Connect with us
Thursday,09-July-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

भोपाल का हबीबगंज स्टेशन रानी कमलापति के नाम, भाजपा ने आतिशबाजी की

Published

on

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम कर दिया गया हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है। वहीं भाजपा ने अतिषबाजी कर प्रसन्नता जाहिर की है।

ज्ञात हो कि हबीबगंज रेल्वे स्टेशन केा भव्य रुप दिया गया है और उसका प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण करने वाले है। इस स्टेशन का नाम जनजातीय वर्ग के गोंड समाज की रानी कमलापति नाम कर दिया गया है।

भाजपा के तमाम नेताओं ने पार्टी कार्यालय में आतिशबाजी की गई और प्रधानमंत्री का आभार माना गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज िंसह चौहान, सांसद प्रज्ञा ठाकुर सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री चौहान ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति पर करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार मानते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर ही हबीबगंज रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। यह अपने आप में एक उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति रखा है। रानी कमलापति गोंड समाज का गौरव थीं। वे अंतिम हिंदू रानी थी। बाहरी सेनापति दोस्त मोहम्मद ने छल कपट और धोखा देकर उनका राज्य हड़पने का काम किया। जब रानी कमलापति ने यह देखा कि विजय संभव नहीं है, तो उन्होंने आत्म-सम्मान की खातिर जल जौहर (जलसमाधि) किया। रानी कमलापति के बेटे नवल शाह लालघाटी के पास मारे गए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बचपन में हम लोग सुनते थे ताल तो भोपाल, ताल बाकी सब तलैया- रानियों में रानी कमलापति बाकी सब रनैया। उनके नाम से भोपाल में कमला पार्क पहले से ही बना है।

महाराष्ट्र

मुंबई: भांडुप में बेस्ट बस का एक्सीडेंट, गाड़ियां टकराईं, टक्कर में पैदल चल रहे लोग भी घायल, वाशी में बेस्ट बस का टायर फटने से हादसा, अफरा-तफरी

Published

on

मुंबई के भांडुप इलाके में एक बस एक्सीडेंट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। भांडुप के कोकण नगर के क्रिटिकल हॉस्पिटल इलाके में एक बेकाबू बस ने सड़क पर चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें कुछ पैदल चलने वाले भी शामिल थे। एक्सीडेंट में गाड़ियों को बहुत नुकसान हुआ है। बताया गया है कि एक्सीडेंट का शिकार हुई बस एक ई-बस है। अनुमान है कि बस ड्राइवर के बस पर से कंट्रोल खोने की वजह से यह एक्सीडेंट हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अनुमान लगाया जा रहा है कि बस ड्राइवर के बस पर से कंट्रोल खोने की वजह से यह एक्सीडेंट हुआ। हालांकि, एक्सीडेंट कितना बड़ा था, यह बस को हुए नुकसान से साफ पता चल रहा है। बस ने सड़क पार कर रहे एक पैदल चलने वाले को कुचल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पता चला है कि घायल पैदल चलने वाले का नाम अतुल पैडले है। इसलिए, पैडले का पास के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट के बाद, स्थानीय लोग तुरंत इलाके में पहुंचे और घायल पैदल चलने वाले को इलाज के लिए भर्ती कराया। हालांकि, उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। इस बीच, कुछ दिन पहले दादर में हुए भयानक बीईएसटी बस एक्सीडेंट की खबर ताज़ा ही थी, अब भांडुप में हुए एक्सीडेंट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है, इसलिए पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एक्सीडेंट कैसे हुआ।
दूसरी ओर, सोमवार रात वाशी टोल प्लाजा से गुज़रते समय एक बीईएसटी बस का टायर फट गया। बीईएसटी ड्राइवर की सूझबूझ से एक्सीडेंट टल गया। यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई जब वडाला डिपो की बस नंबर 8230 टोल प्लाजा से गुज़र रही थी। उस समय ड्राइवर किरण जाधव का टायर अचानक फट गया, जिससे वह चलती बस से कंट्रोल खो बैठा। हालांकि, ड्राइवर किशोर गौड़ ने तुरंत एक्सीडेंट पर कंट्रोल कर लिया और बस को दूसरी गाड़ियों या पैदल चलने वालों से टकराने से पहले ही सुरक्षित रोक दिया। इस बारे में बात करते हुए, वाशी के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) रविंदर निरोद ने कहा, “किरण जाधव (उम्र 32) एक बीईएसटी बस ड्राइवर थे जो वडाला बस डिपो से यात्रियों को लेकर घनसोली की ओर जा रहे थे। रात करीब 9.50 बजे, जाधव का अचानक टायर फट गया और उन्होंने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया। इस एक्सीडेंट में, ड्राइवर जाधव को मामूली चोटें आईं क्योंकि वह स्टीयरिंग व्हील से टकरा गए और एक्सीडेंट में बस का अगला विंडशील्ड टूट गया।” वाशी के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शशिकांत चंदिकर ने कहा, “खुशकिस्मती से, वाशी क्रीक ब्रिज से गुज़रते समय बीईएसटी बस ड्राइवर का टायर फट गया लेकिन बीईएसटी ड्राइवर एक्सीडेंट से बच गया।”

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई में लगातार बारिश का असर, विहार झील के बाद तुलसी झील में भी शुरू हुआ ओवरफ्लो

Published

on

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब शहर की जलापूर्ति करने वाली झीलों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने जानकारी दी कि विहार झील के बाद अब तुलसी झील भी ओवरफ्लो होने लगी है। हालांकि, मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाली सभी झीलों में कुल जल भंडारण अभी अधिकतम क्षमता का 41.43 प्रतिशत ही पहुंचा है।

बीएमसी के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तुलसी झील मंगलवार रात 11:43 बजे ओवरफ्लो होने लगी। इससे कुछ घंटे पहले उसी दिन रात 9 बजे विहार झील भी ओवरफ्लो होकर बहने लगी थी। पिछले कुछ दिनों से झील के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण दोनों झीलें भर गईं।

बीएमसी के जल अभियांत्रिकी विभाग ने बताया कि तुलसी झील मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाली 7 प्रमुख झीलों में से एक है। खास बात यह है कि यह उन दो झीलों में शामिल है जो बृहन्मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के भीतर स्थित हैं। यह झील रोजाना औसतन 1.8 करोड़ लीटर (18 मिलियन लीटर) पानी मुंबई को उपलब्ध कराती है।

तुलसी झील पिछले वर्ष 16 अगस्त 2025 को ओवरफ्लो हुई थी, जबकि 2024 में 4 अगस्त को यह भरकर बहने लगी थी।

तुलसी झील मुंबई नगर निगम मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर (करीब 22 मील) दूर स्थित है। यह एक कृत्रिम झील है, जिसका निर्माण वर्ष 1879 में पूरा हुआ था। उस समय इस झील के निर्माण पर लगभग 40 लाख रुपए खर्च किए गए थे।

झील का कैचमेंट एरिया लगभग 6.76 किलोमीटर है, जबकि पूरी तरह भरने पर इसका जल क्षेत्रफल लगभग 1.35 वर्ग किलोमीटर हो जाता है। पूरी क्षमता से भरने पर इसमें 804.6 करोड़ लीटर (8046 मिलियन लीटर) उपयोग योग्य पानी संग्रहित किया जा सकता है। यही वजह है कि इसे मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों में सबसे छोटी झील माना जाता है।

बीएमसी ने यह भी बताया कि जब तुलसी झील पूरी तरह भर जाती है, तो उसका अतिरिक्त पानी विहार झील में पहुंचता है। लगातार हो रही बारिश के कारण आने वाले दिनों में शहर की अन्य जलापूर्ति झीलों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

Published

on

अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को लाल निशान में हुई। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 407 अंक या 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,772 अंक और निफ्टी 134 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,264 पर था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 169 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,116 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 55 अंक या 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,164 अंक पर था।

सूचकांकों में सबसे अधिक दबाव ऑयल एवं गैस और ऑटो स्टॉक्स पर देखा जा रहा था। निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी ऑटो टॉप लूजर थे। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी आईटी और निफ्टी इंडिया डिफेंस हरे निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा गेनर्स थे। इंडिगो, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, इटरनल, एचयूएल , अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, बीईएल, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, ट्रेंट और भारती एयरटेल लूजर्स थे।

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और सोल लाल निशान में थे, जबकि शंघाई और हांगकांग हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे।

बाजार में गिरावट की वजह अमेरिका की ओर से ईरान पर ताजा हमले करना और ईरान के तेल बेचने के लाइसेंस को रद्द करना है।

अमेरिकी सेना के मुताबिक, ईरान पर नए हमले हॉर्मुज के गुजर रहे तीन तेल से लदे जहाजों पर हमले के बाद किए गए हैं। इससे दोनों देशों में फिर से तनाव बढ़ गया है।

इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.13 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 72.33 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार14 hours ago

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन आधारित यूपीआई लेनदेन की संख्या जून में 600 मिलियन के पार; वैल्यू 25,416 करोड़ रुपए रही

महाराष्ट्र15 hours ago

मुंबई: भांडुप में बेस्ट बस का एक्सीडेंट, गाड़ियां टकराईं, टक्कर में पैदल चल रहे लोग भी घायल, वाशी में बेस्ट बस का टायर फटने से हादसा, अफरा-तफरी

खेल15 hours ago

फीफा विश्व कप: अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में रेफरी के फैसलों से निराश मिस्र ने फीफा से की शिकायत

व्यापार16 hours ago

टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक पैसेंजर वाहन बेचने का रखा लक्ष्य; करेगी 40,000 करोड़ रुपए का निवेश

महाराष्ट्र18 hours ago

मुंबई में लगातार बारिश का असर, विहार झील के बाद तुलसी झील में भी शुरू हुआ ओवरफ्लो

अंतरराष्ट्रीय समाचार19 hours ago

अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

व्यापार19 hours ago

मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली

अंतरराष्ट्रीय समाचार20 hours ago

ईरान का दावा, ‘अमेरिका के 85 सैन्य ठिकानों पर की जवाबी कार्रवाई’

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

भारत और कोस्टा रिका आर्थिक संबंध मजबूत करेंगे, द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 391 मिलियन डॉलर हुआ

महाराष्ट्र1 day ago

मुंबई में बारिश से पेड़ गिरने की घटनाओं में बढ़ोतरी, पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं : म्युनिसिपल कमिश्नर।

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

व्यापार4 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

राजनीति4 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

खेल4 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

अपराध4 weeks ago

सिरसा में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, लड़की के भाई और उसके साथी ने दिया वारदात को अंजाम

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

रुझान