राजनीति
वीर सावरकर का त्याग और समर्पण हर राष्ट्रप्रेमी के लिए ज्योति स्तंभ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
AMIT SHAH
नई दिल्ली, 26 फरवरी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका त्याग और समर्पण हर राष्ट्रप्रेमी के लिए राष्ट्रप्रथम का ज्योति स्तंभ बना रहेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “स्वातंत्र्यवीर सावरकर आजादी के आंदोलन के उन नायकों में थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से स्वतंत्रता व सांस्कृतिक स्वाधीनता के लिए एक साथ संघर्ष किया। उन्होंने एक तरफ अपने क्रांतिकारी विचारों से आजादी के आंदोलन को वैचारिक आधार दिया, वहीं देश से लेकर इंग्लैंड तक, अपने साहसी अभियानों से युवाओं की प्रेरणा बने। अस्पृश्यता उन्मूलन व नारी शिक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले वीर सावरकर के त्याग, समर्पण व वीरता की गाथाएं अनंत काल तक हर एक राष्ट्रप्रेमी के लिए राष्ट्रप्रथम का ज्योति स्तंभ बनी रहेंगी।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ओजस्वी क्रांतिकारी एवं तेजस्वी विचारक, ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं सांस्कृतिक अस्मिता व अखंडता के लिए आपका त्याग एवं संघर्ष भारत के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। आपका संपूर्ण ओजस्वी जीवन राष्ट्रभक्ति की अनंत प्रेरणा है।”
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रखर क्रांतिकारी एवं दूरदर्शी चिंतक थे। उन्होंने साहस, वैचारिक दृढ़ता और राष्ट्रीय चेतना के माध्यम से समाज को स्वाधीनता के लक्ष्य के लिए संगठित किया। मातृभूमि के प्रति उनका त्याग और राष्ट्रनिष्ठ चिंतन देशवासियों को कर्तव्यबोध और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता रहेगा।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मां भारती के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी व महान विचारक स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। सामाजिक समरसता, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के महान ध्वजवाहक सावरकर का जीवन साहस और धैर्य का पर्याय है। उनके विचार भारत को परम वैभव पर ले जाने की शक्ति रखते हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अदम्य साहस के प्रतीक वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। उनका त्याग, तप और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके विचार और आदर्श हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि अप्रतिम राष्ट्रभक्त वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति अनन्य निष्ठा की वह अमर गाथा है, जिसने जन-जन को संगठित कर स्वाभिमान का भाव जागृत किया। विदेशी शासन के विरुद्ध उनकी अदम्य वीरता और काला पानी की रूह कंपा देने वाली यातनाएं भी उनके अडिग संकल्प को डिगा न सकीं। कारावास में पत्थर की दीवारों को अपनी वैचारिक शक्ति से जीवंत कर देने वाले वे एक अद्वितीय क्रांतिकारी थे। वीर सावरकर का बहुआयामी व्यक्तित्व साहस, साहित्य और समाज सुधार की प्रतिमूर्ति था। उनका ओजस्वी चिंतन हमें राष्ट्र-प्रथम के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मां भारती के ओजस्वी सपूत, महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अंग्रेजों की अनेक यातनाएं व काला पानी की सजा भी देश को स्वतंत्र कराने के उनके संकल्प को नहीं डिगा पाई। मातृभूमि की रक्षा में समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन देश की भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि त्याग और तप की प्रतिमूर्ति, मां भारती के सच्चे सपूत एवं प्रखर राष्ट्रवादी, स्वातंत्र्यवीर वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन अर्पित करता हूं। अंग्रेजी हुकूमत द्वारा उनको दी गई कठोरतम यातनाएं भी मातृभूमि के प्रति उनके अटूट प्रेम एवं समर्पण भाव को डिगा नहीं पाईं। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अदम्य साहस और संघर्ष की गौरवगाथा को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
होर्मुज स्ट्रेट के पास मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद

होर्मुज स्ट्रेट के पूर्वी एंट्रेंस के पास एक मर्चेंट जहाज में हमले के बाद उसमें आग लग गई। लंदन टाइम के अनुसार, शुक्रवार शाम को शिप-टू-शिप रेडियो कम्युनिकेशन ने यह जानकारी दी।
यह रिकॉर्डिंग जो खास तौर पर न्यूज एजेंसी सिन्हुआ को एक नाविक से मिली थी, एक ओपन मैरीटाइम रेडियो चैनल पर भेजी गई; उसमें क्रू मेंबर आग से जूझते हुए और मदद मांगते हुए दिखे।
कम्युनिकेशन के मुताबिक, जहाज ओमानी तट के पास था जब उस पर हमला हुआ, जिससे इंजन रूम में आग लग गई। चालक दल ने जहाज की कार्बन डाइऑक्साइड अग्निशमन प्रणाली सक्रिय कर दी और बैलास्ट ऑपरेशन के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की।
रिकॉर्डिंग में बताया गया कि जहाज की हाइड्रोलिक प्रणाली के फेल होने से आग बुझाने के प्रयास और जटिल हो गए। संचार के एक अन्य हिस्से में आसपास के कई जहाजों ने कहा कि वे सहायता देने के लिए घटनास्थल की ओर बढ़ रहे हैं।
हाल के दिनों में होर्मुज स्ट्रेट के आसपास के पानी में जहाजों पर कई हमले हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर घटनाएं स्ट्रेट के ओमानी साइड के पास शिपिंग रूट पर हुईं। इससे पहले जुलाई की शुरुआत में ओमान के तट के पास होर्मुज स्ट्रेट में एक कमर्शियल जहाज में आग लग गई थी। अमेरिका-ईरान के बढ़ते तनाव की वजह से इस अहम जलमार्ग से शिपिंग में रुकावट आ रही थी। ऐसे में ब्रिटिश समुद्री अधिकारियों ने चेतावनी दी थी।
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने कहा कि उन्हें ओमान के कुमजार से लगभग 8 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम में एक घटना की रिपोर्ट मिली है। मिलिट्री अधिकारियों ने यूकेएमटीओ को बताया कि एक जहाज में आग लग गई थी, हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
अमेरिका-ईरान लड़ाई के बीच होर्मुज स्ट्रेट से कमर्शियल शिपिंग काफी हद तक रुक गई है और इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर चलने वाले जहाजों की सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ गई है।
अमेरिकी सेना ने पहले जहाजों से कहा था कि वे स्ट्रेट से गुजरते समय ओमान के कोस्टलाइन के पास वाले रास्तों का इस्तेमाल करें। ईरान ने उन रास्तों से गुजरने वाले जहाजों पर हमला किया और कहा कि पानी के रास्ते से नेविगेशन पर उसका कंट्रोल होना चाहिए।
राष्ट्रीय समाचार
‘सीएजी रिपोर्ट पर पीएसी की टिप्पणियों को गंभीरता से लें अधिकारी’, विधानसभा अध्यक्ष का विभागों को आदेश

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को सरकारी खर्च में जवाबदेही पर जोर देते हुए दिल्ली सरकार के विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। स्पीकर ने कहा कि विभाग पिछले साल की सीएजी (नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) रिपोर्ट पर पीएसी (पब्लिक अकाउंट्स कमिटी) की टिप्पणियों पर ध्यान दें और तय समय के अंदर ‘एक्शन टेकन नोट्स’ (की गई कार्रवाई की रिपोर्ट) जमा करें।
आठवीं दिल्ली विधानसभा के छठे सत्र के पहले दिन एक बयान में स्पीकर गुप्ता ने कहा, “पिछले साल से, पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (पीएसी) लगातार उन सीएजी रिपोर्टों की जांच कर रही है, जिन्हें पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान सदन के सामने पेश नहीं किया गया था।”
उन्होंने कहा, “कमेटी ने अब उन सीएजी रिपोर्टों पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जो पिछले साल पेश की गई थीं।”
उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि इस साल पेश की गई सीएजी रिपोर्टों की जांच भी साल के आखिर तक पूरी हो जाएगी। मैंने विधानसभा सचिवालय को निर्देश दिया है कि वे इन रिपोर्टों को संबंधित विभागों को भेजें ताकि जल्द से जल्द ‘एक्शन टेकन नोट्स’ मिल सकें।”
स्पीकर ने आगे कहा, “जैसा कि मैंने पहले कहा है, सीएजी की टिप्पणियां केवल कुछ मामलों की जांच पर आधारित होती हैं। इसलिए, संबंधित विभागों को इन टिप्पणियों को एक चेतावनी के तौर पर लेना चाहिए और भविष्य में ऐसी कमियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि सरकार के सीमित संसाधनों का सबसे अच्छे तरीके से इस्तेमाल हो सके।”
उन्होंने कहा कि ये रिपोर्टें सिर्फ कमियों का ब्योरा नहीं हैं, बल्कि सुधार का रास्ता भी दिखाती हैं। मैं सभी विभागों से आग्रह करता हूं कि वे इन निष्कर्षों को पूरी गंभीरता से लें, तय समय के भीतर अपने ‘एक्शन टेकन नोट्स’ जमा करें और जरूरी सुधारात्मक कदम उठाएं ताकि जनता के पैसे का एक-एक रुपया सिर्फ उसी मकसद के लिए इस्तेमाल हो जिसके लिए वह है।
इससे पहले, शुक्रवार को आठवीं दिल्ली विधानसभा का छठा सत्र शुरू हुआ। मानसून सत्र में 10 और 11 अगस्त को कम से कम दो और बैठकें होने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय समाचार
हर घर तिरंगा अभियान: जौनपुर में 300 महिलाओं ने संभाली झंडा बनाने की जिम्मेदारी

स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने के साथ ही जौनपुर के ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाएं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत 62 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 300 महिलाओं ने ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान में सरकार के विशाल राष्ट्रव्यापी ध्वजारोहण अभियान से पहले राष्ट्रीय ध्वज बनाने का कार्य अपने हाथ में लिया है।
जिले के लिए पांच लाख झंडे तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इन झंडों को सभी ब्लॉकों में 62 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 300 महिलाएं तैयार कर रही हैं। बजरंग स्वयं सहायता समूह की महिला विजयलक्ष्मी मौर्या ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि उसके समूह को 17 हजार झंडे बनाने का लक्ष्य मिला है। हमने छह हजार झंडों की सिलाई पूरी करके उन्हें आगे ब्लॉक कार्यालय में भेज दिया है।
विजयलक्ष्मी मौर्या ने बताया कि समूह में 10 से अधिक महिलाएं हैं, जो इस कार्य को कर रही हैं। हम लोग झंडों की सिलाई का कार्य कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्य में उन्हें 30 से 40 हजार रुपए की कमाई होगी।
स्वतः रोजगार उपायुक्त जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार हमारे जनपद को पांच लाख झंडे बनाने का लक्ष्य मिला है। मुख्य कार्य संकुल स्तरीय स्वयं सहायता समूह से किया जा रहा है। सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लक्ष्य सरकार की ओर से दिए गए लक्ष्य को पूरा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एक झंडे पर डेढ़ से दो रुपया समूह की महिलाओं को मिल जाता है, क्योंकि यह महिलाएं सिर्फ सिलाई करती हैं। मुख्य रूप से संकुल को एक झंडा बनाने के लिए 20 रुपए दिया जा रहा है और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एक झंडे पर 2 से 3 रुपए तक जरूर मिल जाएगा।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
