बॉलीवुड
सुशांत की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए चिराग ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अभिनेता से राजनेता बने चिराग पासवान ने इस मामले को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत बिहार के गौरव थे और पूरा बिहार उन्हें न्याय दिलाने की मांग कर रहा है। लोजपा अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
चिराग ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनकी फोन पर हुई बातचीत का जिक्र करते हुए पत्र में लिखा, “हर बिहारवासियों की तरफ से मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं ताकि भविष्य में कोई प्रतिभाशाली गुटबंदी का शिकार न हो।”
लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि सुशांत सिंह के करीबियों ने उनकी आत्महत्या के पीछे छिपी किसी साजिश की ओर इशारा किया है और उनका मानना है कि सुशांत भारतीय फिल्म जगत में पनप रही गुटबंदी का शिकार हुए।
चिराग ने कहा, “स्व. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का करीबी होने के नाते मैं इतना जरूर जानता हूं कि वह एक साफ दिल के मेहनती और प्रतिभाशाली व्यक्ति थे।”
सुशांत सिंह राजपूत को इसी महीने 14 जून को उनके मुंबई स्थित आवास पर फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला है।
छोटे परदे से अपने करियर की शुरुआतआत करने के बाद बड़े रूपहले परदे पर क्रिकेटर एमएस धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ से काफी शोहरत पाई थी। सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में फिल्म ‘काई पो चे’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी।
बॉलीवुड
अब बिगाड़ने का समय आ गया… रणवीर सिंह ने दिखाई ‘धुरंधर 2’ की धांसू झलक

मुंबई, 3 फरवरी : आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर 2’ की रिलीज को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इस बीच अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह धांसू अंदाज में नजर आए।
रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म धुरंधर 2 का धमाकेदार पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस झलक दिखाई है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “अब बिगाड़ने का समय आ गया…” पोस्टर में रणवीर अपने नए धांसू और इंटेंस लुक में नजर आए हैं, जो फिल्म के रिवेंज-थीम को साफ दिखाता है।
साथ ही रणवीर ने जानकारी दी कि फिल्म धुरंधर: रिवेंज का टीजर आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज होने वाला है।
रणवीर सिंह ने पोस्टर के साथ लिखा कि अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है, जिससे साफ है कि यह सीक्वल पहले से भी ज्यादा एक्शन, ड्रामा और बदले की भावना से भरा होगा।
धुरंधर 2 आदित्य धर के निर्देशन में बन रही है। आदित्य धर पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी हिट फिल्म के डायरेक्टर रह चुके हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। यह हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जो कि नॉर्थ के साथ ही साउथ ऑडियंस के लिए भी खुशखबरी है।
‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही। ऐसे में मेकर्स का दावा है कि यह सीक्वल पहले पार्ट से भी बड़ा और ज्यादा धमाकेदार होगा। धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।
धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान दर्ज करते हुए 800 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। इसके दूसरे भाग का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
बॉलीवुड
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के सामने रानी मुखर्जी, ‘मर्दानी 3’ लेकर बॉक्स ऑफिस पर उतरीं

मुंबई, 30 जनवरी : इस हफ्ते सिनेमा प्रेमियों के लिए उत्साह का माहौल है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में बड़ी फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अब 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ रिलीज हो गई है। एक्ट्रेस अपनी दमदार फिल्म के जरिए ‘बॉर्डर 2’ का मुकाबला करने उतर गई हैं।
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में अपने प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिए हैं। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की स्टार कास्ट वाली यह फिल्म अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया।
इस फिल्म ने रणवीर सिंह की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। ‘बॉर्डर 2’ ने साल 2025 की कई बड़ी हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दी। दर्शकों ने फिल्म के धुआंधार एक्शन, कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग का भरपूर आनंद लिया है।
वहीं, ‘मर्दानी 3’ इस बार रानी मुखर्जी की निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार के साथ दर्शकों के सामने आ रही है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले पार्ट्स की तरह एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से काफी ज्यादा हैं। इस फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और ‘मर्दानी 3’ से भी इसी तरह की उम्मीदें हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद और जानकी बोड़ीवाला भी अहम किरदारों में हैं। ट्रेलर को दर्शकों और सेलेब्स ने काफी पसंद किया है, जिसमें रानी का तेज और दमदार अंदाज साफ दिख रहा है।
इसके साथ तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भी 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें तापसी पन्नू वकील के रूप में नजर आएंगी। मोशन पोस्टर में दिखाया गया है कि एक लड़की रेल की पटरियों पर भाग रही है और पीछे लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में तापसी के अलावा कनी कुसरुति, रेवती, नसीरुद्दीन शाह, जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा समेत कई अनुभवी कलाकार शामिल हैं। फिल्म की कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है।
(नोट: पूर्व प्रेषित खबर में ‘अस्सी’ मूवी के रिलीज की तारीख गलती से 30 जनवरी लिखी गई थी, जबकि रिलीज की तारीख 20 फरवरी है। संपादक कृपया पूर्व प्रेषित खबर का इस्तेमाल न करें।)
बॉलीवुड
मुंबई: जुहू में अक्षय कुमार के काफिले की गाड़ी ने रिक्शा को टक्कर मार दी, ऑटो चालक घायल; अभिनेता मौके पर मौजूद नहीं थे।

मुंबई: मुंबई के जुहू इलाके में हुई सिलसिलेवार टक्कर में अभिनेता अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
तेज रफ्तार से आ रही मर्सिडीज ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे उसका चालक घायल हो गया, जिसके बाद ऑटो-रिक्शा सुरक्षा वाहन से टकरा गया।
अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना सोमवार शाम को विदेश यात्रा से मुंबई लौटे ही थे कि एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का शिकार हो गए।
घटना के समय अभिनेता वाहन में मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों ने इस मामले में दखल दिया। जुहू पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक औपचारिक प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज नहीं की है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध3 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र7 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय1 year agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध3 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
राष्ट्रीय समाचार12 months agoनासिक: पुराना कसारा घाट 24 से 28 फरवरी तक डामरीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा
