Connect with us
Thursday,22-October-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने दी मुलायम को श्रद्धांजलि

Published

on

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने वालों का क्रम अभी जारी है। इसी कड़ी में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद आज सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए और सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद दिल्ली से सड़क मार्ग से सैफई पहुंचे। यहां पर उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित परिवार के सभी लोगों से मुलाकात करके शोक संवेदना प्रकट की। करीब आधा घंटे तक पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद सैफई आवास पर रुके। इसके बाद सड़क मार्ग से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

सोमवार दीपावली के दिन सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों में सपा प्रमुख के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव और नेताजी के भतीजे अंशुल यादव मौजूद रहे। इसके अलावा परिवार से तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। इन्होंने भी नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन 10 को अक्टूबर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हो गया था। वह 82 साल के थे।

पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे।

राजनीति

‘लद्दाख के लोग काफी दुखी हैं’, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Published

on

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की ओर से दिल्ली के लद्दाख भवन में आने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई। उनकी ओर से एक्स पर पोस्ट में लिखा गया, “मैं आज गृह मंत्रालय के साथ बातचीत के लिए दिल्ली के लद्दाख भवन में रहूंगा, लेकिन…।” इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा, “आज लद्दाख के साथ गृह मंत्रालय की होने वाली बातचीत को लेकर कई लोगों ने मुझसे पूछा है। पहले तो यही बताना है कि 15 अक्टूबर को लेह में जो बातचीत की गई थी, वह विफल रही थी। उस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला क्योंकि केंद्र सरकार अपने वादों से पीछे हट गई। उसके बाद उन लोगों की ओर से कहा गया था कि 22 अक्टूबर को दिल्ली में फिर से बातचीत की जाएगी।”

सोनम वांगचुक ने कहा, “बातचीत के हिसाब से ही मैंने अपनी टिकट कराई थी और दिल्ली में कुछ और बैठकें रखीं। हालांकि अभी बताया जा रहा है कि शायद बातचीत आज भी नहीं होगी। एक बार फिर वे अपने वादों से पीछे हट रहे हैं। ऐसे में मैं दिल्ली पहुंच रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं लद्दाख भवन आउंगा और लद्दाख के लोगों की व्यथा बताने के लिए पत्रकारों से मुलाकात करूंगा। उम्मीद कर रहा हूं कि वे भी जल्द ही बातचीत करेंगे। मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि वे हर वादे से पीछे हट रहे हैं। चाहे छठें शेड्यूल का सबसे पहले का वादा या फिर लद्दाख में बनने वाली विधानसभा का हो।” सोनम वांगचुक ने कहा, “यहां के लोग काफी दुखी हैं।”

बता दें कि 10 अक्टूबर को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

Continue Reading

राजनीति

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग’ की दिखाई झलक

Published

on

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया और अपनी आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का पहला लुक शेयर किया। यह किताब 10 नवंबर को जारी होने वाली है।

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “हेलो एवरीवन, मैं आप सभी के साथ यह पल साझा करते हुए वास्तव में आभारी हूं, ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक। यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की जगह खोजने की कहानी है। मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।”

सोनिया गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि जब प्रकाशक किताब की हार्डबाउंड कॉपियां लेकर पहुंचे, तो सोनिया गांधी ने कहा, “आप बहुत भारी वजन उठा रही हैं।” इसके बाद उन्हें किताब की पहली कॉपी और मिठाई का डिब्बा दिया गया। वीडियो में सोनिया गांधी मुस्कुराते हुए किताब के साथ पोज देती नजर आईं जबकि आसपास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी।

किताब को पलटते हुए और सोनिया गांधी ने कहा, “बहुत सारी तस्वीरें हैं, प्रियंका।” इसके बाद उन्होंने किताब अपनी बेटी को दिखाई। एक अन्य फ्रेम में प्रियंका गांधी अपनी मां को मिठाई खिलाती हुई नजर आईं और दोनों गले मिलते हुए दिखाई दीं।

खास बात यह है कि सोनिया गांधी ने इस पोस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स इंडिया के साथ कोलैब किया है। इस खबर को लिखे जाने तक वीडियो की रीच 10 लाख से अधिक तक पहुंच गई है।

‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ सोनिया गांधी की निजी जिंदगी पर आधारित है, जिसमें उन्होंने प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की तलाश की कहानी को साझा किया है। यह पहली बार है जब सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के इतने निजी पहलुओं को किताब के जरिए लोगों के सामने रखने का फैसला किया है।

इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाते ही सोनिया गांधी चर्चा में आ गई हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस समर्थकों और आम लोगों में उनकी किताब को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

मध्य प्रदेश: मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हाईटेंशन लाइन गिरने से दो की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Published

on

मध्य प्रदेश के जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार देर रात मझौली थाना क्षेत्र में हुआ। एक समूह मूर्ति विसर्जन के लिए सिविल लाइंस पथ से नरिली तालाब की ओर जा रहा था। इस जुलूस में 50 से अधिक लोग शामिल थे।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, रास्ते से हटाने के लिए 440 वोल्ट के नीचे लटक रहे एक तार को ऊपर उठाया गया, जो ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इसके बाद तार टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान 22 वर्षीय विकास राजपूत और 23 वर्षीय प्रिंस चौहान के रूप में हुई है। वे ट्रैक्टर पर बैठे थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल होने वालों में मयंक राजपूत, विक्की रायकवार, मनीष राजपूत और आयुष रायकवार शामिल हैं। उन्हें पहले मझौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर मझौली थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से जबलपुर भेजा गया। पुलिस घटना से जुड़े हालात की जांच कर रही है। इस बीच, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घायलों को मझौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बाद उन्हें समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिली। उन्होंने दावा किया कि शुरुआत में वहां कोई मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था और डॉक्टर लगभग 30 मिनट बाद पहुंचे।

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि जुलूस से पहले पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों के बीच हुई एक बैठक में नीचे लटक रही बिजली लाइनों का मुद्दा उठाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिजली विभाग से तारों को ठीक से सुरक्षित करने के लिए कहा गया था लेकिन समय रहते कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया। पुलिस जांच के बारे में और जानकारी तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई का अभी इंतजार है।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति16 minutes ago

‘लद्दाख के लोग काफी दुखी हैं’, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

मनोरंजन2 hours ago

तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

मनोरंजन2 hours ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी

व्यापार3 hours ago

एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर

राजनीति3 hours ago

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग’ की दिखाई झलक

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

मध्य प्रदेश: मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हाईटेंशन लाइन गिरने से दो की मौत, 10 से ज्यादा घायल

राजनीति4 hours ago

सीएम फडणवीस की पहल, पालघर के 25 हजार स्कूली बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

होर्मुज स्ट्रेट में 21 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला, सभी सुरक्षित

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

बिहार के भागलपुर में दंपती की गोली मारकर हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में

अपराध4 hours ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपियों ने कई बार ऑटो चालकों को दिए एक हजार रुपए, क्राइम ब्रांच ने धारा-111 जोड़ी

अपराध2 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड3 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति2 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल3 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

व्यापार3 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन2 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

मनोरंजन3 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

मनोरंजन2 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

रुझान