Connect with us
Tuesday,07-April-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

बिहार : पूर्व आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार जदयू में शामिल

Published

on

JDU

पूर्व आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार ने शनिवार को राजनीति में कदम रखते हुए जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लिया। बिहार में अपर पुलिस महानिदेशक रहे कुमार को सांसद ललन सिंह ने जदयू की सदस्यता दिलाई। इसके अलावे राजद के नेता हर्षवर्धन ने भी जदयू का दामन थाम लिया। जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जदयू के संसदीय दल के नेता ललन सिंह ने कहा, “राजद में भगदड़ मची है, ‘बैरियर’ खोल देंगे, तो पार्टी खत्म हो जाएगी। कब कौन आएगा, इसका इंतजार है।”

तेजस्वी यादव द्वारा बाढ़ और कोरोना के मामले में सरकार पर आरोप लगाने के संबंध में पूछे जाने पर ललन सिंह ने कहा, “अभी चुनाव का समय है, इसलिए बाढ़, कोरोना की बात की जा रही है। टिकट भी बांटना है, ‘माल पत्र’ बनाने का समय है। अगर बोलेंगे नहीं, तो टिकटार्थी कैसे आएंगे। टिकट बांट लेने दीजिये, फिर देखिये, चुनाव में क्या होगा, ये वो भी जानते हैं।”

इस मौके पर ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने न्याय और विकास के मंत्र के साथ काम किया है।

इधर, जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व पुलिस अधिकारी ने नीतीश कुमार के विधि व्यवस्था सुधरने को लेकर किए गए कार्यो की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करना शाान की बात है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाराष्ट्र

दांडोशी में सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में 10 गिरफ्तार, आरोपियों के घर से ड्रग्स बरामद होने के बाद एफआईआर दर्ज की गई

Published

on

मुंबई: के मलाड ईस्ट में दंडोशी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में संतोष नगर मार्केट में भगवान राम के गाने बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के मामले में मुंबई दंडोशी पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बजरंग दल की मांग पर, बीएमसी के बुलडोजर ने कल मुख्य आरोपी के घर पर छापा मारा और घर को जमींदोज कर दिया। छापे के दौरान, आरोपी के घर से ड्रग्स का एक पैकेट बरामद किया गया। दंडोशी पुलिस ने एक अलग FIR दर्ज की है, जिसकी जांच चल रही है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, संतोष नगर इलाके में दक्षिण भारतीय लोगों द्वारा एक देवी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दो समूहों के बीच हाथापाई हुई। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस ने IPC की धारा 109, 118 (1), 351 (3), 352 और 189 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में सेक्शन 189(2), 189(3), 191(1), 191(2), 191(3), आर्म्स एक्ट के सेक्शन 37(1) और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के सेक्शन 135 के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना के दौरान मुंबई दंडोशी पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने के दौरान बजरंग दल और हिंदू संगठनों के हजारों लोगों ने नारे लगाए, हनुमान चालीसा का जाप किया और हनुमान आरती की। बीजेपी के पूर्व सांसद कीरत सौम्या संतोष नगर पहुंचे और हनुमान आरती में शामिल हुए। कीरत सौम्या ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया है। कीरत सौम्या ने कहा है कि जब तक इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं होती, वे इसके खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। मुंबई पुलिस के डीसीपी महेश चामटे ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में शामिल और लोगों की तलाश की जा रही है। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ दंगे का मामला दर्ज किया गया है।

Continue Reading

राजनीति

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा घर पर नहीं हैं, हम उन्हें जल्द ट्रेस करेंगे : असम पुलिस

Published

on

नई दिल्ली, 7 अप्रैल : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर सियासी और कानूनी हलचल तेज हो गई है। असम पुलिस मंगलवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची लेकिन वे घर पर नहीं मिले। पुलिस ने साफ कहा है कि फिलहाल उनके ठिकाने की जानकारी नहीं है और उन्हें जल्द ‘ट्रेस’ किया जाएगा।

यह पूरा मामला उस विवाद से जुड़ा है, जिसमें पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। इसी मामले में रिनिकी सरमा ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद असम पुलिस कार्रवाई करते हुए दिल्ली पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम पवन खेड़ा से पूछताछ करना चाहते थे, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। घर में कुछ चीजें मिली हैं, लेकिन फिलहाल उनके बारे में जानकारी साझा नहीं की जा सकती। हमें नहीं पता कि वे कहां हैं, लेकिन हम उन्हें जल्द ढूंढ निकालेंगे।”

इस दौरान पवन खेड़ा के घर पर मौजूद गार्ड ने भी पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखी। उसने बताया कि पुलिस ऊपर गई थी और उसे भी अपने साथ ऊपर ले गई। गार्ड के मुताबिक, उसे दवा लेने जाना था लेकिन पुलिस ने जाने नहीं दिया और उससे कोई पूछताछ भी नहीं की।

वहीं, पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने भी दावा किया कि उसे अपने दो साल के बच्चे के लिए दवा लेना था, लेकिन पुलिस ने उसे बाहर नहीं जाने दिया और गार्ड से फोन पर बात करने की भी अनुमति नहीं दी।

इस पूरे घटनाक्रम पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पवन खेड़ा के आरोपों को पूरी तरह झूठा करार दिया और कहा कि जिन तीन देशों का जिक्र किया गया था, उन सभी ने इन दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के झूठ अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं।”

सीएम सरमा ने यह भी आरोप लगाया कि पवन खेड़ा पूछताछ से बचने के लिए ‘भाग गए’ हैं। उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक खेड़ा फरार हो चुके हैं और संभवतः हैदराबाद चले गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि चुनाव से पहले उनकी और उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस मामले को कानूनी तरीके से आगे बढ़ाएगी और गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी।

Continue Reading

महाराष्ट्र

अबू आसिम आज़मी ने मानखुर्द से कलीना विद्यापीठ के लिए नई बस सर्विस की मांग की

Published

on

मुंबई: मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गरीब और ज़रूरतमंद छात्र मुंबई यूनिवर्सिटी के कलीना कैंपस में पढ़ते हैं। सिर्फ़, या यूं कहें कि छात्रों के आने-जाने के लिए BEST बसों की कमी के कारण, आने-जाने के टिकट ज़्यादा हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और MLA अबू आसिम आज़मी ने ‘BEST’ कमिटी के चेयरमैन को लेटर लिखकर नई बस सर्विस शुरू करने की मांग की है।

आज़मी ने अपने लेटर में कहा कि समय पर आने-जाने के लिए बसें न मिलने के कारण छात्रों को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच अर्जेंट सफ़र करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद छात्रों को इंतज़ार करना पड़ता है। जिससे छात्रों की पढ़ाई का नुकसान होता है और उन्हें शारीरिक और मानसिक ट्रॉमा सहना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से 90 फ़ीट रोड पर बने नए बस स्टैंड से कलीना विद्यापीठ तक नई बस सर्विस देने और सही समय पर और बसें देने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय37 minutes ago

महाराष्ट्र में इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और एआई का नया विभाग बनाने को कैबिनेट की मंजूरी

व्यापार1 hour ago

भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 509 अंक उछला

महाराष्ट्र2 hours ago

दांडोशी में सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में 10 गिरफ्तार, आरोपियों के घर से ड्रग्स बरामद होने के बाद एफआईआर दर्ज की गई

राजनीति3 hours ago

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा घर पर नहीं हैं, हम उन्हें जल्द ट्रेस करेंगे : असम पुलिस

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

इजरायली मीडिया का दावा- ईरान सुप्रीम मोजतबा की हालत गंभीर, कोम में चल रहा इलाज

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

ईरान में फंसे पायलट के रेस्क्यू के लिए अमेरिका ने 155 एयरक्राफ्ट के साथ चलाया ऑपरेशन: ट्रंप

राष्ट्रीय5 hours ago

वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, न्यूज चैनलों की टीआरपी पर 4 हफ्तों की लगाई रोक

व्यापार5 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, बाजार में अस्थिरता का दौर

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

महाराष्ट्र2 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

अपराध4 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

राष्ट्रीय4 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

अपराध1 week ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

महाराष्ट्र2 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

अपराध3 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

महाराष्ट्र1 day ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

रुझान