बॉलीवुड
अभिनेता पर लगे सभी आरोप झूठे, हाईकोर्ट जाएंगे: नवाजुद्दीन के भाई शमास
एक ओर जहां अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अलग रह रहीं पत्नी अंजना द्वारा दायर कराए गए दुष्कर्म और धोखाधड़ी के पुलिस शिकायतों का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके भाई शमास नवाब सिद्दीकी उनके बचाव में सामने आए हैं। शमास ने दावा किया है कि लगाए गए आरोप झूठे हैं और वह इस मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। अंजना द्वारा वसोर्वा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद शमास ने ट्वीट कर अपनी बात रखीं।
शमास ने अपने वेरीफाइड ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, “मैं कभी भागा था ही नहीं, मैं अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहा था और मेरे खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों पर माननीय बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ भी लगाए गए आरोप झूठे हैं और हम इसके लिए भी माननीय बीएचसी (बांबे हाई कोर्ट) का रूख करेंगे। उसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में हैशटैगसत्यमेवजयते भी टैग किया।”
फिल्मकार ने अपने अलग ट्वीट में लिखा, “चाहे तो 10-12 झूठे केस कर दो, लेकिन मैं अपना 2.16 करोड़ तुमसे कोर्ट में लेकर ही रहूंगा, परिवार को भी झूठे केस में फंसाया जा रहा है और ये सजा मिल रही है 30 करोड़ की मांग पूरी न करने की। “
शमास का यह ट्वीट उन खबरों के बाद सामने आया है, जिसमें कहा गया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया (जो अब अपना वास्तविक नाम अंजना आनंद किशोर पांडेय का इस्तेमाल करती है) ने अभिनेता के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
जूम टीवी एंटरटेनमेंट डॉट कॉम की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, अंजना के वकील ने आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें लिखा था, “मेरी मुवक्किल ने वसोर्वा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धोखे से उन्हें कानूनन शादी का विश्वास दिलाया गया और सहवास का कारण बनाने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 375, 376 (के), 376 (एन), 420 और 493 के तहत नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उम्मीद है कि जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।”
हाल ही में अंजना ने शमास के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें कथित तौर पर शमास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। शमास की अग्रिम जमानत याचिका 14 सितंबर को मुंबई की एक कोर्ट ने खारिज कर दी थी।
अंजना ने अपने असत्यापित ट्विटर अकाउंट से 14 सितंबर को ट्वीट किया था, “शमासुद्दीन सिद्दीकी की जमानत याचिका खारिज।”
अंजना ने 16 सितंबर को अपने ट्वीट में राष्ट्रीय महिला आयोग और मुंबई पुलिस आयुक्त के आधिकारिक अकाउंट्स को टैग करते हुए ट्वीट किया था, “प्राथमिकी 285-2020 में आरोपी शमास सिद्दीकी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए, शमास सिद्दीकी का राजनीतिक रसूख है। मुझे डर है कि वह भाग सकता है। कृपया मदद कीजिए। सत्र न्यायालय ने उनकी जमानत खारिज करते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणियां की हैं।”
वहीं 21 सितंबर (सोमवार) को अंजना ने ट्वीट कर दावा किया था कि शमास लगभग एक हफ्ते से फरार है और वह गंभीर अपराधों के लिए पुलिस द्वारा वांछित है।
अंजना ने ट्वीट किया था, “शमास सिद्दीकी लगभग एक सप्ताह से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में है। वह गंभीर अपराधों के लिए वांछित है। किसी को भी उसकी कोई जानकारी हो, कृपया साझा करें, ताकि उसे कोर्ट के आदेश के अनुसार हिरासत में पूछताछ के लिए विधिवत गिरफ्तार किया जा सके। कृपया सहायता कीजिए।”
अंजना के सोमवार के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, शमास ने अपने बुधवार शाम के ट्वीट में उल्लेख किया कि वह कभी भागे नहीं थे, अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी के लिए गए थे।
शमास, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ के साथ अपने बॉलीवुड निर्देशन की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
बॉलीवुड
‘धुरंधर-2’ एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल, अभी नहीं तोड़ पाई ‘पुष्पा-2’ और ‘बाहुबली-2’ का कलेक्शन

मुंबई, 3 अप्रैल : आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हर दिन फिल्म की कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है। हालांकि फिल्म ‘पुष्पा-2’ और ‘बाहुबली-2’ का कलेक्शन नहीं तोड़ पाई है।
यह दोनों ही फिल्में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही बाहुबली-2 का कलेक्शन तोड़ने में कामयाब होगी।
आदित्य धर की आधिकारिक कंपनी बी62स्टूडियो ने फिल्म के दो सप्ताह के आंकड़े जारी किए हैं। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1501 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 690 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते फिल्म ने 961 करोड़ की कमाई कर ली है।
वहीं, फिल्म का दो सप्ताह में ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,134 करोड़ हो गया है और फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 1501 करोड़ हो चुका है। फिल्म ने 9वें दिन 42 करोड़, 10वें दिन 64 करोड़, 11वें दिन 71 करोड़, 12वें दिन 26, 13वें दिन 28 करोड़, 14वें दिन 21 करोड़ और 15वें दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया है।
ओवरसीज आंकड़े 367 करोड़ तक पहुंच चुके हैं। जारी किए गए आंकड़ों को देखकर साफ है कि फिल्म भारत में ही सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। विदेशों में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी है। ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है, लेकिन पुष्पा-2 और बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्म को अभी और लंबा रास्ता तय करना है।
धुरंधर-2 का नेट इंडिया कलेक्शन अभी 961 करोड़ है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ का नेट इंडिया कलेक्शन 1234 करोड़ रुपए है जबकि ‘बाहुबली-2’ का 1,034 करोड़ रुपए है। धुरंधर-2 अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो जल्द ही बाहुबली-2 का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसी कारण है कि अक्षय कुमार ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत-बंगला’ की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया है।
बॉलीवुड
सिनेमाघरों में गूंज रही है ‘धुरंधर-2’ की दहाड़, अल्लू अर्जुन बोले- रणवीर सिंह पर गर्व है

मुंबई, 19 मार्च : निर्देशक आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और पहले दिन से ही दर्शकों व सितारों के बीच खूब चर्चा में है। रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद मनोरंजन जगत के कई सितारे आदित्य धर के काम के कायल हो गए हैं। सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, मुकेश छाबरा और मधुर भंडारकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आदित्यधर के काम और फिल्म की कहानी की जमकर सराहना की।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मैंने धुरंधर-2 देखी। फिल्म देशभक्ति और स्टाइल का शानदार मिश्रण है। यह हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई सीन ऐसे हैं जहां तालियां बजने लायक हैं।
अभिनेता ने पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, “माधवन गारु और सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। तकनीकी रूप से भी फिल्म बेहतरीन है। हमारे देश में रणवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली व बहुमुखी अभिनेता होने पर बहुत गर्व है। आदित्य धर ने फिल्म को कमाल बना दिया। यह एक भारतीय कहानी है, लेकिन इंटरनेशनल स्टाइल में। जय हिंद!
निर्देशक मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने फिल्म की कहानी और कलाकारों के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, “बुधवार रात मैंने 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी और अभी तक दिमाग में वही रहा है। यह एक शानदार उदाहरण है कि किसी बड़े और महत्वपूर्ण सीक्वल को कैसे बनाया जाता है। निर्देशक का विजन हर सीन में झलकता है। फिल्म की स्पीड इतनी तेज है कि सांस लेने का मौका नहीं मिलता। पूरी कास्ट अच्छी है लेकिन रणवीर सिंह का रोल सबसे अलग है। उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि शब्द कम पड़ जाते हैं। वे किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं। उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। स्पाई यूनिवर्स की दोनों धुरंधर फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में नई पहचान बनाई हैं, जिसे आने वाले समय में दुनिया भर में याद किया जाएगा और सीखा जाएगा। यह एक बहुत बड़ी और यादगार फिल्म है। पूरी टीम को इस शानदार काम के लिए बधाई।”
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने आदित्य धर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, “आज सुबह 2:30 बजे तक भी आदित्य काम कर रहे थे। इतनी मेहनत और लगन कम देखने को मिलती है। यह बहुत प्रेरणादायक है। मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि मैं यह फिल्म दो बार देख चुका हूं… लेकिन यकीन मानिए, यह सब कुछ बदलने वाला है। हर रिकॉर्ड और हर उम्मीद को पीछे छोड़ देगा। यह इंसान सच में जीनियस है। मैं बस बहुत खुश, आभारी और गर्व महसूस कर रहा हूं…उन पर बहुत गर्व है।”
बॉलीवुड
धुरंधर 2 ट्रेलर: ‘किंग’ बनकर लौटे रणवीर सिंह, एक्शन और बदले की आग ने मचाया धमाल

नई दिल्ली, 7 मार्च : फिल्म इंडस्ट्री के पावरहाउस स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस में जबरदस्त हलचल मचा दी है। फिल्म के धांसू ट्रेलर में बवाल ही बवाल देखने को मिला है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने किरदार में पहले से कहीं ज्यादा खूंखार और ताकतवर नजर आ रहे हैं। वे ल्यारी के ‘किंग’ बनकर दुश्मनों से बदला लेते दिख रहे हैं। ट्रेलर में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना के किरदार) की भी एक छोटी सी झलक है। फिल्म के पहले भाग में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है। अब उसकी विरासत से जुड़े बवाल को लेकर सस्पेंस बढ़ा है।
यही नहीं करीब 3 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में हिंट मिलता है कि रहमान डकैत के निधन के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है। ट्रेलर में दिखाए गए इंटेंस एक्शन सीन और डायलॉग्स जैसे “हौसला – ईंधन – बदला” ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यह स्पष्ट करता है कि यह कहानी पहले भाग से ज्यादा पर्सनल और खतरनाक है।
ट्रेलर में संजय दत्त (असलम चौधरी), अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और अन्य कलाकारों के दमदार अभिनय से कहानी में गहराई आती दिख रही है। आर माधवन जैसे सितारों की मौजूदगी ने भी इसे और मजबूत बनाया है।
निर्देशक आदित्य धर ने शानदार एक्शन सीक्वेंस दिए हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर फाइट्स, ग्लोब-ट्रॉटिंग मिशन और पर्सनल रिवेंज का मिश्रण है। बैकग्राउंड म्यूजिक पावरफुल है जो उत्साह बढ़ाता है।
पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत के साथ विदेशों में भी कमाल की कमाई की थी, खासकर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इससे भी बड़ा धमाल मचाएगी।
फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। आदित्य धर ने इसे लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। यह हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 19 मार्च को रिलीज होगी।
-
दुर्घटना9 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र11 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
