मनोरंजन
फिल्म इंडस्ट्री में अपने 19 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं तमन्ना भाटिया
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 19 साल पूूरे कर लिए हैं। एक्ट्रेस ने अपनी लगन और मेहनत से मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तमन्ना भाटिया की पहली फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ 2005 में रिलीज हुई थी। हालांकि, तमन्ना ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है।
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तमन्ना ने अपने फैंस के पोस्ट दोबारा पोस्ट किए। जिसमें उनके फैंस ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 19 साल पूरे करने पर बधाई दी थी। एक्ट्रेस ने इसके लिए अपने सभी चाहने वालों को धन्यवाद दिया।
एक पोस्ट में तमन्ना ने लिखा, “अभी तो यह केवल शुरुआत है।”
रविवार रात तमन्ना की दोस्त काजल अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर बधाई देने के लिए एक्स पर कहा, ”फिल्म जगत में लगभग 2 दशक पूरे होने पर प्यारी तमन्ना भाटिया को बहुत-बहुत बधाई।”
तमन्ना की ‘चांद सा रोशन चेहरा’ 2005 में रिलीज हुई थी। जिसका निर्देशन शभह शामसी और निर्माण सलीम ने किया था।
अपने 19 साल लंबे करियर में 80 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं तमन्ना ने वाराणसी में क्राइम थ्रिलर ‘ओडेला 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसका निर्देशन अशोक तेजा ने किया है।
‘ओडेला 2’ 2022 की डिजिटल रिलीज ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ का सीक्वल है।
मनोरंजन
‘यह डेब्यू और रिटायरमेंट दोनों’, ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ को बताया अपना पहला ‘वास्तविक’ रियलिटी शो

सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले ओरी अब रियलिटी टीवी शो की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं। ओरी, रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन में नजर आएंगे। उन्होंने मजाक में कि यह उनका डेब्यू होने के साथ-साथ रिटायरमेंट भी होगा।
आईएएनएस से बातचीत में ओरी ने खुलकर अपनी तैयारियों और भावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने साफ कहा कि यह उनका पहला वास्तविक रियलिटी शो अनुभव होगा। ओरी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं एक ‘रियलिटी शो वर्जिन’ हूं। यह मेरा डेब्यू भी होगा और मेरा रिटायरमेंट भी।”
उन्होंने बताया कि वह पहले बिग बॉस में सिर्फ एक दिन के लिए गए थे, इसलिए उसे वह रियलिटी शो का वास्तविक अनुभव नहीं मानते। ओरी ने अपनी तैयारी को लेकर एक दिलचस्प और चौंकाने वाला खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि शो की तैयारी के तौर पर उन्होंने ‘बिकनी वैक्स’ भी करवाया है। उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैं इसके लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। मैं पैदाइशी ही ऐसा हूं। मैं इतना उत्साहित हूं कि मैंने बिकनी वैक्स भी करवा लिया। आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि मेरा उत्साह कितना है।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह दर्द सहन करने की उनकी परीक्षा थी, तो ओरी ने जवाब दिया, “हां, यह इस बात की परीक्षा थी कि मैं कितना दर्द सहन कर सकता हूं। अब मुझे लगता है कि बिजली के झटकों से भी मुझे कोई तकलीफ नहीं होगी। अगर कोई स्विमिंग टास्क आया तो मैं आसानी से तैर लूंगा।”
ओरी ने आगे कहा कि बहुत से लोग इस शो में अपने डर पर काबू पाने के लिए आते हैं, लेकिन उनके लिए यह शो यह जानने का मौका है कि क्या अब भी उन्हें किसी चीज से डर लगता है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी पहले ही काफी थकाने वाली रही है। अब यह शो बताएगा कि मेरे अंदर अभी भी कोई डर बचा है या नहीं। असली जवाब तो शो में ही मिलेगा।”
मनोरंजन
25 साल के करियर में कई बार खुद को बदला, तभी आज भी मिल रहे नए रोल : रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा लंबे समय से अपनी दमदार एक्टिंग और अलग तरह के किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हमेशा ऐसे रोल चुने, जिनमें कुछ नया करने का मौका मिले। इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं।
दर्शक उनके काम की काफी तारीफ कर रहे हैं।
रणदीप हुड्डा अभिनय के अलावा, घुड़सवारी में भी खास पहचान रखते हैं। वह पेशेवर घुड़सवार रह चुके हैं और कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा, वह सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं।
आईएएनएस ने जब रणदीप हुड्डा से पूछा कि अभिनय और घुड़सवारी दोनों में तालमेल कितना जरूरी होता है। उन्होंने कहा, ”जिंदगी के हर काम में एक लय होती है। जैसे घुड़सवारी में घोड़े की चाल, सांस और शरीर का संतुलन जरूरी होता है, वैसे ही अभिनय में भी डायलॉग्स बोलने, भाव दिखाने और सांस लेने का अपना तरीका होता है।”
उन्होंने कहा, ”हर किरदार की अपनी अलग गति और सोच होती है। एक अभिनेता को उसी हिसाब से खुद को ढालना पड़ता है। मैं अभिनय करते समय इन चीजों पर बहुत ज्यादा सोचता नहीं हूं, लेकिन यह सब अपने आप अभिनय का हिस्सा बन जाता है। सही तालमेल किसी भी काम को बेहतर बनाने में मदद करता है।”
रणदीप हुड्डा ने अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा, ”मैंने कई बार खुद अपनी बनी हुई सीमा को तोड़ा है। मैं कभी भी एक जैसे काम में लंबे समय तक नहीं रह पाता। मैंने खुद को बार-बार नए तरीके से आजमाया और अब यह मेरी आदत बन गई।”
उन्होंने कहा, ”पिछले करीब 25 सालों के अभिनय करियर में मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कई बार ऐसा समय भी आया जब मुझे फिर से शुरुआत करनी पड़ी। हर बार मैंने खुद को मजबूत बनाकर वापसी की। इसी बदलाव और संघर्ष ने मेरे अंदर हमेशा आगे बढ़ने की भूख बनाए रखी।”
अभिनेता ने कहा, ”खुद को बदलते रहने की वजह से निर्देशक और फिल्म निर्माता मुझे अलग-अलग तरह के किरदारों में देखना पसंद करते हैं। अगर कोई अभिनेता हमेशा एक जैसे रोल करता रहे, तो दर्शकों के लिए उसमें नया कुछ नहीं बचता। इसलिए कलाकार को समय-समय पर खुद को चुनौती देते रहना चाहिए।”
रणदीप ने निजी जिंदगी का जिक्र करते हुए कहा, “पिता बनने के बाद मेरे सोचने का तरीका बदला है। अब मैं जिंदगी को थोड़ा शांत तरीके से जीना चाहता हूं। पहले जहां मैं हर समय कुछ नया और अलग करने के पीछे रहता था, वहीं अब मैं कुछ समय तक अपने काम और जिंदगी में एक स्थिर रिदम बनाए रखना चाहता हूं।”
मनोरंजन
हेमा मालिनी की सेहत का राज है ‘योगासन’, बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा

विश्व योग दिवस (21 जून) नजदीक आ रहा है, इसी बीच भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। मंत्रालय लोगों को कई योगासनों की जानकारी, उनके लाभ और सही तरीके बताते हुए योग को अपनाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा है। इसी क्रम में अभिनेत्री और मथुरा लोकसभा सांसद हेमा मालिनी का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हेमा मालिनी के वीडियो को आयुष मंत्रालय ने पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी सेहत का राज बताती नजर आईं। वीडियो के साथ मंत्रालय ने लिखा, योग केवल व्यायाम के बारे में नहीं है, बल्कि एकात्मता को खोजने के बारे में है। हेमा मालिनी योग का सच्चा सार साझा करती हैं- विचार, कर्म और प्रकृति की एकता। उन्होंने अपनी फिटनेस और ऊर्जा का पूरा क्रेडिट योग को दिया। क्या आप अपनी जीवनशैली बदलने के लिए तैयार हैं?
वहीं, वीडियो में हेमा मालिनी कहती नजर आईं, “मैं हर रोज योग करती हूं। योग ने मेरे जीवन को संवारा और समृद्ध किया है। जीवन को उसकी पूरी क्षमता के साथ जीने के लिए योग का अभ्यास करें।”
उन्होंने यह भी सलाह दी कि योग हमेशा उचित मार्गदर्शन और परामर्श के साथ ही करना चाहिए।
आयुष मंत्रालय विश्व योग दिवस (21 जून) की तैयारियों के तहत लगातार योग को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इससे पहले मंत्रालय ने अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर समेत कई हस्तियों के साथ योग गुरुओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के वीडियो शेयर किए हैं।
नियमित योगासन से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, तनाव कम होता है, नींद अच्छी आती है और पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। योग किसी भी उम्र में शुरू किया जा सकता है और यह शारीरिक-मानसिक संतुलन बनाए रखता है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
दुर्घटना9 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र11 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
