Connect with us
Wednesday,30-September-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

अमित शाह ने तेलंगाना के भाजपा नेताओं से कहा, विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें

Published

on

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को तेलंगाना के भाजपा नेताओं से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने और पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में राज्य के भाजपा नेताओं ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की।

शाह ने भाजपा नेतृत्व को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के बारे में लोगों को शिक्षित करने का निर्देश दिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राज्य में राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की और राज्य नेतृत्व को भाजपा को सत्ता में लाने का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.के. अरुणा, पूर्व मंत्री एटाला राजेंदर, सांसद डी. अरविंद, पूर्व सांसद विजय शांति, जी. मोहन राव, जितेंद्र रेड्डी और अन्य शाह के साथ बैठक में शामिल हुए।

बैठक से 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले तेलंगाना पर ध्यान केंद्रित करने के भाजपा के प्रयासों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। शाह ने भाजपा नेताओं से कहा कि टीआरएस जल्दी चुनाव करा सकती है, इसलिए अभी से तैयार हो जाएं।

केंद्रीय मंत्री ने राज्य भाजपा नेतृत्व से टीआरएस सरकार के चावल घोटाले और अन्य भ्रष्टाचार का पदार्फाश करने के लिए कहा और सुझाव दिया कि वे इसकी जांच की मांग करें।

शाह यह भी चाहते थे कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा भाजपा के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का भाजपा नेता प्रभावी ढंग से मुकाबला करें। केंद्रीय मंत्री चाहते हैं कि भाजपा नेता धान खरीद के मुद्दे पर टीआरएस का पदार्फाश करने के लिए एक कार्य योजना तैयार करें।

यह बैठक ‘किसान विरोधी’ नीतियों को लेकर केंद्र के खिलाफ टीआरएस के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद आयोजित की गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के पुतले भी फूंके।

बैठक में धान खरीद को लेकर केंद्र सरकार पर टीआरएस के आरोपों का मुकाबला करने की रणनीति बनाने पर भी चर्चा हुई।

यह कहते हुए कि सरकार और पार्टी अलग हैं, शाह ने कहा कि पार्टी को राज्य और केंद्र सरकारों के बीच कटु संबंधों के बावजूद अपनी गतिविधियों को जारी रखना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने पार्टी नेताओं को लोगों के बीच बने रहने के लिए कार्यक्रम बनाने का भी सुझाव दिया। बंदी संजय की ‘प्रजा संग्राम यात्रा’ के पहले चरण का जिक्र करते हुए उन्होंने दूसरे चरण को शुरू करने की योजना बनाने की सलाह दी।

बैठक के बाद संजय ने कहा कि उन्होंने शाह को राज्य के खराब शासन, पारिवारिक शासन और टीआरएस सरकार द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करके असंतोष को कुचलने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

अमित शाह ने हाल ही में हुजूराबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत के लिए एटाला राजेंद्र को बधाई दी। भूमि अतिक्रमण के आरोपों के बाद केसीआर द्वारा राज्य मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद राजेंद्र ने टीआरएस छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए।

शाह ने भाजपा नेताओं से कहा कि वह मौजूदा संसद सत्र के बाद दो दिनों के लिए तेलंगाना का दौरा करेंगे और कुछ जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

राज्य के भाजपा नेताओं का दावा है कि पिछले साल दुबक विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपनी जीत और हुजूराबाद में हालिया जीत के बाद भाजपा टीआरएस के एकमात्र विकल्प के रूप में उभरी है।

राष्ट्रीय समाचार

तमिलनाडु सरकार निजी भागीदारी के साथ 220 करोड़ की परियोजनाएं शुरू करने की बना रही योजना

Published

on

तमिलनाडु सरकार ने 220 करोड़ रुपये की लागत वाली दो शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें तंजावुर में एक मल्टीपर्पज कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और थूथुकुडी में एक पुराने बस स्टैंड का पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए पुनर्विकास शामिल है।

तंजावुर कॉर्पोरेशन में बनने वाले कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की अनुमानित लागत 130 करोड़ रुपये है जबकि थूथुकुडी कॉर्पोरेशन के पोलपेट्टई इलाके में पुराने बस स्टैंड के रीडेवलपमेंट पर 90 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

तमिलनाडु सरकार के ‘प्रोजेक्ट डेवलपमेंट ग्रांट फंड’ के तहत दोनों परियोजनाओं के लिए डिटेल्ड फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने और ट्रांजेक्शन एडवाइजरी सर्विस (लेनदेन संबंधी सलाहकार सेवाएं) देने के लिए सलाहकार नियुक्त करने के लिए टेंडर मंगाए गए हैं।

सलाहकार यह जांच करेगा कि क्या प्रस्तावित परियोजना निजी भागीदारी के साथ लागू की जा सकती है और उनकी वित्तीय व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) का आकलन भी होगा। यह स्टडी अधिकारियों को प्राइवेट डेवलपर्स के चयन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले पार्टनरशिप का सही ढांचा तय करने में मदद करेगी।

तंजावुर के मामले में इस आकलन में प्रस्तावित मल्टीपर्पस शॉपिंग और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स शामिल होगा। थूथुकुडी में, इसमें पोलपेट्टी में मौजूद बस स्टैंड के रीडेवलपमेंट के प्रस्ताव की जांच की जाएगी। दोनों प्रस्ताव अभी परियोजना की तैयारी के चरण में हैं। कंसल्टेंसी का काम उनकी व्यवहार्यता तय करने और बाद की लागू करने की प्रक्रिया में मार्गदर्शन देने के लिए है।

डिटेल्ड फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने और उससे जुड़े ट्रांजैक्शन एडवाइजरी का काम करने के लिए कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 50 लाख रुपये तय की गई है। बोली लगाने वालों को 50,000 रुपये की जमा राशि देनी होगी।

परियोजनाओं का मूल्यांकन करने के अलावा, चुना गया सलाहकार नगर निगमों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत उन्हें लागू करने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में सलाह देगा।

इस काम में उन प्राइवेट कंपनियों को चुनने में मदद करना भी शामिल होगा, जो डेवलपमेंट का काम करेंगी। यह मदद टेंडर में बताई गई ट्रांजैक्शन एडवाइजरी जिम्मेदारियों का हिस्सा होगी।

इसलिए, व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) की प्रक्रिया में प्रस्तावों को लागू करने की व्यावहारिक संभावनाओं और उनके वित्तीय ढांचे, दोनों पर ध्यान दिया जाएगा, जिससे प्राइवेट भागीदारी पर फैसले लेने का आधार तैयार होगा।

कंसल्टेंसी के काम के लिए बोलियां जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे है। टेंडर उसी दिन दोपहर 12.30 बजे खोले जाएंगे। टेंडर का निमंत्रण शुरुआती स्टडी और एडवाइजरी सेवाओं के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति से जुड़ा है।

130 करोड़ रुपये के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और 90 करोड़ रुपये के बस स्टैंड के रीडेवलपमेंट का काम करने वाली प्राइवेट कंपनियों का चयन इन दो नगर निगम प्रोजेक्ट्स के मूल्यांकन और तय पार्टनरशिप प्रक्रियाओं के बाद किया जाएगा।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल पोस्ट-पोल हिंसा हत्याकांड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, फरार अपराधी झरना मिस्त्री गिरफ्तार

Published

on

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021 के पश्चिम बंगाल पोस्ट-पोल हिंसा से जुड़े हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रही घोषित अपराधी झरना मिस्त्री को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने मंगलवार को उसे दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर के घोषपाड़ा से गिरफ्तार किया।

झरना मिस्त्री सह-आरोपी संजय मिस्त्री की पत्नी है। सीबीआई के मुताबिक, 2021 में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही वह फरार थी और उसने इस मामले की जांच या सुनवाई की कार्यवाही में कभी हिस्सा नहीं लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने 50 हजार रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया था।

यह मामला पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के दौरान एक महिला की हत्या से जुड़ा है। कलकत्ता हाईकोर्ट के 19 अगस्त 2021 के आदेश के अनुपालन में सीबीआई ने 27 अगस्त 2021 को इस मामले की जांच अपने हाथ में लेते हुए जगद्दल थाने में 3 मई 2021 को दर्ज एफआईआर संख्या 345/2021 को टेकओवर किया था।

एफआईआर में शिकायतकर्ता की मां शोभा रानी मंडल की हत्या का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच के बाद सीबीआई ने 29 दिसंबर 2021 को कुल 13 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। इनमें झरना मिस्त्री भी शामिल थी।

सीबीआई के अनुसार, झरना मिस्त्री लगातार छिपती रही और अदालत की प्रक्रिया से बचती रही। इसके बाद उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर स्थित एसीजेएम अदालत ने 3 अक्टूबर 2023 के आदेश के जरिए उसे घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

सीबीआई ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आज बैरकपुर की सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Continue Reading

राजनीति

कांग्रेस क्यों चाहती है मृत और डुप्लीकेट वोटरों के नाम रिस्टोर हों?: स्मृति ईरानी

Published

on

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर चुनाव आयोग को निशाना बनाने को लेकर तीखा हमला बोला।

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व ने आज उन 13 करोड़ 30 लाख नामों का उल्लेख किया, जिनके संदर्भ में चुनाव आयोग 26 तारीख को अपना बयान दे चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि इलेक्टोरल रोल में अगर किसी का नाम डुप्लीकेट हो या किसी मृत व्यक्ति का नाम हो, तो कांग्रेस पार्टी क्यों चाहती है कि मृत लोगों के नाम रिस्टोर हों। कांग्रेस क्यों चाहती है कि डुप्लीकेट नाम इलेक्टोरल रोल में चलते रहें। चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस नोट में स्पष्ट किया है कि बीएलओ घरों में जाकर ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर रहे हैं और एफआईआर के संदर्भ में उनके घर जाकर दस्तावेज कलेक्ट करके खुद पुष्टि करेगा।

उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग ने सार्वजनिक रूप से यह स्पष्टीकरण दे दिया है, तो फिर क्यों कांग्रेस का नेतृत्व चाहता है कि जो मृत हैं उनका नाम इलेक्टोरल रोल में रिस्टोर रहे और जिनका नाम डुप्लीकेट है, उनका नाम इलेक्टोरल रोल में बना रहे।

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस द्वारा लाहौर अधिवेशन का उल्लेख किए जाने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज वह स्तब्ध हैं कि कांग्रेस नेतृत्व ने लाहौर कांग्रेस सेशन का उल्लेख किया। अगर कांग्रेस पार्टी इतिहास के पन्ने पलटना चाहती है, तो उसे वह पन्ना भी देश की जनता के सामने रखना चाहिए जिसमें एओ ह्यूम, जो ब्रिटिश एम्पायर के सेक्रेटरी रेवेन्यू, एग्रीकल्चर एंड कॉमर्स थे, उन्होंने वायसराय के साथ यह सुझाव साझा किया था कि अगर ब्रिटिश एम्पायर का संरक्षण करना है तो कांग्रेस पार्टी का गठन होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि यह हिस्टोरिकल डॉक्यूमेंट में दर्ज है। ब्रिटिश के संरक्षण के लिए जिस कांग्रेस पार्टी को बनाया गया, वह आज भारत के चुनाव आयोग पर लाहौर कांग्रेस सेशन का उल्लेख करके अटैक कर रही है, इससे ज्यादा शर्मनाक बात कोई नहीं हो सकती।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार5 minutes ago

तमिलनाडु सरकार निजी भागीदारी के साथ 220 करोड़ की परियोजनाएं शुरू करने की बना रही योजना

व्यापार16 hours ago

सुरक्षा देने में नाकाम सरकार बेटियों की आजादी पर लगा रही पाबंदी: अरविंद केजरीवाल

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

पश्चिम बंगाल पोस्ट-पोल हिंसा हत्याकांड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, फरार अपराधी झरना मिस्त्री गिरफ्तार

व्यापार18 hours ago

बढ़ती महंगाई और महंगे कच्चे तेल के बीच आरबीआई पर बढ़ा दबाव, ब्याज दरें स्थिर रखना हो सकता है मुश्किल: रिपोर्ट

व्यापार18 hours ago

लगातार दूसरे दिन गिरा बाजार, सेंसेक्स 243 अंक फिसला; निफ्टी 22,700 के करीब

मनोरंजन18 hours ago

सोहा-कुणाल की लाडली का जन्मदिन सेलिब्रेशन, परिवार ने दी जमकर शुभकामनाएं

राजनीति19 hours ago

कांग्रेस क्यों चाहती है मृत और डुप्लीकेट वोटरों के नाम रिस्टोर हों?: स्मृति ईरानी

राष्ट्रीय समाचार19 hours ago

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 58 लाख विद्यार्थियों को ड्रेस के लिए 600 रुपए मिलेंगे

व्यापार19 hours ago

आईओसीएल में अप्रेंटिस के 58 पदों पर आवेदन जारी, युवाओं के पास 18 अक्टूबर तक अवसर

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

विपक्ष दल साथ आए या अलग-अलग लड़े, 2027 में भाजपा सरकार बनेगी : केशव प्रसाद मौर्य

महाराष्ट्र4 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल2 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अपराध4 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल4 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार4 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

मनोरंजन3 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

रुझान