Connect with us
Wednesday,25-February-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

सीबीआईसी ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन की प्रोसेसिंग के लिए जारी किए संशोधित दिशानिर्देश

Published

on

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार को जीएसटी रजिस्ट्रेशन आवेदनों की प्रोसेसिंग के लिए अधिकारियों को संशोधित निर्देश जारी किए हैं, इससे करदाताओं पर अनुपालन का बोझ कम होगा और नियम-आधारित पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

सरकार के इस कदम को व्यापार में आसानी करने के एक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान आवेदकों को होने वाली परेशानियों को लेकर राजस्व विभाग (सीबीआईसी) को कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

ये शिकायतें मुख्य रूप से जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों की ओर से मांगे जाने वाले अतिरिक्त दस्तावेजों को लेकर थीं।

शिकायतों का निवारण करने और जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आसान बनाने के लिए सीबीआईसी ने नये दिशानिर्देश जारी किए हैं।।

वित्त मंत्रालय ने कहा, “अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे रजिस्ट्रेशन आवेदन पत्र में दिए गए दस्तावेजों की निर्धारित सूची का सख्ती से पालन करें। नए निर्देशों में विशिष्ट मामलों की स्थिति में रजिस्ट्रेशन आवेदन पत्र के साथ अपलोड किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की भी जानकारी दी गई है।”

मीडिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे छोटी-मोटी विसंगतियों या ऐसे अतिरिक्त दस्तावेजों के आधार पर नोटिस जारी न करें, जो आवेदनों के प्रोसेसिंग के लिए आवश्यक नहीं हैं।

इसके अतिरिक्त सरकारी एजेंसी ने कहा है कि विशिष्ट मामलों में संबंधित उप/सहायक आयुक्त से अनुमोदन लेने का भी निर्देश दिया गया है, जहां सूचीबद्ध दस्तावेजों के अलावा अन्य दस्तावेज मांगे जाने की आवश्यकता है।

मीडिया की ओर से मुख्य आयुक्तों को सलाह दी गई है कि वे जहां भी आवश्यक हो, बारीकी से निगरानी रखें और जरूरी ट्रेड नोटिस जारी करने के लिए सिस्टम विकसित करें।

साथ ही, यह भी सलाह दी गई है कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

मंत्रालय ने कहा, “इससे जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने की प्रक्रिया में और सुविधा होगी, अनुपालन बोझ कम होगा और व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा मिलेगा।”

व्यापार

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, मेटल और ऑटो स्टॉक्स चमके

Published

on

मुंबई, 25 फरवरी : भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 50.15 अंक या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,276.07 और निफ्टी 57.85 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,482.50 पर बंद हुआ।

दिन के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों ने बाजार को मजबूत बनाने का काम किया है। इससे सेंसेक्स 82,957.91 के स्तर तक पहुंच गया, लेकिन सत्र के अंत में बड़े लार्जकैप शेयरों में बिकवाली के कारण यह 82,276 पर आकर बंद हुआ।

बाजार को संभालने का काम मेटल और ऑटो स्टॉक्स ने किया। निफ्टी मेटल 2.70 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो और फार्मा 1.85-1.85 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी हेल्थकेयर 1.59 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 1.57 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 1.35 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.93 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक 0.39 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.30 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.25 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 339.75 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,406.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 160.05 अंक या 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,118.70 पर था।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टीसीएल, इंडिगो, सन फार्मा, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, बीईएल, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एचयूएल और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर थे। एसबीआई, इटरनल, भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट लूजर थे।

बाजार के जानकारों का कहना है कि आज की तेजी में विदेशी निवेशकों की खरीदारी की अहम भूमिका है। कल की बड़ी की बड़ी गिरावट में भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 102.53 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, इससे पहले सोमवार को एफआईआई ने कैश मार्केट में 3,483.70 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी।

इससे संकेत मिलता है कि विदेशी निवेशकों का रुझान भारतीय बाजार के लिए बदल रहा है। यह बाजार में सकारात्मक धारणा को बढ़ा रहा है।

Continue Reading

व्यापार

मुझे बड़े सपने देखने के लिए एआई से ज्यादा किसी और टेक्नोलॉजी ने प्रेरित नहीं किया: सुंदर पिचाई

Published

on

नई दिल्ली, 19 फरवरी : अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने गुरुवार को वर्ल्ड लीडर्स से कहा कि एआई वह तकनीक है। जिसने उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित किया और यह “हमारे जीवनकाल का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म परिवर्तन” है।

पिचाई ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा, “कोई भी तकनीक मुझे एआई से ज्यादा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित नहीं करती। यह हमारे जीवनकाल का सबसे बड़ा क्रांतिकारी बदलाव है। हम तीव्र प्रगति और नई खोजों के कगार पर हैं जो उभरती अर्थव्यवस्थाओं को पारंपरिक कमियों को दूर करने में मदद कर सकती हैं।”

उन्होंने सरकारों और उद्योग जगत से आग्रह किया कि वे सहयोगपूर्ण ढंग से साहसिक और जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से कार्य करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस तकनीक से सभी को लाभ मिले।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि एआई से सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित या स्वचालित नहीं हैं।

गूगल के सीईओ ने अल्फाफोल्ड का उदाहरण देते हुए एआई द्वारा संचालित वैज्ञानिक प्रगति का ज्रिक किया। गूगल डीपमाइंड की प्रोटीन फोल्डिंग तकनीक ने अभूतपूर्व प्रगति की है, जिसका उपयोग 190 से अधिक देशों में तीन मिलियन से अधिक शोधकर्ताओं द्वारा मलेरिया के टीके विकसित करने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अल्फाफोल्ड ने दशकों के शोध को एक डेटाबेस में संकलित किया है जो अब दुनिया के लिए उपलब्ध है। उन्होंने आगे कहा कि गूगल डीएनए रोग मार्करों का सूचीकरण कर रहा है और ऐसे एआई एजेंट बना रहा है जो वैज्ञानिक पद्धति में सच्चे भागीदार के रूप में कार्य करते हैं।

गूगल के सीईओ ने भारत में कंपनी के बढ़ते निवेशों का भी जिक्र किया, जिसमें विशाखापत्तनम में एक पूर्ण-स्टैक एआई हब शामिल है, जो 15 अरब डॉलर के अवसंरचना निवेश का हिस्सा होगा।

इसके अलाव पिचाई ने कहा कि वह भारत में बदलाव की रफ्तार से प्रभावित हैं। साथ ही, कहा हमें एआई को लेकर रुख साहसिक रखना चाहिए, क्योंकि यह अरबों लोगों की जिंदगी में बदलाव ला सकती है।

कंपनी इंडिया-अमेरिका कनेक्ट पहल के तहत अमेरिका और भारत के बीच चार नई प्रणालियों सहित सब-सी फाइबर ऑप्टिक केबलों का एक विशाल नेटवर्क भी बना रही है।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “भारत में, हम किसानों को उनकी आजीविका की रक्षा करने में मदद कर रहे हैं। पिछले साल भारतीय सरकार ने एआई-आधारित पूर्वानुमान लाखों किसानों को भेजे, जिससे उन्हें खराब मौसम के बारे में चेतावनी मिली।”

Continue Reading

व्यापार

आईटी शेयरों में भारी बिकवाली का असर, सेंसेक्स 558 अंक फिसलकर बंद

Published

on

मुंबई, 12 फरवरी : आईटी स्टॉक्स में बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 558.72 अंक या 0.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,674.92 और निफ्टी 146.65 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,807.20 पर था।

इन दौरान निफ्टी आईटी भारी दबाव में रहा और यह 5.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। बड़े आईटी शेयर कोफोर्ज 6.50 प्रतिशत, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर 6.28 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 5.98 प्रतिशत, इन्फोसिस 5.84 प्रतिशत और एलटीआई माइंडट्री 5.51 प्रतिशत और टीसीएस 5.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी (1.45 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (1.31 प्रतिशत), निफ्टी ऑयल एंड गैस (1.19 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (0.68 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (0.56 प्रतिशत) और निफ्टी एफएमसीजी (0.51 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.73 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.40 प्रतिशत) और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.38 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 283.70 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,470.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 110.90 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,344.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, बीईएल, एसबीआई, टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, भारती एयरटेल और टाटा स्टील गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, एमएंडएम, एचयूएल, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।

एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि सूचकांक की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी और दिन के दौरान यह लगातार दबाव में रहा। दिन के दौरान निफ्टी ने 25,750 से लेकर 25,850 की रेंज में कारोबार किया।

उन्होंने आगे कहा कि बड़ी गिरावट के बावजूद इंडेक्स 20 डीएमए से ऊपर बना हुआ है। तेजी की स्थिति में 26,000 रुकावट का काम करेगा, जबकि 25,750 से लेकर 25,500 का स्तर सपोर्ट जोन होगा।

Continue Reading
Advertisement
abu asim nitish
महाराष्ट्र6 hours ago

नीतीश राणे के मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताने वाले बयान पर अबू आसिम आज़मी का जवाब, राणे झूठे हैं

महाराष्ट्र7 hours ago

मुंबई नगर निगम ने 2026-27 के लिए 80,952.56 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया, पिछले साल के अनुमान से खर्च में 8.77% की बढ़ोतरी

अंतरराष्ट्रीय7 hours ago

दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर किया ‘अपने मित्र’ का स्वागत

व्यापार7 hours ago

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, मेटल और ऑटो स्टॉक्स चमके

राजनीति8 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को झारखंड दौरे पर, जमशेदपुर में दो कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

महाराष्ट्र9 hours ago

मुंबई अजित पवार प्लेन क्रैश: पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ने विधायक की केस दर्ज करने की मांग खारिज कर दी

महाराष्ट्र9 hours ago

महाराष्ट्र के मदरसे आतंकवाद के लिए एक जगह हैंमदरसों में छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद नीतीश राणे का गुस्सा

अंतरराष्ट्रीय9 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने को इजरायल तैयार: राष्ट्रपति हर्जोग

राजनीति10 hours ago

अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा की करेंगे समीक्षा

अंतरराष्ट्रीय11 hours ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

अपराध4 weeks ago

मुंबई अपराध: नागपाड़ा में हिंसक समूह झड़प के बाद 5 घायल, एक की हालत गंभीर; 13 हिरासत में; वीडियो वायरल

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की बारामती के पास विमान दुर्घटना में मौत;

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई ट्रैफिक अपडेट: व्यस्त समय के दौरान 1 फरवरी से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध; क्या अनुमति है और क्या नहीं?

अपराध3 weeks ago

‘घर पर बेटियां नहीं हैं क्या?’ मुंबई के मरीन ड्राइव पर कथित तौर पर उसकी तस्वीरें खींचने के लिए लड़की ने आदमी का सामना किया; वीडियो हुआ वायरल

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 296 अंक फिसला

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति, किसी भी देश के लिए इसे नजरअंदाज करना मुश्किल: पोलैंड के उपविदेश मंत्री

महाराष्ट्र4 weeks ago

अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को उनके समर्थक ‘दादा’ क्यों कहते थे?

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

अमेरिका ने शेयर किया ‘अखंड भारत’ का मानचित्र, पीओके से अक्साई चिन को बताया भारत का हिस्सा

खेल4 weeks ago

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर वापस लौटे, पीआर स्टंट या तकनीकी गड़बड़ी, फैंस को जवाब का इंतजार

अपराध4 weeks ago

मुंबई अपराध: आर्थर रोड जेल के अंदर विचाराधीन कैदी ने पुलिसकर्मी पर हमला किया, मामला दर्ज

रुझान