Connect with us
Friday,25-September-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

शूद्र को शूद्र कहो तो उसे बुरा लग जाता है : प्रज्ञा ठाकुर

Published

on

pradnya-thakur

मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि शूद्र को शूद्र कहो तो उसे बुरा लग जाता है, क्योंकि उसमें नासमझी है। प्रज्ञा ठाकुर ने राजधानी के करीब सीहोर में क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में कहा, “हमारी धर्म व्यवस्था में चार वर्ग तय किए गए थे। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र। ब्राह्मण को ब्राह्मण कहो उसे बुरा नहीं लगता, क्षत्रिय को क्षत्रिय कहो उसे बुरा नहीं लगता, वैश्य को वैश्य कहो तो बुरा नहीं लगता, मगर शूद्र को शूद्र कहो तो उसे बुरा लग जाता है, क्योंकि उसमें नासमझी है, ये समझ नहीं पाते।”

पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब समझ में आ गया है कि ये भारत है। ये पाकिस्तान नहीं है।”

सांसद ने कहा, “ये भारत है और भारत की रक्षा करने के लिए भारत के लोग तैयार हो चुके हैं। हिंदू तैयार हो चुका है। वह मुंहतोड़ जवाब उसको देगा। इतना ही नहीं, बंगाल में भाजपा का शासन आएगा। हिंदुओं का शासन आएगा और बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है और रहेगा। वे बंगाल को भारत से अलग करने का प्रयास कर रही थीं। भाजपा डरने वाली नहीं है।”

राष्ट्रीय समाचार

बैंक यूनियनों के प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह देने पर पुलिस सोमवार तक ले फैसला: दिल्ली हाईकोर्ट

Published

on

दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक यूनियनों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के अलावा किसी वैकल्पिक जगह की मांग पर फैसला किया जाए। जस्टिस अमित महाजन ने पुलिस को निर्देश दिया कि बैंक यूनियनों के वैकल्पिक स्थल पर प्रदर्शन की मांग पर सोमवार तक फैसला लिया जाए।

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जंतर-मंतर पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या है। बैंक यूनियनों ने पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। वैकल्पिक तौर पर दिल्ली में किसी अन्य स्थान पर प्रदर्शन की अनुमति देने की मांग की गई है।

कोर्ट ने साफ कहा कि पुलिस अपने फैसले की जानकारी बैंक यूनियनों के वकील को सोमवार शाम 4 बजे तक दे। याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन की अनुमति देने में देरी या अनुमति नहीं देने से यूनियनों के शांतिपूर्ण सभा और प्रदर्शन के मौलिक अधिकार प्रभावित हुए हैं।

यूनियनों के मुताबिक, 11 सितंबर के प्रदर्शन के लिए 27 अगस्त को ही अनुमति मांगी गई थी। बाद में रामलीला मैदान, राजेंद्र प्लेस और द्वारका में प्रदर्शन की अनुमति के लिए भी संपर्क किया गया।

द्वारका में सेक्टर-10 में प्रदर्शन की अनुमति ब्रिक्स समिट का हवाला देकर नहीं दी गई थी। याचिका में बताया गया है कि 18 सितंबर के प्रदर्शन के लिए 1 सितंबर को डीसीपी, पार्लियामेंट स्ट्रीट को आवेदन दिया गया था, लेकिन 17 दिन तक कोई जवाब नहीं मिला। 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे अनुमति खारिज किए जाने की जानकारी दी गई।

बैंक यूनियनों का कहना है कि बार-बार आवेदन करने के बावजूद उन्हें समय पर अनुमति नहीं मिल रही है, जिससे उनके विरोध प्रदर्शन की योजना प्रभावित हो रही है। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस को सोमवार तक वैकल्पिक जगह को लेकर अपना फैसला लेना होगा।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 36 सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर निकली वैकेंसी, 50 वर्ष के उम्मीदवारों के पास मौका

Published

on

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, बीईएल ने ई-I ग्रेड में फिक्स्ड टेन्योर (निश्चित अवधि) के आधार पर सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 36 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

बीईएल की ओर से सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पोस्ट के लिए जारी 36 रिक्तियों में जनरल के 15, ओबीसी (एनसीएल) के 8, एससी के 9 और एसटी के 4 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास भारतीय वायु सेना में जूनियर वारंट ऑफिसर (जेसीओ) या उससे ऊपर के पद पर 15 वर्षों की सेवा का अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पद पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 30,000 से 1,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआर और एडमिनिस्ट्रेशन), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद’ पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंचा दें।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन

Published

on

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने 2027 में होने वाले चुनाव की तैयारियों और अखिलेश यादव की ‘पीडीए’ रथ यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए रवि किशन ने कहा, “नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक साथ देखकर विरोधियों को कई रात नींद नहीं आएगी। भाजपा की यही शालीनता है कि हम सब लोग मिलकर चुनाव लड़ते हैं। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी की जीत के लिए एक-एक सीट पर सब लोग मेहनत करेंगे।”

रवि किशन ने कहा, “दोनों नेता आज एक साथ मंच पर हैं। भाजपा के ‘चाणक्य’ गृह मंत्री अमित शाह और देश के सबसे प्रसिद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संगम देखने लायक है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विरोधियों की क्या हालत होगी? दोनों विराट व्यक्तित्व को एक साथ मंच पर देखने के लिए सभी की निगाहें होंगी। पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मंच पर देखने के लिए जनता उत्साहित है। जनता बोलती है कि तीनों एक साथ मंच पर आ जाएंगे तो ‘गर्दा उड़’ जाएगा। हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।”

अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ रथ को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “रथ कहीं से भी निकले, अब राहुल गांधी को भी बेचैनी हो रही होगी कि बचे-खुचे उनके वोट बैंक में भी समाजवादी पार्टी सेंध मार रही है क्या? लेकिन हमारी राजनीति यही है कि हम लोग कैसे पूर्वांचल की सभी सीटें जीतें, हमारी जो कमजोर सीटें हैं उस पर ज्यादा मेहनत करें। हम लोगों का ध्यान इस पर है। इनका रथ कहीं भी निकले और चाहे इनका रथ घूमकर पाकिस्तान चला जाए, हम लोगों को इससे कोई मतलब नहीं है।”

बता दें कि नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े कारोबारी आयोजनों में शामिल यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 का आगाज हुआ है। पांच दिनों तक चलने वाले इस ट्रेड शो का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं ग्रेटर नोएडा पहुंचकर गृह मंत्री का स्वागत किया।

Continue Reading
Advertisement
खेल34 minutes ago

एशियन गेम्स: शूटिंग में देश को गोल्ड और सिल्वर दिलाने वाले निशानेबाज खुश, कहा- अभी और मेडल आएंगे

राष्ट्रीय समाचार39 minutes ago

बैंक यूनियनों के प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह देने पर पुलिस सोमवार तक ले फैसला: दिल्ली हाईकोर्ट

राष्ट्रीय समाचार51 minutes ago

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 36 सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर निकली वैकेंसी, 50 वर्ष के उम्मीदवारों के पास मौका

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

हैदराबाद में कड़ी सुरक्षा में निकाला जा रहा गणेश विसर्जन का जुलूस, जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात

व्यापार2 hours ago

लिस्टिंग के अगले ही दिन एनएसई शेयरों में गिरावट, शुरुआती उत्साह के बाद निवेशकों ने की मुनाफावसूली

राजनीति2 hours ago

राहुल के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा का हमला, बोलीं-चुनावों में धांधली से ओवरकॉन्फिडेंट हो गई है भाजपा

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

संयुक्त राष्ट्र महासभा: नेपाल ने भारत-चीन के साथ ‘हिमालयन क्लाइमेट रेजिलिएंस मैकेनिज्म’ बनाने का रखा प्रस्ताव

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारत और जापान ने वन प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने के लिए शुरू किया प्रोजेक्ट

व्यापार1 day ago

एसोचैम ने व्यापार, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए टीआईपीएस प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल1 week ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार4 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान