Connect with us
Wednesday,21-October-2026
ताज़ा खबर

खेल

चेस मास्टर्स : प्रज्ञानानंद ने फाइनल में बनाई जगह, कार्लसन लिरेन से हारे

Published

on

भारत के वंडर ब्वॉय रमेशबाबू प्रज्ञानानंद एक बार फिर दुनिया को हैरान करते हुए डच ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी को हराकर चेसेबल मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाई है, जो कि 1.6 मिलियन अमरीकी डालर के चैंपियंस शतरंज टूर का चौथा चरण है। चेन्नई के 16 वर्षीय ग्रैंड मास्टर ने अपने सभी कौशल का प्रदर्शन किया क्योंकि उन्होंने सुपर स्ट्रोंग डच नंबर 1 गिरी को चीन के विश्व नंबर 2 डिंग लिरेन के साथ फाइनल में खेलने के लिए मात दी, जिन्होंने अन्य सेमीफाइनल में विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को हरा दिया।

प्रज्ञानानंद ने सर्वश्रेष्ठ चार गेमों के सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे गेम में एक चेकमेट के साथ बढ़त बना ली। लेकिन दो ड्रॉ के बाद नेपाली मूल के डच गिरी ने चौथे गेम में जीत की वापसी करते हुए 2-2 से बराबरी कर ली।

हालांकि, उन्होंने पहले टाईब्रेक गेम में गलती की और प्रज्ञानानंद ने इसका फायदा उठाते हुए 2-2, 1.5-0.5 से जीत हासिल की।

इस जीत के साथ ही प्रज्ञानानंद ने चैंपियंस शतरंज टूर के सीजन फिनाले में भी अपनी जगह पक्की कर ली है, जो इस साल नवंबर में खेला जाएगा।

अविश्वसनीय रूप से स्कूली छात्र प्रज्ञानानंद को बुधवार को अपनी 11वीं कक्षा की परीक्षा देनी है।

प्ले मैग्नस ग्रुप के आयोजकों ने उनके हवाले से कहा, “मुझे सुबह करीब 8:45 बजे स्कूल जाना है। और अब 2 बजे हैं और फिर परीक्षा के कुछ घंटों के आराम के बाद, वह डिंग लिरेन के साथ फाइनल मैच के लिए अपने कंप्यूटर पर वापस आ जाएंगे।

खेल

एशियन पैरा गेम्स: निरंजन मुकुंदन ने पुरुषों की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में भारत को जिताया ब्रॉन्ज मेडल

Published

on

पैरा तैराक निरंजन मुकुंदन ने मंगलवार को एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की एसएम7 वर्ग की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में एक और पदक डाला। निरंजन ने 2 मिनट 57.01 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन के यिलॉन्ग झांग ने 2:37.69 के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ जीता, जबकि फिलीपींस के अर्नी गाविलन ने 2:52.72 के समय के साथ सिल्वर अपने नाम किया। फाइनल में शामिल एक अन्य भारतीय, सुयश नारायण जाधव 3:03.40 का समय निकालकर पांचवें स्थान पर रहे।

निरंजन मुकुंदन भारत के सबसे चर्चित पैरा तैराकों में से एक हैं, जिनके नाम 107 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मेडल हैं। किसी भारतीय पैरा तैराक द्वारा बनाए गए सबसे अधिक एशियन रिकॉर्ड (दो लॉन्ग-कोर्स और पांच शॉर्ट-कोर्स रिकॉर्ड) उन्हीं के नाम हैं। इनमें 200 मीटर बैकस्ट्रोक (आईडीएम बर्लिन 2018), 800 मीटर फ्रीस्टाइल (प्राग 2022) और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल (नॉर्वे में 2023 बर्गन स्विम फेस्टिवल में 16 साल पुराने एशियन रिकॉर्ड को तोड़ना) शामिल हैं।

उन्होंने टोक्यो 2020 पैरालंपिक गेम्स में पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई (एस7) स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनके शुरुआती करियर में कई शानदार अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन देखने को मिले हैं। साल 2015 के आईडब्ल्यूएएस जूनियर वर्ल्ड गेम्स में उन्होंने 10 मेडल (सात गोल्ड, तीन सिल्वर) जीतकर जूनियर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब हासिल किया था।

इसके बाद, 2016 के आईडब्ल्यूएएस अंडर-23 वर्ल्ड गेम्स में उन्होंने 8 मेडल जीते थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, मुकुंदन ने लगातार विश्व-स्तरीय प्रदर्शन किया है। इसमें 2014 इंचियोन एशियन पैरा गेम्स में 4×100 मीटर मेडले रिले में जीता गया ब्रॉन्ज मेडल, 2023 बर्लिन वर्ल्ड सीरीज में जीते गए 6 मेडल, और नॉर्वे में 2024 बर्गन स्विम फेस्टिवल में जीते गए 7 मेडल शामिल हैं। बर्गन स्विम फेस्टिवल में उन्होंने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 16 साल पुराना एशियन रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

बेंगलुरु में जन्मे मुकुंदन ‘स्पाइना बिफिडा’ (रीढ़ की हड्डी का अधूरा विकास) और ‘क्लबड फीट’ (पैरों की जन्मजात विकृति) के साथ पैदा हुए थे। पांच साल की उम्र तक उनकी कमर से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त था और अब तक उनकी 19 सुधारात्मक सर्जरी हो चुकी हैं।

2003 में पैर की एक बड़ी सर्जरी के बाद, डॉक्टरों ने उनके माता-पिता को सलाह दी कि वे मुकुंदन को घुड़सवारी या एक्वा थेरेपी (पानी में की जाने वाली थेरेपी) में शामिल कराएं, ताकि उनके शरीर के निचले हिस्से की ताकत बढ़ सके। उन्होंने स्विमिंग पूल को चुना और जयनगर में कोच जॉन क्रिस्टोफर की देखरेख में तैराकी शुरू की। सिर्फ तीन महीनों के भीतर ही उन्होंने रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) के लिए की जाने वाली तैराकी से आगे बढ़कर प्रतिस्पर्धी पैरा-तैराकी में कदम रखा।

Continue Reading

खेल

एशियन पैरा गेम्स: सृष्टि अरोड़ा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Published

on

भारत की सृष्टि अरोड़ा ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपने पदार्पण पर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। मंगलवार को हुए फाइनल में उन्होंने 214.7 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय शूटर ने ईरान की फैजेह अहमदी (जिन्होंने 237.3 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता) और उन्हीं की हमवतन सारेह जवानमर्दी (जिन्होंने 237.0 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता) के बाद पोडियम पर अपनी जगह बनाई। शीर्ष दो स्थानों के लिए हुए कड़े मुकाबले में ईरानी निशानेबाज, भारतीय खिलाड़ी से आगे रहीं।

इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पैरा शूटिंग के क्षेत्र में भारत के पदकों की संख्या में सृष्टि अरोड़ा के इस पदक से और इजाफा हुआ है। फाइनल में शामिल एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सुमेधा पाठक 111.4 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहीं। एशियन पैरा गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत के लिए यह चौथा मेडल है। इससे पहले मंगलवार को, मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता और लॉस एंजिल्स पैरालंपिक 2028 के लिए अपना कोटा पक्का किया।

सोमवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच 1 स्पर्धा में मोना अग्रवाल पहले और अवनि लेखरा दूसरे स्थान पर रहीं। एसएच 1 वर्गीकरण में ऐसे एथलीट शामिल होते हैं जिनके ऊपरी या निचले अंगों में कुछ शारीरिक अक्षमताएं होती हैं, लेकिन वह अपनी बंदूक को स्वतंत्र रूप से संभाल सकते हैं और उन्हें बंदूक का वजन उठाने के लिए किसी शूटिंग स्टैंड की आवश्यकता नहीं होती है।

मोना ने 250 का स्कोर बनाकर एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड कायम किया और गोल्ड मेडल जीता, जबकि अवनि ने 249.6 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। फाइनल में एक समय पांचवें स्थान पर खिसकने के बाद मोना ने शानदार वापसी की और पोडियम तक पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने अन्य खिलाड़ियों की चुनौती को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मोना और अवनि के पीछे, साउथ कोरिया की युनरी ली ने 227.9 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

मोना ने अपनी ही देश की अवनि का 249.6 का ‘एशियाड पैरा गेम्स’ रिकॉर्ड तोड़ा। अवनि ने यह रिकॉर्ड हांगझोऊ में हुए पिछले एशियन पैरा गेम्स मेंगोल्ड मेडल जीतते समय बनाया था। वह स्लोवाकिया की इरीना श्चेतनिक के नाम दर्ज 252 के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गईं।मोना ने विश्व चैंपियनशिप के दौरान ही लॉस एंजिल्स पैरालंपिक 2028 के लिए कोटा हासिल कर लिया था, जबकि अवनि के दूसरे स्थान पर रहने से उन्हें भी वहां अपनी जगह पक्की करने में मदद मिली। सृष्टि के लिए पोडियम तक पहुंचना उनके अंतरराष्ट्रीय सफर की एक शानदार शुरुआत है।

Continue Reading

खेल

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

Published

on

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को 400 मीटर टी20 स्पर्धा में दीप्ति जीवनजी ने नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, टेबल टेनिस में भारत ने 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दीप्ति को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर दीप्ति जीवनजी को हार्दिक बधाई। एक नया गेम्स रिकॉर्ड बनाना और अपने खिताब को सफलतापूर्वक बचाए रखना, इस सुनहरी जीत को और भी खास बनाता है। आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को बहुत गर्व है।”

द्रौपदी मुर्मु ने शॉट पुट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर प्रवीण शर्मा को बधाई देते हुए लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ11 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर प्रवीण शर्मा को हार्दिक बधाई। इन खेलों में अपने पहले ही प्रयास में मेडल जीतना एक विशेष उपलब्धि है। मुझे उम्मीद है कि यह अनुभव खेल के प्रति आपके समर्पण को और मजबूत करेगा और आपके आगे के सफर में नया उत्साह लेकर आएगा।”

सोनलबेन पटेल को टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने लिखा, “मैं एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला सिंगल्स क्लास 3 पैरा टेबल टेनिस में अपना पहला सिंगल्स मेडल—एक ब्रॉन्ज मेडल—जीतने पर सोनलबेन पटेल को बधाई देती हूं। यह आपके खेल सफर का एक बहुत ही खास पड़ाव है। मुझे उम्मीद है कि आपकी यह उपलब्धि टेबल टेनिस के अन्य उभरते खिलाड़ियों को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।”

टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने भाविना पटेल की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला सिंगल्स क्लास 4–5 टेबल टेनिस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मैं भाविना पटेल को हार्दिक बधाई देती हूं। यह उपलब्धि आपके खेल सफर को नई गति दे और आपको अपने लिए बड़े लक्ष्य तय करते रहने के लिए प्रेरित करे।”

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी मंगलवार को देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। पैरा जैवलिन थ्रो में मेडल जीतने वाले प्रदीप कुमार और आयुष वर्मा को बधाई देते हुए खेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के लिए डबल पोडियम। एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ53/54 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रदीप कुमार और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले आयुष वर्मा को बहुत-बहुत बधाई।”

मनीष नरवाल को बधाई देते हुए मनसुख मांडविया ने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में टॉप्स एथलीट मनीष नरवाल को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 फाइनल में 233.7 के शानदार स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई।” उन्होंने जेहान डोराब मदान को बधाई देते हुए लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की सिंगल्स क्लास 1 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर जेहान डोराब मदान को हार्दिक बधाई।”

दीप्ति जीवनजी को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए खेल मंत्री ने लिखा, “रिकॉर्ड तोड़ने वाला गोल्ड मेडल। एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में अपना खिताब बरकरार रखने और गोल्ड मेडल जीतने पर दीप्ति जीवनजी को हार्दिक बधाई। 56.36 सेकंड का शानदार नया गेम्स रिकॉर्ड बनाकर, उन्होंने अपने चैंपियन जज्बे से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।”

खेल मंत्री ने बेबी सहाना को बधाई देते हुए लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बेबी सहाना रवि को हार्दिक बधाई।” मनसुख मांडविया ने टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीतने पर प्राची पांडे के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला सिंगल्स क्लास 6 पैरा टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर प्राची पांडे को हार्दिक बधाई।”

पावरलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाले अशोक मलिक को बधाई देते हुए खेल मंत्री ने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के 65 किग्रा पैरा पावरलिफ्टिंग फाइनल में सिल्वर मेडल जीतने पर टॉप्स एथलीट अशोक को हार्दिक बधाई।”

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार38 minutes ago

अमेरिका सैन्य क्षेत्र में 1.5 ट्रिलियन डॉलर का निवेश करना चाहता है: रक्षा मंत्री हेगसेथ

अंतरराष्ट्रीय समाचार47 minutes ago

ट्रंप को गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र58 minutes ago

दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस, सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वजारोहण समारोह के लिए करेंगे आमंत्रित

व्यापार1 hour ago

स्पेसएक्स की तीसरी तिमाही की आय में 161 प्रतिशत का उछाल, एलन मस्क ने 2028 तक 1 ट्रिलियन डॉलर राजस्व का रखा लक्ष्य

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर में हत्या की घटना को कुछ घंटों में सुलझाया, दो नाबालिगों समेत छह आरोपी गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

भारत-अमेरिका साझेदारी तय करेगी 21वीं सदी की दिशा : मार्को रुबियो

अपराध18 hours ago

अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 4 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने वाली महिला गिरफ्तार

व्यापार18 hours ago

टेस्ला के शेयरधारक 3 दिसंबर को मस्क की बोर्ड सीट और 158 अरब डॉलर के वेतन पैकेज पर करेंगे मतदान

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

गुजरात : बिजली डिमांड में 36.6 प्रतिशत की उछाल, केंद्र से अतिरिक्त 5,000 मेगावाट की मांग की गई

मनोरंजन18 hours ago

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा

अपराध2 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड3 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति2 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल3 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार3 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन4 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

मनोरंजन2 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

रुझान