राष्ट्रीय समाचार
सीबीएसई: 4 अप्रैल को होने वाली 12वीं की परीक्षाएं अब 27 मार्च को ली जाएंगी
नई दिल्ली,, 31 दिसम्बर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की थी। अब इस डेट शीट में 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। पहले 4 अप्रैल को होने वाली 12वीं कक्षा की उर्दू, संस्कृत,कर्नाटक म्यूजिक व टैक्सेशन आदि की परीक्षाएं अब 27 मार्च को ली जाएंगी।
वर्ष 2023 में होने वाली यह बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं पांच अप्रैल को समाप्त होंगी। सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक बारहवीं कक्षा के लिए जो परीक्षाएं पहले 4 अप्रैल को होनी थी अब वह परीक्षाएं 27 मार्च को आयोजित की जाएंगी।
परीक्षाएं सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगी और दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक दसवीं कक्षा के लिए पहला टेस्ट पेंटिंग का होगा। 27 फरवरी को दसवीं कक्षा के लिए अंग्रेजी की परीक्षा ली जाएगी। 4 मार्च को विज्ञान की परीक्षा होगी। 11 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को सोशल साइंस, 17 मार्च को हिंदी और 21 मार्च को गणित की परीक्षा ली जाएगी।
वहीं 12वीं कक्षा के लिए 15 फरवरी को पहली परीक्षा एंटरप्रेन्योरशिप की होगी। 20 फरवरी को हिंदी, 24 फरवरी को इंग्लिश, 28 फरवरी को केमिस्ट्री, 2 मार्च को जियोग्राफी, 6 मार्च को फिजिक्स, 9 मार्च को लीगल स्टडीज, 11 मार्च को गणित, 16 मार्च को बायोलॉजी और 17 मार्च को इकोनॉमिक्स की परीक्षा ली जाएगी।
सीबीएसई के मुताबिक 12वीं कक्षा के लिए 20 मार्च को पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा ली जाएगी, 25 मार्च को बिजनेस स्टडीज, 29 मार्च को हिस्ट्री, 31 मार्च को अकाउंटेंसी, 1 अप्रैल को होम साइंस और 3 अप्रैल को सोशलॉजी की परीक्षा होगी 4 अप्रैल को होने वाली उर्दू, संस्कृत व टैक्सेशन आदि की परीक्षाएं अब 27 मार्च को ली जाएंगी। 5 अप्रैल को साइकोलॉजी की आखरी परीक्षा ली जाएगी। छात्र पूरी डेट शीट सीबीएसई की वेबसाइट पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के प्रैक्टिकल को लेकर आधिकारिक नोटिस पहले ही जारी कर दिया है। सीबीएसई के नोटिस के मुताबिक प्रैक्टिकल, 1 जनवरी 2023 से शरू होगें। प्रैक्टिकल की अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जा सकते हैं। बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं, इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट असेसमेंट 1 जनवरी 2023 से शुरू होने हैं।
सीबीएसई बोर्ड का कहना है कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षाओं का विस्तृत टाइम-टेबल जारी किया गया है। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि उन्हें किसी भी अन्य डेट शीट या सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली जानकारी से भ्रमित नहीं होना चाहिए। किसी भी जानकारी की पुष्टि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है।
राष्ट्रीय समाचार
भारत के फ्लेक्स स्पेस सेगमेंट ने जनवरी-जून के दौरान दर्ज की 68.4 प्रतिशत की वृद्धि

भारत के शीर्ष आठ शहरों में फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस ऑपरेटरों ने 2026 की पहली छमाही में 1,91,306 सीटें लीज पर दीं, जो सालाना आधार पर 68.4 प्रतिशत की वृद्धि है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट दी गई।
कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेटरों ने ऑफिस मार्केट में अपनी मौजूदगी मजबूत की है। उन्होंने 2026 की पहली छमाही में 8.4 मिलियन वर्ग फुट (एमएसएफ) का ग्रॉस लीजिंग वॉल्यूम (जीएलवी) दर्ज किया, जो इस सेगमेंट का अब तक का सबसे अधिक छमाही स्तर है। यह सालाना आधार पर 55 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दिखाता है।
फ्लेक्स ऑपरेटरों की हिस्सेदारी इस अवधि के दौरान कुल लगभग 43 एमएसएफ की ऑफिस लीजिंग गतिविधि में करीब 20 प्रतिशत रही, जो 2025 की पहली छमाही के आंकड़े से 13 प्रतिशत अधिक थी। इसकी प्रमुख वजह एंटरप्राइजेज, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) और अधिक फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस की तलाश कर रही कंपनियों से लगातार मांग बने रहना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जीसीसी फ्लेक्स वर्कस्पेस सेगमेंट के लिए मांग का प्रमुख स्रोत बने रहे। कुल सीट लीजिंग में उनकी हिस्सेदारी 44 प्रतिशत रही, जो 2025 में दर्ज 37 प्रतिशत से अधिक है।
बेंगलुरु भारत के सबसे बड़े फ्लेक्स मार्केट के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने में सफल रहा। 2026 की पहली छमाही में यहां 57,487 सीटें लीज पर दी गईं, जो कुल सीट लीजिंग का 30 प्रतिशत हैं। इसमें सालाना आधार पर 31.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
हैदराबाद 40,451 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और यहां सालाना आधार पर 170.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसे टेक्नोलॉजी कंपनियों और जीसीसी से लगातार मिल रही मांग का समर्थन मिला।
मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में भी मजबूत वृद्धि देखी गई। यहां लीजिंग वॉल्यूम में क्रमशः 130 प्रतिशत और 152.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
पुणे में सीटों की मांग 27.8 प्रतिशत बढ़ी, जबकि चेन्नई में सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अहमदाबाद में फ्लेक्स सीट लीजिंग में सबसे तेज वृद्धि हुई, जहां अपेक्षाकृत छोटे आधार पर सालाना आधार पर 570.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कुशमैन एंड वेकफील्ड की एग्जीक्यूटिव मैनेजिंग डायरेक्टर, बेंगलुरु और हेड-फ्लेक्स, इंडिया, रमीता अरोड़ा ने कहा, “आज कारोबार अत्यधिक कस्टमाइज्ड और बेहतर अनुभव देने वाले वर्कप्लेस की तलाश कर रहे हैं। फ्लेक्स ऑपरेटर तेजी से ऐसे विशेष वातावरण उपलब्ध करा रहे हैं, जो वैश्विक ऑफिस मानकों, ब्रांड पहचान और कार्यस्थल संस्कृति के अनुरूप हैं।”
टेक्नोलॉजी आधारित वर्कप्लेस अनुभव, वेलनेस-केंद्रित डिजाइन और सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ये समाधान उद्यमों और जीसीसी दोनों के बीच फ्लेक्स वर्कस्पेस की लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं।
इस बीच, सूचीबद्ध फ्लेक्स ऑपरेटरों की बढ़ती मौजूदगी से पारदर्शिता, बेहतर गवर्नेंस मानकों और कारोबारों के भरोसे में सुधार हो रहा है। इससे भारत के फ्लेक्स वर्कस्पेस मार्केट के लगातार परिपक्व होने में मदद मिल रही है।
राष्ट्रीय समाचार
नेपाल आपदा की वजह से बिहार में बाढ़, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के 6 कैलाश यात्री लापता

बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। भागलपुर के नौगछिया में गंगा नदी का तटबंध टूटने के बाद बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है। यहां मुफ्त कम्युनिटी किचन, अस्थायी मेडिकल कैंप और राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
उधर, बगहा में नेपाल में आई भारी आपदा के बाद गंडक नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के डर से वे रातभर जागते रहे। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
पटना के आसपास के इलाकों में भी बाढ़ का पानी घरों में घुसने से जनजीवन प्रभावित है। कई परिवार अपने मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं। लोगों ने पटना मरीन ड्राइव जैसे ऊंचे और अपेक्षाकृत सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इससे कटरा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई जगह जलभराव की सूचना है और खेतों में खड़ी धान, गन्ने और अरहर की फसलें पानी में डूब गई हैं। किसानों को फसल और आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।
इस बीच नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का असर दूसरे राज्यों के परिवारों पर भी दिखाई दे रहा है। जम्मू में गोरखा समुदाय के लोगों ने गोरखा मंदिर में प्रार्थना कर नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही, लापता भारतीय और विदेशी नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भी प्रार्थना की गई।
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के छह यात्री भी नेपाल में बाढ़ के बीच 25 अगस्त की रात से संपर्क से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि वे कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गए थे। लापता अरिंदम गांगुली और अन्य यात्रियों के परिवार तत्काल मदद की मांग कर रहे हैं।
अरिंदम की दोस्त सुजाता बनर्जी ने बताया कि मौसुमी गांगुली और अरिंदम एक ट्रैवल ग्रुप के साथ यात्रा पर गए थे और कल से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंसी से संपर्क करने पर बताया गया कि पिछली रात और सुबह यात्रियों से बात हुई थी लेकिन परिवारों को पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे उनकी चिंता बढ़ गई है। पड़ोसियों और परिजनों ने प्रशासन से यात्रियों का जल्द पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।
राष्ट्रीय समाचार
भारत में इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस 900 मिलियन स्क्वायर फीट के पार, बीते एक वर्ष में 6 प्रतिशत का हुआ इजाफा

भारत में इस्तेमाल हो रहे कमर्शियल स्पेस 2026 की पहली छमाही (जनवरी-जून अवधि) में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 901.1 मिलियन स्क्वायर फीट हो गया है, जो कि 2025 की पहली छमाही में 847 मिलियन स्क्वायर फीट था। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल ऑफिस स्टॉक 1.05 बिलियन स्क्वेयर फीट दर्ज किया गया है। देश के शीर्ष आठ ऑफिस मार्केट में इस्तेमाल हो रहे ऑफिस स्पेस में वृद्धि, कंपनियों के लगातार विस्तार को दिखाती है।
नाइट फ्रैंक इंडिया में इंटरनेशनल पार्टनर और सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विरल देसाई ने कहा, “जीसीसी के विस्तार और घरेलू कंपनियों के बढ़ते दायरे की वजह से ऑफिस की मांग बनी हुई है। कंपनियां ऐसे स्थापित बाजारों की ओर बढ़ रही हैं जहां उन्हें टैलेंट, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े पैमाने पर काम करने की सुविधा मिलती है।”
बेंगलुरु सबसे बड़े ऑफिस मार्केट के तौर पर सबसे आगे है, जहां 2026 की पहली छमाही में इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस का आंकड़ा 222.4 मिलियन स्क्वायर फीट तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दिखाता है।
दिल्ली-एनसीआर 178.1 मिलियन स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस के साथ दूसरे नंबर पर है, जहां सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की मामूली ग्रोथ देखी गई। मुंबई में इस्तेमाल हो रहे ऑफिस स्पेस का आंकड़ा 146.6 मिलियन स्क्वायर फीट रहा, जिसमें सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की ग्रोथ हुई।
पुणे सबसे तेजी से बढ़ने वाले मार्केट में से एक बनकर उभरा है। यह शहर 100 मिलियन स्क्वायर फीट का आंकड़ा पार करने की राह पर है। रिपोर्ट के अनुसार, पुणे ने सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की और इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस 98.8 मिलियन स्क्वायर फीट तक पहुंच गया।
वहीं, चेन्नई ने सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की अच्छी ग्रोथ बनाए रखी और कुल इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस 88.9 मिलियन स्क्वायर फीट रहा, वहीं अहमदाबाद ने सभी ट्रैक किए गए शहरों में सबसे ज्यादा ग्रोथ दिखाई, जहां इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस 9 प्रतिशत बढ़कर 27.5 मिलियन स्क्वायर फीट हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता में इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस 24.4 मिलियन स्क्वायर फीट रहा, जिसमें सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की स्थिर बढ़ोतरी देखी गई।
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
