Connect with us
Monday,05-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

‘बिग बॉस 17’: 13 साल की उम्र में मां को खोने के बारे में बात करते हुए भावुक हुए मुनव्वर

Published

on

‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुखी मजबूत व्यक्तित्व के साथ अपना गेम खेल रहे है। शो में वह 13 साल की उम्र के मुश्किल वक्त को याद कर भावुक हो उठे।

‘बिग बॉस’ के लेटेस्ट एपिसोड में, 1 मिलियन से अधिक ट्वीट्स के साथ सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ने वाले मुनव्वर को अन्य सदस्यों रिंकू धवन, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट के साथ अपने बीते समय को लेकर बातचीत करते हुए देखा गया।

बचपन के बारे में बात करते मुनव्वर कहते हैं, ”बचपन से ही खाना ऐसा खाया है कि रोटी बनती थी और एक सूखी दाल बनती थी, वो हमारा दोपहर का लंच होता था… वो इतना टेस्टी होता था…रात में भी ऐसा होता था, सालन चावल बना है तो थर्ड चीज कभी बनी नहीं होती थी खाने में… ”

इस पर रिंकू उनकी मां के बारे में पूछती है कि उनकी मां का निधन कैसे हुआ, तो उन्होंने जवाब दिया, “सुसाइड”

ये सुनकर रिंकू चौंक गईं। ऐश्वर्या ने उनसे पूछा कि वो उस वक्त कितने साल के थे। इस पर मुनव्वर फारुखी ने कहा कि वो उस वक्त महज 13 साल के थे।

ऐसा क्यों हुआ, इसके कारणों के बारे में बात करते हुए, मुनव्वर भावुक हो जाते है और कहते हैं, ”बहुत सारे कारण थे। एक वो अनहैप्पी मैरिड लाइफ, दूसरा कर्जा। मेरे पिता पर उस वक्त बहुत कर्ज था। मां पर भी कर्ज था। यह उस समय अपमानजनक था। यह मुश्किल समय था। मैंने स्कूल जाना छोड़ दिया। मैंने काम करना शुरू कर दिया।”

बाद में मुनव्वर ने बताया कि उनके परिवार पर उस वक्त 3,500 रुपये का कर्ज था।

मनोरंजन

‘कभी कभी’ से ‘दीवार’ तक…अमिताभ बच्चन ने बताया यश चोपड़ा का खास हुनर

Published

on

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा के साथ काम करने के दिनों को याद करते हुए बताया कि किस तरह वह एक ही समय में बिल्कुल अलग तरह की फिल्मों पर काम कर रहे थे। अमिताभ ने ‘कभी कभी’ और ‘दीवार’ का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों फिल्मों का मिजाज एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था, लेकिन यश चोपड़ा ने खुद को और अपने काम के माहौल को जिस तरह बदला, वही उनका सबसे खास हुनर था।

दरअसल, अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान आयुष्मान ने अमिताभ को समर्पित करते हुए मशहूर गाना ‘कभी कभी मेरे दिल में’ गाया। गाना सुनने के बाद अमिताभ पुरानी यादों में खो गए और उन्होंने इस गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।

अमिताभ ने आयुष्मान की तारीफ करते हुए कहा, ”बहुत खूब आयुष्मान और एक बार इनके लिए जोरदार तालियां। थैंक यू, बहुत सारी पुरानी यादें ताजा कर दीं आपने। ये गाना हमारी फिल्म ‘कभी कभी’ का है और ये यश चोपड़ा की फिल्म है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई थी और इसी दौरान मैं यश चोपड़ा की एक और फिल्म ‘दीवार’ पर भी काम कर रहा था। दोनों फिल्मों का अंदाज एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था। एक तरफ ‘कभी कभी’ रोमांस और रिश्तों पर आधारित फिल्म थी, वहीं ‘दीवार’ एक गंभीर और इंटेंस कहानी थी।”

अमिताभ ने कहा, ”मुझे यह बात आज भी हैरान करती है कि यश चोपड़ा, जिन्हें रोमांटिक फिल्मों के लिए जाना जाता था, अचानक ‘दीवार’ जैसी बिल्कुल अलग फिल्म बना रहे थे। ‘दीवार’ की शूटिंग खत्म होने के सिर्फ दो दिन बाद ‘कभी कभी’ की शूटिंग शुरू हो गई थी। उन्होंने जिस तरह खुद को और शूटिंग के माहौल को बदला, वह उनके निर्देशन की खासियत थी।”

बता दें कि साल 1975 में रिलीज हुई ‘दीवार’ में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। फिल्म एक गरीब परिवार के दो भाइयों की कहानी थी, जिनकी जिंदगी आगे चलकर उन्हें कानून के दो अलग-अलग रास्तों पर खड़ा कर देती है। फिल्म में नीतू सिंह, निरूपा रॉय, परवीन बाबी, इफ्तेखार, मदन पुरी और सत्येन कप्पू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे।

इसके अगले साल यानी 1976 में रिलीज हुई ‘कभी कभी’ एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ वहीदा रहमान, शशि कपूर, राखी, ऋषि कपूर और नीतू सिंह नजर आए थे।

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हो रहा है।

Continue Reading

मनोरंजन

करीना कपूर ने नेहा धूपिया के बेटे गुरिक को दी जन्मदिन की बधाई, जेह के साथ क्यूट तस्वीर शेयर की

Published

on

बॉलीवुड स्टार करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉलीवुड कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेटे गुरिक को उनके पांचवें जन्मदिन की बधाई दी।

करीना ने अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जिसे प्यार से ‘जेह’ कहा जाता है) के साथ गुरिक की एक प्यारी सी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए बच्चे के लिए जन्मदिन का एक प्यारा सा मैसेज लिखा।

तस्वीर में गुरिक और जेह एक-दूसरे के बगल में खड़े दिख रहे हैं और दोनों ने अपने हाथ क्रॉस करके एक जैसे कूल पोज दिए हैं। गुरिक ने एक जैकेट पहनी है जिस पर पर्सनलाइज्ड ‘जी’ लिखा है, जबकि जेह की जैकेट पर ‘जे’ अक्षर बना है।

करीना ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे ‘जी’ बाबा, भगवान तुम पर हमेशा कृपा बनाए रखे नेहा धूपिया, अंगद बेदी।”

गुरिक का जन्म 3 अक्टूबर 2021 को हुआ था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी की एक बेटी भी है, जिसका नाम मेहर धूपिया बेदी है। मेहर का जन्म 18 नवंबर 2018 को हुआ था।

करीना और नेहा के बीच प्रोफेशनल रिश्ता है जो प्रियदर्शन की 2006 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘चुप चुप के’ से शुरू हुआ था, जिसमें शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। करीना ने श्रुति का किरदार निभाया था, जबकि शाहिद ने जीतू का रोल किया था। नेहा ने श्रुति की कजिन मीनाक्षी का किरदार निभाया था।

फिल्म की बात करें तो, ‘चुप चुप के’ 2006 में रिलीज़ हुई हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था और रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया था।

9 जून 2006 को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, ओम पुरी, अनुपम खेर, शक्ति कपूर, नेहा धूपिया, सुषमा रेड्डी, अमिता नांगिया और मनोज जोशी सहायक भूमिकाओं में थे।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई, 2018 को एक निजी समारोह में शादी की थी। उसी साल नवंबर में उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ और इसके बाद 3 अक्टूबर, 2021 को उनके बेटे गुरिक का जन्म हुआ।

Continue Reading

मनोरंजन

शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

Published

on

पूरे विश्व में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ हो रही है। उन्होंने 30 सितंबर को अपनी हिम्मत और सूझबूझ के साथ ही यात्रियों के सहयोग से फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने एक बड़े हवाई हादसे को टालकर 174 यात्रियों की जान बचाई।

इस घटना के बाद से देश से लेकर विदेशों तक में कैप्टन स्मित मच्छार की अदम्य बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ हो रही है। इस कड़ी में शनिवार को बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान ने भी कैप्टन के साहस और समझ की तारीफ की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे। मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं होता, लेकिन आपने प्लेन पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब होता है।”

उन्होंने कहा कि यह हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की एक सच्ची मिसाल है। आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। देश को आप पर गर्व है।

इससे पहले अन्य कई कलाकारों ने भी कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और बहादुरी की तारीफ की। बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “कमाल कर दिए पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं। आपके साथ उड़ने में मजा आएगा। बहुत बढ़िया, भाई कैप्टन।”

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “भगवान आपकी रक्षा करे और आप पर कृपा बनाए रखे। कैप्टन, आपने जिस स्थिति का सामना किया और जो कुछ किया, वह वाकई अद्भुत है।”

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कैप्टन और इस हादसे को टालने में शामिल सभी लोगों को सलाम किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “कुछ हीरो चुपचाप अपना काम करते हैं। कैप्टन स्मित मच्छार और सभी बहादुर लोगों को मेरी तरफ से सम्मान, जिन्होंने लोगों की जान बचाई और एक बड़ा हादसा होने से रोका।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुई घटना को लेकर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए स्मित की हिम्मत को सलाम किया और कहा कि पायलट को उनके इस काम के लिए सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने लिखा, “स्मित मच्छार को दिल से सलाम। इसमें कोई शक नहीं कि वह बड़े सम्मान के हकदार हैं।”

वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी, अभिनेता आर. माधवन, परेश रावल, सोनम कपूर, कंगना रनौत और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत कई अन्य कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार16 minutes ago

सोना करीब 0.5 प्रतिशत फिसला, चांदी 2.27 लाख रुपए प्रति किलो के पार

राष्ट्रीय समाचार29 minutes ago

बंगाल के कुर्सियोंग में कार के 200 फीट गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

मनोरंजन36 minutes ago

‘कभी कभी’ से ‘दीवार’ तक…अमिताभ बच्चन ने बताया यश चोपड़ा का खास हुनर

राष्ट्रीय समाचार46 minutes ago

अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में गतिरोध, व्यापार संतुलन फिलहाल भारत के पक्ष में: वित्त मंत्री सीतारमण

महाराष्ट्र59 minutes ago

किसानों की बढ़ती मुश्किलों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

राष्ट्रीय समाचार2 days ago

सीबीआई की कार्रवाई: मुंबई की कंपनी पर 93 करोड़ के बैंक फ्रॉड का केस दर्ज, कई ठिकानों पर छापेमारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 days ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट में घायल पायलट कैप्टन स्मित की हालत में सुधार, भारत ने यूएई सरकार का जताया आभार

खेल2 days ago

‘आपका शानदार प्रदर्शन युवा पहलवानों को प्रेरित करेगा’, राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल जीतने पर अमन सहरावत को दी बधाई

राष्ट्रीय समाचार2 days ago

एआईएमई 2026 में भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश की भागीदारी संपन्न

मनोरंजन2 days ago

करीना कपूर ने नेहा धूपिया के बेटे गुरिक को दी जन्मदिन की बधाई, जेह के साथ क्यूट तस्वीर शेयर की

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल3 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन4 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

मनोरंजन3 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

राजनीति4 weeks ago

दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

राजनीति4 weeks ago

मुंबई: एप्पल मोबाइल और उसके पार्ट्स बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, चोरी के 64 मोबाइल फोन बरामद, चार गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

खेल4 weeks ago

ला लीगा: एथलेटिक बिलबाओ ने एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया, विलियम्स ने दागा सीजन का अपना पहला गोल

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

तमिलनाडु के 12 जिलों में बारिश की संभावना, कई जिलों में महीनों बाद हो रही बारिश

रुझान