Connect with us
Sunday,18-October-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

हरियाणा: युवा कांग्रेस 10 जुलाई से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी

Published

on

Youth Congress

चंडीगढ़, 7 जुलाई : हरियाणा युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग को लेकर 10 जुलाई से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में कार्यकर्ता और बेरोजगार युवा सोनीपत से शुरू होकर जिला सचिवालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की अक्षमता, गलत नीतियों और हठधर्मिता के कारण बेरोजगार युवाओं का नौकरी पाने का सपना टूट रहा है क्योंकि सीईटी परीक्षा बेरोजगार युवाओं के भविष्य की राह में रोड़ा बन गई है। बुद्धिराजा ने कहा कि युवा कांग्रेस ने सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ आवाज उठाने की रणनीति तैयार की है।

इसकी शुरुआत 10 जुलाई को सोनीपत से होगी और बाद में 15 जुलाई को हिसार में होगी। जिसमें कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। लोकसभा स्तर पर आगामी विरोध प्रदर्शनों की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बुद्धिराजा ने कहा कि करीब तीन साल पहले सरकार ने सीईटी के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने का सपना दिखाया था, जो अब तक सिर्फ सपना ही बना हुआ है।

सरकार ने हर साल सीईटी के जरिए भर्ती करने का दावा किया था लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद सरकार एक भी भर्ती पूरी नहीं कर पाई है। एक तरफ जहां हरियाणा के युवा सीईटी को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं वहीं दूसरी ओर वे सरकार की अक्षमता से भी नाराज हैं।

नीतियां बनाने में सरकार की अक्षमता स्पष्ट है, जिसके कारण योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद युवा भर्ती परीक्षा में भाग लेने से वंचित हैं। दिव्यांशु ने सरकार पर आरोप लगाया कि उसने अपने घोषणापत्र में जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित करने का वादा पूरा नहीं किया है।

राष्ट्रीय समाचार

तमिलनाडु के 17 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, चेन्नई भेजी जाएगी एनडीआरएफ की टीम

Published

on

तमिलनाडु के 17 जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, चेन्नई, तिरुवल्लुर और कांचीपुरम सहित कई जगहों पर बारिश की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की राजधानी के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तरी तमिलनाडु और उससे सटे दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बने वायुमंडलीय परिसंचरण (एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन) के कारण यह बारिश हो रही है। इस मौसमी प्रणाली के चलते राज्य के कई उत्तरी, पश्चिमी और मध्य जिलों में बारिश होने की संभावना है।

चेन्नई, तिरुवल्लुर और कांचीपुरम के अलावा, रविवार को जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है, उनमें चेंगलपट्टू, नीलगिरी, कोयंबटूर, धर्मपुरी, कृष्णगिरि, सलेम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर, अरियालुर, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलुर, तिरुवन्नमलाई और इरोड शामिल हैं।

यह पूर्वानुमान ऐसे समय में आया है जब चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में भारी बारिश जारी है। राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे चिंता बढ़ गई है कि अगर बारिश जारी रही तो और अधिक जलभराव हो सकता है।

शनिवार को चेन्नई के छह इलाकों में भारी बारिश के बाद, एहतियात के तौर पर एनडीआरएफ की एक टीम को शहर भेजा जाएगा। ये जवान अरक्कोनम के पास नागरिक्कुप्पम में स्थित बटालियन से बुलाए गए हैं। इस तैनाती का उद्देश्य भारी बारिश और बाढ़ के दौरान बचाव कार्यों के लिए तैयारियों को मजबूत करना है। हालात बिगड़ने की स्थिति में आपातकालीन प्रतिक्रिया देने के लिए एहतियाती इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिसमें कई तटीय और आंतरिक जिलों में बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, सोमवार को तिरुचिरापल्ली, नीलगिरी, कोयंबटूर और तिरुनेलवेली में भी आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले दो दिनों के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि बारिश का असर उन उत्तरी जिलों पर पड़ सकता है जहां पहले से ही बारिश हो रही है, साथ ही कावेरी डेल्टा और दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। दोनों दिनों के पूर्वानुमान में चेन्नई और उसके आस-पास के जिले शामिल हैं।

राजधानी में पहले ही जलभराव की सूचना मिल चुकी है, इसलिए हालात बिगड़ने की स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत एनडीआरएफ की तैनाती की योजना बनाई गई है। अगर भारी बारिश के कारण बाढ़ आती है, तो यह टीम बचाव कार्यों में मदद करेगी। अभी मुख्य ध्यान चेन्नई में तैयारियों पर है, जबकि सोमवार के पूर्वानुमान के अनुसार, तटीय इलाकों और राज्य के भीतरी हिस्सों के कुछ और जिलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

ईरान पर सैन्‍य कार्रवाई का ट्रंप ने क‍िया बचाव; कहा-परमाणु हथियारों का खतरा गंभीर था, इसलिए क‍िया हस्तक्षेप

Published

on

नॉर्दर्न केंटकी यूनिवर्सिटी के ‘ट्रूइस्ट एरिना’ में आयोजित एक रिपब्लिकन चुनावी रैली में ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के अपने फैसले का बचाव किया। ट्रंप ने अपने दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल की सबसे बड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा क‍ि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के जरिए ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता पूरी तरह नष्ट कर दी गई है और तेहरान को दोबारा यह क्षमता विकसित नहीं करने दी जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि परमाणु हथियारों से लैस ईरान का खतरा इतना गंभीर था कि अमेरिका के लिए हस्तक्षेप करना जरूरी हो गया था।

ट्रंप ने समर्थकों से कहा, “ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि अगर उनके पास होगा तो वे उसका इस्तेमाल करेंगे।”

राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ढांचे को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं कि यह कार्यक्रम फिर से शुरू न हो सके। उन्होंने कहा, “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि यह दोबारा वापस न आए।”

ट्रंप ने बताया कि सैन्य अभियान के दौरान उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसी दिशा में काम करने के निर्देश दिए थे। ट्रंप ने इस कार्रवाई को अपने उस बड़े दावे से भी जोड़ा, जिसमें वे कहते रहे हैं कि उनके नेतृत्व में अमेरिका की सैन्य ताकत फिर से मजबूत हुई है और देश अब अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया, जब अमेरिकी अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। राष्ट्रपति ने माना कि इस अभियान के कारण अमेरिका को मध्य पूर्व पर अतिरिक्त ध्यान और संसाधन लगाने पड़े, लेकिन उनका कहना था कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना किसी भी अल्पकालिक आर्थिक प्रभाव से ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सैन्य अभियान खत्म होने के बाद ऊर्जा की कीमतों में गिरावट आएगी।

ट्रंप ने कहा, “यह बहुत जल्दी खत्म होने वाला है।” उन्होंने आगे कहा कि अभियान समाप्त होने के बाद पेट्रोल की कीमतें पहले के मुकाबले और नीचे आ जाएंगी। अपने भाषण में बाद में ट्रंप फिर इस मुद्दे पर लौटे और इसे अपनी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक बताया।

उन्होंने कहा, “ईरान के पास न परमाणु हथियार है, न होगा, और कभी नहीं होगा। बात बिल्कुल साफ है।” ट्रंप का कहना था कि इस समस्या का समाधान पहले की अमेरिकी सरकारों को ही कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ईरान का सामना करने के लिए जरूरी दृढ़ता और इच्छाशक्ति दिखाई है।

राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ अभियान को अपनी अन्य विदेश नीति पहलों, जैसे वेनेजुएला और ग्रीनलैंड से जुड़े घटनाक्रमों के साथ भी जोड़ा।

ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा खर्च में बढ़ोतरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार और रिपब्लिकन बहुमत वाली कांग्रेस ने सेना के लिए एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है और देश की रक्षा क्षमताएं ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा और प्रभाव को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Continue Reading

राजनीति

दिल्ली भाजपा प्रमुख मल्होत्रा ने लिया सफाई अभियान में हिस्सा, यमुना प्रदूषण को लेकर केजरीवाल की आलोचना

Published

on

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने रविवार को यमुना घाट पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान वह नदी की सफाई के लिए कोई ठोस योजना नहीं बना पाई।

हर्ष मल्होत्रा ​​ने समाचार एजेंसी को बताया कि दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी से होकर बहने वाली यमुना के 33 किलोमीटर के हिस्से को साफ करने की योजना तैयार की है।

उन्होंने कहा, “दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद, रेखा जी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिल्ली से होकर बहने वाली यमुना नदी के 33 किलोमीटर के हिस्से को साफ करने की योजना बनाई। केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने यमुना के नाम पर सिर्फ राजनीति की और लोगों को यह भरोसा दिलाकर गुमराह किया कि वे इसे साफ कर देंगे।”

पिछली सरकार पर अपने वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए मल्होत्रा ​​ने कहा कि लोगों को भरोसा दिलाया गया था कि नदी को साफ किया जाएगा, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा, “लोग उनकी बातों में आ गए, लेकिन जब पांच साल बाद भी यमुना साफ नहीं हुई, तो उन्होंने माफी मांगी और अगले पांच साल में इसे साफ करने का वादा किया। जब वह समय आया, तो उन्होंने फिर वही काम किया, क्योंकि उन्होंने कभी इसके लिए कोई योजना बनाई ही नहीं थी।”

हर्ष मल्होत्रा ​​ने पिछली दिल्ली सरकार की ओर से नदी की सफाई के लिए केंद्र से मिले फंड के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने केजरीवाल सरकार को लगभग 2,900 करोड़ रुपए दिए थे। मल्होत्रा ​​ने आगे कहा, “मोदी जी की केंद्र सरकार की ओर से केजरीवाल सरकार को दिए गए लगभग 2,900 करोड़ रुपए के साथ भी कोई ठोस कार्य योजना नहीं जुड़ी थी।”

Continue Reading
Advertisement
व्यापार10 minutes ago

भारत का लगातार 7 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करना मजबूत आर्थिक प्रदर्शन का संकेत : शीर्ष अर्थशास्त्री

व्यापार22 minutes ago

कैंसर की दवाएं होंगी अधिक किफायती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई सीमा

व्यापार30 minutes ago

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

राष्ट्रीय समाचार37 minutes ago

तमिलनाडु के 17 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, चेन्नई भेजी जाएगी एनडीआरएफ की टीम

अंतरराष्ट्रीय समाचार40 minutes ago

ईरान पर सैन्‍य कार्रवाई का ट्रंप ने क‍िया बचाव; कहा-परमाणु हथियारों का खतरा गंभीर था, इसलिए क‍िया हस्तक्षेप

राजनीति45 minutes ago

दिल्ली भाजपा प्रमुख मल्होत्रा ने लिया सफाई अभियान में हिस्सा, यमुना प्रदूषण को लेकर केजरीवाल की आलोचना

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

तुकाराम मुंढे को बनाया जाए मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार को हटाओ: अबू आजमी

अंतरराष्ट्रीय समाचार17 hours ago

बांग्लादेश को झटका, कप्तान लिटन दास ‘त्रिकोणीय सीरीज’ से बाहर

मनोरंजन17 hours ago

राजपाल यादव ने पत्नी को जन्मदिन पर दी विशेष शुभकामना, परिवार का ‘हीरा’ बताया

व्यापार17 hours ago

आईडीबीआई बैंक का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही 39 प्रतिशत गिरा

अपराध1 week ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति1 week ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल2 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन4 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

मनोरंजन3 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

रुझान