Connect with us
Wednesday,10-June-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

जनवरी में 26 प्रतिशत से अधिक म्यूचुअल फंड्स ने अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया: रिपोर्ट

Published

on

मुंबई, 24 फरवरी। भारत में जनवरी में 26 प्रतिशत से अधिक म्यूचुअल फंड्स ने अपने बेंचमार्क से अच्छा प्रदर्शन किया है, यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

रिपोर्ट में 291 ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड का एनालिसिस किया गया है और पाया गया है कि जनवरी में 76 इक्विटी म्यूचुअल फंड अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं।

पीएल (प्रभुदास लीलाधर) वेल्थ मैनेजमेंट की रिपोर्ट में कहा गया कि जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स (सेक्टोरल/थीमैटिक फंड्स को हटाकर) का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 24,85,844 करोड़ रुपये रहा है।

हालांकि, दिसंबर 2024 के मुकाबले एयूएम में 3.83 प्रतिशत की गिरावट हुई है, जब यह 25,84,851 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। इस दौरान 60.82 प्रतिशत इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने आउटपरफॉर्म किया था।

स्मॉल कैप फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली श्रेणी के रूप में उभरा है और 86.21 प्रतिशत स्कीमों ने अपने बेंचमार्क निफ्टी स्मॉलकैप 250 टीआरआई से बेहतर रिटर्न दिया है।

इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ईएलएसएस) और फोकस्ड फंड्स श्रेणी की क्रमश: 31.71 प्रतिशत और 28.57 प्रतिशत स्कीमों ने अपने बेंचमार्क से अच्छा प्रदर्शन किया है।

दूसरी तरफ, लार्जकैप फंड्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और कोई भी फंड अपने बेंचमार्क निफ्टी 50 टीआरआई से अधिक रिटर्न नहीं दे सका है।

अन्य फंड्स श्रेणी जैसे फ्लैक्सी कैप और मिडकैप फंड्स का प्रदर्शन भी सामान्य रहा है। जनवरी में इन दोनों कैटेगरी के क्रमश: 23.08 प्रतिशत और 17.24 प्रतिशत फंड्स ने अपने बेंचमार्क से अच्छा प्रदर्शन किया।

पीएल वेल्थ मैनेजमेंट की रिपोर्ट में कहा गया है, “निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एसआईपी निवेश पर टिके रहें और लंबी अवधि पर ध्यान केंद्रित रखें।”

भारतीय शेयर बाजार में उठापटक के बीच भी एसआईपी निवेश मजबूत बना हुआ है और जनवरी में यह 26,400 करोड़ रुपये पर था।

व्यापार

वैश्विक तनावों के बीच भारतीय शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स में 361 अंकों की बढ़त

Published

on

मुंबई, 10 जून: पश्चिम एशिया में तनाव फिर से बढ़ने के कारण वैश्विक बाजार में मिले मिले-जुले संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मिश्रित रुख के साथ खुला।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,918.76 से 69.51 अंक चढ़कर 73,988.27 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 23,242.10 से 8.15 अंक गिरकर 23,233.95 पर खुला। हालांकि बाद में दोनों प्रमुख बेंचमार्कों में बढ़त देखने को मिली।

खबर लिखे जाने तक (सुबह 9.37 बजे के करीब) सेंसेक्स 361.29 अंकों यानी 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,280.05 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 92.20 (0.40 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 23,334.30 पर ट्रेड करता नजर आया।

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.15 प्रतिशत तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि शुरुआती कारोबार में दोनों में मामूली बढ़त देखने को मिली थी।

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी एफएमसीजी में 1.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और इसने अन्य सेक्टर्स से सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मेटल और निफ्टी मीडिया में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 50 इंडेक्स में एचयूएल, नेस्ले इंडिया, टाटा कंज्यूमर, कोटक बैंक, ट्रेंट, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई, जबकि इसके विपरीत हिंडाल्को के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही टीएमपीवी, कोल इंडिया, इटरनल, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और एमएंडएम के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

एक बाजार विशेषज्ञ के अनुसार, एशिया-प्रशांत बाजारों में कमजोरी, अमेरिकी टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली और ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद बढ़े भू-राजनीतिक तनाव का असर भारतीय बाजारों पर भी दिखाई दे सकता है।

विशेषज्ञ ने कहा कि जब तक निफ्टी 23,100-23,000 के महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार में रिकवरी की संभावना बनी रहेगी। ऊपर की ओर 23,500-23,600 का स्तर सबसे महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस माना जा रहा है। यदि निफ्टी इस दायरे के ऊपर मजबूती से टिकता है तो आने वाले दिनों में 23,800 से 24,000 तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार की अस्थिरता को मापने वाला इंडिया वीआईएक्स भी 8.53 प्रतिशत गिरकर 15.57 पर आ गया है। यह संकेत देता है कि निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई है और बाजार में भरोसा बढ़ रहा है। हालांकि उनका कहना है कि तेजी का मजबूत माहौल बनने के लिए वीआईएक्स का 15 के नीचे टिकना जरूरी होगा।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

Published

on

नई दिल्ली, 9 जून: दक्षिणी फिलीपींस के सारंगनी प्रांत में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि लगभग 20 हजार लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।

भूकंप में करीब 500 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और अनेक क्षेत्रों में स्कूलों तथा उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। भूकंप के बाद जापान सहित कई देशों ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

फिलीपींस के सिविल डिफेंस कार्यालय की प्रवक्ता जूनी कैस्टिलो ने बताया कि साउथ कोटाबाटो के जनरल सैंटोस शहर में 10 लोगों की मौत की सूचना मिली है। यह पोर्ट सिटी 7 लाख से अधिक आबादी वाला क्षेत्र है। यहां कम से कम 12 लोगों के लापता होने की भी सूचना है। अधिकांश मौतें मलबा गिरने, इमारतों के ढहने और भूस्खलन के कारण हुई हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फिलीपींस नेशनल पुलिस ने पहले बताया था कि कम से कम 134 लोग घायल हुए हैं। जनरल सैंटोस में एक दो मंजिला स्कूल भवन भी ढह गया, जिसमें छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई गई। अधिकारियों ने कहा कि वे घटना से जुड़ी जानकारियों का सत्यापन कर रहे हैं।

सोशल मीडिया और ऑनलाइन वीडियो में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यूनिवर्सिटी और रेस्टोरेंट की बिल्डिंगें गिर गईं। कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को स्ट्रक्चरल डैमेज हुआ, साइनबोर्ड गिर गए और खिड़कियों के शीशे टूट गए। भूकंप के झटकों के बाद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

फिलीपींस में गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद स्कूल खुले ही थे कि यह शक्तिशाली भूकंप आ गया। कई स्कूलों के सर्विलांस फुटेज में भूकंप के दौरान जोरदार झटके दिखे। शिक्षकों और छात्रों को या तो तुरंत निकाला गया या वे डेस्क के नीचे छिप गए। देश के शिक्षा विभाग ने कहा कि जिन स्कूलों पर असर पड़ा है, उनमें 5,800 से ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। इन स्टूडेंट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्लास रोकने का आदेश दिया गया है।

जनरल सैंटोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पूरी सुरक्षा जांच के लिए स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 8:45 बजे से दोपहर 3 बजे तक ऑपरेशन रोक दिया। तीन एयरलाइनों ने कुल 17 घरेलू उड़ानें कैंसिल कर दीं। सिविल एविएशन अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ ऑपरेशन अभी सोमवार दोपहर 3 बजे से 11 जून शाम 6 बजे तक सरकारी, मिलिट्री और मानवीय मदद वाली उड़ानों तक ही सीमित हैं।

Continue Reading

राजनीति

पीएम मोदी राष्ट्र धर्म निभाते हुए ‘विकसित भारत’ के निर्माण में जुटे : सीएम मोहन यादव

Published

on

भोपाल, 9 जून: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं को हमेशा प्रधान सेवक मनाया माना है और वे अपना राष्ट्र धर्म निभाते हुए ‘विकसित भारत’ के निर्माण में जुड़े हुए हैं । दरअसल, नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में 9 जून 2024 को प्रधानमंत्री का पद संभाला था।

सीएम मोहन यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 12 वर्ष पूर्व देश ने जोश और अटूट विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी को अपना ‘प्रधानमंत्री’ चुना था, लेकिन उन्होंने स्वयं को हमेशा एक ‘प्रधानसेवक’ माना। इसी रूप में वे अपना ‘राष्ट्रधर्म’ निभाते हुए ‘विकसित भारत’ के निर्माण में जुटे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ भारतीयों की सेवा को ही ईश्वर की सेवा मानते हुए सुशासन और प्रगति के नए-नए रिकॉर्ड बनाए हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ उन्होंने समाज के हर वर्ग- विशेषकर गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के जीवन में समृद्धि का नित नया सवेरा लाकर उनका भरोसा जीता है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्ति दिलाकर उनके आत्मसम्मान की रक्षा की। कोविड महामारी के संकटकाल में हर पात्र नागरिक को मुफ्त राशन और देशव्यापी मुफ्त टीकाकरण की सुरक्षा दी। कई देशों को भी टीके देकर ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के भाव से दुनिया का परिचय कराया। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता का एहसास कराया है।

मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाएं और सपने पूरे हो रहे हैं। देश विश्व पटल पर एक महाशक्ति के रूप में खड़ा हो रहा है। ये युगांतरकारी परिवर्तन इसलिए संभव हो पाए हैं, क्योंकि सरकार की हर नीति, नीयत और निर्णय के मूल में मानवीय संवेदना रही है।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार29 minutes ago

वैश्विक तनावों के बीच भारतीय शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स में 361 अंकों की बढ़त

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई: एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर ने मेघवाड़ी, लालबाग, परेल इलाकों में स्कूलों और मनोरंजन के मैदानों के लिए तय प्लॉट पर कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाई की

महाराष्ट्र17 hours ago

पुणे नगर निगम ने 9 धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ की, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन शांति बनी रही, पुलिस सुरक्षा कड़ी, 4 लोग हिरासत में

राजनीति19 hours ago

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल: बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

राजनीति20 hours ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अपराध20 hours ago

एनआईए ने आतंकवादी शहजाद भट्टी से जुड़े टेरर-गैंगस्टर मामलों में पंजाब और हरियाणा में 18 जगहों पर ली तलाशी

अंतरराष्ट्रीय समाचार21 hours ago

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने क्यों उठाया पाकिस्तान के ‘डीप स्टेट’ का मुद्दा? नफरत की फैक्ट्री चलाने का आरोप

महाराष्ट्र21 hours ago

महाराष्ट्र सरकार के अहम कैबिनेट फैसले में पहले से वंचित किसानों के लिए कर्ज माफी को मंजूरी दी गई

अंतरराष्ट्रीय समाचार21 hours ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अपराध22 hours ago

कर्नाटक: ब्लैकमेल कर व्यापारी से 2.77 करोड़ रुपए वसूलने के आरोप में यूथ कांग्रेस नेता और उसका साथी गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय समाचार21 hours ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

राजनीति7 days ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

अंतरराष्ट्रीय23 hours ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

अपराध2 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

राजनीति20 hours ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

महाराष्ट्र1 week ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

अंतरराष्ट्रीय2 days ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

अंतरराष्ट्रीय6 days ago

ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट

व्यापार1 week ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.65 लाख रुपए के पार

रुझान