Connect with us
Tuesday,13-October-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

भूपेंद्र चौधरी को अध्यक्ष पद सौंपकर भाजपा ने क्षेत्र, जाति का संतुलन बनाने की योजना बनाई

Published

on

भूपेंद्र चौधरी की यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है, बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में क्षेत्रीय और जाति संतुलन बनाए रखने का यह एक स्पष्ट प्रयास है। 54 वर्षीय भूपेंद्र चौधरी योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं और जाट समुदाय से नाता रखते हैं। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

उनकी नियुक्ति से राज्य में शक्ति संतुलन की झलक देखने को मिल सकती है।

अध्यक्ष पद पर, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं और लोकसभा में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इसके अलावा, राज्य में चौधरी के नेतृत्व में भाजपा ने जाटों की भावनाओं को शांत करने की योजना बनाई है, जो पिछले साल किसानों के आंदोलन के बाद पार्टी से नाराज थे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भूपेंद्र चौधरी की नियुक्ति से पार्टी के अंदर तनाव भी कम होगा क्योंकि चौधरी अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और किसी गुट से नहीं हैं।

एक ओबीसी नेता के रूप में, वह पिछड़े समुदायों के बीच पार्टी की पहुंच को और मजबूत करेंगे।

राष्ट्रीय समाचार

भारत को बढ़ती ऊर्जा मांग के चलते तेजी से बढ़ानी होगी कोयला आधारित क्षमता: सीईए चेयरमैन

Published

on

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के चेयरमैन घनश्याम प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि भारत को अपनी तेजी से बढ़ती ऊर्जा मांग को बनाए रखने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी के विस्तार के साथ पहले लगाए गए अनुमान से अधिक कोयला आधारित ऊर्जा क्षमता को तैयार करना होगा।

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में सीईए प्रमुख ने कहा कि मांग के रुझानों की वजह से नीति निर्मताओं को आने वाले दशक में भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कोयले से बिजली बनाने की क्षमता बढ़ाने के पैमाने पर फिर से विचार करना पड़ सकता है।

इसके अलावा, सरकार ने पिछले साल अनुमान लगाया था कि 2035 तक देश की कोयले से चलने वाली बिजली उत्पादन क्षमता में 97 गीगावाट की बढ़ोतरी होगी, जिससे कुल स्थापित कोयला आधारित ऊर्जा क्षमता लगभग 307 गीगावाट हो जाएगी।

हालांकि, बिजली की खपत में उम्मीद से ज्यादा तेजी से हो रही बढ़ोतरी भविष्य की जरूरतों को काफी बढ़ा सकती है।

प्रसाद ने कहा, “मांग बढ़ रही है और जैसे-जैसे मांग बढ़ती है, हमें उस मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति के स्थिर स्रोतों की जरूरत है।”

प्रसाद के अनुसार, कोयले से चलने वाली अतिरिक्त क्षमता की जरूरतें पहले के अनुमानों से ज्यादा हो सकती हैं और मौजूदा विस्तार योजनाओं के अलावा 105 गीगावाट से 150 गीगावाट तक पहुंच सकती हैं।

उनका यह बयान उस चुनौती को दिखाता है जिसका सामना भारत कर रहा है, क्योंकि देश तेजी से बढ़ती बिजली की खपत और साफ ऊर्जा की ओर बढ़ने के अपने लंबे समय के लक्ष्यों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है।

प्रसाद ने कहा कि इस साल बिजली की मांग में काफी तेजी आई है और रोजाना की पीक डिमांड पिछले साल के मुकाबले 45 गीगावाट से 50 गीगावाट ज्यादा रही है।

इसके अलावा, मानसून के मौसम में कम बारिश की वजह से पनबिजली उत्पादन भी कम हुआ है, जिससे सप्लाई की कमी को पूरा करने के लिए थर्मल पावर प्लांट पर निर्भरता बढ़ गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में बिजली की कमी बढ़कर 560 मिलियन किलोवाट-घंटे हो गई, जो अगस्त 2023 के बाद सबसे ज्यादा स्तर था और यह तब हुआ जब कोयले से चलने वाले पावर प्लांट से बिजली का उत्पादन ज्यादा था।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

जम्मू-कश्मीर : डोडा में गाड़ी पलटने से चार लोग घायल, दो महिलाएं भी शामिल

Published

on

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सड़क हादसे में कम से कम चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के भल्ला इलाके में शेनाई के पास एक गाड़ी के पलटने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अभी-अभी डोडा से भदरवाह जा रही एक मिनी-बस के साथ हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में पता चलने पर डोडा के डीसी कृष्ण लाल से बात की।”

मंत्री ने कहा, “घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अच्छी बात यह है कि किसी की मौत नहीं हुई है। हर जरूरी मदद दी जा रही है। मेरा कार्यालय जिला प्रशासन के संपर्क में है।”

घायलों की पहचान; आशिक हुसैन (35), पिता गुलाम रसूल (भदरवाह के गोठा के निवासी); मोहम्मद जावेद (48), पिता तालिब हुसैन और उनकी पत्नी रुबीना बेगम (46) (दोनों भल्ला के ब्रासू के निवासी); और इंशा (35), पत्नी राशिद अहमद (भदरवाह की निवासी); के रूप में हुई है।

इस बीच, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जानकारी की पुष्टि की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिलों (जैसे रामबन, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर और बड़गाम के कुछ हिस्सों) में सड़क हादसे मुश्किल भौगोलिक स्थिति, खराब मौसम और मानवीय या बुनियादी ढांचे से जुड़ी वजहों से होते हैं।

खतरनाक इलाके, खराब सड़क बनावट, संकरी सड़कें, तीखे मोड़, खड़ी ढलान और कम दृश्यता के कारण पहाड़ी हाईवे और लिंक रोड पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है।

जरूरी सुरक्षा सुविधाओं जैसे क्रैश बैरियर, पैरापेट वॉल और सही सड़क संकेतों की कमी के कारण अक्सर छोटी-मोटी लापरवाही भी गहरी खाइयों में गिरने जैसे जानलेवा हादसों में बदल जाती है।

मानसून की बारिश, बर्फ पिघलने और घने कोहरे के कारण अक्सर भूस्खलन, चट्टानें खिसकने और सड़क की सतह खराब होने जैसी घटनाएं होती हैं, जिससे पकड़ और दृश्यता बहुत कम हो जाती है।

जुलाई और मानसून के महीनों में हादसों में काफी बढ़ोतरी होती है क्योंकि गीली सड़कों और कीचड़ के कारण गाड़ी पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो जाता है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

पोप लियो इटली के अस्पताल में कराएंगे ‘लंग नोड्यूल’ की सर्जरी

Published

on

पोप लियो XIV (चौदहवें) मंगलवार को रोम के जेमिली अस्पताल में भर्ती हुए। यहां उनके लंग नोड्यूल यानी फेफड़े में मौजूद एक गांठ को सर्जरी से हटाया जाएगा। वेटिकन ने विशेषज्ञों के हवाले से बताया है कि यह ऑपरेशन आम तौर पर कम जोखिम वाला होता है।

71 वर्षीय पोप के फेफड़े की गांठ (पल्मोनरी नोड्यूल) या फेफड़े में ऊतकों की छोटी सी गांठ को हटाने के लिए ये सर्जरी हो रही है। जर्मनी के मीडिया आउटलेट डीडब्ल्यू (डॉयचे वेले) ने उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराए जाने की पुष्टि की। पोप 8 मई 2025 को कैथोलिक चर्च के प्रमुख बनने के बाद कैथोलिक ईसाई समाज के धर्मगुरु पहली बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पोप ने रविवार को एंजेलस प्रार्थना के बाद इसका ऐलान किया था। लियो ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में मौजूद लोगों को बताया कि मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों को यह गांठ “प्रारंभिक चरण” में मिली थी। अपोस्टोलिक पैलेस की खिड़की से भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “डॉक्टरों का मानना ​​है कि इस पर इलाज करना सही रहेगा।”

वेटिकन पहले पोप की सेहत को लेकर बहुत गोपनीयता बरतता था, लेकिन लियो से पहले के पोप फ्रांसिस (जो अर्जेंटीना के थे और अपनी बीमारियों के बारे में खुलकर बात करते थे) की बीमारी के दौरान इसमें अधिक पारदर्शिता बरती जाने लगी।

इस घोषणा पर वेटिकन ने कहा कि पोप के ठीक होने में लगभग एक हफ्ता लग सकता है। नतीजतन, 20 अक्टूबर तक उनके सभी कार्यक्रम (लोगों से मुलाकात) रद्द कर दिए गए हैं।

रोम का जेमिली अस्पताल वह जगह है जहां आमतौर पर पोप का इलाज होता है, और उम्मीद है कि लियो कड़ी सुरक्षा के बीच सबसे ऊपरी मंजिल पर बने एक खास सुइट में रहेंगे।

संभवतः उनके साथ उनके निजी नर्स मैसिमिलियानो स्ट्रैपेटी भी होंगे, जिन्होंने पिछले साल जेमिली अस्पताल में भूतपूर्व पोप फ्रांसिस की देखभाल की थी।

शिकागो में जन्मे लियो, जो अमेरिका के पहले पोप हैं, खेल-कूद में रुचि रखते हैं और माना जाता है कि उनकी सेहत अच्छी है।

लियो का 6 से 17 नवंबर तक उरुग्वे, अर्जेंटीना और पेरू की यात्रा करने का कार्यक्रम है। ज्यादातर पल्मोनरी नोड्यूल्स बिनाइन (यानी कैंसर-रहित) होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये फेफड़ों के कैंसर का शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यह नोड्यूल रूटीन हेल्थ चेकअप के दौरान मिला था, और पोप के फेफड़ों की जांच करने की कोई खास वजह या लक्षण नहीं थे।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार8 seconds ago

भारत को बढ़ती ऊर्जा मांग के चलते तेजी से बढ़ानी होगी कोयला आधारित क्षमता: सीईए चेयरमैन

राष्ट्रीय समाचार3 minutes ago

जम्मू-कश्मीर : डोडा में गाड़ी पलटने से चार लोग घायल, दो महिलाएं भी शामिल

मनोरंजन26 minutes ago

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में जटायु के रूप में दिखेंगे अनुपम खेर, मेकर्स ने जारी किया पहला पोस्टर

अंतरराष्ट्रीय समाचार31 minutes ago

पोप लियो इटली के अस्पताल में कराएंगे ‘लंग नोड्यूल’ की सर्जरी

अंतरराष्ट्रीय समाचार40 minutes ago

चीन ने भारत के लद्दाख मैप को बताया गैरकानूनी, 28 स्थानों पर जताया अपना दावा

अपराध1 hour ago

राजस्थान में श्रीगंगानगर में विस्फोटक और हथियार बरामद, दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र1 hour ago

राहुल गांधी का खुद को भगवान शिव से जोड़ना बदतमीजी है : एकनाथ शिंदे

मनोरंजन2 hours ago

पहले क्रश से सालों बाद मिलने की बेचैनी, दर्शन रावल के गाने ‘जाने किस मोड़ पे’ में दिखेगा प्यार का रंग

व्यापार2 hours ago

एलटीसीजी पर चर्चाओं से भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी; सेंसेक्स 1,109 अंक चढ़ा

खेल3 hours ago

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध4 days ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

खेल4 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राजनीति3 days ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

मनोरंजन4 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

राजनीति2 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

अपराध3 weeks ago

पंजाब में 47 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से जुड़े तार

रुझान