Connect with us
Tuesday,03-February-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए पीली धातु की ओर कर रहे रुख

Published

on

gold

मुंबई, 16 अक्टूबर: गुरुवार को सोने की कीमतें बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश के लिए पीली धातु की ओर रुख करने से नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।

अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और डॉलर के कमजोर होने से भी पीली धातु की मांग बढ़ी।

एमसीएक्स सोना दिसंबर वायदा लगभग 1,200 रुपए या 1 प्रतिशत बढ़कर 1,28,395 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

इसी तरह, एमसीएक्स चांदी दिसंबर वायदा 1,900 रुपए या 1 प्रतिशत से अधिक तेजी के बाद 1,64,150 रुपए प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई।

सुबह के कारोबार में, एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,27,960 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी वायदा 1 प्रतिशत बढ़कर 1,63,812 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

शुरुआती कारोबार में हाजिर सोना 0.4 प्रतिशत बढ़कर 4,224.79 डॉलर प्रति औंस हो गया।

इस बीच, दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.9 प्रतिशत बढ़कर 4,239.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

कम ब्याज दरों के दौर में अच्छा प्रदर्शन करने वाला सोना, इस वर्ष अब तक 61 प्रतिशत बढ़ चुका है।

अमेरिकी डॉलर सूचकांक 0.1 प्रतिशत गिरकर एक सप्ताह के निचले स्तर के आसपास रहा, जिससे अन्य मुद्राओं में सस्ता होने के कारण सोना विदेशी निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक हो गया।

अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को रेयर अर्थ मटेरियल पर चीन के विस्तारित निर्यात नियंत्रणों की आलोचना की। उन्होंने इसे ग्लोबल सप्लाई चेन के लिए ख़तरा बताया और संभावित जवाबी कार्रवाई का संकेत दिया।

विशेषज्ञों ने कहा, “भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और कमजोर डॉलर के कारण सोने और चांदी दोनों में घरेलू और कॉमेक्स पर वृद्धि जारी है।”

विशेषज्ञों के अनुसार, चीन ने अपने रेयर एक्सपोर्ट नियंत्रणों को कड़ा कर दिया है, जिसकी अमेरिकी अधिकारियों ने आलोचना की है और इस कदम के बीच जवाबी कार्रवाई की संभावना का भी संकेत दिया है।

विशेषज्ञों ने कहा, “इस सप्ताह के अंत में सीपीआई, खुदरा बिक्री जैसे कई आंकड़े जारी होने वाले हैं, हालांकि, अगर अमेरिकी शटडाउन जारी रहता है तो रोजगार के आंकड़ों के साथ-साथ ये आंकड़े भी पोस्टपोन हो सकते हैं।”

राष्ट्रीय

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा तीसरी तिमाही में 21 प्रतिशत बढ़ा, आय भी आया 22 प्रतिशत का उछाल

Published

on

मुंबई, 3 फरवरी : अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 3,043 करोड़ रुपए हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,518 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में उसकी आय सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 9,705 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 25 की समान अवधि में 7,964 करोड़ रुपए थी।

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में अदाणी पोर्ट्स के मुख्य कारोबार का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। इसमें पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स, मरीन सर्विसेज और अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस शामिल हैं।

एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्वनी गुप्ता ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेडेट लॉजिस्टिक कंपनी के रूप में एपीएसईजेड ने एक बार फिर मजबूत और टिकाऊ प्रदर्शन किया है।

गुप्ता ने आगे कहा कि चार व्यावसायिक स्तंभों में निरंतर गति और एनक्यूएक्सटी के समेकन के संयोजन ने हमें वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने ईबीआईटीडीए मार्गदर्शन के ऊपरी स्तर को 800 करोड़ रुपए तक बढ़ाने में सक्षम बनाया है।”

भारत के कंटेनर मार्केट में कंपनी ने मजबूत स्थिति बनाए रखी है और इस दौरान मार्केट शेयर 45.8 प्रतिशत रहा है।

एपीएसईजेड ने बताया कि घरेलू बंदरगाहों से आय में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि ईबीआईटीडीए 4,877 करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

लॉजिस्टिक्स आय बढ़ाने में एसेट-लाइट सेवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, यह सालाना आधार पर 62 प्रतिशत बढ़कर 1,121 करोड़ रुपए हो गई है।

कंपनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई सेवाओं से होने वाले मुनाफे में भी मजबूत सुधार हुआ है। वहीं, समुद्री सेवाओं से आय भी तिमाही में दोगुनी होकर 773 करोड़ रुपए हो गई है।

कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के कारण इसे अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से भी मजबूत रेटिंग मिली है। जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने कंपनी को “ए-” रेटिंग दी है, जो कि भारत की सॉवेरन रेटिंग से अधिक है।

वहीं, मूडीज ने कंपनी को लेकर अपने दृष्टिकोण में संशोधन करते हुए “नकारात्मक” से “स्थिर” कर दिया है। साथ ही, रेटिंग बीएए3 बरकरार रखी है।

Continue Reading

व्यापार

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद रुपया 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत, बढ़ा निवेशकों का भरोसा

Published

on

SHARE MARKET

मुंबई, 3 फरवरी : भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने के बाद मंगलवार को भारतीय रुपया 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हो गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 90.29 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। इस समझौते से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और विदेशी निवेश भारत की ओर आने लगा।

सोमवार को रुपया 91.53 पर बंद हुआ था। उससे पहले के सत्र में रुपया 48 पैसे मजबूत होकर दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्पॉट मार्केट में दखल दिया था।

विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर के मुकाबले रुपया पहले और ज्यादा मजबूत हुआ था, लेकिन बाद में यह 90.20 से 91.20 के दायरे में स्थिर हो गया। 92 के ऊपर टिक न पाने के बाद इसमें थोड़ी गिरावट आई, जिसे सामान्य सुधार माना जा रहा है।

बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि रुपए की मौजूदा गिरावट अस्थायी है और लंबे समय में इसका रुझान अभी भी मजबूत बना हुआ है। अगर रुपया 90.50-90.80 के नीचे जाता है, तो यह 90 या 89.80 तक भी पहुंच सकता है।

डॉलर के मुकाबले रुपए के मजबूत होने से एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में ज्यादा तेजी नहीं दिख रही है। हालांकि, मध्यम अवधि में कीमती धातुओं का रुझान अभी भी सकारात्मक बना हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बताया कि भारत के साथ ट्रेड डील हुई है। इसके तहत भारतीय सामानों पर लगने वाला टैक्स (टैरिफ) 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद लिया गया।

इस समझौते में यह भी कहा गया है कि भारत रूस से तेल की खरीद कम करेगा और अमेरिका व संभवतः वेनेजुएला से ज्यादा तेल आयात करेगा।

विश्लेषकों के मुताबिक, ट्रेड डील के बाद अनिश्चितता कम हुई है, जिससे विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार और बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। इससे रुपए की मांग और बढ़ सकती है। हालांकि, आने वाले दिनों में आरबीआई का रुख भी काफी अहम रहेगा।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील, भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) एफटीए और विकास पर केंद्रित बजट, इन तीनों के असर से बाजार का माहौल बेहतर होने की उम्मीद है। इससे विदेशी पूंजी तेजी से आ सकती है और भारत के भुगतान संतुलन (बीओपी) की स्थिति भी सुधर सकती है।

Continue Reading

व्यापार

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, अदाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत अपर सर्किट के करीब

Published

on

मुंबई, 3 फरवरी : भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के शेयर में रही, जो करीब 10 प्रतिशत के अपर सर्किट के पास ट्रेड करता दिखा।

शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी के शेयरों में भी 7 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर, अंबुजा सीमेंट्स और अदाणी टोटल के शेयर भी 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए।

अदाणी ग्रुप की कंपनियों में निवेशकों का भरोसा भारत-अमेरिका ट्रेड डील की वजह से और मजबूत हुआ है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अदाणी ग्रुप को इस डील से फायदा उठाने वाले बड़े समूहों में शामिल बताया है।

जेफरीज के मुताबिक, अदाणी ग्रुप की कई कंपनियों का अमेरिका से सीधा कारोबार जुड़ा हुआ है, इसी वजह से उन्हें इस ट्रेड डील का बड़ा फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनियां, सोलर मैन्युफैक्चरर्स, केमिकल कंपनियां और टेक्सटाइल सेक्टर को भी इस समझौते से लाभ मिलने की उम्मीद है।

अमेरिका ने ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है। इसे भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस बीच जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी जेसीआरए ने अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों-अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल)-की रेटिंग शुरू की है। इन तीनों कंपनियों को ‘स्टेबल’ आउटलुक के साथ लंबी अवधि की विदेशी मुद्रा क्रेडिट रेटिंग दी गई है।

जापान की रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को ए- (स्टेबल) रेटिंग दी है। यह एक खास उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि किसी भारतीय कंपनी को अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से देश की सॉवरेन रेटिंग से ऊपर की रेटिंग मिलना बहुत दुर्लभ है। वहीं, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को बीबीबी+ (स्टेबल) रेटिंग दी गई है, जो भारत की सॉवरेन रेटिंग के बराबर है।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति16 minutes ago

बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट

राष्ट्रीय29 minutes ago

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा तीसरी तिमाही में 21 प्रतिशत बढ़ा, आय भी आया 22 प्रतिशत का उछाल

अपराध47 minutes ago

भोपाल कोर्ट परिसर में वकीलों ने नाबालिग के साथ रेप के आरोपी को पीटा

अपराध1 hour ago

नवी मुंबई में संदिग्ध नशीले पदार्थों के तस्करों ने मुंबई पुलिस की नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान पर हमला किया; कई लोग घायल हुए।

राष्ट्रीय1 hour ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी राहत, विवेक तनखा ने मानहानि के मामले को वापस लेने पर जताई सहमति

राजनीति2 hours ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से घोषणा पर विपक्ष ने जताई आपत्ति, सरकार से पूछे सवाल

महाराष्ट्र2 hours ago

मुंबई नगर निगम ने स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर सख्त जुर्माने की घोषणा की: थूकने पर ₹250, कूड़ा फैलाने पर ₹500 और बिना लाइसेंस के कचरा ले जाने पर ₹25,000 का जुर्माना।

व्यापार3 hours ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद रुपया 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत, बढ़ा निवेशकों का भरोसा

Supreme Court
राजनीति4 hours ago

पश्चिम बंगाल एसआईआर विवाद पर बुधवार को सुप्रीम सुनवाई, ममता बनर्जी की याचिका भी शामिल

व्यापार4 hours ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, अदाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत अपर सर्किट के करीब

अपराध4 days ago

मुंबई अपराध: नागपाड़ा में हिंसक समूह झड़प के बाद 5 घायल, एक की हालत गंभीर; 13 हिरासत में; वीडियो वायरल

राजनीति3 weeks ago

बीएमसी चुनाव 2026 के विजेताओं की सूची: वार्डवार विजयी उम्मीदवारों के नाम देखें

महाराष्ट्र6 days ago

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की बारामती के पास विमान दुर्घटना में मौत;

अपराध2 weeks ago

मुंबई के वडाला में ‘बदतमीज’ नाम की एक शहरी मसाज कंपनी की मसाज करने वाली महिला ने सेशन रद्द होने पर एक महिला पर हमला किया; लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई को बुनियादी सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता, समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी, अबू आसिम आज़मी ने शहरी समस्याओं के समाधान का दावा किया

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: विरार के एक डी-मार्ट में हिजाब पहनने को लेकर मुस्लिम महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और धमकी;

राजनीति3 weeks ago

मुंबई बीएमसी चुनाव 2026 के परिणाम: एग्जिट पोल ने महायुति गठबंधन के लिए स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी की

व्यापार4 weeks ago

लगातार गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला

अपराध2 weeks ago

मुंबई में भयावह घटना: मलाड में ढाई महीने के पिल्ले के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 days ago

मुंबई ट्रैफिक अपडेट: व्यस्त समय के दौरान 1 फरवरी से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध; क्या अनुमति है और क्या नहीं?

रुझान