Connect with us
Friday,06-November-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

रियलमी 19 मार्च को अत्याधुनिक चिपसेट के साथ करेगा पी3 अल्ट्रा और पी3 स्मार्टफोन को लॉन्च

Published

on

नई दिल्ली, 10 मार्च। आज के समय में स्मार्टफोन हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में यूजर को शानदार अनुभव देने के लिए फोन की परफॉरमेंस बहुत मायने रखते हैं। चाहे गेम खेलना हो, एक साथ कई काम करना हो या प्रोफेशनल काम के लिए फोन का इस्तेमाल करना हो, हर कोई ऐसा डिवाइस चाहता है जो तेजी के साथ-साथ स्थिरता और बेहतरीन अनुभव दे।

यूजर्स की बढ़ती उम्मीदों को पूरा करने के लिए कंपनियां लगातार नए इनोवेशन कर रही हैं। इस दिशा में रियलमी हमेशा नई तकनीक लाकर स्मार्टफोन की दुनिया में क्रांति ला रहा है। रियलमी का मकसद उन्नत तकनीक को हर किसी तक पहुंचाना है ताकि हर कोई बेहतर प्रदर्शन और शानदार गेमिंग का आनंद ले सके।

अब रियलमी अपने नए स्मार्टफोन रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी और रियलमी पी3 5जी के साथ एक बार फिर स्मार्टफोन तकनीक को नए स्तर पर ले जा रहा है। ये फोन अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल होंगे और कई नई खूबियों के साथ आएंगे।

रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट फोन के प्रदर्शन को एक नए मुकाम पर ले जाता है। इसका एनटीयूटीयू स्कोर 1.45 मिलियन से अधिक है, जो इसे अपनी कीमत में सबसे शक्तिशाली बनाता है। यह फोन अन्य ब्रांडों की तुलना में दोगुनी तेजी से काम करता है।

यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या मल्टीटास्किंग जैसी भारी प्रोसेसिंग वाली चीजें करते हैं। इसमें 6000 एमएएच बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन चलती है और पांच साल तक टिकाऊ रहती है। गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 6050 एमएम2 वीसी कूलिंग सिस्टम मौजूद है।

एलपीडीडीआर 5एक्स रैम की वजह से मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है और स्टोरेज की भी कोई कमी नहीं होती। फोन में 2500 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट है, जिससे गेमिंग के दौरान सबसे तेज टच रिस्पॉन्स मिलता है। साथ ही, 80 वाट एआई बाईपास चार्जिंग दी गई है, जिससे बैटरी ज्यादा गर्म हुए बिना चार्ज होती है और ज्यादा समय तक चलती है।

अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं, तो यह फोन आपके लिए बेस्ट साबित होगा। यह बीजीएमआई में 90 एफपीएस पर तीन घंटे तक गेमप्ले दे सकता है। इसके अलावा, 4के 60 एफपीएस वीडियो रिकॉर्डिंग, 13% बेहतर मल्टी-कोर परफॉर्मेंस और 3.3 गुना तेज एआई प्रोसेसिंग जैसी खूबियां इसे एक पावरफुल स्मार्टफोन बनाती हैं।

इसके साथ ही, रियलमी पी3 5जी भी लॉन्च हो रहा है, जो भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 6 जनरेशन 4 चिपसेट दिया गया है। यह एडवांस 4एनएम तकनीक पर आधारित है, जिससे बैटरी की खपत कम होती है और शानदार परफॉरमेंस मिलती है। इस फोन का बेंचमार्क स्कोर 750,000 है और यह 15% तेज सीपीयू परफॉर्मेंस देता है।

रियलमी पी3 5जी को बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 120हर्टज एएमओएलईडी ईस्पोर्ट्स डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है, जिससे देखने का अनुभव बेहद साफ और सुगम होता है। गेम खेलने वालों के लिए यह फोन खास है, क्योंकि इसमें बीजीएमआई के लिए 90एफपीएस सपोर्ट मिलता है, जिससे बिना रुकावट के स्मूथ गेमिंग का मजा लिया जा सकता है। इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाता है।

फोन में 6000 एमएएच की बड़ी टाइटन बैटरी दी गई है, जो 45 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज होती है और लंबे समय तक चलती है। नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एंटीना एरे मैट्रिक्स 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे मेट्रो या अंडरग्राउंड पार्किंग जैसी जगहों पर भी नेटवर्क 30% ज्यादा बेहतर रहता है।

रियलमी पी3 5जी फ्लैगशिप फीचर्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। रियलमी मोबाइल गेमिंग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। पी3 अल्ट्रा 5जी और पी3 5जी में जीटी बूस्ट फीचर दिया गया है, जिसे क्राफ्टन के साथ मिलकर विकसित किया गया है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित गेमिंग अनुभव को और भी बेहतर बनाता है।

यह फोन आईपी69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे अपनी कैटेगरी का सबसे ज्यादा वाटर-रेसिस्टेंट फोन बनाता है। इस फोन में दिए गए एआई फीचर्स गेमिंग परफॉर्मेंस को और ज्यादा स्मूथ बनाते हैं। प्रोफेशनल गेमर जोनाथन ने जीटी बूस्ट को ऑप्टिमाइज करने में सहयोग दिया है, जिससे यह फीचर ई-स्पोर्ट्स और कैजुअल गेमिंग, दोनों के लिए बेहतरीन साबित होता है।

रियलमी ने दुनिया की 8 से ज्यादा गेमिंग कंपनियों के साथ साझेदारी की है, जो यूजर्स अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए विशेष तकनीकों और गेमिंग इवेंट्स को एकीकृत करती हैं। रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी और पी3 5जी स्मार्टफोन 19 मार्च 2025 को लॉन्च होंगे और स्मार्टफोन परफॉर्मेंस के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

इनका टैगलाइन है – “स्ले, द अल्ट्रा वे”, जो यह दर्शाता है कि रियलमी स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में नई क्रांति ला रहा है। रियलमी लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है, जिससे हाई-परफॉर्मेंस और स्पीड हर यूजर की पहुंच में हो।

लॉन्च के दिन, “अल्ट्रा स्ले चैलेंज: बीट जोनाथन!” नाम का एक खास इवेंट भी होगा, जिसमें गेमिंग स्टार जोनाथन लाइव स्ट्रीम में पी3 अल्ट्रा का टेस्ट करेंगे। दर्शकों को इस दौरान रियलमी पी3 अल्ट्रा जीतने का मौका मिलेगा।

इस इवेंट को 19 मार्च को रियलमी इंडिया के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी और P3 5जी रियलमी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट डॉट इन पर उपलब्ध होंगे। तो आप शानदार परफॉर्मेंस अपग्रेड के लिए तैयार रहें!

व्यापार

टेस्ला टेक्सास स्थित गीगाफैक्ट्री में साइबरट्रक का उत्पादन कम करेगी ताकि साइबरकैब का उत्पादन बढ़ाया जा सके: एलन मस्क

Published

on

अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला अपनी स्वायत्त (ऑटोनॉमस) परिवहन रणनीति को तेजी से आगे बढ़ाते हुए 2027 के मध्य से टेक्सास में गीगाफैक्ट्री में साइबरट्रक का उत्पादन कम करना शुरू करेगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा कि यह कदम साइबरकैब के उत्पादन के लिए अतिरिक्त विनिर्माण क्षमता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया जाएगा।

मस्क ने कहा कि अगले वर्ष के मध्य से टेक्सास स्थित गीगाफैक्ट्री में साइबरट्रक उत्पादन को चरणबद्ध तरीके से कम किया जाएगा, ताकि पूरी तरह से स्वायत्त साइबरकैब वाहनों के बड़े पैमाने पर उत्पादन की तैयारी की जा सके। यह फैसला टेस्ला की रोबोटैक्सी और स्वचालित परिवहन सेवाओं को लेकर दीर्घकालिक रणनीति को दर्शाता है।

हालांकि मस्क ने यह स्पष्ट नहीं किया कि साइबरट्रक का उत्पादन किसी अन्य संयंत्र में स्थानांतरित किया जाएगा या भविष्य में इसे पूरी तरह बंद किया जा सकता है। इससे इस लोकप्रिय इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक के भविष्य को लेकर कुछ अनिश्चितता बनी हुई है।

वर्ष 2023 में लॉन्च किया गया साइबरट्रक इलेक्ट्रिक पिकअप सेगमेंट में एक क्रांतिकारी उत्पाद के रूप में पेश किया गया था और इसे पारंपरिक ट्रक निर्माताओं, विशेषकर फोर्ड, के लिए बड़ी चुनौती माना गया था। इसके अनोखे डिजाइन और भविष्यवादी फीचर्स ने शुरुआती दौर में व्यापक चर्चा और ग्राहकों की रुचि आकर्षित की थी।

लेकिन लॉन्च के बाद साइबरट्रक को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें कई बार रिकॉल, गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़े मुद्दे और कीमतों में बार-बार बदलाव शामिल रहे। बढ़ती प्रतिस्पर्धा और अपेक्षाकृत कमजोर मांग ने भी इसके व्यावसायिक प्रदर्शन पर असर डाला, जिससे यह शुरुआती उत्साह को लंबे समय तक बनाए नहीं रख सका।

टेस्ला ने मांग बढ़ाने के लिए कई बार साइबरट्रक की कीमतों में संशोधन किया। इसके बावजूद कंपनी अब तेजी से अपने भविष्य के स्वायत्त वाहन कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

कंपनी का मानना है कि साइबरकैब भविष्य में उसके रोबोटैक्सी नेटवर्क की रीढ़ साबित होगा। इसी वजह से उत्पादन क्षमता का बड़ा हिस्सा इस नई श्रेणी के वाहनों की ओर स्थानांतरित किया जा रहा है। टेस्ला का लक्ष्य स्वचालित ड्राइविंग आधारित परिवहन सेवाओं में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है।

इस बीच, पिछले महीने टेस्ला इंडिया ने मॉडल वाई और मॉडल वाई एल वाहनों के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया था। कंपनी ने बताया कि इस अपडेट के जरिए वाहन बिना सर्विस सेंटर जाए दूरस्थ रूप से नई सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

नए अपडेट में हैलोवीन थीम-आधारित फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिनमें भूत-आधारित वाहन अवतार, विशेष ध्वनि प्रभाव, प्रकाश व्यवस्था, थीम वाले वाहन रैप और अनोखी लॉक ध्वनियां शामिल हैं।

Continue Reading

व्यापार

ईसीएमएस के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 7,500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश

Published

on

आईटी सचिव एस. कृष्णन ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र सरकार ने ‘इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम’ (ईसीएमएस) के तहत 12 नए आवेदनों को मंजूरी दी है। इनमें 7,500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। इस कदम से घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और भारत के कंपोनेंट इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी।

हाल ही में मिली मंजूरियों में न केवल इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, बल्कि सामग्री और कैपिटल गुड्स से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन के प्रमुख क्षेत्रों में इस योजना का दायरा और बढ़ गया है।

मंजूरियों का यह नया दौर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत घरेलू इकोसिस्टम बनाने और आयातित पुर्जों पर निर्भरता कम करने की सरकार की कोशिशों को और गति देता है।

नीति निर्माता अब कंपोनेंट्स के उत्पादन के साथ-साथ कच्चे माल और मैन्युफैक्चरिंग उपकरणों जैसे अपस्ट्रीम क्षेत्रों को मजबूत करने पर भी जोर दे रहे हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर वैल्यू एडिशन (मूल्यवर्धन) को गहरा किया जा सके।

ईसीएमएस, भारत की उस व्यापक पहल का हिस्सा है, जिसके जरिए वह पूरी सप्लाई चेन में निवेश को बढ़ावा देकर और जरूरी इनपुट के मामले में आत्मनिर्भरता बढ़ाकर खुद को एक ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करना चाहता है।

इसके अलावा सरकार ने शुक्रवार को ‘सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम’ के तहत ‘सेमीकॉन 2.0’ वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया। इस बीच, इस साल की शुरुआत में जारी एक आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, भारत का लक्ष्य 2030 तक 500 अरब डॉलर का घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार करना और 150 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात हासिल करना है।

17 सितंबर को जारी फैक्टशीट के मुताबिक, भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 2014-15 के 1.9 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2025-26 में 13.11 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसी अवधि में इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्यात भी लगभग 38,000 करोड़ से बढ़कर 4.24 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

बयान में कहा गया है, “इस निरंतर विकास ने भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लक्ष्यों के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है। अब अगली प्राथमिकता घरेलू स्तर पर कंपोनेंट्स का निर्माण, अधिक वैल्यू एडिशन और सप्लाई चेन को और अधिक लचीला बनाकर इस इकोसिस्टम को और गहरा करना है।”

इलेक्ट्रॉनिक्स आज की आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं और रोजमर्रा की जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। ये संचार, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन, वित्त, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को संचालित करते हैं।

स्मार्टफोन और ऑटोमोबाइल से लेकर टेलीकॉम नेटवर्क और औद्योगिक प्रणालियों तक, इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीकी प्रगति और आर्थिक प्रतिस्पर्धात्मकता को आगे बढ़ाते हैं।

इसलिए तकनीकी मजबूती, आर्थिक सुरक्षा और राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता के लिए एक मजबूत घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम का होना बहुत जरूरी है।

Continue Reading

व्यापार

धनतेरस पर देश में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान: कैट

Published

on

देशभर में शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। इसमें अकेले सोने और चांदी की बिक्री 60,000 करोड़ रुपए से अधिक रहने का अनुमान है। यह जानकारी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दी।

कैट ने कहा कि त्योहारों के दौरान खरीदारी को लेकर ग्राहकों का उत्साह बरकरार है और वे धनतेरस से जुड़ी पारंपरिक खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस दिवाली के दौरान खरीदारी के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है।

इस बीच, ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (एआईजेजीएफ) ने कहा कि सोने और चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद इनकी मांग मजबूत बनी हुई है। खरीदार अब हल्के वजन के आभूषणों और पारंपरिक निवेश उत्पादों को अधिक पसंद कर रहे हैं।

व्यापारियों के मुताबिक, बाजारों में 14 कैरेट और 18 कैरेट के हल्के सोने के आभूषणों, चांदी के सिक्कों, सजावटी वस्तुओं और मछली, कछुए एवं हाथी जैसी शुभ आकृतियों की मांग मजबूत बनी हुई है।

हालांकि, कैट ने कहा कि देशभर में बिक्री के रुझान और ग्राहकों की प्रतिक्रिया का आकलन करने के बाद वह शुक्रवार को कारोबार के विस्तृत अनुमान जारी करेगा।

कैट का यह अनुमान विभिन्न राज्यों के व्यापारिक संगठनों से मिले इनपुट, ग्राहकों की मांग के रुझान और ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी बाजारों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों पर आधारित था।

व्यापारिक संगठन के मुताबिक, पिछले साल त्योहारी कारोबार लगभग 6.05 लाख करोड़ रुपए रहा था। इसमें वस्तुओं का कारोबार 5.40 लाख करोड़ रुपए और सेवाओं का कारोबार लगभग 65,000 करोड़ रुपए था।

साथ ही, कैट ने अनुमान लगाया है कि मौजूदा त्योहारी सीजन में सेवा क्षेत्र 80,000 करोड़ रुपए से लेकर 1 लाख करोड़ रुपए तक का कारोबार कर सकता है। इसमें परिवहन, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी, पर्यटन, खानपान, इवेंट मैनेजमेंट और इससे जुड़ी गतिविधियों का योगदान रहेगा।

संगठन ने अनुमानित वृद्धि की एक प्रमुख वजह स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों के प्रति ग्राहकों की बढ़ती पसंद और ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘मेड इन इंडिया’ तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी पहलों को मिल रहा बढ़ता समर्थन बताया।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार2 hours ago

टेस्ला टेक्सास स्थित गीगाफैक्ट्री में साइबरट्रक का उत्पादन कम करेगी ताकि साइबरकैब का उत्पादन बढ़ाया जा सके: एलन मस्क

व्यापार3 hours ago

ईसीएमएस के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 7,500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजर रहे दो तेल टैंकरों में आग, नियमों के उल्लंघन पर बारूदी सुरंगों से टकराए

अपराध3 hours ago

झारखंड की मुखर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

मनोरंजन4 hours ago

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की ‘कार’, सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

अपराध4 hours ago

बेंगलुरु : सात परिजनों की हत्या में नाबालिग लड़की की भूमिका की जांच, पुलिस कर रही पूछताछ

मनोरंजन5 hours ago

एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट

व्यापार6 hours ago

धनतेरस पर देश में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान: कैट

व्यापार6 hours ago

धनतेरस पर शेयर बाजार में बरसा धन; सेंसेक्स 81,000 के पार बंद

खेल6 hours ago

विश्व कप तक 100 शतक पूरा करने के लिए कोहली के पास पर्याप्त मैच नहीं: अभिषेक नायर

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन4 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति4 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

महाराष्ट्र3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

फिल्मी खबरे3 weeks ago

“समुदाय से माफी मांगें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें”: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई की सलमान खान को चेतावनी।

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

व्यापार4 weeks ago

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड निशाने पर, बिश्नोई गैंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू, तीन शूटर गिरफ्तार।

फिल्मी खबरे4 weeks ago

‘वेलकम’ के डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने नाना पाटेकर के निधन के बाद प्राइवेसी की अपील की, कहा- ‘बात करने की हालत में नहीं हूं’

रुझान