Connect with us
Thursday,07-May-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

अक्षय, टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अब 11 अप्रैल को ईद पर होगी रिलीज

Published

on

अपकमिंग फिल्‍म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने घोषणा की है कि फिल्‍म की रिलीज को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। यह अब 11 अप्रैल को ईद पर रिलीज होगी।

अली अब्बास जफर की यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।

अक्षय और टाइगर अपनी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए इन दिनों अबू धाबी में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्‍म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की घोषणा की।

अक्षय ने क्लिप में कहा, “यूएई ने घोषणा की है कि ईद 10 अप्रैल को है, इसका मतलब है कि यह भारत में 11 अप्रैल को मनाई जाएगी।”

टाइगर ने कहा, ”हमने वादा किया था कि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद पर रिलीज होगी। हम अपना वादा निभा रहे हैं और 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में आपसे मिलेंगे।”

वीडियो को कैप्शन दिया गया, “‘बड़े मियां छोटे मियां’ की टीम की तरफ से आप सभी को एडवांस में ईद मुबारक। ईद पर अपने पूरे परिवार के साथ 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में देखिए, ‘बड़े मियां छोटे मियां’।”

एएजेड फिल्म्स के सहयोग से वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी हैं, इसे अली अब्बास जफर ने लिखा और निर्देशित किया है।

इसका निर्माण वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने किया है।

यह फिल्म 11 अप्रैल को ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

मनोरंजन

नोरा फतेही ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी, अनाथ बच्चियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

Published

on

कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में घिरीं अभिनेत्री नोरा फतेही गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं।

आयोग के समक्ष अभिनेत्री ने अपनी बात रखते हुए न केवल गलती स्वीकार की बल्कि भविष्य के लिए एक बड़ा फैसला भी लिया। नोरा ने राष्ट्रीय महिला आयोग के बाहर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या महिलाओं की छवि को गलत तरीके से पेश करना नहीं था।

नोरा ने कहा, “मैं अपने किए पर माफी मांगती हूं, मेरा उद्देश्य किसी की भी भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं बस एक ऐसी स्थिति में फंस गई थी, जहां चीजें विवादित हो गईं। एक कलाकार होने के नाते मुझे जिम्मेदार होना चाहिए, इसलिए मैं तहे दिल से माफी मांगती हूं।”

उन्होंने महिला आयोग के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि आयोग ने उनकी बात को बहुत ही दयालुता और संवेदनशीलता के साथ सुना। नोरा ने कहा, “हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई है, सारी बातें लिखित में पूरी कर ली है। अब हमने फैसला किया है कि हमें समाज के लिए भी कुछ अच्छा करना चाहिए। इसी सोच के साथ हमने कुछ अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है। धन्यवाद।”

इससे पहले इसी मामले में संजय दत्त भी 27 अप्रैल को महिला आयोग के सामने पेश हुए थे। सुनवाई के दौरान संजय दत्त ने भी आयोग से माफी मांगी थी और सामाजिक कल्याण तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए 50 आदिवासी बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान किया था।

बता दें कि फिल्म के गाने ‘सरके चुनर’ के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की भारी नाराजगी देखने को मिली थी। कई लोगों ने आरोप लगाया था कि इस तरह के गाने अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं, जबकि कुछ लोगों ने कलाकारों की सामाजिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े किए थे। बढ़ते विवाद को देखते हुए आयोग ने नोरा फतेही को नोटिस भेजा और व्यक्तिगत रूप से मौजूद होकर सफाई देने के लिए कहा था।

Continue Reading

मनोरंजन

रणदीप हुड्डा ने अपने पुश्तैनी घर और गांव के जीवन की झलक दिखाई

Published

on

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मंगलवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गांव के जीवन की दिल छू लेने वाली झलक साझा करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया।

अपने साधारण गांव के जीवन की खूबसूरत झलकियां साझा करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा, “गाम”, जिसका मतलब ‘गांव’ होता है।

रणदीप द्वारा साझा किए गए इस कैरोसेल की शुरुआत एक वीडियो से होती है, जिसमें अभिनेता खुद को रिकॉर्ड करते हुए अपने फॉलोअर्स को अपनी जड़ों और सादगी भरे गांव के जीवन की झलक देते नजर आते हैं। वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, “गांव की अलग हवा… और गांव का अलग मजा।”

इसके बाद की तस्वीरें गांव के जीवन के खूबसूरत पहलुओं को दर्शाती हैं। एक तस्वीर में रात के समय हल्की रोशनी में नहाई एक शांत, संकरी गली दिखाई देती है जबकि दूसरी तस्वीर में एक बुजुर्ग परिवार के सदस्यों संग पुश्तैनी घर के अंदर बैठे नजर आते हैं।

एक और तस्वीर पुराने पारिवारिक घर के अंदरूनी हिस्से की झलक देती है, जहां पीढ़ियों की यादें संजोई हुई हैं।

अन्य तस्वीरों में भैंसों को तालाब में ठंडक लेते हुए और उनके बाड़े में आराम करते हुए दिखाया गया है। एक तस्वीर में गांव का दृश्य है, जिसमें स्थानीय बच्चे तालाब के पास खड़े नजर आते हैं।

काम के मोर्चे पर, रणदीप अपनी अगली फिल्म में कथित तौर पर हरियाणवी जाट के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा, वह फिल्म ईथा में भी एक अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

ईथा में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म मराठी लोक नृत्यांगना विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म रणदीप और श्रद्धा की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी होगी।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो रणदीप इस समय पिता बनने के बाद अपने जीवन के सबसे खुशहाल दौर में हैं। 10 मार्च को उन्होंने अपनी पत्नी लिन लेशराम के साथ एक बेटी का स्वागत किया।

उस समय सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा करते हुए अभिनेता ने बताया था कि उनकी बेटी ऐसे दिन पैदा हुई, जो पहले से ही उनके परिवार के लिए खास मायने रखता है।

उन्होंने लिखा, “दादा और पोती को जन्मदिन की शुभकामनाएं… आज जब मैं पिता बना हूं, तो पापा, आपके लिए मेरी सराहना और भी गहरी हो गई है। और सबसे महत्वपूर्ण- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही परी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक नन्ही बेटी और जिंदगी भर का प्यार।”

Continue Reading

मनोरंजन

सलमान खान ने 42 साल पुराने ‘भाई’ के निधन पर शोक जताया, कहा-तुम्हारे लिए आंसू नहीं, सिर्फ यादें हैं

Published

on

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रविवार रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 42 साल पुराने अपने भाई समान दोस्त सुशील कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सलमान खान ने अपने दोस्त की याद में एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा। उन्होंने लिखा, “यह शख्स 42 सालों से मेरा भाई था, सबसे अच्छा, दयालु और मददगार। चाहे खुद कितनी भी मुश्किल में हो, हमेशा मुस्कुराता, नाचता रहता था और सबसे खराब हालात में भी कोई दर्द या तनाव नहीं दिखाता था। चाहे आर्थिक, भावनात्मक या शारीरिक समस्या हो, वह हमेशा कहता था कि ‘फर्क नहीं पड़ता, सब ठीक हो जाएगा।’”

सलमान ने आगे लिखा, “सुशील कुमार उसका नाम है, या यूं कहूं कि 5 मिनट पहले तक उसका नाम था। अलविदा भाई, तुमने एक सच्चे इंसान की तरह जिंदगी जी और मौत का सामना एक हैवीवेट चैंपियन की तरह किया। तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं, सिर्फ यादें और हंसी हैं।”

अभिनेता ने कहा, “मेरा ‘प्रा’ चेहरे पर मुस्कान के साथ गया। यही सही तरीका है जाने का, भाई। कोई पहले, कोई बाद में -सबको जाना है, पता नहीं कब और कैसे, इसलिए कुछ करके जाओ। अब अपनी सिगरेट और व्हिस्की का मजा लो, चीयर्स भाई। लगता है मैं तुम्हें थोड़ा मिस करूंगा।”

सलमान ने सुशील की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह उनके और उनके पिता सलीम खान के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि सलमान खान और दिवंगत सुशील कुमार के रिश्ते के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन सुपरस्टार के कैप्शन से लगता है कि वह खान परिवार के काफी करीब थे।

सलमान खान की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी अगली फिल्म “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस” की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।

यह फिल्म सलमा खान द्वारा उनके बैनर सलमान खान फिल्म्स के तहत बनाई जा रही है और इसका निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

भारत-वियतनाम साझेदारी से निर्यात, निवेश और विनिर्माण को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: उद्योग मंडल

राष्ट्रीय समाचार9 hours ago

भारत एआई के चलते टेक्नोलॉजी पर खर्च में अपने वैश्विक प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ देगा: रिपोर्ट

मनोरंजन10 hours ago

नोरा फतेही ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी, अनाथ बच्चियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

अनन्य11 hours ago

कथित बांग्लादेशियों के जाली और फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों की जांच शुरू; किरीट सोमैया के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस हरकत में।

व्यापार12 hours ago

अमेरिका और ईरान में बातचीत के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर का स्पष्ट संदेश, आतंकियों का कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं

व्यापार15 hours ago

एप्पल भारत के रिन्यूएबल एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 100 करोड़ रुपए करेगा निवेश

अंतरराष्ट्रीय समाचार15 hours ago

अधिकार सुरक्षित रहे तो ईरान युद्ध खत्म करने को तैयार: राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन

राजनीति15 hours ago

पश्चिम बंगाल: पीए चंद्रनाथ की हत्या के बाद सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किया संयम बरतने का आग्रह

महाराष्ट्र15 hours ago

मुंबई: डॉ. ई. मोझेस मार्ग पर मुख्य जलवाहिनी में लीकेज, कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र4 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अपराध2 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध2 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: ओबीसी नेता शब्बीर अंसारी ने छोटा सोनापुर कब्रिस्तान की जगह खाली करवाई, मौलाना मोइन मियां ने शोक सभा में दावा किया! छगन भुजबल ने कहा कि यह मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लिए बहुत बड़ा नुकसान है

राजनीति3 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार3 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

रुझान