Connect with us
Tuesday,07-April-2026
ताज़ा खबर

फिल्मी खबरे

दीपिका-रणवीर से लेकर प्रियंका तक, स्टाइलिश लुक में मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सेलेब्स।

Published

on

नई दिल्ली, 7 मई। मंदिर में जाने के लिए सही ड्रेस को चुनना इतना आसान काम नहीं है, जितना हम अन्य अवसरों पर पाते हैं। लुक में स्टाइल के साथ-साथ धार्मिक भावना को बनाए रखना एक चुनौती है, इसलिए आज हम कुछ मशहूर हस्तियों के आउटफिट्स पर नजर डालेंगे, ताकि आप आसानी से उनके स्टाइल से आइडिया ले सकें।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

मशहूर बॉलीवुड पावर कपल अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जाने जाते है। अपनी शादी के एक साल पूरे होने पर दीपिका और रणवीर तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस मौके पर दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी और रणवीर सिंह ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने नजर आए थे। साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा भी कैरी किया हुआ था।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी अक्सर मंदिरों में जाती रहती हैं। उन्हें कई बार मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में जाते हुए देखा गया है। वह फैशन ट्रेंड के साथ अपने लुक में कंफर्ट को भी ध्यान में रखती हैं। लक्ष्मी पूजा के दौरान शिल्पा ने बेहद खूबसूरत टू-पीस कुर्ता सेट पहना हुआ था, जो मंदिर के लिए बिल्कुल परफेक्ट ड्रेस है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट और अनुष्का अपनी गहरी आध्यात्मिक प्रतिबद्धताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। पिछले साल गणेश चतुर्थी के उत्सव के दौरान, विराट ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था, जबकि अनुष्का ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। मंदिर के लिए यह एक आदर्श स्टाइल हो सकता है।

प्रियंका चोपड़ा

हमारी देसी गर्ल, जिसने देश और विदेश में लाखों लोगों का दिल जीत लिया है, अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए येलो कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं पति निक जोनस भी देसी लुक में दिखे। उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता और पैंट पहना हुआ था। साड़ी लवर गर्ल्स इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

सारा अली खान

सारा अली खान उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान गुलाबी साड़ी में नजर आयीं। इसके अलावा, उन्हें मंदिरों में थ्री-पीस सलवार-कुर्ता और दुपट्टा पहनकर अनुष्ठानों में शामिल होते हुए देखा गया है। अपनी अगली मंदिर यात्रा के दौरान आप इस स्टाइल को चुन सकते हैं।

फिल्मी खबरे

पसली में चोट के बावजूद सलमान ने नहीं रोकी सिकंदर के गाने ‘बम बम भोले’ की शूटिंग

Published

on

सलमान खान की मेहनत और काम के प्रति लगन कमाल की है। अपने काम को लेकर उनके जूनून का कोई जवाब नहीं है। सलमान दर्द को कभी आड़े नहीं आने देते और हर हाल में दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार रहते हैं।

हाल ही में पसली में चोट लगने के बावजूद सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ के जबरदस्त गाने ‘बम बम भोले’ की शूटिंग पूरी की। एक फैन ने वीडियो शेयर किया जिसमें सलमान को अपनी चोटिल पसली को पकड़ते हुए दर्द में देखा गया। इसके बावजूद सलमान एक्टिव बने हुए हैं, इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं और फैंस और मीडिया से भी मिल रहे हैं।

बम बम भोले’ एक होली सीन पर बेस्ड गाना है, जिसमें बड़े सेट पर कई डांसर्स और एक्टर्स के साथ शूटिंग की गई है। गाने में जबरदस्त एनर्जी और परफेक्शन की जरूरत थी। अपनी चोट की तकलीफ के बावजूद सलमान ने शूटिंग जारी रखने का फैसला किया, ताकि बड़े लेवल पर हो रही इस शूटिंग में कोई रुकावट न आए। सलमान ने शूट कैंसिल न करके ये साबित कर दिया कि वो अपने काम और टीम के प्रति कितने प्रोफेशनल और डेडीकेटेड हैं।

गाने के डांस मूव्स आसान नहीं थे, और चोट के चलते हर मूव सलमान के लिए एक परीक्षा जैसा था। लेकिन सलमान ने अपने हौसले, नेचुरल चार्म और प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट के दम पर दर्द के बावजूद बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।

ऐसे ही लम्हे ये साबित करते हैं कि सलमान आज भी बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार्स में से एक क्यों हैं—वो अपने फैन्स के लिए हर हद पार कर जाते हैं। सलमान इस ईद पर फिल्म सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगदॉस ने TVकिया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है।

साजिद नाडियाडवाला की सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ के नए पोस्टर ने होली पर मचाया धमाल!*

होली के रंगों और खुशियों के बीच साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’ ने एक नया धमाका कर दिया है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। एक्शन और रोमांच से भरपूर इस नई झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

मोस्ट अवेटेड ब्लॉकबस्टर ‘सिकंदर’ का जबरदस्त पोस्टर रिलीज़ हो गया है, जिसमें सलमान खान का खतरनाक और इंटेंस अवतार देखने को मिल रहा है। पोस्टर में सलमान खान जलती हुई गाड़ी के ऊपर खड़े हैं, चारों ओर धुएं और आग के बीच उनकी रॉ पावर और दमदार प्रेजेंस ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस नए लुक ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है।

सलमान खान की पॉपुलैरिटी का लेवल ही अलग है। देश के हर कोने और हर तबके में उनकी फैन फॉलोइंग का जबरदस्त जलवा देखने को मिलता है। उनकी स्टारडम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नहीं, बल्कि फैंस के बेइंतहा प्यार से मापी जाती है। सलमान के लिए फैंस की दीवानगी बेमिसाल है, जो शायद ही किसी और स्टार के लिए देखने को मिलती है।

सिकंदर का एक्शन से भरा टीज़र और इसके धमाकेदार गाने ‘ज़ोहरा जबीं’ और ‘बम बम भोले’ ने पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज़ पैदा कर दिया है। अब फिल्म के नए पोस्टर ने इस एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। सलमान खान के इंटेंस लुक और दमदार अंदाज ने दर्शकों की उम्मीदों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

ए.आर. मुरुगादॉस के डायरेक्शन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही सिकंदर एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने का वादा कर रही है। सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी इस फिल्म को और भी खास बना रही है। ईद पर रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में दर्शकों को कई हैरान कर देने वाले मोमेंट्स देखने को मिलेंगे।

Continue Reading

फिल्मी खबरे

परिवार संग श्रीलंका में छुट्टियां मना रहीं दीया मिर्जा, बोलीं ‘साल का सबसे अद्भुत समय’

Published

on

मुंबई, 25 दिसंबर। फिल्म जगत की खूबसूरत अदाकारा दीया मिर्जा “साल का सबसे अद्भुत समय” परिवार संग बिता रही हैं। अभिनेत्री ने खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर श्रीलंका में मनाई छुट्टियों की तस्वीरों और वीडियोज को साझा की। कहा, “यह साल का सबसे शानदार समय है। हैप्पी हॉलिडेज। सूर्यास्त के दीवाने (सनसेट के दीवाने)।”

तस्वीरों और वीडियो में अभिनेत्री परिवार के साथ समंदर के किनारे परिवार के साथ कभी झूला झूलते तो कभी डूबते सूरज को निहारती नजर आईं।

दीया मिर्जा के साथ उनका बेटा अव्यान आजाद रेखी, पति वैभव रेखी, सास-ससुर भी नजर आए।

हाल ही में अभिनेत्री ने अपना 43वां जन्मदिन उदयपुर में प्रकृति के बीच मनाया था। अभिनेत्री ने जन्मदिन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा कर खूबसूरत इत्तेफाक भी साझा किया था। दीया ने बताया कि उनका और उनके ससुर का जन्मदिन एक ही तारीख पर (9 दिसंबर) पड़ता है।

अभिनेत्री ने उदयपुर बर्थडे सेलिब्रेशन की इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की थी। दीया मिर्जा ने अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित पुराने पत्थर से बने लग्‍जरी रिसॉर्ट में परिवार संग केक काटती नजर आईं। परिवार के साथ उदयपुर पहुंचीं दीया मिर्जा ने नाव और जीप सफारी का भी आनंद लिया। एक तस्वीर में अभिनेत्री परिवार संग सूर्यास्त देखती भी कैमरे में कैद हुईं।

दीया मिर्जा की गिनती पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित शख्सियत के तौर पर भी होती है। अभिनेत्री अक्सर प्रकृति संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करती नजर आती हैं।

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के क्लाइमेट मिशन में भाग लिया था।

दीया मिर्जा ने ‘रहना है तेरे दिल में’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने परिणीता, दस, संजू, लगे रहो मुन्ना भाई, सलाम मुंबई जैसी सफल फिल्मों में भी काम किया। दीया कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

Continue Reading

फिल्मी खबरे

उस्तादों के उस्ताद थे ‘वाह ताज’ कहने वाले जाकिर हुसैन

Published

on

मुंबई, 16 दिसंबर। उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से संगीत जगत ने अपना बहुमूल्य रत्न खो दिया। प्रसिद्ध तबला वादक का 73 वर्ष की आयु में कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया। दिवंगत संगीतकार भारतीय संगीत को एक नए मुकाम पर ले गए। जाकिर हुसैन ना केवल कमाल के तबला वादक बल्कि वर्सेटाइल व्यक्तित्व के मालिक थे।

जाकिर हुसैन अपनी कला की वजह से दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। आइए उनके बारे में खास बातें जानते हैं।

9 मार्च, 1951 को मुंबई में जन्मे जाकिर हुसैन तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा खान के सबसे बड़े बेटे थे। जाकिर हुसैन का स्वभाव भी काफी सरल था। वह मंच पर अपने आचरण और साथी कलाकारों के प्रति सम्मान के लिए भी जाने जाते थे।

अपने असाधारण कौशल, आकर्षण और हर शैली के साथ घुलने-मिलने की क्षमता के कारण उन्होंने हर पीढ़ी के श्रोताओं के दिल में खास जगह बनाई।

चाय के ब्रांड के लिए तबले पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए उन्हें देखना 1990 के दशक के हर बच्चे की यादों में ताजा है।

जब भारतीय टेलीविजन विज्ञापनों का क्षेत्र लड़खड़ा कर चल रहा था, उस वक्त जाकिर ही थे, जिन्होंने शानदार अंदाज में तबले पर अपनी बेजोड़ प्रतिभा दिखाई और “वाह ताज” कहकर उसे ताकत दी और छा गए।

जाकिर साहब ने न केवल भारतीय संगीत को खास मुकाम पर पहुंचाया, बल्कि प्रतिष्ठित ‘बैंड द बीटल्स’ के जॉर्ज हैरिसन जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ 1973 के एल्बम ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड’ और जॉन हैंडी के साथ एल्बम ‘हार्ड वर्क’ में भी काम किया।

उन्होंने वैन मॉरिसन के 1979 के एल्बम ‘इनटू द म्यूजिक’ और ‘अर्थ’ में भी शानदार प्रस्तुति दी थी।

भारतीय संगीत और इसकी सांस्कृतिक विरासत पर गहरी छाप छोड़ने वाले जाकिर हुसैन को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था, उन्हें ग्रैमी पुरस्कार, पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण, भारत सरकार का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप, रत्ना सदस्य, यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल एंडोमेंट फॉर द आर्ट्स का नेशनल हेरिटेज फेलोशिप भी मिला था।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय13 hours ago

मार्च में चीन के कमोडिटी मूल्य सूचकांक में फरवरी से 4 प्रतिशत की वृद्धि

महाराष्ट्र13 hours ago

अबू आसिम आज़मी ने मानखुर्द से कलीना विद्यापीठ के लिए नई बस सर्विस की मांग की

महाराष्ट्र14 hours ago

मुंबई: ऑनलाइन आतंकवादी समूह ‘सोल्जर्स ऑफ खिलाफत’ में संलिप्तता के आरोप में दो गिरफ्तार

व्यापार15 hours ago

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 787 अंक उछला

महाराष्ट्र15 hours ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

मुंबई प्रेस एक्सक्लूसिव न्यूज16 hours ago

मुंबई: कुर्ला से अपने बेटे की गिरफ्तारी पर हम्माद सिद्दीकी के पिता ने गुहार लगाई, “मेरा बेटा बेकसूर है, एजेंसियों को उस पर रहम करना चाहिए।”

व्यापार16 hours ago

वैश्विक अस्थिरता के बीच भी मजबूत रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 27 में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान

अंतरराष्ट्रीय16 hours ago

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

राजनीति17 hours ago

बारामती उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे की इस शर्त से बढ़ी सियासी हलचल

अंतरराष्ट्रीय18 hours ago

ईरान को लेकर ट्रंप की धमकियों का पूरे अमेरिका में हो रहा है विरोध

महाराष्ट्र2 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

अपराध4 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

राष्ट्रीय4 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

अपराध1 week ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

महाराष्ट्र2 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

अपराध3 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

रुझान