Connect with us
Thursday,30-July-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

नीतीश मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद से ही सीएम बने रहने की जोड़तोड़ में : चिराग

Published

on

Chirag-Paswan

 बिहार में तेज राजनीतिक हलचल के बीच सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही मुख्यमंत्री बने रहने की जोड़ तोड़ में लगे हैं। पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज बिहार की जनता को इससे कोई मतलब नहीं कि कौन सरकार बनाए या नही बनाए। बाढ़, सूखा की कोई चर्चा नहीं हो रही है।

चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते हैं या नहीं जनता को इससे कोई मतलब नहीं है। बिहार में मुख्यमंत्री बने रहेंगे, राष्ट्रपति बनेंगे, उपराष्ट्रपति बनेंगे सिर्फ इसकी चर्चा हो रही है। बिहार की चिंता और जनता के मुद्दे की चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब से इसी पर काम करेंगे कि वह मुख्यमंत्री कैसे बने रहेंगे।

उन्होंने ‘ चिराग मॉडल’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह मॉडल विकास का है। बिहार की 32 लाख जनता ने चिराग मॉडल का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का क्या मॉडल है, वो बताएं। अपराध को चरम पर ले जाना, बेरोजगारी को चरम पर ले जाना, क्या यही विकास है?

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जदयू तो अब यूनाइटेड रहा नहीं लेकिन वे कहते हैं कि पानी में चलने वाला जहाज दौड़ेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सबको ठगा है। कभी जंगलराज का डर दिखाकर कभी भ्रष्टाचार की बात कर।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

कुवैत में चीनी कंपनी पर ईरान का हमला, एक की मौत

Published

on

ईरान के मिसाइल हमले में कुवैत स्थित एक चीनी कंपनी की इमारत निशाना बनी है। कुवैत की सेना के मुताबिक, हमले में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को इसे लेकर एक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि ईरान के एक हमले में देश के उत्तरी हिस्से में स्थित एक चीनी कंपनी की इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई।

रक्षा मंत्रालय के मेजर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने बताया कि हमले से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने घटना से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

अल-ओतैबी ने कहा कि कुवैती सशस्त्र बल अपने मिशनों और कर्तव्यों का उच्च दक्षता के साथ निर्वहन जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, “देश की संप्रभुता की रक्षा, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही, संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर नागरिकों और देश में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।”

वहीं, मिस्र के दमियाता पोर्ट में लगी आग से भी भारी नुकसान की खबर है। पोर्ट पर बुधवार रात हुए हमले में दो जहाजों में आग लग गई थी। सरकार ने गुरुवार को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग लगने की वजह ड्रोन अटैक रहा। इस हमले के पीछे ईरान का हाथ माना जा रहा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो ईरानी सूत्रों के हवाले से बताया कि इस हमले का मकसद यह दिखाना था कि अगर ईरान संघर्ष को और बढ़ाता है, तो दुनिया की समुद्री शिपिंग और ऊर्जा आपूर्ति पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

इस बीच, गुरुवार तड़के अमेरिका ने ईरान के दस से ज्यादा शहरों में भारी बमबारी की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार, उनके निशाने पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के दर्जनों ठिकाने थे। इन हमलों के बाद से दोनों देशों की बीच टकराव और बढ़ गया है। अमेरिकी हवाई हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई का ऐलान किया है। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक,आईआरजीसी ने कहा, ” ऊपर वाले की मदद से आज हमलावर को सजा दी जाएगी।”

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई शहर और उपनगरों में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चोरों के गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिलें बरामद

Published

on

मुंबई के अंधेरी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और स्कूटी चुराने वाले एक गैंग का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने इस गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और मुंबई शहर में स्कूटी और मोटरसाइकिल चुराने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। उनके पास से शहर और उपनगरों से चुराई गई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं, यानी 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे शिकायत करने वाले वैभव गुप्ता की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की और 40 से 50 सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी की पहचान हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया और बाद में उसने बताया कि उसके साथ एक और आरोपी था। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान जोगेश्वरी के रहने वाले 25 साल के मोहसिन अकबर शेख और कुर्ला कपाड़िया नगर के रहने वाले 22 साल के अराफात हाफिज शेख के रूप में हुई है। आरोपियों ने मुंबई सेंटर, चांदीवली, चरनी रोड, दादर, वकोला, अंधेरी वर्ली और कई दूसरी जगहों पर चोरी की थी। उनके पास से 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जबकि एमआईडीसी में उनके खिलाफ दो केस दर्ज हैं और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। बाकी 9 मोटरसाइकिलें दूसरे केस में हैं। यह ऑपरेशन मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती के निर्देश पर डीसीपी दत्ता नलावडे ने किया।

Continue Reading

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: कोयना बांध से शाम 5 बजे पानी छोड़ा जाएगा, जलगांव के गिरना डैम का भी जलस्तर बढ़ा

Published

on

महाराष्ट्र के कोयना बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार को शाम 5 बजे कोयना बांध के 6 रेडियल गेट 1 फुट तक खोले जाएंगे, जिससे 5,079 क्यूसेक पानी कोयना नदी में छोड़ा जाएगा।

वर्तमान में कोयना बांध के पाद (केडीपीएच) विद्युत गृह का एक यूनिट चालू है, जिसके माध्यम से 1,050 क्यूसेक पानी पहले से छोड़ा जा रहा है। इसके बाद कोयना नदी में कुल 6,129 क्यूसेक पानी का प्रवाह शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने बताया है कि क्षेत्र में वर्षा की तीव्रता और बांध में आने वाले पानी की मात्रा के अनुसार पानी का विसर्ग आगे और बढ़ाया जा सकता है।

बांध से छोड़े जाने वाले पानी के कारण कोयना नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने और नदी में प्रवेश न करने की अपील की है। साथ ही, नदी तट के गांवों के ग्राम प्रशासन व संबंधित विभागों को भी जरूरी सावधानी बरतने और स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उधर, जलगांव जिले के आधे हिस्से की लाइफलाइन माने जाने वाले गिरना डैम का भी जलस्तर बढ़ा है। डैम में गुरुवार सुबह तक 94 प्रतिशत पानी जमा हो चुका है। अभी करीब 3 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है। इससे डैम के जल्द ही अपनी पूरी क्षमता तक भरकर ओवरफ्लो होने की संभावना है।

22 जुलाई को गिरना डैम में पानी का स्टोरेज सिर्फ 40.38 प्रतिशत था, लेकिन ऊपरी हिस्सों में भारी बारिश की वजह से सिर्फ आठ दिनों में पानी का स्तर 54 प्रतिशत बढ़ा है। इससे भड़गांव, पचोरा, चालीसगांव और जलगांव तालुका के किसानों व लोगों को राहत मिली है, जो गिरना प्रोजेक्ट पर निर्भर हैं। डैम ओवरफ्लो होने की स्थिति में यहां से पानी छोड़ने का फैसला लिया जा सकता है।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार31 minutes ago

कुवैत में चीनी कंपनी पर ईरान का हमला, एक की मौत

महाराष्ट्र1 hour ago

मुंबई शहर और उपनगरों में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चोरों के गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिलें बरामद

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 120 डिजाइन ट्रेनी/मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक सब कुछ

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट

अपराध4 hours ago

बंगाल पुलिस की छापेमारी में 28 करोड़ रुपये और 15 किलो सोना जब्त, तुलु मंडल का रिश्तेदार गिरफ्तार

महाराष्ट्र5 hours ago

महाराष्ट्र: कोयना बांध से शाम 5 बजे पानी छोड़ा जाएगा, जलगांव के गिरना डैम का भी जलस्तर बढ़ा

महाराष्ट्र5 hours ago

पेपर लीक और घोटालों की वजह से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है : शिवसेना (यूबीटी)

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

तमिलनाडु में अस्पतालों के लिए सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम शुरू करने की तैयारी

राजनीति5 hours ago

राज्यसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, गुरुवार तक मिले संशोधन प्रस्ताव स्वीकृत

महाराष्ट्र22 hours ago

मुंबई: पुलिस ने करोड़ों रुपये की एपीके फाइल बनाने वाले जालसाज को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से पर्सनल बैंक डिटेल्स और डेटा भी बरामद हुआ

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध2 days ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र4 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

रुझान