मनोरंजन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी वेब सीरीज बैन, कांग्रेस नेताओं और डीजीपी को जान से मारने की धमकी
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को भारत सरकार द्वारा बैन किए जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सरकार के इस फैसले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई प्रमुख नेताओं और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को धमकी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, गैंग की ओर से सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने धमकी भरे संदेशों और कॉल्स की पुष्टि की।
बता दें कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ मामले में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 को पत्र लिखा है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर यह पत्र साझा भी किया है। इस पत्र में ओटीपी प्लेटफॉर्म से इस वेब सीरीज को रिलीज नहीं करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, पत्र में 27.10.2025 को जारी ओटीटी दिशानिर्देशों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अगर हम इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज होने की करने की अनुमति देते हैं, तो इससे समाज में अपराध बढ़ने की आशंका बढ़ सकती है, जिसे देखते इसे रिलीज नहीं करने का फैसला ही सही रहेगा।
मंत्रालय ने अपने पत्र में ओटीटी प्लेटफॉर्म को जारी किए गए दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि गैंगस्टर और अपराधियों पर आधारित वेब सीरीज को रिलीज करने से पहले पूरे विवेक का इस्तेमाल करें। पत्र में आगे कहा गया कि इस तरह के वेब सीरीज में युवाओं को भ्रमित करने की पूरी क्षमता होती है, जिससे युवा गुमराह हो सकते हैं।
इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने भी सूचित किया है कि अगर इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज करने की अनुमति दी जाती है, तो इससे सामाजिक व्यवस्था तहस नहस हो सकती है। अपराधियों को महिमामंडित करना किसी भी समाज के लिए उचित नहीं है।
मनोरंजन
सितंबर से शुरू होगा ‘बिग बॉस’ का नया सीजन, जियो स्टार ने लॉन्च की ‘इंडियाज बिग रियलिटी’ कॉफी टेबल बुक

लोकप्रिय रिलयलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन की शुरुआत सितंबर से होगी। जियो स्टार ने ‘इंडियाज बिग रियलिटी’ नामक कॉफी टेबल बुक लॉन्च की। यह किताब बिग बॉस की शानदार यात्रा, समाज और संस्कृति पर इसके प्रभाव और इसकी लंबे समय से चली आ रही विरासत को दर्शाती है।
यह पुस्तक विस्तार से बताती है कि कैसे बिग बॉस अपने शो के माध्यम से ब्रांड्स को दर्शकों के बीच जीवंत अनुभव में बदल देता है।
जियो स्टार के टीवी, एंटरटेनमेंट सेल्स हेड महेश शेट्टी ने शो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पिछले दो दशकों में, बिग बॉस ने लगातार खुद को नया रूप दिया है। इस दौरान शो का स्तर, दर्शकों से जुड़ाव और सांस्कृतिक प्रभाव लगातार बढ़ता गया है। इस त्योहारी सीजन में हम अब तक के सबसे बड़े पड़ाव का जश्न मना रहे हैं। अलग-अलग भाषाओं के छह संस्करणों का एक साथ आना इस शो का अब तक का सबसे बड़ा उत्सव है।”
उन्होंने कहा, “बिग बॉस की लगातार सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी दर्शकों को लंबे समय तक जोड़कर रखने और ऐसे साझा सांस्कृतिक अनुभव बनाने की क्षमता है, जो ब्रांड्स के लिए ठोस व्यावसायिक परिणामों में बदल जाते हैं। ‘इंडियाज बिग रियलिटी’ इस सफर को आंकड़ों और महत्वपूर्ण जानकारियों के माध्यम से प्रस्तुत करता है। यह मार्केटर्स को एक रणनीतिक नजरिया देती है कि कैसे यह फॉर्मेट एक बड़े सांस्कृतिक प्रभाव और लोकप्रियता वाले शो में बदल गया।
एंटरटेनमेंट सेल्स, डिजिटल, जियोस्टार हेड भास्कर रमेश ने कहा, “आज के समय में, जब दर्शकों का ध्यान अलग-अलग जगहों पर बंटा हुआ है, खासकर त्योहारों के मौसम में, बिग बॉस एक शक्तिशाली आकर्षण के रूप में काम करता है। यह साल के तीन सबसे महत्वपूर्ण बिक्री महीनों के दौरान बड़े स्तर पर दर्शकों का एकजुट ध्यान अपनी ओर खींचता है। 24/7 लाइव फीड, अरबों वोट्स और लाइव चैट जैसी सुविधाओं के कारण शो की एंगेजमेंट में साल-दर-साल 47% की वृद्धि हुई है। यह शो केवल देखने वाले दर्शकों को सक्रिय भागीदारों में बदल देता है।”
रमेश ने कहा, “ब्रांड्स के लिए इस तरह का गहरा और मापने योग्य जुड़ाव एक अनोखा अवसर प्रदान करता है। यह उन्हें आम मीडिया रणनीतियों से आगे बढ़कर ऐसे नए प्रयोग करने का मौका देता है, जहां कंटेंट, संस्कृति और व्यापार एक साथ जुड़ते हैं।”
कॉफी टेबल बुक यह भी बताती है कि बिग बॉस सिर्फ देखने के अनुभव से कहीं ज्यादा क्यों है। बिग बॉस एक इंडियन रियलिटी कॉम्पिटिशन टेलीविजन फ्रैंचाइजी है, जिसे ओरिजिनल डच फॉर्मेट बिग ब्रदर से लिया गया है। इस शो में ‘हाउसमेट्स’ कहे जाने वाले कंटेस्टेंट होते हैं, जो एक खास तौर पर बने घर में एक साथ रहते हैं जो बाहरी दुनिया से अलग होता है।
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला एडिशन के नए सीजन सितंबर में शुरू होंगे।
मनोरंजन
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे रहा बेहद खास, बेटे विहान संग शेयर किए अनदेखे पल

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में कई खूबसूरत बदलाव आए, जिसकी झलक वह समय-समय पर अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया और पहली बार मां बनने के बाद के इस खास पल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनके बेटे विहान और पति विक्की कौशल के साथ बिताए गए यादगार पल देखने को मिले।
कैटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान उस फोटो ने खींचा, जिसमें वह अपने बेटे विहान को गोद में उठाए हुए हैं और उसके नन्हे हाथ पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह पति विक्की कौशल के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं।
कैटरीना ने अपने जन्मदिन की कुछ सोलो तस्वीरें भी साझा की हैं। इनमें एक ब्लैक एंड व्हाइट में कटरीना मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं, जबकि उनके बेटे का छोटा सा हाथ उनकी नाक पर रखा हुआ है।
इन तस्वीरों के साथ कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, ”मैं हमेशा उस सबसे अनमोल आशीर्वाद के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करती रहूंगी, जो मुझे मिला है। यह मेरा सबसे बेहतरीन जन्मदिन रहा… और हां, तुम भी इतने बुरे नहीं हो।”
पोस्ट सामने आते ही लाखों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, अभिनेता विक्की कौशल ने भी पत्नी के जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारी-सी तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों वाइट एंड गोल्डन कलर के गुब्बारों से सजे खूबसूरत बैकड्रॉप के सामने एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ विक्की ने लिखा, ‘जान का जन्मदिन।’
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी। दोनों ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश की। 7 नवंबर 2025 को उनके घर बेटे विहान का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद से ही दोनों अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताते नजर आते हैं।
मनोरंजन
रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी बेटी न्योमिका की जिंदगी के एक बेहद खास पड़ाव की खूबसूरत झलकियां अपने फैंस के साथ भी शेयर कीं। रणदीप ने सोशल मीडिया पर बेटी की पहली चावल रस्म यानी ‘चाकुम्बा’ समारोह की तस्वीरें शेयर कीं और इसे बेहद खास पल बताया।
रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें इंसान हमेशा के लिए अपने पास संभालकर रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि न्योमिका का चाकुम्बा समारोह भी उनके लिए ऐसा ही एक यादगार पल था। उन्होंने अपनी बेटी के जीवन के इस नए पड़ाव पर आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
अभिनेता ने लिखा, “कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें आप हमेशा के लिए संजोकर रखना चाहते हैं। न्योमिका का चाकुम्बा उनमें से एक था। उसका पहली बार चावल चखना और उन सभी लोगों के प्रति दिल से आभार जिन्होंने उसे आशीर्वाद दिया।”
शेयर की गई तस्वीरों में रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी लिन लैशराम और बेटी न्योमिका के साथ नजर आए। पहली तस्वीर में रणदीप अपनी पत्नी के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं, जहां लिन ने बेटी को अपनी गोद में लिया हुआ है। इसके अलावा अभिनेता ने अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिताए खूबसूरत पलों को भी साझा किया।
एक तस्वीर में लिन लैशराम अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जबकि रणदीप अपनी बेटी के साथ प्यार भरे अंदाज में समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में समारोह में शामिल मेहमान जमीन पर बैठकर पारंपरिक भोजन का आनंद लेते नजर आए। इन तस्वीरों में परिवार की खुशियां और पारंपरिक माहौल साफ दिखाई दे रहा है।
इस खास अवसर पर रणदीप हुड्डा पारंपरिक सफेद कुर्ता और धोती पहने नजर आए। वहीं, उनकी पत्नी लिन लैशराम ने खूबसूरत गुलाबी साड़ी और मैचिंग शॉल पहन रखा था। दोनों पारंपरिक परिधान में बेहद आकर्षक लग रहे थे और परिवार के साथ इस खास दिन को यादगार बनाते दिखाई दिए।
बता दें कि चाकुम्बा मणिपुरी मैतेई समुदाय की एक पारंपरिक रस्म है। यह समारोह बच्चे के जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। इस रस्म के दौरान बच्चे को पहली बार ठोस आहार, खासकर चावल खिलाया जाता है। यह बच्चे के दूध से आगे बढ़कर सामान्य भोजन की शुरुआत का प्रतीक होता है।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 10 मार्च 2026 में अपनी पहली संतान, न्योमिका के माता-पिता बने। सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह नाम रणदीप की बहन ने सुझाया था।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
