Connect with us
Monday,14-September-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

दिल्ली के आयुष गर्ग ने ‘केबीसी 14’ में जीते 75 लाख रुपये

Published

on

KBC14

दिल्ली के 27 वर्षीय ऑपरेशन मैनेजर आयुष गर्ग ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ पर ‘धन अमृत’ (75 लाख रुपये का पुरस्कार) हासिल करने वाले पहले प्रतियोगी बन गए हैं। हालांकि, वह 1 करोड़ के सवाल का जवाब देने में नाकाम रहे।

शो के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा पूछा गया प्रश्न था: “8,000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाली पहली पर्वत चोटी कौन सी थी, जिस पर मानव द्वारा चढ़ाई की गई थी?”

दुर्भाग्य से, गर्ग सही उत्तर नहीं चुन सके।

तो 75 लाख की राशि जीतने के बाद उन्होंने 1 करोड़ जीतने की इच्छा जताई थी लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहे।

गर्ग अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि के साथ शो में आए, जिनसे उनकी मुलाकात एक ऑनलाइन डेटिंग साइट के जरिए हुई थी।

इसको लेकर बिग बी ने कहा, यह पहली बार है जब मैंने किसी को अपनी प्रेमिका को लाने के बारे में सुना है।

जब बिग बी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि गर्ग आरुषि के लिए कुछ उपहार खरीदेंगे, तब प्रतियोगी ने उल्लेख किया कि वह एक स्टार्टअप के प्रभाव से प्रेरित थे और वह ‘परिवर्तन का चालक’ बनने के लिए अर्जित धन का उपयोग करना चाहते हैं।

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

मनोरंजन

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Published

on

बॉलीवुड के गलियारों में भी गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। सोमवार को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की एक झलक फैंस के साथ शेयर की।

एक्ट्रेस ने पति और एक्टर सैफ अली खान की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शेयर कीं, जिसमें वे घर पर मिट्टी से इको-फ्रेंडली भगवान गणपति की मूर्ति बनाते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में सैफ सफेद कुर्ता-पजामा पहने जमीन पर बैठे अपने हाथों से मिट्टी की मूर्ति बनाते दिख रहे हैं।

करीना ने इसके बाद तैयार हुई मिट्टी की मूर्ति की तस्वीर शेयर की, जिसे लकड़ी की सतह पर रखा गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि यह मूर्ति उनके छोटे बेटे जहांगीर अली खान ने बनाई है।

तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, “मेरे जेह बाबा ने बनाई। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।” बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ ने अपने परिवार के दोनों तरफ के त्योहारों और परंपराओं को अपनाया है। करीना पंजाबी कपूर परिवार से हैं जबकि सैफ मुस्लिम पटौदी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

कपल अक्सर अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ अलग-अलग त्योहार मनाते हैं। करीना पहले भी बता चुकी हैं कि उनका परिवार अलग-अलग धर्मों के त्योहार कैसे मनाता है। उन्होंने कहा था कि क्रिसमस दिवाली जितना ही मनाया जाता है जबकि ईद भी उनके परिवार के सेलिब्रेशन का हिस्सा है।

क्रिसमस लंच और दिवाली सेलिब्रेशन से लेकर बिरयानी और फैमिली गेट-टुगेदर वाली ईद की दावतों तक इस कपल ने घर पर परंपराओं का सुंदर संगम दिखाया है।

करीना अपनी आने वाली फिल्म ‘दायरा’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। मेघना गुलजार द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी अपराध, सजा तथा त्वरित न्याय बनाम विलंबित न्याय के इर्द-गिर्द घूमती है। यह दिखाती है कि कैसे एक बड़े अपराध के बाद समाज में आक्रोश फैलता है और न्याय पाने के लिए कानूनी व जांच प्रक्रियाएं शुरू होती हैं। फिल्म का गाना ‘सच का दायरा’ भी रिलीज हो चुका है, जिसे बी प्राक ने गाया है और इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

ओटीटी पर काम करना चाहते हैं अरहान खान, बोले-खुद को दिखाने का शानदार प्लेटफॉर्म है

Published

on

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनोरंजन का एक नया विकल्प बनकर उभरे हैं, जिसकी वजह से लोगों के कई तरह के मौके भी उभरकर सामने आए हैं और कलाकारों की जिंदगी को बदल दिया। ‘बिग बॉस -13’ फेम अभिनेता अरहान खान का मानना है कि सोशल मीडिया जहां एक तरफ मौके बढ़ाए हैं, तो दूसरा लोगों को परेशान भी किया है।

उन्होंने कहा, “जब सक्सेस मिलती है, तो वह ऐसे ही नहीं आती। वह अपने साथ बहुत सारा बैगेज लाती है। आप किस इंडस्ट्री या शोबिज में हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, ये चीजें सक्सेस के साथ आती हैं।”

अभिनेता ने आगे ओटीटी में काम करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, “सभी अच्छे एक्टर ओटीटी कर रहे हैं। यह खुद को दिखाने और कुछ अलग करने का एक शानदार प्लेटफॉर्म है। तो, जाहिर है, मैं ओटीटी करना पसंद करूंगा।”

“टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टर्स को अक्सर कुछ खास तरह के रोल में बांध दिया जाता है और उन्हें वैसे ही कैरेक्टर ऑफर किए जाते हैं। क्या आपको लगता है कि अब भी ऐसा होता है?”

अभिनेता ने बताया, “टेलीविजन इंडस्ट्री में पहले एक्टर्स को किसी रोल के लिए बांध दिया जाता है, लेकिन अब ऐसा नही है। हर शो के लिए अलग कैरेक्टर होता है, जिसे लोग कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “पहले टेलीविजन शो बहुत अच्छे हुआ करते थे। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे शो थे। अब, यह पूरी तरह से अलग है। आज, जेठालाल शो जैसा शो पूरी तरह से अलग है। ‘सहर’ नाम का एक शो भी है, जो मेरे दोस्त कर रहे हैं। यह पूरी तरह से अलग है। तो, इंडियन टेलीविजन पर कहानियां हमेशा अलग रही हैं। उनके पास हमेशा अच्छी कहानियां रही हैं और लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है।”

अभिनेता ने आगे अपने फ्यूचर प्लान पर बात करते हुए कहा, “मैं जो भी काम करूं या मेरे फैंस जो भी काम करना चाहें, आप जो भी करें, उसके काबिल बनें। अपनी तरफ से सौ परसेंट ईमानदारी से काम करें, और सफलता अपने आप आपके पास आएगी।”

Continue Reading

मनोरंजन

राघव चड्ढा की तस्वीरों पर परिणीति चोपड़ा ने लुटाया प्यार, कमेंट से खींचा फैंस का ध्यान

Published

on

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और पति राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। दोनों की शादी को करीब तीन साल हो चुके हैं। उनके बीच की बॉन्डिंग हमेशा फैंस का ध्यान खींच लेती है। अब एक बार फिर परिणीति ने राघव की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्यार भरा कमेंट किया है।

दरअसल राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया उज्बेकिस्तान दौरे की कई तस्वीरें शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने समरकंद में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और ताशकंद में छात्रों से बातचीत भी की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘उज्बेकिस्तान की मेरी हाल की विजिट की कुछ खास बातें, समरकंद में कॉन्फ्रेंस से लेकर ताशकंद में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत और बीच-बीच में दोनों शहरों को देखने के कुछ पल, यह एक शानदार विजिट थी। ताशकंद और समरकंद दोनों का इतिहास बहुत पुराना है, हर एक की अपनी एक खासियत है। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे रास्ते में दोनों का थोड़ा-थोड़ा अनुभव करने का मौका मिला।”

राघव की इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया और लिखा, ‘लव’

परिणीति इससे पहले भी कई मौकों पर राघव की तारीफ और उनके लिए अपना प्यार सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करती रही हैं। दोनों के पोस्ट और एक-दूसरे के लिए किए गए कमेंट अक्सर चर्चा में रहते हैं।

परिणीति और राघव ने सितंबर 2023 में उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद से दोनों अपनी निजी जिंदगी के कई खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। ट्रैवल से लेकर खास मौकों तक, दोनों की तस्वीरों में उनकी बॉन्डिंग और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आता है।

इसी बीच परिणीति अपनी आने वाली फिल्म ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जो उनके लिए बेहद खास रहा। परिणीति ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। उस समय उनके सामने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरा करने के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की चुनौती थी।

परिणीति ने कहा, ”मैं और राघव अक्सर इस बात को लेकर मजाक करते हैं कि अच्छा हुआ प्रेग्नेंसी इसी फिल्म के दौरान हुई, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के मेकर्स ने मुझे काफी सपोर्ट किया। पूरी टीम ने इस दौरान मेरा भरपूर साथ दिया और ध्यान रखा, जिसकी वजह से शूटिंग का अनुभव खूबसूरत बन गया।”

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन24 minutes ago

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

अंतरराष्ट्रीय समाचार42 minutes ago

ईरान की चेतावनी के बाद भी होर्मुज में तैनाती पर व‍िचार कर रहा दक्षिण कोरिया, अमेर‍िका के साथ करेगा रक्षा वार्ता

व्यापार3 hours ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज, कहा-परीक्षा लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र

मनोरंजन4 hours ago

ओटीटी पर काम करना चाहते हैं अरहान खान, बोले-खुद को दिखाने का शानदार प्लेटफॉर्म है

व्यापार5 hours ago

गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगे शेयर बाजार, मंगलवार को फिर शुरू होगा कारोबार

खेल5 hours ago

एशिया कप 2026 जीतने पर भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी बधाई

अंतरराष्ट्रीय समाचार5 hours ago

ओमान में ईरान और खाड़ी देशों के बीच होने वाली बैठक टली, नई तारीख पर बनी सहमति

अंतरराष्ट्रीय समाचार23 hours ago

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच निवेश, व्यापार, औद्योगिक विकास और सहयोग बढ़ाने के अवसर: रामाफोसा

राष्ट्रीय समाचार24 hours ago

ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए नॉन-टैरिफ बाधाओं को हटाना और आसान पेमेंट सिस्टम जरूरी: ईईपीसी इंडिया

महाराष्ट्र2 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल2 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध1 week ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल1 week ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

खेल3 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

राजनीति3 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

व्यापार2 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान