Connect with us
Friday,28-August-2026
ताज़ा खबर

खेल

टी20 विश्व कप से पहले टॉम मूडी ने टीम इंडिया पर उठाए सवाल!

Published

on

नई दिल्ली, 13 मई। टी20 विश्व कप नजदीक आने के साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी ने सवाल उठाया है कि क्या भारत ‘विश्व कप जीतने के लिए उस स्तर का क्रिकेट खेल पाएगा, जो वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए जरूरी है।’

टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में निर्धारित है, जबकि आईपीएल 26 मई को समाप्त होगा।

आईपीएल 2024 के लिए आधिकारिक टीवी ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट विशेषज्ञ और कमेंटेटर टॉम मूडी ने आईएएनएस को बताया, “ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक रूप से इन आईसीसी प्रतियोगिताओं में बहुत प्रदर्शन किया है क्योंकि वे बड़े टूर्नामेंट अच्छा खेलते हैं।

“इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत को एक बहुत मजबूत टीम मिली है और उनके पास बहुत सारे मैच विनर हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या वे इस टीम को इतने कम समय में स्टेबल बना सकते हैं। आईपीएल के तुरंत बाद वर्ल्ड कप का आगाज होना है और टीम के पास तैयारियों के लिए ज्यादा समय नहीं होगा।”

आईपीएल के लीग चरण के समापन के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का पहला बैच अमेरिका के लिए रवाना होगा।

नॉकआउट चरण में आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी आईपीएल 2024 फाइनल के बाद टीम में शामिल होंगे। इससे कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या खिलाड़ी नई परिस्थितियों के साथ इतने कम समय में तालमेल बिठा पाएंगे।

टॉम मूडी ने कहा, “इस स्तर पर यह कहना बहुत मुश्किल है, लेकिन मुझे लगता है कि यह विश्व कप जैसा ही होगा। हमें अभी तक यह समझ में नहीं आया है कि अमेरिका में परिस्थितियां कैसी होंगी। वहां ड्रॉप-इन पिचें होंगी। अभी नहीं पता कि वे तेज और उछाल भरी होंगी या स्पिन को सपोर्ट करेंगी या धीमी होंगी। हमें अभी यह समझना होगा कि वे पिचें किस टीम को सूट करेंगी।”

भारत अपने सभी ग्रुप चरण के मैच अमेरिका में खेलेगा। वह अपने ग्रुप ए मुकाबलों में आयरलैंड, पाकिस्तान, अमेरिका और कनाडा से भिड़ेंगे।

अगर भारतीय टीम आगे क्वालीफाई करेगी तो उन्हें नॉकआउट चरण के लिए कैरेबियाई देश जाना होगा। हालांकि, वहां की परिस्थितियां भारतीय टीम के लिए काफी हद तक परिचित होंगी।

खेल

भारत दौरे की वजह से न्यूजीलैंड में टिकटों की रिकॉर्ड मांग

Published

on

न्यूजीलैंड क्रिकेट के इंटरनेशनल समर क्रिकेट ने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। क्रिकेट नेशन मेंबर्स की प्री-सेल के पहले 48 घंटों के अंदर 26,000 टिकट बिक गए। टिकटों की जबरदस्त मांग भारत दौरे की वजह से है। भारतीय टीम अक्टूबर में मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर 12 मैच खेले जाने हैं।

ऑकलैंड के ईडन पार्क में व्हाइट-बॉल मैच शुरुआती बिक्री में सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरा हैं। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भी टिकटों की जबरदस्त मांग देखी गई है। 9,000 की क्षमता वाले इस वेन्यू पर 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले शुरुआती दो टी20 के साथ-साथ 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक होने वाले टूर के दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए भी टिकट बिक जाने की उम्मीद है।

वेलिंगटन में भी टिकटों की बिक्री जोरों पर है। यहां तीसरा टी20 और दूसरा वनडे खेला जाना है। पहला टेस्ट, जो 19 नवंबर से शुरू होगा, बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ मार्केटिंग और कमर्शियल ऑफिसर ग्लेन क्रिचली ने कहा कि शुरुआती रिस्पॉन्स भारत के दौरे को लेकर उत्साह दिखाता है। शुरू से ही फैन्स के लिए हमारा संदेश यही रहा है कि वे कुछ भी मिस न करने के लिए तैयार रहें। पहले दो दिनों में टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री से यह साबित होता है कि बहुतों ने हमारी बात सुनी है। न्यूजीलैंड के लोगों के लिए यह एक बहुत कम मिलने वाला मौका है कि वे भारत से जुड़े क्रिकेट के खेल का जबरदस्त मजा लें और दुनिया के कुछ सबसे बड़े क्रिकेट स्टार को खेलते हुए देखें।”

उन्होंने कहा, “हमने जानबूझकर टिकट की कीमतें पिछले सीजन जितनी ही रखी हैं, और हमारे क्रिकेट नेशन एक्सेस कोड का इस्तेमाल करके एक टिकट 30 डॉलर से कम में मिल रहा है। हमें खुशी है कि फैंस अपनी सीट पक्की करने के लिए जल्दी आ रहे हैं और जनरल पब्लिक सेल में अभी 11 दिन बाकी हैं। हमारा संदेश यही है कि मौका न चूकें।”

क्रिचली ने ‘द फोर’ और ‘द सिक्स’ ग्रुप टिकट पैकेज के साथ-साथ वेन्यू टिकट बंडल को भी हाईलाइट किया, जो उन सपोर्टर्स के लिए अतिरिक्त वैल्यू विकल्प है और जो कई मैच देखने का प्लान बना रहे हैं।

जनरल पब्लिक सेल 7 सितंबर से शुरू होने वाली है। हालांकि, फैंस अभी भी क्रिकेट नेशन के लिए साइन अप करके एक्सक्लूसिव प्री-सेल का फायदा उठा सकते हैं, जो टिकटों पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट भी देता है।

भारतीय टीम 22 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स में जब तक पदक नहीं जीतूंगी, घर नहीं जाऊंगी: मीराबाई चानू

Published

on

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होना है। भारत की दिग्गज पावरलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू एशियन गेम्स में अपना पहला पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनकी पहली प्राथमिकता चोट से मुक्त रहना है।

मीराबाई के कोच विजय शर्मा और अमेरिकी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच डॉ. एरॉन हॉर्शिग हैं। डॉ. हॉर्शिग के साथ उनका जुड़ाव नवंबर 2020 में शुरू हुआ और आज तक जारी है।

साई मीडिया से बात करते हुए मीराबाई ने कहा, “हम हर गुरुवार को उनके साथ वीडियो कॉल पर बात करते हैं और ट्रेनिंग, रिकवरी और अगले स्टेप्स के बारे में चर्चा करते हैं। हर चीज की बारीकी से समीक्षा करते हैं। डॉ. हॉर्शिग खुद एक वेटलिफ्टर थे, इसलिए उन्हें शरीर की हर मसल के बारे में पता है।”

ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मीराबाई और टीम ने एक दिन भी बर्बाद नहीं किया। कॉमनवेल्थ आयोजकों ने वेटलिफ्टिंग हॉल को हटा दिया था, लेकिन मीराबाई, शर्मा और फिजियो रोहित छाबड़िया ने एक जिम ढूंढा और ग्लासगो में ट्रेनिंग सेशन के लिए पैसे दिए।

मीराबाई ने कहा, “मैं सीधे मोदीनगर में ट्रेनिंग के लिए वापस आ गई। असल में, मैं घर (मणिपुर) नहीं गई। मैंने खुद को एक चुनौती दी है कि जब तक मैं एशियन गेम्स में पदक नहीं जीत लेती, घर नहीं जाऊंगी।”

इंजरी की वजह से मीराबाई का एशियन गेम्स में पदक जीतने का सपना टूटा है। हांगझोउ में पिछले एशियन गेम्स में, मीराबाई 49 किग्रा कैटेगरी में चौथे स्थान पर रही थीं। जकार्ता में 2018 में, मीराबाई पीठ की गंभीर चोट के कारण बाहर हो गई थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक के बावजूद, मीराबाई ग्लासगो में कॉम्पिटिशन के लेवल को ज्यादा अहमियत नहीं दे रही हैं।

उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतियोगिता मेरे लिए मुश्किल नहीं थी। मुझे ग्लासगो में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। असली टेस्ट तो अभी बाकी है।”

ग्लासगो में, मीराबाई ने कुल 190 किग्रा (स्नैच – 85 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 105 किग्रा) उठाकर महिलाओं की 48 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता, जिससे स्नैच, क्लीन एंड जर्क और ओवरऑल टोटल में नए कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बने। मीराबाई का निजी तौर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन 205 किग्रा (89 + 116 किग्रा) है, जो उन्होंने 2021 एशियन चैंपियनशिप में और हाल ही में फरवरी 2026 में नेशनल चैंपियनशिप में बनाया था।

उन्होंने कहा, “मैं देखना चाहती हूं कि मैं जापान में कितना आगे जा सकती हूं। एशियन गेम्स मेरे लिए सबसे मुश्किल रहे हैं। आप शायद इस बार एशियन गेम्स में ‘ओलंपिक’ देखेंगे क्योंकि हमारी वेट कैटेगरी में सबसे मजबूत लिफ्टर एशिया से हैं।”

मीराबाई ने कहा, “मुझे चीनी, नॉर्थ कोरियाई, जापानी और थाई लिफ्टर से सबसे कड़े मुकाबले की उम्मीद है।”

2024 में पेरिस ओलंपिक में, मीराबाई को थाईलैंड की सुरोदचाना खंबाओ ने सिर्फ एक किलो से चौथे नंबर पर धकेल दिया था। थाई लिफ्टर ने कुल 200 किग्रा वजन उठाया था।

मीराबाई फिटनेस को लेकर सावधानी बरत रही हैं। उन्होंने कहा, “हम फिटनेस को लेकर सावधान रहे हैं। अब तक, मुझे अपनी बॉडी अच्छी लग रही है। एशियन गेम्स ही एकमात्र लक्ष्य है। मैं देखूंगी कि एशियन गेम्स में कैसा रहता है। लॉस एंजिल्स में, वेट क्लास 53 किग्रा होगी और मुझे थोड़ा और वजन बढ़ाना होगा। इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, लेकिन सब कुछ नागोया में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा और फिर हम दिसंबर में ओलंपिक क्वालीफायर के साथ प्लान बना सकते हैं। मुझे लगता है कि जो भी जापान में खेलेंगे वे अगले ओलंपिक को टारगेट करेंगे, लेकिन अभी के लिए मेरे लिए लक्ष्य सिर्फ एशियन गेम्स है।”

मीराबाई एशियन गेम्स में पांच सदस्यों वाले भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी।

Continue Reading

खेल

दलीप ट्रॉफी: क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ ईस्ट जोन की करारी हार, ईस्ट जोन ने पारी और 210 रनों से रौंदा

Published

on

शाहबाज अहमद के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल-1 में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ पारी और 210 रन से जीत हासिल की। अब यह टीम ‘सेमीफाइनल-1’ में सेंट्रल जोन से भिड़ेगी। यह मुकाबला 30 अगस्त से खेला जाएगा।

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 पर खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 467 रन बनाए। इस टीम ने 25 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद सुदीप कुमार ने कुमार कुशाग्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 117 रनों तक पहुंचाया।

कुशाग्र 9 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 138 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए। यहां से शाहबाज अहमद ने सुदीप के साथ छठे विकेट के लिए 150 रन, जबकि अनुकूल रॉय के साथ सातवें विकेट के लिए 103 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

सुदीप 26 बाउंड्री के साथ 146 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहबाज अहमद 4 छक्कों और 17 चौकों के साथ 167 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इनके अलावा, अनुकूल रॉय ने 37 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से आकाश चौधरी और फेरोइजम जोतिन को 3-3 विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब मे नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी सिर्फ 111 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 81 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान रोंगसेन जोनाथन (21) ने फेरोइजम जोतिन (11) के साथ छठे विकेट के लिए 25 रन जोड़े। इस टीम ने 111 के स्कोर पर अपने अंतिम चार विकेट गंवाए। विपक्षी खेमे से अभिजीत सरकार ने 20 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि शाहबाज अहमद ने 3 सफलताएं हासिल कीं।

ईस्ट जोन के पास पहली पारी के आधार पर 356 रन की बढ़त थी। ऐसे में नॉर्थ ईस्ट को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा और ये टीम दूसरी पारी में सिर्फ 146 रन पर ढेर हो गई।

इस पारी में नॉर्थ ईस्ट जोन के लिए फेरोइजम जोतिन ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि आकाश चौधरी ने 27 रन का योगदान दिया। इनके अलावा आकाश थापा ने 20 रन और किशन लिंगदोह ने 25 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से अनुकूल रॉय ने 37 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 3 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन18 minutes ago

कृति सेनन के विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा-गरिमा बनाए रखना जरूरी

राष्ट्रीय समाचार33 minutes ago

भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण

मनोरंजन1 hour ago

छोटी बेटी अलीशा के जन्मदिन पर सुष्मिता सेन ने लुटाया प्यार, लिखा- तुम भगवान का दिया अनमोल तोहफा हो

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

आईटी शेयरों में खरीदारी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 193 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

नेपाल त्रासदी : बाढ़ में जान गंवाने वालों की संख्या 469 पहुंची, 977 लोग अब भी लापता

अपराध2 hours ago

टोरेस ज्वैलर्स घोटाला : 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी दुबई में गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

रक्षाबंधन पर ‘भारत रक्षा पर्व’ स्कूली बच्चों ने थल सेनाध्यक्ष को बांधी राखी

राजनीति19 hours ago

नेपाल बाढ़ त्रासदी में 160 से ज्यादा मौतें, भारत हर संभव मदद के लिए तैयार: संजय निरुपम

राष्ट्रीय समाचार19 hours ago

योगी सरकार को महिलाओं की याद देर से आई, योजनाएं जमीन पर दिखें: इमरान मसूद

महाराष्ट्र20 hours ago

महाराष्ट्र: सुप्रिया सुले पर ओबीसी प्रमाणपत्र के आरोप को लेकर मचा बवाल

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन4 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार3 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

मनोरंजन3 weeks ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राजनीति3 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

रुझान