राजनीति
प्रधानमंत्री मोदी ने कूनो में छोड़े नामीबिया से लाए गए चीते
मध्य प्रदेश और देश के लिए शनिवार का दिन इतिहास रचने वाला है, क्योंकि नामीबिया से लाए गए चीतों के दल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान विमुक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से ग्वालियर और फिर वहां से हेलीकॉप्टर से कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। यहां उन्होंने नामीबिया से पिंजरों में लाए गए चीतों को बाड़े में छोड़ा। यह चीते जब पिंजरे से बाहर निकले तो कुछ की चाल तेज कदमों वाली तो कुछ आहिस्ते से बाड़े में प्रवेश कर गए।
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने पिंजरे से बाहर आते चीतों का ताली बजाकर स्वागत किया और कैमरे से कुछ तस्वीरें भी उतारीं।
जिन बाड़ों में इन चीतों को छोड़ा गया है, उन्हें चारों ओर से हरे रंग की चादर से कवर किया गया है, ताकि यहां आए चीतों को हरियाली का अहसास हो।
नामीबिया से चीतों को विशेष तरह से बनाए गए लकड़ी के बॉक्स में लाया गया है। इन आठ चीतों को लेकर अफ्रीका के वेटनरी चिकित्सकों का दल भी आया है। जिन पिंजरों में इन चीतों को लाया गया उनमें इस तरह की व्यवस्था है कि उन्हें हवा आसानी से मिल सके और सांस आदि लेने में दिक्कत न हो। इन चीतों को ग्वालियर से विषेष हेलीकॉप्टर से कूनो लाया गया, इसके साथ ही बड़े जंगली जानवरों को पुनस्र्थापित करने की दुनिया की पहली अंतरमहाद्वीपीय परियोजना का शुभारंभ किया।
बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी दो बाड़ों में चीते विमुक्त किए। वन विभाग के अधिकारियों के दल ने नामीबिया की चीता प्रबंधन तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। परियोजना के एकीकृत प्रबंधन में कूनो राष्ट्रीय उद्यान के 750 वर्ग किलोमीटर में लगभग दो दर्जन चीतों के रहवास के लिए उपयुक्तता है। इसके अतिरिक्त करीब 3 हजार वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र दो जिलों श्योपुर और शिवपुरी में चीतों के स्वच्छंद विचरण के लिए उपयुक्त है।
राष्ट्रीय समाचार
दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने के महाअभियान का अमित शाह ने किया शुभारंभ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के महत्वाकांक्षी 70 लाख पौधे लगाने के महाअभियान का शुभारंभ किया। राजधानी के 34 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ शुरू हुए इस अभियान के तहत अमित शाह ने ‘सेंट्रल रिज क्षेत्र’ में एक पौधा लगाया। यह वही क्षेत्र है जहां राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड का मुख्यालय स्थित है।
इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोकसभा सांसद मनोज तिवारी और योगेंद्र चंदोलिया, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा तथा मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।
इसी अभियान के तहत दिल्ली के इंडिया गेट के पास स्थित चिल्ड्रन्स पार्क में मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की थी। उसी आह्वान को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार और नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) मिलकर आज दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू कर रहे हैं।
इस अभियान में एनडीएमसी की अहम भूमिका है। परिषद ने करीब 600 पेड़ और 50 हजार झाड़ियां लगाने का लक्ष्य तय किया है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि इसके लिए 50 हजार से अधिक गड्ढे पहले ही तैयार किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पीपल, नीम, जामुन, इमली, चंपा, अशोक, गुलमोहर और अमलतास जैसे देशी और पर्यावरण के अनुकूल पेड़ लगाए जाएंगे। इसके अलावा हैमेलिया, जस्टिसिया, कैना, लिली, मुराया समेत कई सजावटी और स्थानीय प्रजातियों की झाड़ियां भी लगाई जाएंगी, जिससे जैव विविधता बढ़ेगी और एनडीएमसी के हरित क्षेत्रों की सुंदरता भी निखरेगी।
कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि एनडीएमसी के सभी पार्षद, विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीएमसी के लिए पौधारोपण सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत जन आंदोलन है।
उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम – ऑन संडे’ अभियान के तहत एनडीएमसी लगातार 31 रविवार तक पौधारोपण अभियान सफलतापूर्वक चला चुकी है। इसके अलावा राष्ट्रीय पर्वों, विशेष अवसरों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भी नियमित रूप से पौधे लगाए जाते हैं।
कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि इस अभियान में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन (एमटीए), स्कूलों, विभिन्न संस्थानों और आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली है, जो इसे जनभागीदारी का एक बेहतरीन उदाहरण बनाती है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में एनडीएमसी 1,450 एकड़* हरित क्षेत्र का रखरखाव कर रही है। इसमें 6 प्रमुख पार्क, 122 कॉलोनी पार्क, 981 सीपीडब्ल्यूडी द्वारा विकसित पार्क, 52 स्कूलों के हरित क्षेत्र, 51 राउंडअबाउट, 14 मार्केट गार्डन और लगभग 15 हजार सड़क किनारे लगे पेड़ शामिल हैं।
राष्ट्रीय समाचार
कमजोर तिमाही अपडेट के चलते ट्रेंट का शेयर 11 प्रतिशत से अधिक फिसला

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयरों में मंगलवार को 11 प्रतिशत से अधिक की बड़ी गिरावट देखी गई है। इसकी वजह, कंपनी की ओर से जून तिमाही का उम्मीद से कमजोर बिजनेस अपडेट देना है।
सुबह के कारोबार में ट्रेंट का शेयर 11.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,962 रुपए पर था।
ट्रेंट ने जून तिमाही के लिए 5,666 करोड़ रुपए की स्टैंडअलोन आय दर्ज की है, जो एक साल पहले 4,781 करोड़ रुपए थी। तिमाही के आखिर में कंपनी के पास कुल 1,312 स्टोर थे, जिनमें 301 वेस्टसाइड आउटलेट, 982 जूडियो स्टोर और लाइफस्टाइल फॉर्मेट के 29 स्टोर शामिल थे।
जानकारों ने ट्रेंट के जून तिमाही के अपडेट को उम्मीद से कमजोर माना है। आय वृद्धि जून तिमाही में सालाना आधार पर करीब 19 प्रतिशत रही है, जिसके 22-23 प्रतिशत रहने की उम्मीद थी।
कई ब्रोकरेज का कहना है कि तिमाही में कंपनी की आय वृद्धि उम्मीद से कम रही है। इसके साथ ही, स्टोर की संख्या बढ़ने की रफ्तार में कमी आई है। हालांकि, कई जानकारों का कहना है कि यह एक संरचनात्मक समस्या नहीं है।
ट्रेंट के शेयर में हाल के समय में तेजी देखने को मिली थी। सत्र में 11 प्रतिशत से अधिक की बड़ी गिरावट के बाद भी शेयर ने बीते एक महीने में करीब 9 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, बीते एक साल की अवधि में शेयर में 19 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बीते 5 वर्षों में शेयर 390 प्रतिशत का मजबूत रिटर्न दिया है।
वित्त वर्ष 26 की मार्च तिमाही में कंपनी की आय 5,028 करोड़ रुपए रही थी। इस दौरान कंपनी का खर्च 4,117 करोड़ रुपए रहा था।
जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मुनाफा 911 करोड़ रुपए और शुद्ध मुनाफा (टैक्स के बाद) 413 करोड़ रुपए था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 18 प्रतिशत था, जो कि पिछले साल की समान अवधि के मार्जिन 15 से ज्यादा था।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
जकार्ता में पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो ने की द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, समुद्री सहयोग, रक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर चर्चा की।
बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत बनाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल अर्थव्यवस्था में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है। साथ ही मई 2018 में स्थापित भारत-इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की भी समीक्षा होने की उम्मीद है।
इंडोनेशिया में भारत के राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने यह भी कहा है कि दोनों नेता इस दौरे के दौरान प्रम्बानन मंदिर परिसर में रेस्टोरेशन का काम शुरू करने की घोषणा कर सकते हैं।
इससे पहले पीएम मोदी के औपचारिक स्वागत में मर्डेका पैलेस (इंडोनेशिया का प्रेसिडेंशियल पैलेस) में सेरेमोनियल रिसेप्शन का आयोजन किया गया। आज दोनों देशों के बीच कई एमओयू और द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने जकार्ता में मिले विशेष स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “कल शाम जकार्ता में हुए खास स्वागत की खास बातें। आज राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बातचीत का इंतजार है।”
इंडोनेशिया दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए स्कूली बच्चे दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज लेकर खड़े दिखाई दिए। प्रधानमंत्री ने उनके पास जाकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। सेरेमोनियल रिसेप्शन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाकर उनका स्वागत किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के उच्च अधिकारियों और मंत्रियों से भी मुलाकात की और फिर राष्ट्रपति सुबियांतो ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल से हाथ मिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्ताना मर्डेका (राष्ट्रपति महल) में गेस्ट बुक पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी मौजूद रहे।
बैठक से पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के उस विशेष भाव की सराहना की, जिसमें उन्होंने खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि राष्ट्रपति प्रबोवो का एयरपोर्ट पर स्वागत करने आना उनके लिए बहुत गर्मजोशी और भावनाओं से भरा था।
उन्होंने कहा, “साल 2018 में भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया गया था, जिसका लाभ दोनों देशों के लोगों को मिला है। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो और मैं विभिन्न क्षेत्रों में इस साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए विस्तार से चर्चा करेंगे।”
-
दुर्घटना10 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
