Connect with us
Thursday,01-October-2026
ताज़ा खबर

खेल

अश्विन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

Published

on

ब्रिस्बेन, 18 दिसंबर। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में टेस्ट सीरीज़ के ड्रा रहे तीसरे मैच के बाद अश्विन ने यह फ़ैसला लिया। एडिलेड में खेला गया डे-नाईट टेस्ट मैच उनका आख़िरी टेस्ट मैच था।

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ के तौर पर संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए कुल 106 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 24 की औसत से 537 विकेट लिए।

अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के दौरान भारत के पहले तीन टेस्ट मैचों में से सिर्फ़ एक ही टेस्ट (डे-नाइट टेस्ट) खेला, जिसमें उन्होंने 53 रन देकर एक विकेट लिया था। इससे पहले अश्विन भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा थे, जहां भारत को 0-3 से क़रीब शिक़स्त झेलनी पड़ी थी। उस सीरीज़ में अश्विन का प्रदर्शन काफ़ी ख़राब रहा था। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 41.2 की औसत से सिर्फ़ नौ विकेट लिए थे।

अश्विन विदेशी दौरों पर भारतीय टेस्ट एकादश का नियमित हिस्सा नहीं रहते हैं और भारत की अगली घरेलू सीरीज़ अगले साल नवंबर में है। उसके पहले भारत को इंग्लैंड गर्मियों के दौरान जाना है।

अश्विन के नाम छह टेस्ट शतक और 14 अर्धशतकों के साथ 3503 टेस्ट रन भी हैं और वह 300 विकेट व 3000 रन का डबल करने वाले दुनिया के सिर्फ़ 11वें ऑलराउंडर हैं। उनके नाम मुथैया मुरलीधरन के बराबर सर्वाधिक 11 प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ अवॉर्ड हैं।

अगर वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो उनके नाम 116 मैचों में 33 की औसत और 4.93 की इकॉनमी से 156 विकेट हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/25 रहा है। उन्होंने वनडे में एक अर्धशतक की मदद से 707 रन बनाए हैं जबकि टी20 में उन्होंने 65 मैचों में 6.90 की इकॉनमी और 23 की औसत से 72 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/8 का रहा है।

खेल

2027 वनडे विश्व कप का शेड्यूल गुरुवार को जारी करेगा आईसीसी, टिकट के लिए खुलेगा ग्लोबल बैलेट

Published

on

क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक, 2027 पुरुष वनडे विश्व कप का, काउंटडाउन गुरुवार से आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) गुरुवार को केप टाउन में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान करेगा।

2027 वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। 14 टीमों के इस टूर्नामेंट में 12 मेजबान स्थलों पर कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। शेड्यूल लॉन्च कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारत में रात 8:30 बजे से जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह आयोजन केप टाउन स्थित समकालीन कला अफ्रीका का ज़िट्ज़ संग्रहालय (ज़िट्ज़ एमओसीएए) में होगा।

शेड्यूल जारी करने के साथ ही आईसीसी वैश्विक टिकट बैलेट भी शुरू करेगा। इसके जरिए दुनिया भर के प्रशंसकों को विश्व कप के मैचों के टिकट हासिल करने का समान अवसर मिलेगा। 30 सितंबर की कटऑफ तारीख तक 14 में से 10 टीमें सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी होंगी।

मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को स्वत: प्रवेश मिला है। इनके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने भी सीधे क्वालीफाई किया है। बाकी चार स्थानों का फैसला अगले साल की शुरुआत में होने वाले बहु-टीम वैश्विक क्वालीफायर के जरिए होगा। दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज भी क्वालीफायर में हिस्सा लेगी और मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए 2027 वनडे विश्व कप अंतरराष्ट्रीय करियर को एक और विश्व कप खिताब के साथ यादगार बनाने का आखिरी मौका हो सकता है।

जियो स्टार से बातचीत में रोहित शर्मा ने 2024 टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत को याद करते हुए कहा कि वह 50 ओवर के प्रारूप में भी उस एहसास को दोबारा महसूस करना चाहते हैं।

रोहित ने कहा कि भारत के लिए विश्व कप जीतना बेहद खास एहसास है। उन्होंने बताया कि उन्होंने टी20 प्रारूप में दो बार विश्व कप जीतने का अनुभव किया है। 2007 में वह महज 20 साल के युवा खिलाड़ी थे, जबकि 2024 में भारत ने लंबे अंतराल के बाद आईसीसी खिताब जीता।

उन्होंने कहा कि 2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद उन्हें एहसास हुआ कि आईसीसी खिताब कितना महत्वपूर्ण है। रोहित ने कहा कि वह उस जीत से मिले एहसास को फिर से हासिल करना चाहते हैं और इसलिए आगामी वनडे विश्व कप जीतना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

वहीं, विराट कोहली ने कहा कि 2027 विश्व कप भारत के लिए उनका आखिरी विश्व कप होगा और यही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।

कोहली ने कहा कि वह मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देना चाहते हैं। उनका लक्ष्य विश्व कप जीतना है और इसके लिए वह हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना है।

कोहली ने यह भी कहा कि उनका सपना विश्व कप के फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जिताने वाली पारी खेलना है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा महत्वपूर्ण टीम का विश्व कप जीतना होगा।

आईसीसी के अनुसार, मुफ्त टिकट बैलेट प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 21 नवंबर 2026 तक चलेगी। प्रशंसक प्रत्येक मैच के लिए सभी श्रेणियों में अधिकतम चार टिकटों का अनुरोध कर सकेंगे। यदि टिकटों की मांग स्टेडियम की क्षमता से अधिक होती है, तो कंप्यूटरीकृत रैंडम ड्रॉ के जरिए टिकटों का आवंटन किया जाएगा।

2027 वनडे विश्व कप का आधिकारिक शेड्यूल गुरुवार रात 8:30 बजे से जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आया है। शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को इस टूर्नामेंट का 9वां गोल्ड मेडल दिलाया।

नीरू और किनान की जोड़ी ने 34 प्वाइंट्स अर्जित करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, कतर ने 32 प्वाइंट्स हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि चीन 23 प्वाइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहा। ईरान फाइनल में 12 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहा। नीरू का यह एशियन गेम्स 2026 में तीसरा मेडल है।

इससे पहले, नीरू ने महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वह ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। मिक्स्ड ट्रैप इवेंट के फाइनल में नीरू और किनान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली सीरीज में 6 प्वाइंट हासिल किए, जबकि दूसरी सीरीज में यह भारतीय जोड़ी 16 प्वाइंट अर्जित करने में कामयाब रही। तीसरी सीरीज के अंत तक भारत ने 26 प्वाइंट हासिल किए और चौथी और आखिरी सीरीज में स्कोर को 34 पर पहुंचाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

बुधवार को यह भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले, आर्चरी के मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी की जोड़ी ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया को शूट-ऑफ में हराया। भारत और साउथ कोरिया का स्कोर 157-157 रहा, जिसके बाद विजेता का फैसला शूट-ऑफ से किया गया, जहां भारतीय जोड़ी बाजी मारने में सफल रही।

वहीं, भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने देश को दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा की तिकड़ी ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत एशियन गेम्स 2026 में अब तक कुल 9 गोल्ड मेडल जीत चुका है।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स: बॉक्सिंग में भारत का छठा मेडल पक्का, कपिल ने पुरुषों के 90 किग्रा सेमीफाइनल में बनाई जगह

Published

on

मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने ‘एशियन गेम्स 2026’ में पुरुषों के 90 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए इस खेल का छठा मेडल सुनिश्चित कर लिया है। कपिल ने सोमवार को निशियो जिम्नेजियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल में साउथ कोरिया के किम गिचे पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के गोल्ड मेडलिस्ट तुराबेक खबीबुल्लाएव से होगा।

इस मुकाबले में कपिल का दबदबा रहा और उन्होंने सभी पांच जजों के वोट जीते। चार जजों ने उन्हें 30-27 और एक जज ने 30-26 का स्कोर दिया।

भारतीय बॉक्सर ने अपने सटीक और जोरदार पंचों की बदौलत पहला राउंड 5-0 से जीता। कपिल ने दूसरे राउंड में भी अपना दबदबा बनाए रखा और किम के खिलाफ ‘स्टैंडिंग काउंट’ की स्थिति भी पैदा की, जिससे यह राउंड भी 5-0 से उनके नाम रहा। तीसरे राउंड में कपिल ने समझदारी से कभी-कभी पंच मारे, क्योंकि उन्हें पता था कि वे पिछले दो राउंड में ही जीत और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।

एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। सोमवार को रिंग में उतरे तीनों बॉक्सरों ने अपने-अपने मुकाबले जीते। इनमें प्रिया घांघस और लवलीना बोरगोहेन शामिल हैं। प्रिया ने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान की मिजगोना समादोवा पर 5-0 से एकतरफा जीत के साथ महिलाओं के 60 किग्रा कैटेगरी में अपना मेडल पक्का कर लिया। वहीं, लवलीना ने महिलाओं के 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल में कोरिया की सियोंग सुयोन के खिलाफ 5-0 से जीत के साथ मेडल सुनिश्चित किया।

इससे पहले, रविवार को अंकुश पंघाल, परवीन हुड्डा और नरेंद्र ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर मेडल सुनिश्चित किए थे। मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन अंकुश ने पुरुषों के 80 किग्रा क्वार्टर-फाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर इन गेम्स में भारत के लिए पहला बॉक्सिंग मेडल पक्का कर लिया।

वहीं, परवीन ने भी महिलाओं के 65 किग्रा कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान की नवबखोर खमिदोवा को 5-0 से हराकर मेडल पक्का किया। इसके बाद, नरेंद्र ने पुरुषों के 90+ किग्रा क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के अथापोंग सेंगटेप को शिकस्त देकर मेडल सुनिश्चित किया।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति8 hours ago

आध्यात्मिक नेताओं ने बाबा रामदेव के इस बयान का स्वागत किया है कि भारतीय मुसलमान धर्म-परिवर्तित हैं; उनका कहना है कि सनातन परंपरा प्राचीन है।

महाराष्ट्र8 hours ago

मालेगांव 2006 बम धमाका मामला: सुप्रीम कोर्ट ने मामले से डिस्चार्ज किए गए मुस्लिम आरोपियों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणियों पर रोक लगाई

महाराष्ट्र8 hours ago

नेहरू साइंस सेंटर से नेहरू प्लैनेटेरियम तक फ्लाईओवर और सबवे परियोजना 31 जनवरी 2027 तक पूरी की जाए, अभिजीत बांगर के निर्देश।

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

हम मिलकर आतंकवाद से कैसे लड़ सकते हैं, इसकी बेहतरीन मिसाल कैप्टन स्मित ने पेश की: इजरायली राजदूत

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

शाहजहांपुर: मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए शव, इलाके में सनसनी

राजनीति12 hours ago

वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश का आरोप, सीएम शिवकुमार बोले-फॉर्म 7 के फर्जी आवेदनों पर नजर रखें

बॉलीवुड12 hours ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अंतरराष्ट्रीय समाचार12 hours ago

भारत के दो नगीने नीरजा और स्मित: जान पर खेलकर इंसानियत को जिंदा रखा, अपने-पराए का भेद मिटाया

व्यापार1 day ago

मुंबई के रियल एस्टेट बाजार ने सितंबर में बनाया नया रिकॉर्ड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 12,600 के पार; 14 वर्षों में सबसे ऊंचा स्तर

व्यापार1 day ago

वित्त मंत्री सीतारमण से बैठक के बाद व्यापारियों ने वापस लिया ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान

महाराष्ट्र4 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल2 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अपराध4 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल4 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन3 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

मनोरंजन2 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

मनोरंजन4 weeks ago

‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज पर इमोशनल हुए अली फजल, टीम और फैंस का जताया आभार

रुझान