Connect with us
Wednesday,25-February-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

छोटे कारोबारों की सहायता के लिए फेसबुक की नई पहल

Published

on

फेसबुक ने छोटे व्यवसायों की मदद करने के लिए मुफ्त संसाधनों, शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए तीन महीने की पहल शुरू की है, जिसमें खासकर अफ्रीकी-अमेरिकी समुदायों के स्वामित्व वाले व्यवसायों का ख्याल रखा जाएगा। सीजन ऑफ सपोर्ट पहल के हिस्से के रूप में फेसबुक ने अमेरिका में शुक्रवार को हैशटैगबायब्लैक की घोषणा की, जिसके तहत अफ्रीकी-अमेरिकी के स्वामित्व वाले व्यवसायों और उनके कुल समुदायों को अपना समर्थन दिया गया, इसका जश्न मनाया गया और इस दिन को साल के सबसे बड़े रिटेल दिवस के रूप में चिन्हित किया गया।

फेसबुक में सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने कहा, “महामारी में अफ्रीकी-अमेरिकी समुदायों के स्वामित्व वाले व्यवसाय सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, कई अन्य छोटे व्यवसाय दोगुने की दर से बंद हुए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें पता है कि लाखों की तादात में लोग मदद करना चाहते हैं। मार्च में अफ्रीकी-अमेरिकी समुदायों के स्वामित्व वाले व्यवसायों को समर्थन प्रदान करने के लिए अमेरिका में फेसबुक पर बनाए गए इस नए समूह में 35 लाख लोग जुड़े हैं।”

30 अक्टूबर से फेसबुक अपने नए ऐप में एक फीचर भी पेश करने जा रहा है, जिसमें लोगों को ऐसे पोस्ट बनाने में प्रोत्साहित किया जाएगा, जो ब्लैक ओन्ड बिजनेस या अफ्रीकी-अमेरिकी समुदायों के स्वामित्व वाले व्यवसायों के समर्थन से संबंधित हो।

व्यापार

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, मेटल और ऑटो स्टॉक्स चमके

Published

on

मुंबई, 25 फरवरी : भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 50.15 अंक या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,276.07 और निफ्टी 57.85 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,482.50 पर बंद हुआ।

दिन के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों ने बाजार को मजबूत बनाने का काम किया है। इससे सेंसेक्स 82,957.91 के स्तर तक पहुंच गया, लेकिन सत्र के अंत में बड़े लार्जकैप शेयरों में बिकवाली के कारण यह 82,276 पर आकर बंद हुआ।

बाजार को संभालने का काम मेटल और ऑटो स्टॉक्स ने किया। निफ्टी मेटल 2.70 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो और फार्मा 1.85-1.85 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी हेल्थकेयर 1.59 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 1.57 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 1.35 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.93 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक 0.39 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.30 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.25 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 339.75 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,406.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 160.05 अंक या 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,118.70 पर था।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टीसीएल, इंडिगो, सन फार्मा, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, बीईएल, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एचयूएल और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर थे। एसबीआई, इटरनल, भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट लूजर थे।

बाजार के जानकारों का कहना है कि आज की तेजी में विदेशी निवेशकों की खरीदारी की अहम भूमिका है। कल की बड़ी की बड़ी गिरावट में भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 102.53 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, इससे पहले सोमवार को एफआईआई ने कैश मार्केट में 3,483.70 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी।

इससे संकेत मिलता है कि विदेशी निवेशकों का रुझान भारतीय बाजार के लिए बदल रहा है। यह बाजार में सकारात्मक धारणा को बढ़ा रहा है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगा सकता है नया टैरिफ, भारत के निर्यात पर पड़ सकता है असर

Published

on

TRUMP

वॉशिंगटन, 24 फरवरी : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ को लेकर दिए फैसले के बाद अमेरिका कुछ नए उत्पादों पर भारी टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की तैयारी कर रहा है। इन उत्पादों में बड़ी बैटरियां, कास्ट आयरन, प्लास्टिक पाइप, इंडस्ट्रियल केमिकल, पावर ग्रिड और टेलीकॉम उपकरण जैसे सेक्टर शामिल हो सकते हैं।

अगर अमेरिका नए “राष्ट्रीय सुरक्षा” टैरिफ लगाता है, तो उसका असर भारत जैसे देशों पर पड़ सकता है, खासकर मेटल, केमिकल, औद्योगिक पुर्जों के निर्यात पर, क्योंकि ये चीजें ग्लोबल सप्लाई चेन का हिस्सा हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये टैरिफ 1962 के ट्रेड कानून के एक प्रावधान सेक्शन 232 के तहत लगाए जा सकते हैं। यह प्रावधान राष्ट्रपति को “राष्ट्रीय सुरक्षा” के नाम पर आयात पर शुल्क लगाने की अनुमति देता है।

फाइनेंशियल डेली ने बताया कि ये नए ग्लोबल 15 फीसदी टैरिफ से अलग होंगे, जिसे ट्रंप ने पांच महीने तक लागू रखने का प्रस्ताव दिया है।

सेक्शन 232 का इस्तेमाल पहले स्टील, एल्युमिनियम, कॉपर, कार और ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ लगाने के लिए किया जा चुका है। अभी यह साफ नहीं है कि नई जांच कब शुरू होगी और टैरिफ कब लागू होंगे।

सेक्शन 232 के तहत लंबी जांच की जरूरत होती है, हालांकि एक बार टैरिफ लागू होने के बाद ड्यूटी को एकतरफा बदला जा सकता है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा, “अमेरिका की नेशनल और इकोनॉमिक सिक्योरिटी की सुरक्षा प्रेसिडेंट ट्रंप के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है और एडमिनिस्ट्रेशन इसे पूरा करने के लिए हर कानूनी अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट के तहत ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के ज्यादातर टैरिफ को 6-3 से खत्म करने का फैसला सुनाया। मीडिया के अनुसार, फैसले में सेक्शन 232 टैरिफ पर बात नहीं की गई है।

ट्रंप सरकार के तहत ट्रेड पॉलिसी पर अमेरिकी कोर्ट और ट्रेडिंग पार्टनर बार-बार जांच कर रहे हैं। स्टील और एल्युमीनियम पर उनके पहले के टैरिफ ने भारत समेत कई देशों से बदले की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

पीएम मोदी के दौरे से पहले इजरायली दूतावास ने कहा, ‘स्वागत करने को हम उत्सुक, भरोसे की नींव पर टिकी है ये दोस्ती’

Published

on

नई दिल्ली, 23 फरवरी : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (25 फरवरी) को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर इजरायल जाएंगे। इस दौरान दोनों देश डिफेंस, आर्थिक साझेदारी से लेकर अहम मुद्दों पर वार्ता करेंगे।

भारत में मौजूद इजरायली दूतावास ने एक वीडियो क्लिप जारी कर इस दौरे को अति महत्वपूर्ण बताया है। दावा किया कि इजरायल पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। “नमस्ते से शालोम (इजरायल का अभिवादन) तक, यह साझेदारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो रही है।”

वहीं, क्लिप में दोनों देशों की समान सोच पर प्रकाश डाला गया है। कहा गया है- भारत-इजरायल के रिश्तों में जुड़ने वाला एक नया अध्याय है, जिसके लिए हम काफी उत्सुक हैं। दोनों देशों के बीच का ये रिश्ता भरोसे की नींव पर टिका है। ये साझेदारी हमारी समान चुनौतियों से निपटने की स्पष्ट समझ पर आधारित है।

इसमें उन क्षेत्रों का उल्लेख है जिनमें दोनों देश गंभीरता से विचार-विमर्श करेंगे और फैसला लेंगे। रक्षा पर गहन विमर्श होगा। बदलते दौर की चुनौतियों के बीच प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर सुरक्षा व्यवस्था को कैसे दुरुस्त किया जाए इस पर पीएम मोदी संग बात होगी। दूसरा जोर आर्थिक क्षेत्र में साझेदारी पर रहेगा। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की ओर बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि ये दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि हम एआई, क्वांटम और साइबर क्षेत्र में साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। इसके अलावा, यातायात और कृषि समेत कुछ अहम क्षेत्रों में भी आपसी सहयोग की उम्मीद ये दौरा जगाता है।

इससे पहले रविवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की चर्चा की थी। बैठक के दौरान दिए गए अपने वक्तव्य और आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेशों में नेतन्याहू ने इस यात्रा को हाल के वर्षों में इजरायल और भारत के बीच बने विशेष संबंधों और ‘वैश्विक शक्ति भारत’ के साथ साझेदारी की महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति बताया।

इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, “बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री, मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, इजरायल पहुंचेंगे। मैं अपनी आंखों के सामने जो विजन देख रहा हूं, उसके हिसाब से हम मिडिल ईस्ट के आसपास या उसके अंदर गठबंधनों का एक पूरा सिस्टम बनाएंगे। ऐसे देशों का एक धुरी समूह, जो वास्तविकता, चुनौतियों और लक्ष्यों को एक नजरिए से देखते हैं और कट्टरपंथी धुरी का सामना करते हैं।”

नेतन्याहू ने अपने और पीएम मोदी के बीच दोस्ती पर जोर दिया और कहा कि वे अक्सर फोन पर बात करते हैं और एक-दूसरे से मिलते रहते हैं।

25-26 फरवरी की यात्रा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का दोपहर में नेसेट (इजरायल की संसद) को संबोधित करना, इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम का दौरा, और यरुशलम में उच्च-प्रौद्योगिकी सहयोग पर केंद्रित एक नवाचार कार्यक्रम में शामिल होना है।

Continue Reading
Advertisement
abu asim nitish
महाराष्ट्र2 hours ago

नीतीश राणे के मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताने वाले बयान पर अबू आसिम आज़मी का जवाब, राणे झूठे हैं

महाराष्ट्र2 hours ago

मुंबई नगर निगम ने 2026-27 के लिए 80,952.56 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया, पिछले साल के अनुमान से खर्च में 8.77% की बढ़ोतरी

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर किया ‘अपने मित्र’ का स्वागत

व्यापार3 hours ago

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, मेटल और ऑटो स्टॉक्स चमके

राजनीति4 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को झारखंड दौरे पर, जमशेदपुर में दो कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

महाराष्ट्र4 hours ago

मुंबई अजित पवार प्लेन क्रैश: पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ने विधायक की केस दर्ज करने की मांग खारिज कर दी

महाराष्ट्र4 hours ago

महाराष्ट्र के मदरसे आतंकवाद के लिए एक जगह हैंमदरसों में छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद नीतीश राणे का गुस्सा

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने को इजरायल तैयार: राष्ट्रपति हर्जोग

राजनीति6 hours ago

अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा की करेंगे समीक्षा

अंतरराष्ट्रीय6 hours ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

अपराध4 weeks ago

मुंबई अपराध: नागपाड़ा में हिंसक समूह झड़प के बाद 5 घायल, एक की हालत गंभीर; 13 हिरासत में; वीडियो वायरल

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की बारामती के पास विमान दुर्घटना में मौत;

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई ट्रैफिक अपडेट: व्यस्त समय के दौरान 1 फरवरी से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध; क्या अनुमति है और क्या नहीं?

अपराध3 weeks ago

‘घर पर बेटियां नहीं हैं क्या?’ मुंबई के मरीन ड्राइव पर कथित तौर पर उसकी तस्वीरें खींचने के लिए लड़की ने आदमी का सामना किया; वीडियो हुआ वायरल

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 296 अंक फिसला

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति, किसी भी देश के लिए इसे नजरअंदाज करना मुश्किल: पोलैंड के उपविदेश मंत्री

महाराष्ट्र4 weeks ago

अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को उनके समर्थक ‘दादा’ क्यों कहते थे?

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

अमेरिका ने शेयर किया ‘अखंड भारत’ का मानचित्र, पीओके से अक्साई चिन को बताया भारत का हिस्सा

खेल4 weeks ago

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर वापस लौटे, पीआर स्टंट या तकनीकी गड़बड़ी, फैंस को जवाब का इंतजार

अपराध4 weeks ago

मुंबई अपराध: आर्थर रोड जेल के अंदर विचाराधीन कैदी ने पुलिसकर्मी पर हमला किया, मामला दर्ज

रुझान