Connect with us
Sunday,16-August-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

गूगल और मेटा को पेशी के लिए ईडी ने फिर भेजा समन, 21 जुलाई को नहीं पहुंचे थे इनके प्रतिनिधि

Published

on

नई दिल्ली, 28 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के मामले में टेक दिग्गज गूगल और मेटा को दोबारा 21 जुलाई को समन भेजा था। इन दोनों टेक कंपनियों के प्रतिनिधियों को 28 जुलाई (सोमवार) को ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले इन दोनों टेक कंपनियों को 21 जुलाई को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हो पाए थे।

ऐसे में ईडी ने दोनों कंपनियों को दोबारा समन भेज कर 28 जुलाई को पेश होने के लिए कहा। बता दें कि ईडी की जांच उन ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स पर केंद्रित है जो कथित तौर पर अवैध जुए और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं। इनमें महादेव बेटिंग ऐप और फेयरप्ले आईपीएल जैसे ऐप्स शामिल हैं।

ईडी का आरोप है कि गूगल और मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म्स पर इन अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को विज्ञापनों के जरिए बढ़ावा दिया और इनकी पहुंच को व्यापक बनाने में मदद की। जांच में पाया गया कि ये ऐप्स स्किल-बेस्ड गेमिंग के नाम पर अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा देते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई, जिसे हवाला चैनलों के माध्यम से छिपाया गया ताकि जांच से बचा जा सके।

ईडी ने इन ऐप्स के विज्ञापनों को गूगल और मेटा के प्लेटफॉर्म्स पर प्रमुखता से प्रदर्शित होने का आरोप लगाया है, जिससे इनके यूजर्स बढ़े।

10 जुलाई को ईडी ने इस मामले में 29 मशहूर हस्तियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इनमें अभिनेता विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, प्रणिता सुभाष, मंचू लक्ष्मी और अनन्या नगेला शामिल थें। इसके अलावा, टीवी कलाकार, होस्ट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स जैसे श्रीमुखी, श्यामला, वर्षिणी सौंदर्यराजन, वसंती कृष्णन, शोभा शेट्टी, अमृता चौधरी, नयनी पावनी, नेहा पठान, पांडु, पद्मावती, हर्षा साय और बय्या सनी यादव के नाम भी जांच में हैं।

इन पर जंगली रम्मी, ए23, जीतविन, परिमैच और लोटस365 जैसे प्लेटफॉर्म्स के प्रचार का आरोप है, जो मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं। यह जांच पब्लिक गैंबलिंग एक्ट, 1867 और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हो रही है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में दर्ज पांच एफआईआर के आधार पर ईडी ने यह कार्रवाई शुरू की।

मार्च में, साइबराबाद पुलिस ने भी विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज सहित कई हस्तियों के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार का मामला दर्ज किया था। हालांकि, इन हस्तियों ने सफाई दी कि वे किसी अवैध ऐप का प्रचार नहीं कर रहे थे। ईडी अब इन सभी मामलों की गहन जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

मनोरंजन

सलमान खान से गले मिलना रूही दोसानी और अगु स्टेनली के लिए बना ‘ड्रीम मोमेंट’, बोले- ‘अब और क्या चाहिए?’

Published

on

रियलिटी शो ‘एलायंस’ का सफर खत्म हो चुका है, लेकिन शो से जुड़े कई ऐसे पल हैं जिन्हें कंटेस्टेंट शायद लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। इन्हीं में से एक पल था, जब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने शो में पहुंचकर कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की। शो की रनर-अप रहीं रूही दोसानी और नाइजीरियाई इन्फ्लुएंसर अगु स्टेनली ने इस मुलाकात को किसी सपने के सच होने जैसा बताया।

रूही ने आईएएनएस से खास बातचीत में इस मुलाकात को याद करते हुए बताया कि सलमान के साथ बिताया वह समय उनके लिए शो ही नहीं, बल्कि जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक बन गया।

आईएएनएस से बात करते हुए रूही ने कहा, ”शो के दौरान मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि सलमान खान अचानक वहां आएंगे और कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करेंगे। उनका शो में आना मेरे लिए पूरी तरह से सरप्राइज था। यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा पल था। मैं सलमान खान की बहुत बड़ी फैन रही हूं और उन्हें इतने करीब से देखने का मौका मिलना मेरे लिए बेहद खास था।”

सलमान के साथ हुई मुलाकात के दौरान रूही को उन्हें गले लगाने का मौका भी मिला। अभिनेत्री ने इस पल को अपने लिए ‘ड्रीम मोमेंट’ बताया। उन्होंने कहा, ”मैं इस याद को हमेशा अपने साथ रखूंगी। सलमान के सामने आने के बाद मैं इतनी उत्साहित और हैरान थीं कि कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आया कि कैसे प्रतिक्रिया दूं। मैं इस अनुभव के लिए खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हैं। यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।”

रूही ने सलमान के व्यक्तित्व और उनके ह्यूमर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ”उनका ह्यूमर शानदार है और व्यक्तित्व बिल्कुल अलग हैं। मैं शॉक में थी, लेकिन मैं बहुत आभारी हूं कि हमें उनके साथ एक ही जगह पर रहने का मौका मिला। सलमान की मौजूदगी का असर ऐसा था कि मैं काफी देर तक उस पल को महसूस करती रहीं।”

अपने अनुभव को याद करते हुए रूही ने बेहद उत्साहित अंदाज में कहा, ”मैंने ‘एलायंस’ जैसा शो किया और मुझे सलमान खान को गले लगाने का मौका मिला, अब आपको और क्या चाहिए?”

वहीं, ‘एलायंस’ के एक और कंटेस्टेंट और नाइजीरियाई इन्फ्लुएंसर अगु स्टेनली के लिए भी सलमान खान से मिलना बेहद खास अनुभव रहा। अगु ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि सलमान के सामने आते ही उन्हें और बाकी कंटेस्टेंट्स को सचमुच रोंगटे खड़े होने जैसा एहसास हुआ। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके शरीर पर ज्यादा बाल भी नहीं हैं, फिर भी सलमान से मिलने के बाद उन्हें गूसबंप्स हो गए।

अगु ने कहा, ”सलमान खान से मिलकर मुझे बहुत मजा आया और मैं बहुत खुश हूं कि मैंने इस मुलाकात को अपने जीवन में सच होते देखा।”

‘एलायंस’ में अगु ने अपनी एक और खासियत से दर्शकों का ध्यान खींचा था। नाइजीरियाई इन्फ्लुएंसर ने शो में हिंदी, मराठी, भोजपुरी और गुजराती बोलकर सभी को हैरान कर दिया था। अगु के मुताबिक, उन्होंने इन भाषाओं को फिल्मों और उनके जरिए मिलने वाले अनुभव से सीखा है।

Continue Reading

मनोरंजन

‘भाई तेरा स्टार है’ में ‘मैंडी’ का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Published

on

अभिनेत्री निकी वालिया लंबे समय से पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाती रही हैं, लेकिन फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में उनका नया अंदाज दर्शकों के लिए खासा दिलचस्प रहा है। फिल्म में वह मैंडी का किरदार निभा रही हैं, जो तेज-तर्रार और अपनी बात खुलकर करने वाली महिला है। मैंडी की पर्सनैलिटी को निकी ने अपनी असल जिंदगी के स्वभाव से बिल्कुल अलग बताया।

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अपने किरदार की एक बात ने सबसे ज्यादा उत्साहित किया। मैंडी फिल्म में ज्यादातर बातचीत पंजाबी में करती है। उन्हें पंजाबी भाषा काफी पसंद है।

अपने किरदार के बारे में निकी ने कहा, ”मैं धर्म से सिख हूं। मेरी पहली भाषा हिंदी है, लेकिन मैं पंजाबी बहुत आसानी से बोल लेती हूं। सबसे रोमांचक बात यह थी कि जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैंडी के 90 फीसदी डायलॉग पंजाबी में थे। एक हिंदी फिल्म में यह किरदार सिर्फ पंजाबी बोलता है। वह लंदन में रहती है और सिर्फ पंजाबी में बात करती है। भाषा को लेकर मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और मैं किरदार की बोली को आसानी से अपना सकीं।”

उन्होंने कहा, “मेरे किरदार की असली चुनौती मैंडी का स्वभाव था। मेरी अपनी पर्सनैलिटी काफी शांत है, जबकि मैंडी इसके बिल्कुल उलट है। मैंडी बहुत तेज आवाज में बात करती है और उसके अंदर काफी एनर्जी है। ऐसे में पर्दे पर इस किरदार को सही तरह से पेश करने के लिए मुझे अपने सामान्य अंदाज से पूरी तरह बाहर निकलना पड़ा और इस तरह यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण किरदार बना।”

अभिनेत्री ने कहा, ”निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल ने मुझे मैंडी की आवाज को लेकर भी खास निर्देश दिए थे। मुझसे बताया था कि मुझे अपनी आवाज को कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करनी है। इसके बजाय आवाज को जितना हो सके उतना ऊंचा और अलग रखना था। यहां तक कि अगर मैंडी कोई सामान्य सी बात भी करती है, तो वह उसे बहुत ऊंची आवाज में कहती है। यह मेरी रोजमर्रा की शैली से बिल्कुल अलग था, लेकिन मैंने निर्देशक की बात पर भरोसा किया और उसी अंदाज में अपने किरदार को निभाया।”

निकी वालिया ने कहा, ”पर्दे पर खुद को मैंडी के रूप में देखना मुझे बहुत अच्छा लगा। यह बहुत मजेदार अनुभव था। किसी ऐसे किरदार को निभाना जिसमें आपकी अपनी पर्सनैलिटी की झलक बिल्कुल न हो, एक कलाकार के लिए चुनौती के साथ-साथ सीखने का भी मौका होता है।”

फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। फिल्म में राघव जुयाल, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, पार्वती ओमनाकुट्टन, चंदन रॉय सान्याल, विकल्प मेहता, विवान भटेना, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासेर अल अज्जेह, देव बी. अग्रवाल और संजय कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिका में है।

Continue Reading

मनोरंजन

मनोज कुमार से लेकर विक्की कौशल तक, हिंदी सिनेमा के वो एक्टर जिन्हें देशभक्ति के किरदारों ने दी मजबूत पहचान

Published

on

हिंदी सिनेमा ने समय-समय पर ऐसी कहानियां हमें दी, जिन्होंने न सिर्फ इतिहास के पन्नों को जीवंत किया, बल्कि किरदारों को भी अमर कर दिया। देशभक्ति इन फिल्में ने न सिर्फ हमें अपने इतिहास और नायकों से जोड़ने के साथ-साथ कलाकारों की जिंदगी भी बदल दी। अभिनेताओं को उनके किरदारों के नाम से पहचाना जाने लगा।

इसी तरह सनी देओल, अजय देवगन, विक्की कौशल ने ऐतिहासिक नायकों को पर्दे पर जीवंत किया। हम आपको हिंदी सिनेमा के उन्हीं कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मों ने असली पहचान और शोहरत दिलाई।

मनोज कुमार- ‘शहीद,’ ‘उपकार,’ और ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फिल्मों ने इन्हें ‘भारत कुमार’ के रूप में स्थापित किया। ये सभी देशभक्ति वाली फिल्में थीं, जिनमें काम कर अभिनेता ने भारतीय सिनेमा में देशप्रेम की एक अमिट छाप दर्शकों पर छोड़ी। देशप्रेम की भावना जगाने वाले उनके इस अमूल्य योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

राजकुमार- अभिनेता राजकुमार की सबसे प्रसिद्ध देशभक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्म तिरंगा में उन्हें उन्होंने ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह की भूमिका निभाई थी, जिसे उनके दमदार डायलॉग्स और देशप्रेम के लिए आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म के शानदार संवाद और ब्लॉकबस्टर सफलता ने उनके आखिरी दौर के करियर में उनकी मजबूत और असरदार उपस्थिति दर्ज कराई।

अजय देवगन- राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ ने अजय देवगन के करियर में एक गंभीर, परिपक्व और देशभक्त अभिनेता के रूप में उनकी स्थिति को पूरी तरह मजबूत कर दिया। इस बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जो उनके कलात्मक करियर का एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ।

विक्की कौशल- ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों ने इन्हें आधुनिक देशभक्ति सिनेमा का लोकप्रिय चेहरा बनाया। इन फिल्मों ने उन्हें एक्शन, अनुशासन और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में स्थापित किया, जिससे बॉक्स ऑफिस पर उनकी लोकप्रियता और अभिनय की गहराई दोनों में बड़ा इजाफा हुआ।

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में मेजर विहान सिंह शेरगिल के किरदार ने उन्हें रातों-रात मुख्यधारा के बड़े स्टारडम तक पहुंचा दिया, जबकि ‘सैम बहादुर’ में उन्होंने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन को पर्दे पर उतारा।इस फिल्म के जरिए उन्होंने साबित किया कि वह सिर्फ एक्शन हीरो नहीं, बल्कि जटिल और गहरी जीवनी वाले किरदार भी बखूबी निभा सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

इजरायल का दावा, ‘हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर की मौत’

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

साइबर सुरक्षा आकलन में मानवीय निर्णय क्षमता की परीक्षा को एनआईईएलआईटी ने ‘साइबर कुश्ती 2026’ लॉन्च किया

मनोरंजन5 hours ago

सलमान खान से गले मिलना रूही दोसानी और अगु स्टेनली के लिए बना ‘ड्रीम मोमेंट’, बोले- ‘अब और क्या चाहिए?’

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी बोले- ‘युवाओं ने शासन के सामने खड़े होकर मांगी जवाबदेही, ये काबिल-ए-तारीफ’

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

महाराष्ट्र6 hours ago

मुंबई स्थित आवास में नौसेना के नाविक, उसकी पत्नी और दो बच्चों के शव मिले

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

तमिलनाडु सरकार का फैसला, भवानीसागर बांध से 15 दिन के लिए छोड़ा जाएगा पानी

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या, नेताओं ने सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र7 hours ago

संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के 106 शहीदों को एयर इंडिया की नई प्रशासनिक इमारत में मिलेगा स्थायी सम्मान

मनोरंजन7 hours ago

‘भाई तेरा स्टार है’ में ‘मैंडी’ का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

अपराध3 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

मनोरंजन2 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

मनोरंजन4 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

व्यापार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति3 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राजनीति4 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

रुझान