राजनीति
बिहार : चुनाव जीत के लिए भाजपा ने ‘घर-घर संपर्क’ को बनाया मूल मंत्र
बिहार में इस साल के अंत में होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी रणनीति तैयार कर मैदान में उतर चुकी है। पटना में भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में पार्टी के नेताओं ने जहां अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए ‘घर-घर संपर्क’ का मंत्र दिया वहीं जोश भी भरा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय बैठक के बाद यह तय हो गया कि भाजपा, जनता दल (युनाइटेड) और लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जल्द ही सीट का बंटवारा हो जाएगा।
भाजपा के सूत्रों का कहना है कि रविवार की देर शाम भाजपा कोर समिति की बैठक भी हुई जिसमें मजबूत सीटों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इधर, पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी अपने संबोधन में स्पष्ट संकेत दे दिया है कि भाजपा एक-एक मतदान केंद्र पर चुनाव लड़ेगी और सभी मतदान केंद्रों पर विजय हासिल करेगी।
इस बीच, भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचने की कोशिश करेंगे और मतदाताओं से संपर्क स्थापित करेंगे। नड्डा ने पार्टी कार्यककर्ताओं को राज्य और केंद्र सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की है।
बिहार विधानसभा को लेकर बनी रणनीति के तहत 25 से 29 अगस्त तक विधानसभा स्तरीय बैठक होगी, जिसके लिए 23 समूह बनाए गए हैं। प्रत्येक समूह के सदस्य को विधानसभा क्षेत्रों के मंडल और शक्ति केंद्र की बैठकों में शामिल होना है। इस दौरान प्रमुख व्यक्तियों और स्वजातीय लोगों से भी मिलना है।
इसके बाद, 30 अगस्त को प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पार्टी ने वृहद पैमाने पर सुनने की योजना बनाई है। इसके अलावा, 30 अगस्त को ही मतदाता सूची की समीक्षा होगी और उसके बाद 1 से 6 सितंबर तक प्रदेश अधिकारी, विधायक, सांसद और विधानसभा प्रभारी अपने क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, टोला सेवक, जीविका समूह के सदस्यों जैसे सरकारी कर्मी से मिलकर कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कायरे के लिए सम्मानित करेंगे।
इसके बाद 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मतदान केंद्र स्तर पर मनाई जाएगी। 27 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच कोरोना के बाद स्वस्थ्य हुए लोगों से मुलाकात और गांधी जयंती पर ग्रामोदय विषय पर बात की जाएगी।
वैसे, राजग में अभी सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि भाजपा लोकसभा चुनाव के आधार पर जदयू के साथ 50-50 प्रतिशत सीट बंटवारे के पक्ष में है। ऐसे में अगर ऐसा होता है, तो भाजपा और जदयू 100 और 100 सीटों पर लड़ती है तो लोजपा को 43 सीटें मिल सकती हैं।
महागठबंधन को छोड़कर हालांकि अलग हुए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में अगर यह पार्टी भी राजग में शामिल होगी तो सभी दलों को अपनी सीटों पर कटौती करनी पड़ सकती है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ़ निखिल आनंद कहते भी हैं कि राजग में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है।
उन्होंने कहा, “भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा सभी सीटों पर अपने और अपने सहयोगी दलों के लिए जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में राजग दो-तिहाई से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। “
इधर, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फ डणवीस भी कह चुके हैं कि चुनौतियां है लेकिन हम चुनाव जीतेंगे। इस चुनाव को उन्होंने बिहार के भविष्य से भी जोड़ा है।
महाराष्ट्र
मुंबई पुलिस ने 367 फरार और वॉन्टेड आरोपियों को गिरफ्तार किया

ARREST
मुंबई पुलिस ने 367 वॉन्टेड क्रिमिनल्स को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जिसमें 18 ऐसे क्रिमिनल्स हैं जो 20 साल से वॉन्टेड थे। इन सभी वॉन्टेड क्रिमिनल्स को भगोड़ा घोषित किया गया था। इसमें आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन में 1987 से वॉन्टेड एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, इसी तरह एमएन जोशी मार्ग में 1988 से वॉन्टेड एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को 1 जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2026 के बीच गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फरार क्रिमिनल्स की तलाश के लिए चलाए गए इस स्पेशल ऑपरेशन में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो बहुत सफल है। यह ऑपरेशन मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती के निर्देश पर किया गया है।
महाराष्ट्र
वर्ली भाजपा रैली का विरोध कर रही महिला के खिलाफ कोई एफ आई आर दर्ज नहीं, मुंबई पुलिस ने एक्स पर सफाई दी, गुमराह करने वाली खबर से इनकार किया

मुंबई पार्लियामेंट में महिला रिजर्वेशन बिल खारिज होने के खिलाफ पूरे देश और मुंबई में प्रोटेस्ट शुरू हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने साफ किया है कि वर्ली भाजपा रैली में प्रोटेस्ट करने वाली पूजा मिश्रा नाम की महिला के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाले मैसेज के बाद अब मुंबई पुलिस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर साफ किया है कि प्रभावित महिला के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। यह महिला ट्रैफिक को लेकर परेशान थी और रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से बहस कर चुकी थी। इसके बाद कई ऑर्गनाइजेशन ने उसके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है। जांच भी चल रही है। हालांकि, वर्ली पुलिस ने ऑर्गेनाइजर और एडमिनिस्ट्रेटर के खिलाफ गैर-कानूनी तरीके से सड़क ब्लॉक करने और जाम लगाने का केस दर्ज किया है। ऑर्गेनाइजर ने इस प्रोटेस्ट के लिए परमिशन ली थी, जिसके बाद पुलिस ने कुछ शर्तों के तहत मंत्री के खिलाफ यह केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक महिला के खिलाफ केस दर्ज होने की फैल रही गुमराह करने वाली अफवाह का खंडन किया है।
अपराध
नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

ARREST
मुंबई; नासिक टीसीएस के बाद अब मुंबई में सेक्सुअल असॉल्ट केस को कॉर्पोरेट और धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई है। यहां, मुंबई के अग्रीपारा पुलिस स्टेशन ने 19 साल की टेलीमार्केटर को परेशान करने के मामले में अशरफ सिद्दीकी नाम के 25 साल के युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस अब इस केस की जांच कर रही है, लेकिन पीड़ितों के परिवार इसे कॉर्पोरेट जिहाद और लव जिहाद भी कहने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने इससे भी इनकार किया है। एक बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी में थर्ड-पार्टी टेलीमार्केटर के तौर पर काम करने वाली महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में अग्रीपारा पुलिस स्टेशन में अशरफ नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस 75, 78(2) और 70 और आईटी एक्ट 2000 के सेक्शन के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान और पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने न सिर्फ उसे सेक्सुअल इंटरकोर्स के लिए कई मैसेज भेजे, बल्कि अपनी महिला सहकर्मियों के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अश्लील तस्वीरें भी भेजीं। पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने कहा कि जब उसने अशरफ को बताया कि वह हिंदू है, तो उसने जवाब दिया, “आजकल हिंदू लड़कियां मुस्लिम लड़कियों को पसंद करती हैं।” इसके बाद पीड़िता के परिवार ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, उसके रिश्तेदारों ने मांग की है कि यह लव जिहाद का मामला है, इसलिए इसकी एसआईटी जांच होनी चाहिए और साथ ही आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
