मनोरंजन
पिता सैफ अली खान पर हुए अटैक से सारा को लगा था झटका, माना- ‘जीवन में एक बड़ी सीख मिली’
मुंबई, 27 मार्च। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने पिता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर पर हुए हमले पर पहली बार अपने दिल की बात कही है। उन्होंने कहा इस वाकये ने उन्हें हैरान कर दिया और जिन्दगी को देखने के उनके नजरिए को बदल कर रख दिया।
एनडीटीवी युवा के छठे संस्करण में पहुंची सारा ने अपने पिता को सकुशल रखने के लिए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा, “यह और ज्यादा खराब हो सकता था। मैं भगवान की बहुत आभारी हूं कि सब कुछ ठीक है। अपनी लाइफ को लेकर हम सभी को शुक्रगुजार होना चाहिए।”
सारा से पूछा गया कि क्या इस हादसे की वजह से उनका परिवार और करीब आ गया है और उनका पिता सैफ से बॉन्ड और तगड़ा हो गया है। उन्होंने कहा, “इससे आपको एहसास होता है कि चीजें बस पल भर की हैं। इससे मुझे ये एहसास नहीं हुआ कि मैं अपने पिता से प्यार करती हूं, मैं ये बात पिछले 29 साल से जानती हूं।”
उन्होंने कहा, “ये और भी बुरा हो सकता था और मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि सब कुछ ठीक है। ये इस बात का रिमाइंडर था कि ये जिंदगी हमारे पास है।”
उन्होंने कहा, “हम सब मेंटल हेल्थ का ख्याल रखने पर बात करते हैं। लेकिन जिंदगी के लिए शुक्रगुजार होना भी जरूरी है और उस तरह के पल आपको इसी बात का एहसास दिलाते हैं।” अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने उन्हें क्या सिखाया, जैसा कि उन्होंने कहा, “इसने मुझे एहसास दिलाया कि जीवन रातों रात बदल सकता है, तो हर दिन का हर पल सेलिब्रेशन का हकदार है। मुझे समझ आया कि जीना कितनी बड़ी बात है।”
सारा के मुताबिक, इस हादसे ने उन्हें जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को सराहना सिखाया।
बता दें, 16 जनवरी, 2025 को सैफ अली खान के आवास पर हमला हुआ था। कथित तौर पर चोरी के इरादे से घुसे चोर ने उन पर चाकू से कई हमले किए थे। इसके बाद खून से लथपथ एक्टर खुद ही अस्पताल पहुंचे थे। उनका एक छोटा से ऑपरेशन भी हुआ था।
मनोरंजन
जानकी अम्मा के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जुटे प्रशंसक, मैसूर में होगा अंतिम संस्कार

प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी अम्मा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मैसूर के महाराजा ग्राउंड में रखा गया है। उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। रविवार को मैसूरु तालुक के एचडीके कनियानाहुंडी फार्म में जानकी अम्मा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गायिका सुनीता उपद्रष्टा ने अंतिम दर्शन करने के बाद जानकी अम्मा को ‘सरस्वती’ और गायकों की कई पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने जानकी अम्मा की बहुमुखी प्रतिभा, विनम्रता और सभी के प्रति उनके स्नेह की प्रशंसा की।
वहीं, अभिनेता जयप्रकाश ने मशहूर सिंगर एस. जानकी के निधन पर दुख जताया और इसे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने राज्य सरकार से उन्हें राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि उन्हें कई सम्मान मिले थे और वे कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार की हकदार थीं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को उनके जीवित रहते हुए उनकी खैर-खबर लेनी चाहिए थी। उन्होंने उनके योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए थे।
गायिका एस. जानकी के निधन पर कांग्रेस विधायक शरणबसप्पा दर्शनपुर ने कहा, “उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए हजारों गाने गाए और खुद को सबसे सम्मानित प्लेबैक सिंगर्स में से एक बनाया। उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान इस मुश्किल समय में उनके परिवार को हिम्मत और शक्ति दे। राज्य सरकार की ओर से, हमारे प्रतिनिधि पहले ही उनसे मिलने आ चुके हैं और अपनी संवेदनाएं दे चुके हैं।”
जानकी अम्मा का शनिवार को कर्नाटक के मैसूर में एक निजी अस्पताल में निधन हुआ। वह 88 साल की थीं। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के बड़े-बड़े नेताओं ने दुख जताया।
मनोरंजन
26 साल बाद भी वही दोस्ती, लारा दत्ता ने प्रियंका चोपड़ा संग शेयर कीं खास तस्वीरें

बॉलीवुड की दो खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता एक बार फिर साथ नजर आईं। दोनों की मुलाकात ने फैंस को उनकी पुरानी दोस्ती की याद दिला दी। लारा दत्ता ने अपनी इस खास मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और बताया कि इतने सालों बाद भी उनकी दोस्ती पहले जैसी ही मजबूत है।
लारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दोनों अभिनेत्रियां काफी खुश नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ लारा ने लिखा, “26 साल बाद भी, खुश लड़कियां अभी भी…” और इसके साथ दिल वाले इमोजी भी लगाए।
प्रियंका चोपड़ा ने भी लारा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा, “अपनी लड़की से मिलकर बहुत अच्छा लगा।”
दोनों की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही। तस्वीरों में प्रियंका लारा के कंधे पर हाथ रखकर पोज देती नजर आईं। दोनों का स्टाइलिश अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आया। प्रियंका जहां सफेद आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं लारा ने नीली ड्रेस के साथ सफेद श्रग और हैट पहन रखा था।
प्रियंका और लारा की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने करीब 26 साल पहले एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, जबकि लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। इसके बाद दोनों ने बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाई।
दोनों अभिनेत्रियों ने फिल्मों में भी साथ काम किया है। उनकी पहली फिल्म ‘अंदाज’ (2003) थी, जिसमें अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म दोनों के बॉलीवुड करियर के शुरुआती दौर की अहम फिल्म रही। इसके बाद दोनों साल 2011 में आई फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 2’ में भी साथ नजर आईं। इस फिल्म में प्रियंका ने रोमा का किरदार निभाया था जबकि लारा ने आयशा के रोल में स्पेशल अपीयरेंस दिया था।
हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता विंबलडन में एक साथ नजर आईं थीं, जहां इस ग्लोबल स्टार ने प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट में स्टाइलिश अंदाज़ में शिरकत की। ‘बेवॉच’ एक्ट्रेस ने विमेंस सिंगल्स सेमी-फाइनल मैच देखा और स्टैंड्स से इस रोमांचक मुकाबले का मजा लिया। मैच के दौरान प्रियंका ने अपने पति निक जोनस से फेसटाइम कॉल पर बात करके उनके साथ एक प्यारा पल भी साझा किया।
मनोरंजन
पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं अनन्या पांडे, गाया ‘रेन ओवर मी’ सॉन्ग

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने हाल ही में विंबलडन 2026 पुरुष एकल सेमीफाइनल का मुकाबला देखा। इसके बाद उन्होंने क्यूबा-अमेरिकी रैपर पिटबुल के कॉन्सर्ट का आनंद लेते हुए अपनी कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर साझा की।
अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में अनन्या पांडे ने पहले विंबलडन मुकाबले की कुछ झलकियां साझा कीं। इसके बाद उन्होंने पिटबुल के कॉन्सर्ट से एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह अन्य प्रशंसकों के साथ वर्ष 2011 के लोकप्रिय गीत ‘रेन ओवर मी’ पर झूमती और गाती नजर आईं।
इस वीडियो के साथ अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, “पिटबुल एट द पार्क।”
‘रेन ओवर मी’ पिटबुल का लोकप्रिय गीत है, जो उनके छठे स्टूडियो एल्बम ‘प्लैनेट पिट’ का हिस्सा है। इस गीत में प्यूर्टो रिको-अमेरिकी गायक मार्क एंथनी ने भी अपनी आवाज दी है। इस गीत को पिटबुल, मार्क एंथनी और उनके सहयोगी गीतकारों ने मिलकर लिखा था।
पिटबुल ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 2000 के दशक की शुरुआत में की थी। वह रेगेटन, लैटिन हिप-हॉप और क्रंक संगीत के लिए जाने जाते हैं। उनका पहला एल्बम ‘एम.आई.ए.एम.आई.’ था। इसके बाद उनके एल्बम ‘एल मारिएल’ और ‘द बोटलिफ्ट’ भी काफी लोकप्रिय हुए और बिलबोर्ड 200 की सूची में शामिल हुए।
पिटबुल के चौथे एल्बम ‘पिटबुल स्टारिंग इन रेबेल्यूशन’ ने उन्हें मुख्यधारा में बड़ी पहचान दिलाई। इस एल्बम के ‘आई नो यू वांट मी (कैले ओचो)’ और ‘होटल रूम सर्विस’ जैसे गीत काफी लोकप्रिय हुए।
इससे पहले अनन्या पांडे पेरिस हॉट कूचर वीक में शामिल हुई थीं। इसके बाद वह विंबलडन में भी बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आईं। मैच के दौरान उन्होंने चमकीले लाल रंग की पॉपलिन ड्रेस पहनी हुई थी।
अभिनय की बात करें तो अनन्या पांडे की हालिया फिल्में ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ और ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं।
‘चांद मेरा दिल’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। इसकी कहानी विवेक सोनी और तुषार परांजपे ने मिलकर लिखी है। फिल्म में अनन्या पांडे के साथ लक्ष्य भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
यह फिल्म कॉलेज में प्यार करने वाले एक जोड़े की कहानी है। बड़े होने के बाद जब दोनों नई जिम्मेदारियों का सामना करते हैं, तो उनके रिश्ते की परीक्षा होती है और उन्हें प्यार के बारे में अपनी सोच पर दोबारा विचार करना पड़ता है।
-
दुर्घटना10 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
