राजनीति
बिहार: रामविलास के जन्मदिन पर दोनों गुट दिखाएंगे अपनी ‘ताकत’!
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में चाचा पशुपति पारस और भतीजा चिराग पासवान की ‘जंग’ अब सडक पर पहुंच गई है। पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन के बहाने दोनों गुट अपनी ‘ताकत’ दिखाने की तैयारी में जुटे हैंे।
सांसद चिराग जहां राज्य की जनता के बीच जाने की तैयारी में जुटे हैं वहीं सांसद पारस पटना के पार्टी कार्यालय में अपने भाई का जन्मदिन मनाने की तैयारी में हैं।
रामविलास के जन्मदिन पर उनके पुराने क्षेत्र हाजीपुर से चिराग अपनी आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। लोजपा के लिए हाजीपुर संसदीय क्षेत्र पारंपरागत सीट रही है। रामविलास पासवान इस क्षेत्र का कई बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि फिलहाल यहां के सांसद पशुपति पारस हैं।
लोजपा के एक नेता की मानें चिराग हाजीपुर से यात्रा की शुरुआत का एक तीर से दो निशाने साधने की तैयारी में हैं। पारस के संसदीय क्षेत्र से चिराग जहां अपनी ताकत दिखाकर इसका एहसास कराएंगे कि रामविलास पासवान के कारण पारस आज सांसद हैं। दावा किया जा रहा है कि चिराग की आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक होगी। इस यात्रा के दौरान चिराग राज्यभर का दौरा करेंगे।
इधर, पारस गुट भी पांच जुलाई को रामविलास पासवान के जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुटा है। पारस गुट के नेता प्रमोद सिंह कहते हैं कि दिवंगत लोजपा नेता रामविलास पासवान की जयंती 5 जुलाई को है। पूर्व मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर लोजपा के प्रदेश कायार्लाय मंे जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर रामविलास पासवान के भाई व हाजीपुर सासंद पशुपति कुमार पारस भी मौजूद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि इस मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान उन्हें याद किया जाएगा और उनके कार्यों की चर्चा भी की जाएगी।
लोजपा पारस गुट के एक नेता कहते हैं कि प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद इस दिन गरीबों को भोजन कराने की भी योजना बनाई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी रामविलास की जयंती मनाने का फैसला लिया है। इस दिन राजद का स्थापना दिवस भी है। ऐसे में तेजस्वी ने ऐलान किया कि रामविलास पासवान की जयंती और राजद का स्थापना दिवस समारोह एक साथ मनाया जाएगा।
लोजपा दो गुटों में बंट गई है। पशुपति पारस पांच सांसदों के साथ अलग हो गए हैं। चिराग जहां इन सांसदों को पार्टी से निकाल चुके हैं।
बहरहाल, लोजपा के संस्थापक के जन्मदिन के बहाने लोजपा में बने ‘चाचा’ और ‘भतीजा’ गुट की लड़ाई अब सड़कों पर पहुंच गई लगती है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि किसका पलड़ा भारी पड़ता है।
महाराष्ट्र
पुणे एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पुणे दौरे के मौके पर शनिवार को पुणे एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी यहां ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
इस कार्यक्रम से पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। भाजपा विधायक राम कदम ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में छात्रों को पैसे देकर लाया जा रहा है, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
आईएएनएस से बात करते हुए राम कदम ने आरोप लगाया, “उनकी हालत इस हद तक गिर गई है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्रों को पैसे दिए जा रहे हैं। एक रेट कार्ड बनाया गया है कि जितने छात्रों को लाओगे, उसके हिसाब से पैसा दिया जाएगा। तो जो लोग पैसे लेकर कार्यक्रम में आ रहे हैं, उनसे किस तरह का संवाद होगा। राहुल गांधी को सुनने कोई नहीं आ रहा, वे पैसे मिलने की वजह से आ रहे हैं।”
उन्होंने दावा किया कि यह निराधार आरोप नहीं है क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो मौजूद हैं जिन्हें लोग देख सकते हैं। भाजपा नेता ने कहा, “अब जब उनके सारे मुद्दे खत्म हो गए हैं, तो टॉपिक जेनरेट करने के लिए छात्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन देश के छात्र और युवा पूरी तरह से जानते हैं कि 12 साल पहले भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, आज नॉमिनल जीडीपी के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।”
वहीं, कांग्रेस नेता यशोमति चंद्रकांत ठाकुर ने इन आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “आपको एक बात बताऊं, हमारे पास पैसा ही नहीं है। आप भाजपा के अकाउंट देखिए और हमारे अकाउंट देखिए। हमारे पास पैसा आएगा कहां से? हमारे पास पैसा ही नहीं है। कांग्रेस उत्साह से भरी है, बच्चे उत्साह से भरे हैं। कोई डरा हुआ नहीं है।”
राष्ट्रीय समाचार
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से डरी हुई है भाजपा : संजय राउत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुणे में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि इस कार्यक्रम से भारतीय जनता पार्टी डर गई है।
संजय राउत ने कहा, “राहुल गांधी पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं। हजारों छात्र, खासकर लड़कियां, इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और राहुल गांधी से बातचीत करेंगी।”
उन्होंने कहा, “पुणे ऐसी जगह है, यहां से स्वतंत्रता की चिंगारी भी निकली थी। यहां से छात्रों की गूंज उठेगी और पूरे देश में जाएगी, और इस वजह से भारतीय जनता पार्टी डर गई है।”
पुलिस द्वारा लगाई गई शर्तों पर राउत ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित नेता भी हैं। राहुल गांधी आज यहां आने वाले हैं, और पुलिस ने 30 से ज्यादा शर्तें लगाई हैं। हां, प्रधानमंत्री आते हैं, केंद्रीय गृह मंत्री आते हैं। भाजपा के कई नेता यहां आते हैं, क्या उन पर आपने शर्तें रखीं। नेता प्रतिपक्ष के साथ इस तरह का बर्ताव लोकतंत्र में होता है क्या?”
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 अगस्त 2026 को पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे के बीच आरटीओ चौक के पास एसएसपीएमएस कॉलेज ग्राउंड में निर्धारित है।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 17 जून 2026 को राजस्थान के कोटा शहर से की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बेरोजगारी जैसे युवाओं व छात्रों के मुद्दों को उठाना है। कोटा के बाद इसके अन्य कार्यक्रम 17 जुलाई को देहरादून, 8 अगस्त को प्रयागराज और अब 22 अगस्त को पुणे में आयोजित किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय समाचार
दिल्ली: रेलवे यूनिट ने 8 घंटे के अंदर मर्डर केस सुलझाया, तीन नाबालिग हिरासत में

राजधानी दिल्ली में नांगलोई और मंगोलपुरी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर चाकू से हमला और हत्या के मामले को पुलिस ने 8 घंटे में सुलझा लिया है। इस मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
रेलवे पुलिस के अनुसार, गुरुवार को एक युवक की चाकू से हमला करके हत्या की गई थी। पूछताछ में चश्मदीदों से पता चला कि शाम करीब 6 बजे एक युवक अपने दोस्तों के साथ नांगलोई और मंगोलपुरी रेलवे स्टेशनों के बीच राज पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में रेलवे ट्रैक के पास रील बना रहा था। लगभग 17-20 साल की उम्र के तीन अनजान लड़के उनके पास आए और उनकी गतिविधि में दखल देने लगे, जिससे झगड़ा हो गया।
झगड़े के दौरान एक आरोपी ने पीड़ित को पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने अपने साथी को चाकू थमा दिया, जिसने पीड़ित के पेट में चाकू घोंप दिया। तीनों आरोपी नांगलोई रेलवे स्टेशन की ओर भाग गए। इसके बाद पीड़ित के दो दोस्त उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए।
इसके अनुसार, सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। बाद में रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि पीड़ित की चोटों के कारण मौत हो गई है। इस कारण एफआईआर में अन्य धाराएं जोड़ी गईं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसे पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया।
रेलवे पुलिस ने बताया कि चश्मदीदों, रेलवे ट्रैक/स्टेशनों और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय खुफिया जानकारी और तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे। अपराध में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के प्रयास भी किए जा रहे थे। लगातार कोशिशों के बाद तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया।
रेलवे पुलिस ने अपराध करते समय आरोपियों की ओर से पहने गए कपड़े बरामद किए। साथ ही, अपराध में इस्तेमाल हथियार यानी ऑनलाइन खरीदा गया चाकू भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया।
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
