Connect with us
Thursday,03-September-2026
ताज़ा खबर

खेल

अमेजन प्राइम वीडियो ने हासिल किए आईसीसी मीडिया अधिकार

Published

on

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को घोषणा की कि अमेजन के प्राइम वीडियो ने ऑस्ट्रेलिया में पुरुषों और महिलाओं दोनों के वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रसारण के लिए चार साल का मीडिया अधिकार हासिल कर लिया है।

अब तक, फॉक्सटेल और कायो के पास ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी आयोजनों के अधिकार थे। जिसमें विश्व कप भी शामिल था, जबकि नाइन नेटवर्क ने ऑस्ट्रेलिया के मैचों और कुछ अन्य खेलों की स्क्रीनिंग की थी। लेकिन, इस नई डील के तहत ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टूर्नामेंट के फ्री-टू-एयर मैच नहीं होंगे।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा “हम ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी क्रिकेट अधिकारों के लिए प्राइम वीडियो के साथ नई चार साल की साझेदारी में प्रवेश करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

हाल ही में संपन्न विश्व कप ने दुनिया भर में और विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी आयोजनों के प्रति रुचि और जुनून को उजागर किया है। जहां क्रिकेट प्रशंसकों ने अपनी पुरुष और महिला टीमों की हालिया सफलता का आनंद लिया है।

हम ऑस्ट्रेलिया में अधिक प्रशंसकों को विश्व स्तरीय क्रिकेट का एक अभिनव कवरेज प्रदान करने के लिए प्राइम वीडियो ऑस्ट्रेलिया के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।”

साझेदारी में प्राइम वीडियो ऑस्ट्रेलिया विशेष रूप से पुरुषों और महिलाओं के सभी मैचों को स्ट्रीम करेगा। जिसमें पुरुष और महिला क्रिकेट विश्व कप, टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, अंडर19 और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल शामिल हैं।

इस सौदे में 2024 से 2027 तक 448 लाइव गेम्स के लिए ऑस्ट्रेलिया में स्ट्रीमिंग अधिकार शामिल हैं। नई साझेदारी जो जनवरी 2024 में दक्षिण अफ्रीका में पुरुषों के अंडर-19 विश्व कप से शुरू होगी और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रशंसकों को हर टूर्नामेंट के सभी मैचों का लाइव कवरेज प्रदान करेगी।

सभी क्रिकेट प्रारूपों में विशिष्ट आईसीसी प्रतियोगिता, प्राइम सदस्यता के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होगी।

“प्राइम वीडियो ने दर्शकों के लिए नई फिल्में, लाइव स्पोर्ट्स और उनके पसंदीदा टीवी शो खोजने के लिए एक नया मंच दिया है। हम हमेशा अपने ग्राहकों को अधिक मूल्य प्रदान करने के तरीकों की तलाश में रहते हैं और लाइव स्पोर्ट्स लगातार उनके शीर्ष अनुरोधों में से एक है।”

हम अपने ग्राहकों को उनकी प्राइम सदस्यता में शामिल क्रिकेट विश्व कप के लाइव प्रसारण की पेशकश करने में सक्षम होने के लिए उत्साहित हैं!

प्राइम वीडियो ने यह भी कहा कि “द टेस्ट” डॉक्यूमेंट्री जो ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम की यात्रा को कवर करती है। उसका तीसरा सीज़न होगा जिसमें ऑस्ट्रेलिया की विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जीत और इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड में पुरुषों की एशेज को बरकरार रखना शामिल है।

खेल

एफ1 चैंपियन नॉरिस ने किया खुलासा, मैकलारेन के साथ कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने से पहले मिले थे कई अन्य ऑफर

Published

on

फॉर्मूला 1 चैंपियन लैंडो नॉरिस ने बताया है कि मैकलारेन (पपाया टीम) के साथ कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने से पहले उनके पास दूसरे ऑफर भी थे। इस नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत, ब्रिटेन के ड्राइवर नॉरिस 2030 के आखिर तक ‘पपाया टीम’ के लिए रेस करेंगे।

हंगरी और नीदरलैंड में पिछली दोनों रेस जीतने वाले नॉरिस ने इटैलियन जीपी से पहले मैकलारेन के साथ कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया। उन्होंने टीम को अपना घर बताया और कहा कि वह इस विस्तार से बहुत खुश हैं। ब्रिटिश ड्राइवर ने अब खुलासा किया है कि वोकिंग-बेस्ड टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने से पहले उनके पास दूसरे मौके भी थे। ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के अनुसार, उन्होंने कहा, “बेशक, मौके थे। हालांकि, कुछ अच्छे मौके कभी-कभी जोखिम भरे भी होते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं ऐसा ड्राइवर हूं जो तुरंत सफलता के बजाय एक-दो मुश्किल साल बिताना पसंद करेगा – जैसा कि मैंने कुछ साल पहले मैकलारेन के साथ किया था। हालांकि, मैं हर साल जीतना चाहता हूं, लेकिन सब कुछ इस बारे में नहीं है कि मुझे कल ही ऐसी टीम के साथ होना चाहिए जो अगली रेस जीते और ये-वो सब करे।”

नॉरिस ने बताया कि वह ‘पपाया टीम’ के साथ तब भी बने रहे जब वे ज्यादा जीत नहीं रहे थे। उन्होंने उन लोगों की तारीफ की जिनके साथ वह काम करते हैं, जिनमें बॉस जैक ब्राउन और एंड्रिया स्टेला शामिल हैं। “इसका एक बड़ा हिस्सा यह भी है कि क्या मैं खुश हूं? मैं मैकलारेन के साथ तब भी खुश था जब हम जीत नहीं रहे थे, क्योंकि मुझे अभी भी एक शानदार मौका मिला हुआ है और मैं वह काम कर पा रहा हूं जिसे मैं पसंद करता हूं, साथ ही यात्रा और बाकी चीजें भी कर रहा हूं। इसी वजह से मेरे लिए सब कुछ सिर्फ बेहतरीन प्रदर्शन के बारे में नहीं है। इसका एक बड़ा हिस्सा वे लोग हैं जिनके साथ मैं काम करता हूं। बस यह एहसास कि मैं घर पर हूं और इसका मजा ले रहा हूं।”

लैंडो नोरिस से पूछा गया कि क्या वह भविष्य में फेरारी या मर्सिडीज जैसी टीमों के लिए ड्राइव कर सकते हैं, जैसा कि लुईस हैमिल्टन ने अपने करियर में किया था। इस पर नोरिस ने किसी भी संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने मौजूदा काम और टीम पर है। नोरिस ने भविष्य को लेकर कोई बड़ा बयान नहीं दिया, लेकिन यह भी साफ किया कि वह अभी अन्य टीमों में जाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उनका फोकस अभी अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने और मौजूदा टीम के साथ सफलता हासिल करने पर है।

उन्होंने कहा, “यह ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में मैं अभी सोचना चाहता हूं। बचपन से ही आप हमेशा खुद को अलग-अलग स्थितियों में देखते हैं। मेरा सपना हमेशा मैकलारेन के साथ रहने का था। इसी वजह से मुझे लगता है कि मैं अभी बहुत अच्छी स्थिति में हूं। मगर आप हमेशा चीजों के दूसरे पहलू का अनुभव करना चाहते हैं, चाहे वह फेरारी हो या मर्सिडीज। यह इंसानी फितरत है। मुझे लगता है कि आप यह अनुभव करना चाहते हैं कि इस स्थिति और उस स्थिति में कैसा लगता है। इसके साथ ही, दूसरी टीमों का इतिहास भी। यह बात कि लुईस भी मैकलारेन से मर्सिडीज और फिर फेरारी गए, मुझे लगता है कि यह भी बहुत बढ़िया है कि आप अलग-अलग चीजें आजमाते हैं और अलग-अलग अनुभव लेते हैं।”

नोरिस ने आगे कहा, “यह थोड़ा इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने करियर में क्या हासिल करना चाहते हैं। क्या आप हर साल बड़ी कामयाबी चाहते हैं? या आप बस यह अनुभव करना चाहते हैं कि किसी दूसरी टीम में जाने और फेरारी या मर्सिडीज का अनुभव लेने में कैसा लगता है? फिलहाल, मैं कहूंगा कि मैं इसके बारे में नहीं सोच रहा हूं। हालांकि, 2030 के आखिर में मुझसे फिर पूछना।”

Continue Reading

खेल

ईशांत शर्मा: कपिल देव के बाद टेस्ट में भारत के दूसरे सफलतम तेज गेंदबाज, पांच साल से पहले खेला आखिरी मैच

Published

on

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को उनकी लंबाई और निरंतरता के साथ 150 के आस-पास की गति के साथ गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। ईशांत टेस्ट क्रिकेट में भारत के छठे सबसे सफल गेंदबाज हैं। वहीं कपिल देव के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं।

ईशांत शर्मा का जन्म 2 सितंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2006 में दिल्ली के लिए डेब्यू किया। छह फीट चार इंच लंबे ईशांत शर्मा के पास वह सारी क्षमताएं थी, जो एक तेज गेंदबाज में होनी चाहिए। उनके पास गति के अलावा, स्विंग, और बाउंस था, जो विपक्षी बल्लेबाजों के लिए हमेशा मुश्किल खड़ी करता था। विराट कोहली, शिखर धवन, गौतम गंभीर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के साथ घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ईशांत को मई 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला। घरेलू क्रिकेट में पदार्पण के ठीक एक साल बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले ईशांत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और जल्द ही टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारतीय तेज गेंदबाजी का प्रमुख चेहरा बन गए।

ईशांत ने देश और विदेश दोनों जगहों पर सफलता प्राप्त की। एमएस धोनी की कप्तानी में 2013 में इंग्लैंड को हराकर आईसीसी चैंपियस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के ईशांत अहम सदस्य रहे।

शर्मा का व्यापक असर टेस्ट क्रिकेट में दिखा। विराट कोहली की कप्तानी में देश और विदेश में टेस्ट में भारतीय टीम को मिली सफलता की एक वजह ईशांत की गेंदबाजी भी रही। शर्मा भारत के उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्हें 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल हो सकी है।

38 साल के होने जा रहे ईशांत शर्मा ने भारतीय टीम के लिए 105 टेस्ट मैच, 80 वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में उनके 311, वनडे में 115 और टी20 में 8 विकेट दर्ज हैं। ईशांत नवंबर 2021 के बाद से भारतीय टीम के लिए नहीं खेले हैं।

ईशांत निश्चित रूप से अब भारतीय टीम की योजना में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अब तक संन्यास नहीं लिया है। वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। 2008 से आईपीएल खेल रहे ईशांत ने आईपीएल के 117 मैचों में 96 विकेट लिए हैं। आईपीएल में विराट कोहली के साथ ईशांत की दोस्ताना प्रतिस्पर्धा हमेशा आकर्षण का केंद्र रही है। 2020 में, भारत सरकार ने क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।

Continue Reading

खेल

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

Published

on

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में प्रीमियर लीग मैच में इप्सविच टाउन को 5-2 से हराया। टीम की जीत के नायक ब्रूनो फर्नांडीस रहे, जिन्होंने तीन गोल किए।

मैनचेस्टर यूनाइटेड इस मैच में पिछले सप्ताह हल सिटी के खिलाफ मिली अप्रत्याशित हार के बाद उतरी थी। इसलिए टीम पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था। टीम के लिए हालात तब और मुश्किल हो गए, जब 24वें मिनट में लीफ डेविस ने गोल करके इप्सविच को बढ़त दिला दी।

फर्नांडीस ने हाफ टाइम से पांच मिनट पहले स्कोर बराबर किया, और ब्रेक के 10 मिनट बाद हैरी मैगुइरे के हेडर से यूनाइटेड आगे हो गया। यह गोल इप्सविच के डिफेंडर जैकब ग्रीव्स से टकराकर गोल पोस्ट के अंदर गया। इसके तुरंत बाद फर्नांडीस ने पेनल्टी स्पॉट से अपना दूसरा गोल किया और 68वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी की। ‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रायन म्बेउमो ने मैच खत्म होने से आठ मिनट पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए पांचवां गोल किया, जबकि चुबा अकपोम ने स्टॉपेज टाइम में इप्सविच के लिए दूसरा गोल किया।

चेल्सी ने ब्राइटन के खिलाफ घरेलू मैदान पर 4-3 से जीत के साथ सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की। रोमियो लाविया और पेड्रो नेटो ने शुरुआती 15 मिनट में ही चेल्सी को 2-0 से आगे कर दिया, और जोआओ पेड्रो ने 32वें मिनट में स्कोर 3-0 कर दिया, जिसके बाद मलिक याल्कोये ने मेहमान टीम के लिए एक गोल किया।

63वें मिनट में जोआओ पेड्रो के ‘ओन गोल’ से स्कोर 3-2 हो गया, लेकिन 74वें मिनट में कोल पामर के गोल ने टीम की जीत पक्की कर दी। पास्कल ग्रॉस ने स्टॉपेज टाइम में ब्राइटन के लिए तीसरा गोल किया, लेकिन मेहमान टीम के लिए बराबरी करने में बहुत देर हो चुकी थी। डोमिनिक कैल्वर्ट-लेविन ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ लीड्स यूनाइटेड के लिए एक अंक बचाया; उन्होंने केविन शेड के पहले हाफ में किए गए गोल की बराबरी की, जिससे इस सीजन में दो मैचों के बाद दोनों टीमें अजेय रहीं।

सुंदरलैंड ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम को यह जीत विल्सन इसिडोर के 75वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत मिली, जिससे फुलहम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, फुलहम के लिए सीजन की शुरुआत निराशाजनक रही है। नए कोच अल्वारो अर्बेलोआ के नेतृत्व में टीम लगातार दो मैच हार चुकी है और अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार15 minutes ago

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें

खेल26 minutes ago

एफ1 चैंपियन नॉरिस ने किया खुलासा, मैकलारेन के साथ कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने से पहले मिले थे कई अन्य ऑफर

राष्ट्रीय समाचार46 minutes ago

अभिजीत दिपके का भाजपा पर हमला: ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान का क्यों हो जाता है विरोध? बोले- हम छात्रों की ‘ए टीम’ हैं

राजनीति2 hours ago

जीडीपी के 7.8 प्रतिशत ग्रोथ को लेकर शरद पवार ने सरकार पर निशाना साधा, बोले- वे असल समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारत का सर्विसेज पीएमआई अगस्त में बढ़कर 54.1 रहा, रोजगार वृद्धि 15 महीनों के उच्च स्तर पर

महाराष्ट्र3 hours ago

महाराष्ट्र: चीनी मिलों के लिए राहत पैकेज, सरकार लाएगी 2,000 करोड़ की आसान ऋण योजना

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

भारत-बेल्जियम रक्षा साझेदारी को मिलेगी मजबूती, 10 बड़े समझौतों से बढ़ेगा सैन्य-औद्योगिक सहयोग

मनोरंजन4 hours ago

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी

महाराष्ट्र4 hours ago

नशा तस्कर और शराब निर्माता भाजपा के संरक्षण में, राज्य बन रहा उड़ता महाराष्ट्र : शिवसेना (यूबीटी)

मनोरंजन4 weeks ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

व्यापार4 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

अंतरराष्ट्रीय समाचार5 days ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

राजनीति4 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

महाराष्ट्र21 hours ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

मनोरंजन2 weeks ago

दिल्ली की सामान्य लड़की से बॉलीवुड-साउथ की स्टार बनीं भूमि चावला, संघर्ष से मिली पहचान

राजनीति2 weeks ago

यूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेही

व्यापार3 days ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान