मनोरंजन
फवाद खान की ‘अबीर गुलाल’ पर पहलगाम आतंकी हमले का साया, लोग बोले- ‘नहीं होने देंगे भारत में रिलीज’
मुंबई, 23 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर के लोगों में गुस्सा है। पाकिस्तान सरकार ने इस हमले में हुई जानमाल की हानि पर चिंता व्यक्त की, लेकिन इसे ‘आतंकवादी कृत्य’ बताने या इसकी निंदा करने से परहेज किया। पड़ोसी मुल्क की इस प्रतिक्रिया के बाद लोगों का गुस्सा अब पाकिस्तानी कलाकारों पर फूट रहा है। इस कड़ी में लोग अब पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को बैन करने की मांग कर रहे हैं।
फिल्म 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन आतंकी हमले से गुस्साए लोग उनकी फिल्म का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘क्या हम अभी भी भारत में पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को रिलीज होने देंगे?’
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘अबीर गुलाल को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।’
एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों को बायकॉट करिए। एक तरफ ये हमारे लोगों को मार रहे हैं और दूसरी तरफ बॉलीवुड इनके साथ फिल्में बना रहा है।’
‘अबीर गुलाल’ एक रोमांटिक क्रॉस बॉर्डर फिल्म है। इसमें सीमा पार की लवस्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म में फवाद खान के अपोजिट वाणी कपूर हैं। इनके अलावा, सोनी राजदान, फरीदा जलाल, लीजा हेडन और राहुल वोहरा लीड रोल में हैं। फिल्म का डायरेक्शन आरती एस बागड़ी ने किया है।
यह पहली बार नहीं है, जब फवाद खान को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले वह ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के रिलीज के समय भी ऐसे ही मुश्किलों का सामना कर चुके हैं। साल 2016 में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ-साथ फवाद भी लीड रोल में थे। मूवी की रिलीज के तकरीबन एक महीने पहले उरी हमला हुआ, जिसके बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया था। हालांकि, बाद में इसे हटा दिया गया था।
मनोरंजन
चंकी पांडे ने वडोदरा पहुंचकर लूटी महफिल, बोले- बच्चे जैसा महसूस कर रहा था

चंकी पांडे उन कलाकारों में से हैं, जिनकी स्क्रीन पर मौजूदगी हमेशा अपने साथ एक अलग तरह की मस्ती लेकर आती है। हाल ही में चंकी पांडे वडोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने शहर में लौटने की खुशी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की। वडोदरा पहुंचते ही उनके चेहरे पर अलग ही उत्साह नजर आया। उन्होंने वहां की गलियों, लोगों और खासकर फैंस के साथ बिताए पलों को कैमरे में कैद किया। इस दौरान वह मिठाइयों का स्वाद लेते भी दिखे। अपने इस अनुभव पर अभिनेता ने कहा कि उन्हें किसी बच्चे जैसा महसूस हो रहा है।
चंकी पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वडोदरा दौरे का एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ”वडोदरा वापस आकर मुझे ऐसी खुशी हुई, जैसे कोई बच्चा कैंडी की दुकान में पहुंच गया हो।”
वीडियो में अभिनेता काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके आसपास फैंस की भीड़ दिखाई दे रही है। वीडियो में चंकी पांडे कलरफुल टी-शर्ट, जींस और सिर पर पगड़ी पहने दिख रहे हैं। वह अपनी शानदार कार से बाहर निकलते हैं और वहां मौजूद लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं।
वीडियो में आगे वह लोगों से मुलाकात करते हैं और वडोदरा की मिठाइयों का भी स्वाद लेते नजर आते हैं। अभिनेता ने अपने इस वीडियो में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘इश्क जलाकर-कारवां’ को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया।
‘धुरंधर’ के इस गाने की बात करें तो ‘इश्क जलाकर-कारवां’ एक कव्वाली ट्रैक है, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसे शाश्वत सचदेव, शहजाद अली, सुभदीप दास चौधरी और अरमान खान ने गाया है। गाने का संगीत शाश्वत सचदेव और रोशन लाल ने तैयार किया है।
फिल्मी करियर की बात करें तो चंकी पांडे ने साल 1987 में फिल्म ‘आग ही आग’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस मल्टीस्टारर फिल्म में वह नीलम कोठारी के साथ नजर आए थे। इसके बाद 1988 में आई ‘तेजाब’ ने उन्हें एक अलग पहचान दी। इस फिल्म में उन्होंने बब्बन का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे।
समय के साथ चंकी ने कॉमेडी में भी अपनी मजबूत जगह बना ली। 2000 के दशक के बाद उनकी कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी में उनका ‘आखिरी पास्ता’ वाला किरदार खास तौर पर लोकप्रिय हुआ और यह उनकी पहचान का हिस्सा बन गया।
मनोरंजन
उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लो-पद्मिनी पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-मुझे ऐरा-गैरा कहा गया

अभिनेत्री और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की पूर्व महासचिव उपासना सिंह और पूनम ढिल्लो व पद्मिनी कोल्हापुरे आपसी मनमुटाव का विवाद खत्म होने का नाम ही ले रहा है। शुक्रवार को उपासना सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अंदर चल रहे गंभीर विवाद और पूनम ढिल्लो व पद्मिनी कोल्हापुरे के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की।
उपासना सिंह ने स्पष्ट किया कि सिंटा कार्यकारिणी के 11 सदस्यों (जिनमें मुकेश ऋषि, पुनीत इस्सर और विंदू दारा सिंह शामिल हैं) के इस्तीफे के बाद कमेटी पूरी तरह भंग हो चुकी है। उपासना सिंह और उनका समर्थन कर रहे सदस्यों का आरोप है कि संस्था में बिना किसी सहमति के अकेले फैसले लिए जा रहे थे और बिना नोटिस दिए पद बदले जा रहे थे। साथ ही, अभिनेत्री उपासना सिंह ने सिंटा की बैठक के दौरान हुए कथित अपमान को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी ने आने की वजह से उन्हें ऐरा-गैरा कहा गया था।
अभिनेत्री ने बताया कि पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनसे कहा था कि वह सिर्फ एक कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं जबकि वे स्टार हैं। उन्होंने कहा, “मैं यहां पर इसलिए आई हूं क्योंकि इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं छोटे से शहर श्यारपुर की लड़की हूं जिसमें मैंने जीरो से शुरुआत की थी। आज अगर मुझे पूरी दुनिया में लोग जानते हैं, तो यह मेरे करियर की वजह से है। इसलिए, जब मैंने यह फैसला लिया, तो मैंने सोचा कि मुझे अब वापस लौटाना है। अब मुझे अपने एक्टर्स के लिए काम करना है और अपने सभी टेक्नीशियनों के लिए काम करना है। सिर्फ एक्टर्स के लिए नहीं बल्कि मैं अपनी पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काम करना चाहती हूं।”
इसके बाद आगे अभिनेत्री उपासना सिंह ने दूसरे सदस्यों के साथ हुई बेइज्जती के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “हमारी बहुत बेइज्जती हुई है। मुझे ऐरा-गैरा कहा गया। मुझसे कहा गया कि तुम एक कैरेक्टर आर्टिस्ट हो और मैं एक स्टार हूं। नीचा दिखाने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
अभिनेत्री उपासना ने अभिनेता दीपक पराशर से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, “दीपक पराशर जी से कहा गया था कि तुम्हें अंग्रेजी नहीं आती। सीपी ठाकुर के साथ हुई कथित बदसलूकी के बाद दीपक रोते हुए चले गए थे। उसके बाद मुझे उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, उन्हें दर्द होने लगा था।
हम पिछले ढ़ाई सालों से यह झेलते आ रहे हैं। शायद अगर हमारी जगह कोई और होता, तो वो बर्दाश्त नहीं करता। इसीलिए इस्तीफे दिए गए।”
मनोरंजन
बाली में छुट्टियों के बीच भी फिटनेस पर फोकस, गर्मी में वर्कआउट टिप्स देते दिखे वरुण धवन

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों बाली में वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं और अपने फिटनेस रूटीन को फॉलो करके अपने समय का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने वर्कआउट सेशन का एक खास वीडियो पोस्ट किया।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दिखाया कि वे बढ़ते टेम्परेचर के बावजूद खुद को कैसे एक्टिव रख रहे हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बाली के गर्म मौसम में वर्कआउट करने और हाइड्रेटेड रहने की इंपॉर्टेंस के बारे में बताया।
अभिनेता वरुण धवन कहते हैं, “क्या हाल है दोस्तों, तो अभी मैं बाली में हूं और वर्कआउट कर रहा हूं, लेकिन यहां बहुत, बहुत गर्मी है और जब आप वर्कआउट करते हैं तो आप अपने बहुत सारे इलेक्ट्रोलाइट्स खो देते हैं, वे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स जिनकी आपको जरूरत होती है, आप जानते हैं, खुद को एक्टिव रखने के लिए।”
अभिनेता वरुण धवन ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “ट्रेन, पसीना, हाइड्रेट, यहां 35 डिग्री टेम्परेचर है।” वरुण ने आगे गर्मी में वर्कआउट के दौरान खुद को हाइड्रेट रखने के अपने तरीके के बारे में भी बात की। उन्होंने ऐसे मौसम में एक्सरसाइज करते हुए जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने के महत्व पर भी जोर दिया।
अभिनेता वरुण धवन हाल ही में फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना’ में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशक वरुण धवन के पिता और मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने किया था। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, चंकी पांडे और जिमी शेरगिल जैसे कलाकार नजर आए थे।
फिल्म की कहानी जस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी बानी से तलाक की प्रक्रिया में है जस पिता बनना चाहता है, जबकि बानी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है। तलाक के बीच जस की जिंदगी में प्रीत नाम की महिला आती है और दोनों को प्यार हो जाता है। असली मोड़ तब आता है जब जस को पता चलता है कि उसकी पत्नी और प्रेमिका दोनों ही गर्भवती हैं।
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
