Connect with us
Thursday,09-April-2026
ताज़ा खबर

फिल्मी खबरे

‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, कहा- ‘इस फ्रेंचाइजी में वापस आना घर लौटने जैसा’

Published

on

मुंबई, 6 मई। अभिषेक बच्चन ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। इसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं।

अभिषेक बच्चन फिल्म के तीसरे पार्ट का हिस्सा थे। उनका कहना है कि फिल्म की फ्रेंचाइजी में वापस आना घर लौटने जैसा लगता है।

अभिषेक ने कहा, “हाउसफुल मेरी पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है, और इसमें वापस आना घर लौटने जैसा महसूस हो रहा है। साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करना हमेशा से खुशी की बात रही है। मैं अपने साथी कलाकारों अक्षय और रितेश के साथ सेट पर जमकर मस्ती करने के लिए तैयार हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अपने प्यारे दोस्त तरुण मनसुखानी के साथ फिर से काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं ‘दोस्ताना’ के बाद उनके साथ दोबारा काम करने वाला हूं। यह बहुत मजेदार होने वाला है।”

निर्माता साजिद ने अभिषेक की वापसी की घोषणा की। अगस्त 2024 से यूके में शूटिंग शुरू होने वाली है।

साजिद ने कहा, “मैं अभिषेक को ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी में वापस लाकर रोमांचित हूं। उनका समर्पण, कॉमिक टाइमिंग और ईमानदारी ही हमारी फिल्म को ऊपर उठाएगी।”

‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। यह फिल्म 6 जून को रिलीज होने वाली है।

फिल्मी खबरे

पसली में चोट के बावजूद सलमान ने नहीं रोकी सिकंदर के गाने ‘बम बम भोले’ की शूटिंग

Published

on

सलमान खान की मेहनत और काम के प्रति लगन कमाल की है। अपने काम को लेकर उनके जूनून का कोई जवाब नहीं है। सलमान दर्द को कभी आड़े नहीं आने देते और हर हाल में दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार रहते हैं।

हाल ही में पसली में चोट लगने के बावजूद सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ के जबरदस्त गाने ‘बम बम भोले’ की शूटिंग पूरी की। एक फैन ने वीडियो शेयर किया जिसमें सलमान को अपनी चोटिल पसली को पकड़ते हुए दर्द में देखा गया। इसके बावजूद सलमान एक्टिव बने हुए हैं, इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं और फैंस और मीडिया से भी मिल रहे हैं।

बम बम भोले’ एक होली सीन पर बेस्ड गाना है, जिसमें बड़े सेट पर कई डांसर्स और एक्टर्स के साथ शूटिंग की गई है। गाने में जबरदस्त एनर्जी और परफेक्शन की जरूरत थी। अपनी चोट की तकलीफ के बावजूद सलमान ने शूटिंग जारी रखने का फैसला किया, ताकि बड़े लेवल पर हो रही इस शूटिंग में कोई रुकावट न आए। सलमान ने शूट कैंसिल न करके ये साबित कर दिया कि वो अपने काम और टीम के प्रति कितने प्रोफेशनल और डेडीकेटेड हैं।

गाने के डांस मूव्स आसान नहीं थे, और चोट के चलते हर मूव सलमान के लिए एक परीक्षा जैसा था। लेकिन सलमान ने अपने हौसले, नेचुरल चार्म और प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट के दम पर दर्द के बावजूद बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।

ऐसे ही लम्हे ये साबित करते हैं कि सलमान आज भी बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार्स में से एक क्यों हैं—वो अपने फैन्स के लिए हर हद पार कर जाते हैं। सलमान इस ईद पर फिल्म सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगदॉस ने TVकिया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है।

साजिद नाडियाडवाला की सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ के नए पोस्टर ने होली पर मचाया धमाल!*

होली के रंगों और खुशियों के बीच साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’ ने एक नया धमाका कर दिया है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। एक्शन और रोमांच से भरपूर इस नई झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

मोस्ट अवेटेड ब्लॉकबस्टर ‘सिकंदर’ का जबरदस्त पोस्टर रिलीज़ हो गया है, जिसमें सलमान खान का खतरनाक और इंटेंस अवतार देखने को मिल रहा है। पोस्टर में सलमान खान जलती हुई गाड़ी के ऊपर खड़े हैं, चारों ओर धुएं और आग के बीच उनकी रॉ पावर और दमदार प्रेजेंस ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस नए लुक ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है।

सलमान खान की पॉपुलैरिटी का लेवल ही अलग है। देश के हर कोने और हर तबके में उनकी फैन फॉलोइंग का जबरदस्त जलवा देखने को मिलता है। उनकी स्टारडम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नहीं, बल्कि फैंस के बेइंतहा प्यार से मापी जाती है। सलमान के लिए फैंस की दीवानगी बेमिसाल है, जो शायद ही किसी और स्टार के लिए देखने को मिलती है।

सिकंदर का एक्शन से भरा टीज़र और इसके धमाकेदार गाने ‘ज़ोहरा जबीं’ और ‘बम बम भोले’ ने पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज़ पैदा कर दिया है। अब फिल्म के नए पोस्टर ने इस एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। सलमान खान के इंटेंस लुक और दमदार अंदाज ने दर्शकों की उम्मीदों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

ए.आर. मुरुगादॉस के डायरेक्शन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही सिकंदर एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने का वादा कर रही है। सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी इस फिल्म को और भी खास बना रही है। ईद पर रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में दर्शकों को कई हैरान कर देने वाले मोमेंट्स देखने को मिलेंगे।

Continue Reading

फिल्मी खबरे

परिवार संग श्रीलंका में छुट्टियां मना रहीं दीया मिर्जा, बोलीं ‘साल का सबसे अद्भुत समय’

Published

on

मुंबई, 25 दिसंबर। फिल्म जगत की खूबसूरत अदाकारा दीया मिर्जा “साल का सबसे अद्भुत समय” परिवार संग बिता रही हैं। अभिनेत्री ने खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर श्रीलंका में मनाई छुट्टियों की तस्वीरों और वीडियोज को साझा की। कहा, “यह साल का सबसे शानदार समय है। हैप्पी हॉलिडेज। सूर्यास्त के दीवाने (सनसेट के दीवाने)।”

तस्वीरों और वीडियो में अभिनेत्री परिवार के साथ समंदर के किनारे परिवार के साथ कभी झूला झूलते तो कभी डूबते सूरज को निहारती नजर आईं।

दीया मिर्जा के साथ उनका बेटा अव्यान आजाद रेखी, पति वैभव रेखी, सास-ससुर भी नजर आए।

हाल ही में अभिनेत्री ने अपना 43वां जन्मदिन उदयपुर में प्रकृति के बीच मनाया था। अभिनेत्री ने जन्मदिन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा कर खूबसूरत इत्तेफाक भी साझा किया था। दीया ने बताया कि उनका और उनके ससुर का जन्मदिन एक ही तारीख पर (9 दिसंबर) पड़ता है।

अभिनेत्री ने उदयपुर बर्थडे सेलिब्रेशन की इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की थी। दीया मिर्जा ने अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित पुराने पत्थर से बने लग्‍जरी रिसॉर्ट में परिवार संग केक काटती नजर आईं। परिवार के साथ उदयपुर पहुंचीं दीया मिर्जा ने नाव और जीप सफारी का भी आनंद लिया। एक तस्वीर में अभिनेत्री परिवार संग सूर्यास्त देखती भी कैमरे में कैद हुईं।

दीया मिर्जा की गिनती पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित शख्सियत के तौर पर भी होती है। अभिनेत्री अक्सर प्रकृति संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करती नजर आती हैं।

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के क्लाइमेट मिशन में भाग लिया था।

दीया मिर्जा ने ‘रहना है तेरे दिल में’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने परिणीता, दस, संजू, लगे रहो मुन्ना भाई, सलाम मुंबई जैसी सफल फिल्मों में भी काम किया। दीया कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

Continue Reading

फिल्मी खबरे

उस्तादों के उस्ताद थे ‘वाह ताज’ कहने वाले जाकिर हुसैन

Published

on

मुंबई, 16 दिसंबर। उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से संगीत जगत ने अपना बहुमूल्य रत्न खो दिया। प्रसिद्ध तबला वादक का 73 वर्ष की आयु में कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया। दिवंगत संगीतकार भारतीय संगीत को एक नए मुकाम पर ले गए। जाकिर हुसैन ना केवल कमाल के तबला वादक बल्कि वर्सेटाइल व्यक्तित्व के मालिक थे।

जाकिर हुसैन अपनी कला की वजह से दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। आइए उनके बारे में खास बातें जानते हैं।

9 मार्च, 1951 को मुंबई में जन्मे जाकिर हुसैन तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा खान के सबसे बड़े बेटे थे। जाकिर हुसैन का स्वभाव भी काफी सरल था। वह मंच पर अपने आचरण और साथी कलाकारों के प्रति सम्मान के लिए भी जाने जाते थे।

अपने असाधारण कौशल, आकर्षण और हर शैली के साथ घुलने-मिलने की क्षमता के कारण उन्होंने हर पीढ़ी के श्रोताओं के दिल में खास जगह बनाई।

चाय के ब्रांड के लिए तबले पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए उन्हें देखना 1990 के दशक के हर बच्चे की यादों में ताजा है।

जब भारतीय टेलीविजन विज्ञापनों का क्षेत्र लड़खड़ा कर चल रहा था, उस वक्त जाकिर ही थे, जिन्होंने शानदार अंदाज में तबले पर अपनी बेजोड़ प्रतिभा दिखाई और “वाह ताज” कहकर उसे ताकत दी और छा गए।

जाकिर साहब ने न केवल भारतीय संगीत को खास मुकाम पर पहुंचाया, बल्कि प्रतिष्ठित ‘बैंड द बीटल्स’ के जॉर्ज हैरिसन जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ 1973 के एल्बम ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड’ और जॉन हैंडी के साथ एल्बम ‘हार्ड वर्क’ में भी काम किया।

उन्होंने वैन मॉरिसन के 1979 के एल्बम ‘इनटू द म्यूजिक’ और ‘अर्थ’ में भी शानदार प्रस्तुति दी थी।

भारतीय संगीत और इसकी सांस्कृतिक विरासत पर गहरी छाप छोड़ने वाले जाकिर हुसैन को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था, उन्हें ग्रैमी पुरस्कार, पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण, भारत सरकार का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप, रत्ना सदस्य, यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल एंडोमेंट फॉर द आर्ट्स का नेशनल हेरिटेज फेलोशिप भी मिला था।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र11 hours ago

मुंबई सेशंस कोर्ट में अंडर ट्रायल फरार आरोपियों की तलाश जारी है। क्राइम ब्रांच की टीमें एक्टिव हैं, कांस्टेबल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र13 hours ago

मुंबई : मानसून से पहले निचले इलाकों और जगहों की पहचान करने के निर्देश, म्युनिसिपल कमिश्नर ने सिटी डिवीजन में नालों और मीठी नदी के कामों का निरीक्षण किया

व्यापार13 hours ago

मध्य पूर्व में तनाव के बीच केंद्र ने एलपीजी आवंटन का नया फॉर्मूला तय किया; फार्मा, फूड और कृषि जैसे क्षेत्रों को मिलेगी राहत

व्यापार13 hours ago

युद्ध विराम के बाद शेयर बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, मार्केट कैप करीब 17 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

महाराष्ट्र14 hours ago

महाराष्ट्र : जलगांव और बुलढाणा से नकली भारतीय नोटों का प्रचार… इंस्टाग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म पर साइबर निगरानी, ​​चार एफ आई आर दर्ज, दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र14 hours ago

वर्ली प्लॉट की सभी नीलामी रोकी जानी चाहिए और सभी पार्टियों के ग्रुप लीडर्स से सलाह करके एक नीलामी पॉलिसी बनाई जानी चाहिए: रईस शेख

अंतरराष्ट्रीय15 hours ago

भारत ने ईरान में मौजूद भारतीयों को दी जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह, युद्धविराम का स्वागत किया

राष्ट्रीय16 hours ago

राणा अयूब के संदेशों पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और एक्स से मांगा जवाब

अंतरराष्ट्रीय16 hours ago

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

महाराष्ट्र16 hours ago

समाजवादी पार्टी ने अबू फरहान आज़मी को मुंबई महाराष्ट्र का जनरल सेक्रेटरी बनाया

महाराष्ट्र2 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

अपराध4 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

महाराष्ट्र3 days ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

राष्ट्रीय4 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

अपराध2 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

महाराष्ट्र2 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

अपराध3 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

रुझान