Connect with us
Thursday,27-August-2026
ताज़ा खबर

खेल

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला टीम की जर्सी का किया अनावरण

Published

on

नई दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी टाटा महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल ) 2024 के लिए अपनी महिला टीम की जर्सी का अनावरण कर दिया है। साथ ही डीपी वर्ल्ड और दिल्ली कैपिटल्स की आपस में दीर्घकालीन साझेदारी की घोषणा हुई है। स्मार्ट एंड-टु-एंड सप्लाई चेन सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी डीपी वर्ल्ड अब डब्लूपीएल 2024 से दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम की टाइटल पार्टनर होगी। इस साझेदारी से दिल्ली कैपिटल्स के साथ डीपी वर्ल्ड के संबंधों को मजबूती मिलेगी।

भारत में क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने के लिए कई पहल एवं प्रयास किए गए हैं। डीपी वर्ल्ड में हम इस साझेदारी के माध्यम से क्रिकेट में प्रतिभाओं को निखारने के लिए निवेश कर रहे हैं। क्रिकेट की इन प्रतिभाओं ने खेल के लिए अपनी प्रतिभा, दृढ़ता एवं जोश को लगातार प्रदर्शित किया है। वर्तमान समय में डीपी वर्ल्ड दिल्ली कैपिटल्स की पुरुष टीम के साथ ग्लोबल लॉजिस्टिक्स पार्टनर के रूप में जुड़ी है और इस साझेदारी को महिला टीम के लिए विस्तार देने का हमें गर्व है। हम इस खेल को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयासों के प्रति समर्पित हैं।

नई साझेदारी को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के अंतरिम सीईओ सुखविंदर सिंह ने कहा, ”महिला टीम की टाइटल पार्टनर के रूप में डीपी वर्ल्ड को अपने साथ जोड़ने की दिल्ली कैपिटल्स को खुशी है। महिलाओं के खेल के प्रति डीपी वर्ल्ड की प्रतिबद्धता सराहनीय है और इस साझेदारी से ज्यादा रोमांचक कुछ नहीं हो सकता है। हमारी आईपीएल टीम के साथ सफल साझेदारी के बाद यह गठजोड़ एक स्वाभाविक प्रक्रिया से हुआ गठजोड़ है। हम आगामी सीजन की शुरुआत स्टाइल के साथ करने के लिए तैयार हैं और ऐसे में यह साझेदारी दिल्ली कैपिटल्स और डीपी वर्ल्ड दोनों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है।’ इस साझेदारी के तहत दिल्ली कैपिटल्स लॉजिस्टिक्स सेक्टर की अग्रणी कंपनी डीपी वर्ल्ड को उसकी बियॉन्ड बाउंड्रीज इनीशिएटिव में भी मदद करेगी।

इस पहल के तहत डीपी वर्ल्ड अपने इंटरकनेक्टेड ग्लोबल नेटवर्क और स्मार्ट लॉजिस्टिक्स क्षमता का लाभ लेते हुए 50 रीपर्पज्ड शिपिंग कंटेनर डिजाइन एवं डिस्ट्रीब्यूट कर रही है। ये कंटेनर दुनियाभर में जमीनी स्तर पर काम कर रहे क्रिकेट क्लब्स को प्रदान किए जाएंगे। इसमें से प्रत्येक कंटेनर में जरूरी क्रिकेट गियर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। 2023 में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के दौरान इस पहल की शुरुआत की गई थी। पहल की शुरुआत करते हुए डीपी वर्ल्ड ने प्रत्येक 100 रन के स्कोर पर 10 किट दान करने का भी एलान किया था। अब तक इस तरह के चार कंटेनर के माध्यम से जमीनी स्तर पर काम कर रहे क्रिकेट क्लब्स को 2,800 से ज्यादा किट प्रदान की जा चुकी हैं।

खेल

एशियन गेम्स में जब तक पदक नहीं जीतूंगी, घर नहीं जाऊंगी: मीराबाई चानू

Published

on

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होना है। भारत की दिग्गज पावरलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू एशियन गेम्स में अपना पहला पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनकी पहली प्राथमिकता चोट से मुक्त रहना है।

मीराबाई के कोच विजय शर्मा और अमेरिकी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच डॉ. एरॉन हॉर्शिग हैं। डॉ. हॉर्शिग के साथ उनका जुड़ाव नवंबर 2020 में शुरू हुआ और आज तक जारी है।

साई मीडिया से बात करते हुए मीराबाई ने कहा, “हम हर गुरुवार को उनके साथ वीडियो कॉल पर बात करते हैं और ट्रेनिंग, रिकवरी और अगले स्टेप्स के बारे में चर्चा करते हैं। हर चीज की बारीकी से समीक्षा करते हैं। डॉ. हॉर्शिग खुद एक वेटलिफ्टर थे, इसलिए उन्हें शरीर की हर मसल के बारे में पता है।”

ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मीराबाई और टीम ने एक दिन भी बर्बाद नहीं किया। कॉमनवेल्थ आयोजकों ने वेटलिफ्टिंग हॉल को हटा दिया था, लेकिन मीराबाई, शर्मा और फिजियो रोहित छाबड़िया ने एक जिम ढूंढा और ग्लासगो में ट्रेनिंग सेशन के लिए पैसे दिए।

मीराबाई ने कहा, “मैं सीधे मोदीनगर में ट्रेनिंग के लिए वापस आ गई। असल में, मैं घर (मणिपुर) नहीं गई। मैंने खुद को एक चुनौती दी है कि जब तक मैं एशियन गेम्स में पदक नहीं जीत लेती, घर नहीं जाऊंगी।”

इंजरी की वजह से मीराबाई का एशियन गेम्स में पदक जीतने का सपना टूटा है। हांगझोउ में पिछले एशियन गेम्स में, मीराबाई 49 किग्रा कैटेगरी में चौथे स्थान पर रही थीं। जकार्ता में 2018 में, मीराबाई पीठ की गंभीर चोट के कारण बाहर हो गई थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक के बावजूद, मीराबाई ग्लासगो में कॉम्पिटिशन के लेवल को ज्यादा अहमियत नहीं दे रही हैं।

उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतियोगिता मेरे लिए मुश्किल नहीं थी। मुझे ग्लासगो में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। असली टेस्ट तो अभी बाकी है।”

ग्लासगो में, मीराबाई ने कुल 190 किग्रा (स्नैच – 85 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 105 किग्रा) उठाकर महिलाओं की 48 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता, जिससे स्नैच, क्लीन एंड जर्क और ओवरऑल टोटल में नए कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बने। मीराबाई का निजी तौर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन 205 किग्रा (89 + 116 किग्रा) है, जो उन्होंने 2021 एशियन चैंपियनशिप में और हाल ही में फरवरी 2026 में नेशनल चैंपियनशिप में बनाया था।

उन्होंने कहा, “मैं देखना चाहती हूं कि मैं जापान में कितना आगे जा सकती हूं। एशियन गेम्स मेरे लिए सबसे मुश्किल रहे हैं। आप शायद इस बार एशियन गेम्स में ‘ओलंपिक’ देखेंगे क्योंकि हमारी वेट कैटेगरी में सबसे मजबूत लिफ्टर एशिया से हैं।”

मीराबाई ने कहा, “मुझे चीनी, नॉर्थ कोरियाई, जापानी और थाई लिफ्टर से सबसे कड़े मुकाबले की उम्मीद है।”

2024 में पेरिस ओलंपिक में, मीराबाई को थाईलैंड की सुरोदचाना खंबाओ ने सिर्फ एक किलो से चौथे नंबर पर धकेल दिया था। थाई लिफ्टर ने कुल 200 किग्रा वजन उठाया था।

मीराबाई फिटनेस को लेकर सावधानी बरत रही हैं। उन्होंने कहा, “हम फिटनेस को लेकर सावधान रहे हैं। अब तक, मुझे अपनी बॉडी अच्छी लग रही है। एशियन गेम्स ही एकमात्र लक्ष्य है। मैं देखूंगी कि एशियन गेम्स में कैसा रहता है। लॉस एंजिल्स में, वेट क्लास 53 किग्रा होगी और मुझे थोड़ा और वजन बढ़ाना होगा। इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, लेकिन सब कुछ नागोया में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा और फिर हम दिसंबर में ओलंपिक क्वालीफायर के साथ प्लान बना सकते हैं। मुझे लगता है कि जो भी जापान में खेलेंगे वे अगले ओलंपिक को टारगेट करेंगे, लेकिन अभी के लिए मेरे लिए लक्ष्य सिर्फ एशियन गेम्स है।”

मीराबाई एशियन गेम्स में पांच सदस्यों वाले भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी।

Continue Reading

खेल

दलीप ट्रॉफी: क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ ईस्ट जोन की करारी हार, ईस्ट जोन ने पारी और 210 रनों से रौंदा

Published

on

शाहबाज अहमद के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल-1 में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ पारी और 210 रन से जीत हासिल की। अब यह टीम ‘सेमीफाइनल-1’ में सेंट्रल जोन से भिड़ेगी। यह मुकाबला 30 अगस्त से खेला जाएगा।

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 पर खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 467 रन बनाए। इस टीम ने 25 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद सुदीप कुमार ने कुमार कुशाग्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 117 रनों तक पहुंचाया।

कुशाग्र 9 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 138 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए। यहां से शाहबाज अहमद ने सुदीप के साथ छठे विकेट के लिए 150 रन, जबकि अनुकूल रॉय के साथ सातवें विकेट के लिए 103 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

सुदीप 26 बाउंड्री के साथ 146 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहबाज अहमद 4 छक्कों और 17 चौकों के साथ 167 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इनके अलावा, अनुकूल रॉय ने 37 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से आकाश चौधरी और फेरोइजम जोतिन को 3-3 विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब मे नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी सिर्फ 111 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 81 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान रोंगसेन जोनाथन (21) ने फेरोइजम जोतिन (11) के साथ छठे विकेट के लिए 25 रन जोड़े। इस टीम ने 111 के स्कोर पर अपने अंतिम चार विकेट गंवाए। विपक्षी खेमे से अभिजीत सरकार ने 20 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि शाहबाज अहमद ने 3 सफलताएं हासिल कीं।

ईस्ट जोन के पास पहली पारी के आधार पर 356 रन की बढ़त थी। ऐसे में नॉर्थ ईस्ट को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा और ये टीम दूसरी पारी में सिर्फ 146 रन पर ढेर हो गई।

इस पारी में नॉर्थ ईस्ट जोन के लिए फेरोइजम जोतिन ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि आकाश चौधरी ने 27 रन का योगदान दिया। इनके अलावा आकाश थापा ने 20 रन और किशन लिंगदोह ने 25 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से अनुकूल रॉय ने 37 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 3 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

Continue Reading

खेल

‘इंग्लैंड टीम में कंपकंपी दौड़ जाए’, ब्रायडन कार्स विवाद पर माइकल वॉन ने की सख्त सजा की मांग

Published

on

ब्रायडन कार्स के शराब पीने के विवाद में शामिल होने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऐसी सजा की मांग की है जिससे पूरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम में कंपकंपी दौड़ जाए।

वॉन ने कहा, “किसी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे पूरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम को सिहरन हो, ताकि सभी को पता चले कि अगर आप गलत व्यवहार करते हैं या इस टीम के साथ किसी भी तरह की बदनामी करते हैं, तो आपको पता है कि क्या होने वाला है। यह एकमात्र ऐसी सजा है जिससे खिलाड़ियों को सच में दुख होगा।”

पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर पिछले साल की दूसरी घटनाओं के बाद कार्स को एक उदाहरण बनाया जाता है तो उन्हें उनके लिए बुरा लगेगा। मुझे उम्मीद है कि कार्स को अपने आस-पास अच्छा समर्थन मिल रहा है। वह एक ऐसा कैरेक्टर है कि अगर आप उसे थोड़ी छूट देंगे तो वह बहुत ज्यादा झेल लेगा। उसे अपने आस-पास ऐसे लोगों की जरूरत है जो उसे बेहतर सलाह दे सकें।

उन्होंने कहा, “अगर पिछले नौ महीनों में जो कुछ हुआ है, उसके लिए कार्स को जिम्मेदार ठहराया जाता है, तो मुझे दुख होगा, लेकिन कहीं न कहीं, किसी न किसी तरह, कुछ ऐसा करना होगा जिससे एक मिसाल बने कि वे अब उस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

कार्स पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन में से दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे, लेकिन लीड्स में पहले मैच में नहीं चुने जाने के बाद उन्हें काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलने के लिए छोड़ दिया गया था।

घरेलू टीम की जीत के बाद एक वायरल वीडियो में कार्स को पुलिस एक नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी पहनाकर पकड़े दिखी। उन्हें कुछ देर के लिए गिरफ्तार किया गया था। मामला सामने आने के बाद ईसीबी ने घटना की अपने स्तर से जांच शुरू की।

कार्स का मामला इंग्लैंड क्रिकेट की नाइट क्लब घटनाओं की सूची में सबसे नया है। पिछले अक्टूबर में, इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में एक नाइट क्लब के बाहर एक बाउंसर ने घूंसा मारा था, उस समय टीम के साथी जैकब बेथेल और जोश टंग भी मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया के एशेज टूर के दौरान, ओपनर बेन डकेट को नूसा में इंग्लैंड की छुट्टियों के दौरान नशे में फिल्माया गया था। जून में, पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने टीम कर्फ्यू तोड़ा और वे तब मौजूद थे जब लंदन के एक नाइट क्लब में इंग्लैंड के सुरक्षा स्टाफ के एक सदस्य को सारासेन्स रग्बी प्लेयर ने घूंसा मारा था।

ईसीबी ने कहा कि यह तेज गेंदबाज गुरुवार को लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। उनकी जगह टीम में हैम्पशायर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोनी बेकर को शामिल किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार29 minutes ago

शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी

व्यापार32 minutes ago

सोना बढ़त के साथ खुला, चांदी का दाम 2.40 लाख के पार

राष्ट्रीय समाचार51 minutes ago

नेपाल आपदा की वजह से बिहार में बाढ़, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के 6 कैलाश यात्री लापता

मनोरंजन54 minutes ago

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं कैटरीना कैफ, बढ़े वजन को देखकर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

नेपाल बाढ़: भारत लगातार सहायता में बढ़ा रहा हाथ, 37.5 टन राहत सामग्री की दूसरी खेप लेकर रवाना हुआ व‍िमान

अपराध1 hour ago

मुंबई की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 10 करोड़ की चरस के सप्लायर को बिहार से किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र20 hours ago

पैगंबर साहब इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि जानवरों के लिए भी दुनिया में रहमत बनकर आए।

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

तेलंगाना: मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने मिलाद-उन-नबी की दी बधाई

खेल21 hours ago

एशियन गेम्स में जब तक पदक नहीं जीतूंगी, घर नहीं जाऊंगी: मीराबाई चानू

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

भारत में इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस 900 मिलियन स्क्वायर फीट के पार, बीते एक वर्ष में 6 प्रतिशत का हुआ इजाफा

अपराध4 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन4 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार3 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

मनोरंजन3 weeks ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राजनीति3 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

रुझान