Connect with us
Monday,22-June-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

लीक हुआ ‘शमशेरा’ का पहला पोस्टर, रणबीर के लुक ने फैंस को किया हैरान

Published

on

 रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की फिल्म ‘शमशेरा’ का पहला पोस्टर लीक हो गया है।

फिल्म निर्माता अगले हफ्ते से प्रमोशन कैंपेन शुरू करने वाले है। यशराज फिल्म्स द्वारा जल्द ट्रेलर लॉन्च करने का प्लान तैयार किया गया।

ट्विटर पर पहला पोस्टर लीक होने से इन सभी प्लान पर पानी फिर गया। कई सावधानी बरतने के बाद रणबीर कपूर का पहला लुक इंटरनेट पर लीक हो गया। फैंस रणबीर के शमशेरा लुक को काफी पसंद कर रहे है।

यशराज फिल्म्स ने पोस्टर लीक होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह काम एक फैन एक्टिवेशन इवेंट का हो सकता है, प्रोडक्शन हाउस को अब सभी योजनाओं में फेरबदल करना होगा।

यशराज फिल्म्स ने एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, हम सुबह से ही इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पोस्टर लीक हुआ है और यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। रणबीर 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं, ऐसे में हम फिल्म से संबंधित कोई भी जानकारी रिवील नहीं करना चाहते थे।

प्रवक्ता ने कहा, लेकिन, अब हमें ट्रेलर लॉन्च से पहले अपनी पूरे प्लान को बदलना होगा। हमारे पास अगले दो दिनों में शेयर करने के लिए कुछ अपडेट है।

‘शमशेरा’ की कहानी काजा के काल्पनिक शहर की है। इस फिल्म में रणबीर डकैत की भूमिका निभा रहे है।

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को प्रोड्यूस आदित्य चोपड़ा ने किया है। यह फिल्म 22 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

मनोरंजन

मुझे महिलाओं का स्मोकिंग करना पसंद नहीं, किसी को कपड़ों से जज करना सही नहीं: शिल्पा शिंदे

Published

on

आज के समय में ‘फेमिनिज्म’ शब्द लगातार चर्चा में रहता है। सोशल मीडिया से लेकर फिल्मों और इंटरव्यू तक, इसकी अलग-अलग परिभाषाएं देखने को मिलती हैं। इस बीच अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू के दौरान इस पर अपनी अलग राय पेश की है।

शिल्पा शिंदे ने कहा, “मेरा मानना है कि असली पहचान बाहरी दिखावे से नहीं आती, बल्कि आत्मविश्वास, मूल्यों और खुद को समझने की क्षमता से होती है। यह जरूरी नहीं है कि कोई महिला क्या पहन रही है या कैसे दिखती है, बल्कि यह ज्यादा महत्वपूर्ण है कि वह अपने जीवन को कितनी स्पष्टता से समझती है।”

इसी बातचीत में शिल्पा शिंदे ने खुद को ‘थोड़ा पारंपरिक सोच वाली’ बताया। उन्होंने कहा, ”यह मेरी निजी सोच है कि मुझे महिलाओं का धूम्रपान करना पसंद नहीं है। कई लोग धूम्रपान या लाइफस्टाइल को मॉर्डिनिटी से जोड़ देते हैं, लेकिन मैं इस विचार से सहमत नहीं हूं। किसी आदत को मॉर्डिनिटी का पैमाना नहीं माना जा सकता।”

शिल्पा शिंदे ने आगे कहा, ”मेरे लिए मॉर्डिनिटी का मतलब अलग है। सिर्फ धूम्रपान करना, शराब पीना या अलग तरह के कपड़े पहनना किसी को बोल्ड नहीं बनाता। असली बोल्डनेस वह है, जब कोई व्यक्ति अपने विचारों पर मजबूत हो, अपने फैसलों को समझता हो और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीता हो। बाहरी दिखावा और असली व्यक्तित्व दो अलग चीजें हैं, जिन्हें अक्सर लोग गलत तरीके से जोड़ देते हैं।”

शिल्पा शिंदे ने कहा, ”कपड़े और सोच का आपस में कोई सीधा संबंध नहीं होता। किसी व्यक्ति की मानसिकता उसके पहनावे से तय नहीं होती। कोई व्यक्ति साड़ी पहनकर भी मॉडर्न सोच रख सकता है और कोई मॉडर्न कपड़े पहनकर भी पुराने विचारों वाला हो सकता है। इसलिए किसी को उसके कपड़ों से जज करना सही नहीं है।”

शिल्पा शिंदे ने कहा, ”मुझे व्यक्तिगत रूप से साड़ी पहनने वाली महिलाएं ज्यादा पसंद हैं, लेकिन यह मेरी फैशन या पसंद की बात है, न कि सोच की। एक महिला के लिए सबसे जरूरी चीज यह है कि वह खुद को समझे, अपने मूल्यों को जाने और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीए । यही सच्ची मजबूती है।”

Continue Reading

मनोरंजन

महिलाओं से जुड़े कंटेंट विवाद पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त : प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को भेजा समन

Published

on

स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। महिलाओं से जुड़े कथित आपत्तिजनक कंटेंट और टिप्पणियों के मामलों में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कमीडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को समन जारी किया है।

आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन मामलों की सुनवाई सोमवार, 22 जून 2026 को शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय में होनी है। आयोग ने तीनों व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा है।

यह विवाद अलग-अलग स्टैंड-अप शो और उनके वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिनमें महिलाओं से संबंधित टिप्पणियों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है।

कमीडियन प्रणीत मोरे से जुड़े विवाद की बात करें, तो उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने शो के दौरान स्थिति को उचित तरीके से नियंत्रित नहीं किया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि उस समय उन्हें बेहतर निर्णय लेना चाहिए था, लेकिन वे माहौल के प्रभाव में आ गए और सही फैसला नहीं ले सके।

इसी विवाद से जुड़े एक अन्य व्यक्ति हिमांशु जांगड़ा हैं, जो प्रणीत मोरे के लाइव शो में दर्शक के रूप में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अपने डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने एक महिला के लिए करीब 370 रुपये चिकन बिरयानी पर खर्च किए थे। बाद में उनकी आगे की गई टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।

जांगड़ा की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया में भारी आलोचना हुई। विवाद बढ़ने के बाद स्टारविक डिजाइन कंपनी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया।

तीसरा नाम मधुर विरली का है, जिनके एक पुराने स्टैंड-अप वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हुआ था। इस वीडियो में मधुर विरली बलात्कार जैसे संवेदनशील विषय पर असंवेदनशील टिप्पणी करते नजर आए थे। उन्होंने अपराध के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा था कि अधिकांश मामलों में केवल बलात्कार होता है, जबकि कुछ मामलों में पीड़ित की हत्या कर दी जाती है। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने बेहद आपत्तिजनक ढंग से तर्क दिया कि शायद कृत्य के तुरंत बाद पीड़िता द्वारा आरोपी को गले लगाने की बात कहने पर आरोपी चाकू मारकर उसकी हत्या कर देता होगा।

इन टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

Continue Reading

मनोरंजन

‘मैंने भविष्यवाणी की थी’, स्कॉटलैंड पर मोरक्को की जीत का नोरा फतेही ने मनाया जश्न

Published

on

बॉलीवुड डांसिंग डीवा नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ मोरक्को को मिली 1-0 की जीत पर खुशी जाहिर की है। नोरा की मैच को लेकर की गई भविष्यवाणी भी पूरी तरह से सही साबित हुई।

मोरक्को की रहने वाली एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘इंस्टाग्राम’ पर स्टोरी के जरिए बोस्टन स्टेडियम में हुए मैच की कुछ क्लिप और तस्वीरें शेयर कीं। नोरा ने 28 साल पहले इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले के बारे में दिलचस्प जानकारी भी शेयर की।

एक्ट्रेस ने सबसे पहले स्टेडियम से अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने लाल टी-शर्ट के साथ सफेद प्लीटेड शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई थी। फिर उन्होंने अपनी भविष्यवाणी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें एक वीडियो में यह कहते हुए सुना गया, “मैं यहां बोस्टन में मोरक्को बनाम स्कॉटलैंड मैच में हूं। मेरी भविष्यवाणी 1-शून्य है।”

दूसरी क्लिप में, नोरा को यह कहते हुए सुना गया: “दोस्तों, मजेदार बात यह है कि स्कॉटलैंड और मोरक्को 28 साल बाद एक साथ खेल रहे हैं। उस मैच में मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। वे इस मैच के लिए फिर से एक साथ आए हैं; यह जबरदस्त होने वाला है। क्या हम फिर से 3-0 करेंगे? मुमकिन है!” मोरक्को ने 70 सेकंड के अंदर जैसे ही मैच में अपना पहला गोल दागा, तो स्टैंड में मौजूद नोरा इस गोल का जश्न मनाती हुई नजर आईं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “मोरक्को बनाम स्कॉटलैंड, मैंने 1-0 की भविष्यवाणी की थी।”

स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मोरक्को का प्रदर्शन शानदार रहा। मोरक्को ने पूरे मैच में स्कॉटलैंड के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा और शुरुआती गोल करने के बाद विपक्षी टीम को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ ही मोरक्को ग्रुप ए में पहले स्थान पर पहुंच गई है। मोरक्को ने अब तक खेले अपने दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। टीम के 2 मैचों के बाद कुल 6 अंक हैं। नोरा इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मोरक्को के पहले मैच में भी टीम को चीयर करने पहुंची थीं।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र7 hours ago

मुंबई: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में ईशनिंदा करने वाले रसूल नाज़िया इलाही और देवा सिंह के खिलाफ मुंबई में पहला मामला दर्ज।

व्यापार8 hours ago

लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,828 रुपए तक बढ़ीं

मनोरंजन8 hours ago

मुझे महिलाओं का स्मोकिंग करना पसंद नहीं, किसी को कपड़ों से जज करना सही नहीं: शिल्पा शिंदे

महाराष्ट्र9 hours ago

एकनाथ शिंदे गुट ही असली शिवसेना, यूबीटी सांसदों के आने का स्वागत : शायना एनसी

राष्ट्रीय समाचार9 hours ago

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद; सेंसेक्स 77,000 के पार

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

नीट परीक्षा: जेडी(एस) और भाजपा ने यातायात व्यवस्था में हुई गड़बड़ी पर कर्नाटक सरकार को घेरा

महाराष्ट्र10 hours ago

मुंबई में पूजा स्थल एक्ट, 1991 पर ज़रूरी चर्चा, देश की साझी विरासत, शांति और भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों की सुरक्षा पर ज़ोर

खेल11 hours ago

फीफा वर्ल्ड कप: 92 साल में पहली फतह, मिस्र के राष्ट्रपति बोले- यह जीत दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति को दर्शाती है

महाराष्ट्र11 hours ago

अबू आसिम ने बीड ज़िले के परली में तोहिद की हत्या के मामले में आरोपियों के ख़िलाफ़ मकोका और यूएपीए एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की है।

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

भारतीय रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को दी बड़ी राहत, कई ट्रेनों के नए स्टॉपेज को दी मंजूरी

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति3 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार2 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति2 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अपराध4 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र3 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

रुझान