व्यापार
मैंगनीज अयस्क का अब तक का सबसे अधिक उत्पादन फरवरी में हुआ
नई दिल्ली, 3 मार्च। इस्पात मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, भारत के सबसे बड़े मैंगनीज अयस्क उत्पादक एमओआईएल ने 1.53 लाख टन अयस्क के उत्पादन के साथ फरवरी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी इस्पात बनाने के लिए इनपुट के रूप में मैंगनीज अयस्क की सप्लाई करती है। कंपनी ने फरवरी में 11,455 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ एक्सप्लोरेटरी कोर ड्रिलिंग भी हासिल की है, जो पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 43 प्रतिशत की शानदार वृद्धि है।
अप्रैल 2024-फरवरी 2025 की अवधि के दौरान, एमओआईएल ने 14.32 लाख टन की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
इस 11 महीने की अवधि के दौरान की गई एक्सप्लोरेटरी कोर ड्रिलिंग पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़कर 94,894 मीटर के आंकड़े को छू गई।
एमओआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजीत कुमार सक्सेना ने विश्वास जताया कि कंपनी आने वाले वर्ष में मजबूत टीम प्रयास के दम पर उच्च विकास पथ पर अग्रसर होगी, जिसके कारण इस वर्ष यह उपलब्धि हासिल हुई है।
एमओआईएल ने चालू वित्त वर्ष (अप्रैल-दिसंबर) के पहले नौ महीनों के दौरान 32 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 361.55 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। इस अवधि के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 1,151.55 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।
एमओआईएल बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 4.02 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के भुगतान को भी मंजूरी दी, जो पिछले वर्ष के 3.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश से 15 प्रतिशत अधिक है।
इसके अलावा, बोर्ड ने डोंगरी बुज़ुर्ग खदान, चिकला खदान और कांदरी खदान के लिए दो वेंटिलेशन शाफ्ट सहित पांच शाफ्ट सिंकिंग प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी है, जिनकी कीमत लगभग 886 करोड़ रुपये है।
खदान शाफ्ट को ऊपर से नीचे की ओर खोदने की क्रिया शाफ्ट सिंकिंग है, जहां शुरू में नीचे तक पहुंच नहीं होती है।
एमओआईएल के बयान के अनुसार, ये शाफ्ट कंपनी को आने वाले वर्षों में अपने मौजूदा उत्पादन स्तर को बनाए रखने और बढ़ाने में मदद करेंगे।
व्यापार
भारतीय विमान कंपनियों ने सुरक्षा चिंताओं के चलते 17 अक्टूबर तक सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द कीं

एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और अकासा एयर ने सऊदी अरब की बदलती सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए मंगलवार को दमाम, जेद्दा और रियाद से आने-जाने वाली उड़ानों को 17 अक्टूबर तक निलंबित कर दिया।
एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रभावित यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट की तारीख बदलने या उड़ान रद्द कराने की स्थिति में पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया जा रहा है।
एयरलाइंस ने बताया कि परिचालन को लेकर आगे कोई फैसला लेने से पहले वह घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रही है।
वहीं, इंडिगो ने सोशल मीडिया पर कहा कि ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी उड़ान का स्टेटस चेक कर लें। बुकिंग के समय दी गई कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर समय-समय पर अपडेट भेजे जा रहे हैं। हमारी सपोर्ट टीम किसी भी सवाल या चिंता में मदद के लिए उपलब्ध है।
सऊदी अरब में हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं, जिससे भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों की एयरलाइंस को भी अपनी उड़ानों को निलंबित करना पड़ा है।
इन घटनाक्रमों के चलते एयरलाइंस को अपने परिचालन की दोबारा समीक्षा करने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कदम उठाने पड़े हैं।
इस सप्ताह की शुरुआत में एयर इंडिया ने सऊदी अरब की राजधानी के हवाई अड्डे पर यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बार-बार हमलों के बाद रियाद से आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया था।
ताजा हमलों से पूरे क्षेत्र में उड़ानों का व्यवधान और बढ़ गया है। ईरान और अमेरिका से जुड़े व्यापक संघर्ष के कारण बढ़े तनाव के बीच एयरलाइंस लगातार अपने उड़ान कार्यक्रम में बदलाव कर रही हैं।
हमलों और उसके बाद उत्पन्न सुरक्षा खतरों को देखते हुए सऊदी अधिकारियों ने फिलहाल रियाद हवाई अड्डे को बंद रखा है।
व्यापार
आईबीएम और एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब के बीच बड़ा समझौता, भारत के डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

आईबीएम और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की पहल एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब (एमएसएच) ने भारत के डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम की वृद्धि को गति देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। मंगलवार को की गई घोषणा के अनुसार, इस साझेदारी का उद्देश्य तकनीकी पहुंच, मेंटरशिप, स्किलिंग सपोर्ट और एंटरप्राइज एंगेजमेंट के अवसरों के माध्यम से स्टार्टअप्स को मजबूत बनाना है।
यह साझेदारी एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब के देशव्यापी इनोवेशन नेटवर्क को आईबीएम की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), हाइब्रिड क्लाउड और क्वांटम कंप्यूटिंग संबंधी विशेषज्ञता के साथ जोड़ने का प्रयास करेगी, ताकि उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स घरेलू और वैश्विक बाजारों के लिए तकनीकी समाधान विकसित, सत्यापित और विस्तार कर सकें।
इस सहयोग के तहत स्टार्टअप्स को व्यावसायिक और औद्योगिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए आईबीएम के एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो और इनोवेशन प्लेटफॉर्म तक पहुंच मिलेगी। उन्हें आईबीएम वाटसनएक्स, जो कंपनी का एंटरप्राइज एआई और डेटा प्लेटफॉर्म है, आईबीएम बॉब, जो एंटरप्राइजेज के लिए एक एआई कोडिंग एजेंट है, और आईबीएम सॉवरेन कोर, जो डिजिटल संप्रभुता को समर्थन देने के लिए तैयार एआई-सक्षम सॉफ्टवेयर स्टैक है, पर तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
स्टार्टअप्स को आईबीएम की हाइब्रिड क्लाउड और क्वांटम कंप्यूटिंग तकनीकों के साथ-साथ उसकी सुरक्षा और ऑटोमेशन समाधानों का भी अनुभव प्राप्त होगा।
एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पन्नीरसेल्वम मदनगोपाल ने कहा कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से तकनीकी नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है।
उन्होंने कहा, “भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तकनीकी नवाचार का वैश्विक इंजन बनकर उभर रहा है। आईबीएम के साथ इस सहयोग के जरिए हमारा उद्देश्य स्वदेशी डीप-टेक क्षमताओं को मजबूत करना, प्रौद्योगिकी आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना और नवाचारकर्ताओं के लिए ऐसे समाधान विकसित करने के अधिक अवसर पैदा करना है, जो विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।”
वहीं, आईबीएम इंडिया और दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक संदीप पटेल ने कहा कि यह साझेदारी नवाचार को बढ़ावा देने और भारत के डीप-टेक स्टार्टअप परिदृश्य को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा, “यह सहयोग नवाचार को बढ़ावा देने और देश के डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ये स्टार्टअप्स भारत और दुनिया के लिए प्रौद्योगिकी आधारित विकास के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”
पटेल ने आगे कहा, “एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब के साथ मिलकर हमारा लक्ष्य संस्थापकों को तेजी से नवाचार करने, जिम्मेदारी के साथ विस्तार करने और राष्ट्रीय तथा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने वाले समाधान विकसित करने में मदद करना है, ताकि संभावनाओं से भरे नवाचारों को वास्तविक प्रभाव में बदला जा सके।”
व्यापार
एलटीसीजी पर चर्चाओं से भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी; सेंसेक्स 1,109 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तूफानी तेजी देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स 1,109.10 अंक या 1.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,033.78 और निफ्टी 358.60 अंक या 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,721.95 पर था।
बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 5.22 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी मेटल के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। केवल निफ्टी फार्मा ही सपाट बंद हुआ।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूत खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 624.65 अंक या 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,459.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 21.60 अंक या 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,447.40 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचयूएल, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाइटन, बीईएल, एमएंडएम,भारती एयरटेल, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। केवल कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी और इटरनल लूजर्स थे।
जानकारों ने कहा कि बाजार में तेजी की वजह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वह बयान है, जिसमें उन्होंने कहा, “सरकार बजट से जुड़ी बातचीत के दौरान लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (एलटीसीजी) टैक्स को हटाने पर लोगों की राय जानना चाहती है।” इसकी वजह भारत में निवेशकों की ओर से इक्विटी पर लगने वाले टैक्स को लेकर लगातार सवाल उठाना है।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी कंपनियों की उम्मीद से बेहतर कमाई ने कॉर्पोरेट मुनाफे में बढ़ोतरी को लेकर भरोसा बढ़ाया, जिससे लार्ज-कैप शेयरों में तेजी आई। रुपए में स्थिरता और बॉन्ड यील्ड में कमी ने भी बाजार के मूड को बेहतर बनाया, जिससे फाइनेंशियल शेयरों पर फोकस बढ़ा।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
