Connect with us
Sunday,19-July-2026
ताज़ा खबर

खेल

मेसी के साथ अर्जेंटीना का कद और भी बढ़ गया, वह टीम को एकजुट रखते हैं: शाजी प्रभाकरन

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच रविवार को खेला जाना है। अर्जेंटीना को लगातार दूसरे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाने में कप्तान लियोनेल मेसी की भूमिका बेहद अहम रही है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के पूर्व महासचिव शाजी प्रभाकरन का मानना है कि मेसी अर्जेंटीना की टीम को एकजुट रखने का काम करते हुए और टीम उनसे प्रेरित होकर मैदान पर दमदार प्रदर्शन करती है।

प्रभाकरन ने ‘आईएएनएस’ के साथ खास बातचीत में अर्जेंटीना टीम की विरासत और मेसी के प्रभाव पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “मेसी के साथ अर्जेंटीना का कद और भी बढ़ गया है, क्योंकि अर्जेंटीना की फ़ुटबॉल विरासत बहुत बड़ी रही है। उन्होंने तीन वर्ल्ड कप जीते हैं, जिनमें से सिर्फ एक मेसी के साथ जीता है और वह भी पिछला वाला ही था। इससे पहले, माराडोना उनकी सबसे बड़ी विरासत में से एक थे। अब, जब मेसी अपना तीसरा फाइनल खेल रहे हैं और अर्जेंटीना के लिए लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने का मौका है, तो यह विरासत कई मायनों में बेमिसाल होगी।”

उन्होंने आगे कहा, “इसी वजह से आज अगर हम अर्जेंटीना टीम के प्रदर्शन को देखें, तो मेसी ही सबसे अहम खिलाड़ी हैं; वही खेल को कंट्रोल करते हैं और खेल पर सबसे ज्यादा असर डालते हैं। अब तक खेले गए सभी मैचों में उन्होंने आठ गोल किए हैं, लेकिन उन आठ गोलों से कहीं अधिक, उन्होंने खेल और नतीजे में फर्क लाने वाला असर डाला है। हमने इंग्लैंड के खिलाफ भी यही देखा, जहां उनके दो असिस्ट की वजह से अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल जीता और लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। इसलिए, मेसी निश्चित रूप से अर्जेंटीना के लिए सबसे अहम पहलू हैं।”

प्रभाकरन ने माना की मेसी अर्जेंटीना टीम को एकजुट रखते हैं। उन्होंने कहा, “मेसी अर्जेंटीना को एक ऐसी एकता में बांधते हैं जो पहले कभी नहीं देखी गई। वह टीम में ऐसी भावना जगाते हैं जिससे ऐसा प्रदर्शन देखने को मिलता है; क्योंकि मेसी अकेले मैच नहीं जीत सकते, लेकिन वह सबको एक ऊर्जा, एक लक्ष्य और एक विजन के साथ जोड़ते हैं। वह आगे बढ़ाने वाली और एकजुट करने वाली ताकत हैं, और इसी वजह से खिलाड़ी मेसी को देखकर और उनकी काबिलियत को जानकर 100 प्रतिशत से ज्यादा देते हैं। हर पल यह चीज टीम के साथियों को हिम्मत और प्रेरणा देती है, और वे अर्जेंटीना को जिताने के लिए अपनी पूरी जान लगा देते हैं।” अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया है। खिताब मुकाबले में अर्जेंटीना को मेसी से दमदार प्रदर्शन की आस होगी।

खेल

‘ऐतिहासिक जीत’, जापान ओपन का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई

Published

on

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीतकर इतिहास रचा। वह इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। उन्होंने फाइनल में अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण समेत दिग्गज अन्य नेताओं ने बधाई दी है।

मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने सिंधु को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यामागुची के खिलाफ सीधे गेम में शानदार जीत (21-17, 21-17) हासिल करके जापान ओपन जीतने पर पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई। भारतीय बैडमिंटन के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ओलंपिक्स के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं,अम्मा।”

वहीं, उपमुख्यमंत्री ने भारतीय महिला शटलर को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “जापान ओपन सुपर 750 में शानदार जीत के लिए पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई। अकाने यामागुची के घरेलू कोर्ट पर उनके खिलाफ आपका निडर प्रदर्शन, एक भारतीय चैंपियन के साहस, दृढ़ता और कभी न हार मानने वाले जज्बे का बेहतरीन उदाहरण था। चुनौतियों से पार पाकर और मजबूती से वापसी करते हुए शीर्ष स्थान हासिल करना इस जीत को और भी खास बनाता है। जापान में यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनकर आपने एक बार फिर हर भारतीय का मान बढ़ाया है।”

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “आपका सफर लाखों युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और कभी हार न मानने के लिए प्रेरित करता रहेगा। यह शानदार उपलब्धि और भी कई ऐतिहासिक जीतों की शुरुआत बने, और आप विश्व मंच पर हमारे तिरंगे का मान बढ़ाती रहें। पूरा देश आपके साथ इस जीत का जश्न मना रहा है। आगे के सफर में आपकी निरंतर सफलता की कामना करता हूँ। जय हिंद।”

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने भी सिंधु की तारीफ की। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “जापान में ऐतिहासिक जीत। जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर पीवी सिंधु को बधाई। पूरे देश को आप पर गर्व है।” वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी सिंधु को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “भारत की पीवी सिंधु ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए अपना पहला जापान ओपन खिताब जीता और हम सभी का मान बढ़ाया। यह उनका पहला सुपर-750 खिताब है और इसके साथ ही वह यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाली इतिहास की पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।चैंपियन को बहुत-बहुत बधाई।”

केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स & सूचना प्रौद्योगिकी और रेलवे मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भी सिंधु को जापान ओपन का खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “जापान ओपन में सिंधु का दबदबा। जापान ओपन 2026 में शानदार जीत हासिल करने और यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने पर पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई। घरेलू खिलाड़ी अकाने यामागुची के खिलाफ आपका शानदार प्रदर्शन कौशल, दृढ़ता और संयम का बेहतरीन उदाहरण था। आप इसी तरह और भी ऊंचाइयां हासिल करती रहें और देश का नाम रोशन करती रहें।”

Continue Reading

खेल

‘ऐसी टीम के साथ काम करना गर्व की बात’, इंग्लैंड के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बोले कोच ट्यूशेल

Published

on

इंग्लैंड के हेड कोच थॉमस ट्यूशेल ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में फ्रांस पर 6-4 की शानदार जीत के बाद टीम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने मुश्किल हालात में जिस जज्बे और मानसिक मजबूती का परिचय दिया, वह काबिल-ए-तारीफ है।

ट्यूशेल के अनुसार, ऐसा लड़ने का जज्बा दिखाने वाली टीम को खेलते देखना किसी भी कोच के लिए गर्व की बात होती है। मियामी में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले हाफ में ही 4-0 की मजबूत बढ़त बना ली थी। टीम की ओर से बुकायो साका ने शानदार हैट्रिक लगाई, जबकि बाकी खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

दूसरे हाफ में फ्रांस ने जोरदार वापसी की। एम्बाप्पे ने टीम की ओर से दो गोल दागे, जबकि बारकोला और उस्मान डेम्बेल ने एक-एक गोल किया। हालांकि, इंग्लैंड ने जूड बेलिंगहम द्वारा इंजरी टाइम में किए गए छठे गोल की बदौलत मैच को आसानी से अपने नाम करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

1966 में विश्व कप का खिताब जीतने के बाद यह इंग्लैंड का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इससे पहले, 1990 में इंग्लैंड चौथे स्थान पर रहा था, जबकि 2018 विश्व कप में भी टीम ने टूर्नामेंट का अंत चौथे स्थान पर रहते हुए ही किया था। मैच के बाद ट्यूशेल ने कहा कि पहले हाफ में उनकी टीम ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन दूसरे हाफ में मुकाबला काफी कठिन हो गया था। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों पर लगातार मैच खेलने का असर साफ दिखाई दे रहा था और टीम शारीरिक रूप से काफी थकी हुई थी। इसके बावजूद प्लेयर्स ने हार नहीं मानी और अंत तक पूरे जोश के साथ खेलते रहे।

ट्यूशेल ने कहा कि फ्रांस को रिकवरी के लिए एक दिन ज्यादा मिला था और उन्हें इंग्लैंड की तुलना में कम यात्रा भी करनी पड़ी थी। वहीं, इंग्लैंड को पूरे टूर्नामेंट के दौरान गर्म मौसम, लंबी यात्राओं और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। दूसरे हाफ में कई खिलाड़ियों को थकान और क्रैम्प्स की परेशानी हुई, लेकिन किसी ने भी हिम्मत नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि उन्हें खिलाड़ियों की फिटनेस की चिंता जरूर थी, लेकिन टीम की मानसिक ताकत पर कभी संदेह नहीं हुआ। उनके मुताबिक, इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बार-बार साबित किया कि वह दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है। इंग्लैंड का सेमीफाइनल तक पहुंचना भी एक बड़ी उपलब्धि रही। पुरुष और महिला टीमों ने पिछले चार बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में लगातार सेमीफाइनल तक पहुंचकर अपनी काबिलियत को लगातार साबित किया है।

हालांकि, इंग्लैंड सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारकर फाइनल में जगह नहीं बना सका, लेकिन ट्यूशेल का मानना है कि ब्रॉन्ज मेडल जीतने से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस तरह अंत तक संघर्ष किया, उसे देखकर उन्हें नई ऊर्जा मिली है। ट्यूशेल ने कहा कि ऐसी टीम के साथ काम करना गर्व की बात है, क्योंकि यह टीम कभी हार नहीं मानती और हर चुनौती का डटकर सामना करती है।

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: खिताबी मुकाबले में मेसी तोड़ सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, इस मामले में बनेंगे नंबर वन

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन के साथ होगी। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के टारगेट पर पांच बड़े रिकॉर्ड्स होंगे, जिन्हें वह अपने नाम करना चाहेंगे।

मेसी का प्रदर्शन इस विश्व कप में कमाल का रहा है। वह टूर्नामेंट में अब तक 8 गोल कर चुके हैं। मेसी अगर फाइनल मुकाबले में एक और गोल करने में सफल रहते हैं, तो वह खिताबी मैच में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड निल्स लीडहोल्म के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1958 में 35 साल और 264 दिन की उम्र में फाइनल मुकाबले में गोल किया था।

अर्जेंटीना के कप्तान मेसी अगर स्पेन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में एक गोल करने में कामयाब रहते हैं, तो वो टीम की ओर से फीफा विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। मेसी के पास गिलर्मो स्टाबिले के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। स्टाबिले ने 1930 में खेले गए विश्व कप में 8 गोल किए थे। मेसी भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 8 गोल कर चुके हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना अगर स्पेन को हराकर अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहती है और मेसी इस मैच में गोल कर देते हैं तो वह एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। मेसी विश्व कप में विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2002 में चैंपियन बनी ब्राजील की ओर से 8 गोल किए थे।

खिताबी मुकाबले में अगर मेसी गोल करते हैं, तो वह विश्व कप के दो फाइनल में गोल करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। मेसी ने 2022 में हुए विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दो गोल किए थे। इससे पहले, यह कारनामा ब्राजील के वावा और पेले, जर्मनी के पॉल ब्रेटनर, फ्रांस के जिनेदिन जिदान और किलियन एम्बाप्पे कर चुके हैं।

लियोनेल मेसी स्पेन के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरने के साथ ही फीफा विश्व कप के फाइनल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज (39 साल, 25 दिन) आउटफील्ड खिलाड़ी बन जाएंगे। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना का प्रदर्शन इस विश्व कप में शानदार रहा है और टीम ने अजेय रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया है।

Continue Reading
Advertisement
खेल8 hours ago

‘ऐतिहासिक जीत’, जापान ओपन का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई

मनोरंजन8 hours ago

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे रहा बेहद खास, बेटे विहान संग शेयर किए अनदेखे पल

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

पहली तिमाही के नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से तय होगा शेयर बाजार का रुझान

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप 1.54 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

खेल10 hours ago

मेसी के साथ अर्जेंटीना का कद और भी बढ़ गया, वह टीम को एकजुट रखते हैं: शाजी प्रभाकरन

राजनीति11 hours ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

अंतरराष्ट्रीय समाचार11 hours ago

ईरान का दावा,’ अमेरिका को दिया जवाब, कुवैत में उसके सैन्य ठिकानों पर किया ड्रोन से हमला’

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

युवाओं को नशे से बचाने का अनोखा संकल्प, पंजाब का परिवार कर रहा 2,500 किमी की पदयात्रा

खेल12 hours ago

‘ऐसी टीम के साथ काम करना गर्व की बात’, इंग्लैंड के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बोले कोच ट्यूशेल

मनोरंजन12 hours ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने एलपीजी आयात के स्रोत बढ़ाए, तेल कंपनियों को हुआ करीब 22,000 करोड़ रुपए का नुकसान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

बेटे का पॉलिटिकल करियर बचाने की दौड़ शुरू हो गई, उद्धव ठाकरे को ‘माफी यात्रा’ शुरू करनी चाहिए, शिवसेना सेक्रेटरी किरण पावस्कर ने किया उद्धव पर हमला

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

महाराष्ट्र2 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

खेल4 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: 92 साल में पहली फतह, मिस्र के राष्ट्रपति बोले- यह जीत दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति को दर्शाती है

रुझान