फिलिस्तीन में बुनियादी ढांचे पर हमलों और नागरिकों की मौत के जवाब में किया गया है।

समूह ने यह भी कहा कि उसका अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उसका मकसद पूरा नहीं हो जाता और रेजिस्टेंस से जुड़े सभी मोर्चों पर हो रहे हमले बंद नहीं हो जाते।

वहीं, इजरायल डिफेंस फोर्सेज के अनुसार यमन से दागी गई मिसाइल को एयर डिफेंस ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया। आईडीएएफ ने कहा कि यमन से दागी गई एक मिसाइल को एयर डिफेंस ने सफलतापूर्वक मार गिराया।

दूसरी ओर, इराक से जुड़े मिलिशिया मीडिया आउटलेट के मुताबिक, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक नाम के समूह ने जॉर्डन में कई सैन्य ठिकानों और एक एयरपोर्ट को निशाना बनाया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जिन जगहों पर हमले का दावा किया गया है, उनमें किंग फैसल एयर बेस, किंग अब्दुल्ला एयर बेस, क्वीन आलिया एयरपोर्ट, प्रिंस हसन एयर बेस और मुवाफ्फाक सल्ती एयर बेस शामिल हैं।

हालांकि, इन स्ट्राइक्स से हुए नुकसान को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर तीसरी बार हुआ हमला, आईएईए ने दी चेतावनी

Published

on

war

तेहरान, 28 मार्च : ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने बताया कि बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर शुक्रवार देर रात एक बार फिर से प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। 28 फरवरी से ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच शुरू हुए संघर्ष के बीच प्लांट पर ये तीसरा ऐसा हमला है। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने चेतवानी दी है कि अभी हमलों में नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अगर बार-बार न्यूक्लियर ठिकाने पर हमले होते रहे, तो इसका अंजाम बहुत बुरा हो सकता है।

हालांकि, ताजा हमले में किसी के हताहत होने, सामान के नुकसान या तकनीकी रुकावट की कोई खबर नहीं है। वहीं ईरानी संगठन ने इसके लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया गया है।

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि ईरान ने उसे हमले के बारे में बताया था। आईएईए के डायरेक्टर जनरल राफेल ग्रॉसी ने फिर से गहरी चिंता जताई और न्यूक्लियर एक्सीडेंट के खतरे से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा सैन्य नियंत्रण की अपील की।

आईएईए हालात पर करीब से नजर रख रहा है, ईरानी अधिकारियों के साथ सहयोग करके सेफ्टी उपायों को वेरिफाई कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी न्यूक्लियर मटीरियल सुरक्षित रहें।

ये नए हमले सैन्य तनाव से प्रभावित इलाकों में न्यूक्लियर और इंडस्ट्रियल फैसिलिटी के लिए बढ़ते खतरों को दिखाते हैं। हालांकि खोंडाब हेवी वॉटर प्लांट और खुजेस्तान स्टील फैक्ट्री दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि अगर रेडियोएक्टिव मटीरियल वाली फैसिलिटी को बार-बार टारगेट किया गया तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं।

इजरायल की राष्ट्रीय इमरजेंसी सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) और इजरायल पुलिस ने बताया कि ईरान से लॉन्च की गई मिसाइल से इजरायल के सेंट्रल शहर तेल अवीव में करीब 60 साल के एक आदमी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना एक फैलने वाली क्लस्टर म्यूनिशन मिसाइल से जुड़ी थी, जिसने शुक्रवार रात (लोकल टाइम) तेल अवीव मेट्रोपॉलिटन एरिया में कई जगहों पर हमला किया।

पुलिस ने आगे बताया कि मरने वाला एक कंस्ट्रक्शन वर्कर था, जिसे मिसाइल से लॉन्च हुए क्लस्टर म्यूनिशन के छर्रे लगे और मिसाइल उसके पास ही फट गई। एमडीए ने यह भी बताया कि मिसाइल लगने से दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय28 minutes ago

अबू धाबी: मिसाइल मलबे से लगी आग, 5 भारतीय समेत 6 घायल

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली, आईडीएफ का दावा- सफलतापूर्वक किया नष्ट

व्यापार2 hours ago

लगातार पांचवें हफ्ते गिरा शेयर मार्केट, वैश्विक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से दबाव में बाजार

राजनीति3 hours ago

ममता सरकार नहीं दे रही युवाओं को को रोजगार, उद्योगपति भी छोड़ रहे बंगाल : संजय सरावगी

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर तीसरी बार हुआ हमला, आईएईए ने दी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

वेलफेयर फ्रॉड को रोकने के लिए अमेरिकी सरकार ने बनाया टास्क फोर्स

राजनीति4 hours ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

ईरान आने वाले हफ्तों में और कमजोर हो जाएगा : मार्को रुबियो

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

ट्रंप ने नाटो को ‘कागजी शेर’ कहा, सहयोगियों पर सवाल उठाए

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

चीन की यात्रा से पहले ट्रंप ने संबंधों और प्रतिद्वंद्विता पर दिया जोर

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

महाराष्ट्र23 hours ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

व्यापार3 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

अपराध2 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार4 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

रुझान