मनोरंजन
टेलीविजन दर्शक जल्द ही बिना सेट टॉप बॉक्स के दूरदर्शन चैनल देख सकेंगे
नई दिल्ली, 9 जनवरी : टेलीविजन दर्शक जल्द ही बिना सेट टॉप बॉक्स के दूरदर्शन चैनल देख सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, टेलीविजन दर्शक बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर के साथ डिजिटल टेलीविजन रिसीवर की मदद के बिना सेट टॉप बॉक्स के दूरदर्शन के सभी फ्री टू एयर चैनल देख सकेंगे। ये ट्यूनर केवल एक डिश एंटीना को इमारत की छत के ऊपर लगे एलएनबी से जोड़कर फ्री-टू-एयर टीवी और रेडियो चैनल प्राप्त करने में सक्षम होंगे। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने सोमवार को बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर के साथ डिजिटल टेलीविजन रिसीवर के लिए स्पेसिफिकेशन जारी किए हैं। टेलीविजन निर्माताओं को ऐसे टेलीविजन सेटों का निर्माण करते समय जारी किए गए स्पेसिफिकेशन का पालन करना होगा।
वर्तमान में टेलीविजन दर्शकों को विभिन्न पेड और फ्री चैनल देखने के लिए सेट-टॉप बॉक्स खरीदना पड़ता है। दर्शकों को दूरदर्शन द्वारा प्रसारित फ्री टू एयर चैनलों को देखने के लिए सेट टॉप बॉक्स का उपयोग करना जरूरी है। अब, दूरदर्शन एनालॉग प्रसारण को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की प्रक्रिया में है। दूरदर्शन द्वारा डिजिटल उपग्रह प्रसारण का उपयोग करते हुए फ्री टू एयर चैनलों का प्रसारण जारी रहेगा।
सेट टॉप बॉक्स के उपयोग के बिना इन फ्री टू एयर चैनलों के रिसेप्शन को सक्षम करने के लिए इनबिल्ट उपयुक्त सैटेलाइट ट्यूनर के साथ टेलीविजन रिसीवर की जरूरत है। टेलीविजन रिसीवर के लिए स्पेसिफिकेशन के अलावा, बीआईएस ने सामान्य चार्जर और वीडियो निगरानी प्रणाली के लिए दो और मानक प्रकाशित किए हैं।
बीआईएस द्वारा प्रकाशित दूसरा मानक टाइप सी रिसेप्टेकल्स, प्लग और केबल या सामान्य चार्जर के लिए है। यह स्पेसिफिकेशन विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि में उपयोग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, प्लग और केबल के लिए जरूरतें प्रदान करता है।
यह मानक देश में बेचे जाने वाले स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए सामान्य चाजिर्ंग समाधान प्रदान करेगा। इससे उपभोक्ताओं द्वारा चार्जर के खरीदने में कमी आएगी। तीसरा मानक वीडियो निगरानी प्रणाली के लिए है। यह स्पेसिफिकेशन एक वीडियो निगरानी प्रणाली के सभी पहलुओं की एक विस्तृत रूपरेखा प्रदान करता है जैसे कैमरा उपकरणों, इंटरफेस आदि।
मनोरंजन
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जीते अविनाश मिश्रा, दोस्त ईशा सिंह ने कहा-कुछ जीतें होती हैं बहुत पर्सनल

अभिनेता अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ की ट्रॉफी अपने नाम की। सोमवार को अभिनेत्री ईशा सिंह ने अविनाश को बधाई दी।
ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अविनाश के साथ तस्वीर शेयर की। इसमें ईशा अपने हाथ में ट्रॉफी लिए हैं और अविनाश उनके साथ नजर आ रहे हैं। ईशा ने ट्रॉफी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “शायद भगवान का प्लान वाकई कुछ बड़ा था, विनर पर बहुत गर्व है, बस अभी रो रही हूं!”
ईशा ने स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे और अविनाश साथ में डांस कर रहे हैं। अभिनेत्री ने लिखा, “ट्रॉफी आ गई घर! कुछ जीतें बहुत पर्सनल होती हैं।”
उन्होंने बिग बॉस के दिनों को याद किया जब अविनाश ने उनसे कहा था कि उन्हें कभी कोई अवॉर्ड नहीं मिला और दो साल बाद उन्हें विनर की ट्रॉफी थामे देखना बेहद खास एहसास था। अभिनेत्री ने लिखा, “मुझे आज भी याद है, जब बिग बॉस के घर में अविनाश ने मुझे बताया था कि उसने कभी कोई अवॉर्ड नहीं जाता है। किसे पता था कि दो साल बाद वह विनर की ट्रॉफी थामे होगा। अविनाश, तुम्हारे लिए मैं बहुत, बहुत खुश हूं।”
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर अविनाश मिश्रा को ट्रॉफी मिलने के दौरान अभिनेत्री ईशा सिंह काफी भावुक हो गई थीं और खुशी से उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के बाद अपनी गहरी दोस्ती और शानदार केमिस्ट्री के कारण चर्चा में आए हैं। शो के दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी, जिसके बाद से ही उनके डेटिंग की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
अप्रैल 2026 में दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें ईशा की उंगली में अंगूठी और अविनाश का हाथ नजर आया था, जिससे उनकी सगाई के कयास लगाए गए थे। हालांकि, दोनों ने हमेशा खुद को केवल अच्छा दोस्त बताया है और इन अफवाहों या रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मनोरंजन
‘कभी कभी’ से ‘दीवार’ तक…अमिताभ बच्चन ने बताया यश चोपड़ा का खास हुनर

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा के साथ काम करने के दिनों को याद करते हुए बताया कि किस तरह वह एक ही समय में बिल्कुल अलग तरह की फिल्मों पर काम कर रहे थे। अमिताभ ने ‘कभी कभी’ और ‘दीवार’ का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों फिल्मों का मिजाज एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था, लेकिन यश चोपड़ा ने खुद को और अपने काम के माहौल को जिस तरह बदला, वही उनका सबसे खास हुनर था।
दरअसल, अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान आयुष्मान ने अमिताभ को समर्पित करते हुए मशहूर गाना ‘कभी कभी मेरे दिल में’ गाया। गाना सुनने के बाद अमिताभ पुरानी यादों में खो गए और उन्होंने इस गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।
अमिताभ ने आयुष्मान की तारीफ करते हुए कहा, ”बहुत खूब आयुष्मान और एक बार इनके लिए जोरदार तालियां। थैंक यू, बहुत सारी पुरानी यादें ताजा कर दीं आपने। ये गाना हमारी फिल्म ‘कभी कभी’ का है और ये यश चोपड़ा की फिल्म है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई थी और इसी दौरान मैं यश चोपड़ा की एक और फिल्म ‘दीवार’ पर भी काम कर रहा था। दोनों फिल्मों का अंदाज एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था। एक तरफ ‘कभी कभी’ रोमांस और रिश्तों पर आधारित फिल्म थी, वहीं ‘दीवार’ एक गंभीर और इंटेंस कहानी थी।”
अमिताभ ने कहा, ”मुझे यह बात आज भी हैरान करती है कि यश चोपड़ा, जिन्हें रोमांटिक फिल्मों के लिए जाना जाता था, अचानक ‘दीवार’ जैसी बिल्कुल अलग फिल्म बना रहे थे। ‘दीवार’ की शूटिंग खत्म होने के सिर्फ दो दिन बाद ‘कभी कभी’ की शूटिंग शुरू हो गई थी। उन्होंने जिस तरह खुद को और शूटिंग के माहौल को बदला, वह उनके निर्देशन की खासियत थी।”
बता दें कि साल 1975 में रिलीज हुई ‘दीवार’ में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। फिल्म एक गरीब परिवार के दो भाइयों की कहानी थी, जिनकी जिंदगी आगे चलकर उन्हें कानून के दो अलग-अलग रास्तों पर खड़ा कर देती है। फिल्म में नीतू सिंह, निरूपा रॉय, परवीन बाबी, इफ्तेखार, मदन पुरी और सत्येन कप्पू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे।
इसके अगले साल यानी 1976 में रिलीज हुई ‘कभी कभी’ एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ वहीदा रहमान, शशि कपूर, राखी, ऋषि कपूर और नीतू सिंह नजर आए थे।
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हो रहा है।
मनोरंजन
करीना कपूर ने नेहा धूपिया के बेटे गुरिक को दी जन्मदिन की बधाई, जेह के साथ क्यूट तस्वीर शेयर की

बॉलीवुड स्टार करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉलीवुड कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेटे गुरिक को उनके पांचवें जन्मदिन की बधाई दी।
करीना ने अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जिसे प्यार से ‘जेह’ कहा जाता है) के साथ गुरिक की एक प्यारी सी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए बच्चे के लिए जन्मदिन का एक प्यारा सा मैसेज लिखा।
तस्वीर में गुरिक और जेह एक-दूसरे के बगल में खड़े दिख रहे हैं और दोनों ने अपने हाथ क्रॉस करके एक जैसे कूल पोज दिए हैं। गुरिक ने एक जैकेट पहनी है जिस पर पर्सनलाइज्ड ‘जी’ लिखा है, जबकि जेह की जैकेट पर ‘जे’ अक्षर बना है।
करीना ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे ‘जी’ बाबा, भगवान तुम पर हमेशा कृपा बनाए रखे नेहा धूपिया, अंगद बेदी।”
गुरिक का जन्म 3 अक्टूबर 2021 को हुआ था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी की एक बेटी भी है, जिसका नाम मेहर धूपिया बेदी है। मेहर का जन्म 18 नवंबर 2018 को हुआ था।
करीना और नेहा के बीच प्रोफेशनल रिश्ता है जो प्रियदर्शन की 2006 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘चुप चुप के’ से शुरू हुआ था, जिसमें शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। करीना ने श्रुति का किरदार निभाया था, जबकि शाहिद ने जीतू का रोल किया था। नेहा ने श्रुति की कजिन मीनाक्षी का किरदार निभाया था।
फिल्म की बात करें तो, ‘चुप चुप के’ 2006 में रिलीज़ हुई हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था और रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया था।
9 जून 2006 को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, ओम पुरी, अनुपम खेर, शक्ति कपूर, नेहा धूपिया, सुषमा रेड्डी, अमिता नांगिया और मनोज जोशी सहायक भूमिकाओं में थे।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई, 2018 को एक निजी समारोह में शादी की थी। उसी साल नवंबर में उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ और इसके बाद 3 अक्टूबर, 2021 को उनके बेटे गुरिक का जन्म हुआ।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
