राजनीति
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही प्रियंका गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में
कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर लगी जीएसटी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी को पुलिस ने सड़क से उठाकर हिरासत में ले लिया। इस पर उन्होंने पुलिस से कहा, मै यहां सरकार से समझौता करने नहीं बैठी हूं। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों ने शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने संसद से तमाम सांसदों के साथ प्रदर्शन किया और उन्हें भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस के मुताबिक, कुल 64 सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
प्रियंका गांधी जब सड़क पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की। इसी दौरान प्रियंका ने पुलिस से कहा, सरकार से समझौता करने नहीं बैठी हूं। महंगाई पर विरोध प्रदर्शन पर जनता की आवाज उठाना उनका हक है। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करना हमारा हक है। सरकार के लोग कहते हैं कि उनको महंगाई नहीं दिखती। हम महंगाई दिखाने जाते हैं तो हमें रोका जाता है।
इसके अलावा कांग्रेस ने राज्यों में राजभवन घेराव कार्यक्रम का भी ऐलान किया है, तो वहीं जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में भी प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को पत्र लिख कर जानकारी दी है की जंतर मंतर को छोड़कर पूरी नई दिल्ली इलाके में 144 धारा लागू है। लिहाजा किसी तरह के प्रोटेस्ट की परमिशन नहीं दी जा सकती है, अगर 144 धारा का उलंघन हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रूस फिक्रमंद, दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील

मास्को, 10 जून: रूस ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर गहरी चिंता जताई है और दोनों पक्षों से तत्काल संयम बरतने की अपील की है। यह तनाव 8 अप्रैल के संघर्षविराम के बाद सबसे गंभीर माना जा रहा है। अमेरिका इसे आत्मरक्षा में उठाया गया कदम तो ईरान जवाबी कार्रवाई बता रहा है।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रूस “नए दौर के अमेरिका-ईरान सशस्त्र संघर्ष को लेकर अत्यंत चिंतित” है। उन्होंने इसे “बिना उकसावे के अमेरिका-इजरायल की ईरान के खिलाफ कार्रवाई” बताते हुए स्थिति को गंभीर करार दिया।
जखारोवा ने कहा कि रूस दोनों पक्षों से अपील करता है कि वे संयम बरतें और तुरंत सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकें, ताकि स्थिति और अधिक न बिगड़े।
रूस और ईरान के संबंध लंबे समय से अमेरिका की मध्य एशिया, अफगानिस्तान और इराक में नीतियों को लेकर साझा अविश्वास पर आधारित रहे हैं। विश्लेषकों के अनुसार, दोनों देशों के बीच यह रणनीतिक साझेदारी समय के साथ और मजबूत हुई है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई मौकों पर ईरान के साथ संबंधों को “रणनीतिक प्राथमिकता” बता चुके हैं, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग का महत्व और बढ़ जाता है।
इस बयान के साथ ही रूस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की है कि वह क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने और कूटनीतिक समाधान निकालने की दिशा में प्रयास तेज करे, ताकि पश्चिम एशिया में स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो।
वहीं, चीन ने भी चिंता जाहिर करते हुए सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता लीन जिआन ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, “सभी पक्षों को संयम बनाए रखने की जरूरत है, संघर्ष को और बढ़ाने से बचना चाहिए। इससे क्षेत्र में हालात बनेंगे नहीं बल्कि और बिगड़ेंगे ही।”
इस बीच, ईरान की ओर से खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। आईआरजीसी ने इसकी जिम्मेदारी ली और इसे अमेरिकी कार्रवाई का जवाब बताया। बहरीन, जॉर्डन और कुवैत पर किए गए ईरानी हमलों की यूएई, कतर समेत तमाम खाड़ी देशों ने आलोचना की है।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
ईरान पर और बड़े हमलों की चेतावनी, ट्रंप बोले-‘बातचीत में देरी की कीमत चुकानी होगी’

वाशिंगटन, 10 जून: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपना रुख और सख्त करते हुए हमले और तेज करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अमेरिकी मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर तेहरान जल्द किसी समझौते पर नहीं पहुंचता, तो अमेरिका उसके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बना सकता है।
फॉक्स न्यूज को दिए एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ” मैं ईरान के बिजली संयंत्रों, पुलों और अन्य महत्वपूर्ण ढांचागत सुविधाओं पर नए हमलों की मंजूरी देने पर विचार कर रहा हूं।” उनके अनुसार, ईरान समझौते के लिए बातचीत में जरूरत से ज्यादा समय ले रहा है।
ट्रंप का ये बयान पश्चिम एशिया में बदलते और बढ़ते तनाव के बीच आया है। पिछले 48 घंटों में हवाई हमलों में तेजी आई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को ही ट्रुथ सोशल पर एक कड़ा संदेश भी जारी किया। उन्होंने लिखा कि ईरान ने समझौते के लिए बातचीत में बहुत अधिक समय गंवा दिया है और अब उसे इसकी “कीमत चुकानी होगी।” दावा ये भी किया कि ईरान की मिलिट्री, नेवी और एयरफोर्स पूरी तरह तबाह हो चुकी है। ईरान सिर्फ बात करता है हालांकि कुछ करता नहीं है। मध्य पूर्व में सबको धमकाने वाले की हिम्मत टूट चुकी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में यह स्पष्ट नहीं किया कि संभावित कार्रवाई किस प्रकार की होगी या अमेरिका आगे कौन से कदम उठाने जा रहा है। हालांकि फॉक्स से उन्होंने एक बार फिर ईरानी पुलों और आधारभूत ढांचों को बर्बाद करने की बात जरूर कही।
अगर अमेरिका वास्तव में ईरान के ऊर्जा और परिवहन ढांचे को निशाना बनाता है, तो इसका प्रभाव केवल दोनों देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर भी पड़ सकता है।
दूसरी ओर, ईरान लगातार कहता रहा है कि वह बाहरी दबाव के आगे नहीं झुकेगा और किसी भी सैन्य कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार है। ऐसे में दोनों देशों के बीच बढ़ती बयानबाजी ने कूटनीतिक समाधान की संभावनाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल चीन और रूस समेत कई देशों ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।
महाराष्ट्र
मुंबई: खुली ज़मीन पर बने अवैध होटलों के खिलाफ बीएमसी की कार्रवाई के बाद अंधेरी सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाया गया

मुंबई: BMC ने मुंबई में खुली ज़मीन पर होटलों के गैर-कानूनी कब्ज़े के खिलाफ़ एक मुहिम शुरू की है और व्हाट्स योर एक्सक्यूज़, ट्रू 9, जूलियट और याज़ू होटलों के एक्सटेंशन समेत कई होटलों के कब्ज़े हटाए हैं। एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (सिटी) डॉ. अश्विनी जोशी ने सर्विस एरिया के लिए ज़रूरी खुली ज़मीन पर गैर-कानूनी कब्ज़ा करने वाले होटलों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के मुताबिक, पूरे मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में यह ऑपरेशन शुरू किया गया है। इसके तहत, वेस्ट डिवीज़न ऑफिस ने अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई मार्ग और ऑफिस न्यू लिंक रोड इलाकों में मशहूर होटलों के एक्सटेंशन हटा दिए हैं। इसके अलावा, इस्तेमाल किया गया सामान भी ज़ब्त कर लिया गया है। यह ऑपरेशन मंगलवार (9 जून, 2026) को डिप्टी कमिश्नर (ज़ोन 4) भाग्य श्री कापसे की लीडरशिप वाली एक टीम ने किया। असिस्टेंट कमिश्नर (वेस्ट ज़ोन) चक्रपाणि के साथ हेल्थ डिपार्टमेंट (MOH), लाइसेंस डिपार्टमेंट (लाइसेंस), फायर डिपार्टमेंट (फायर) और बिल्डिंग एंड फैक्ट्रीज़ डिपार्टमेंट (B&F) भी थे। यह ऑपरेशन हेल्थ डिपार्टमेंट (MOH), लाइसेंस डिपार्टमेंट (License), फायर डिपार्टमेंट (Fire) और बिल्डिंग एंड फैक्ट्रीज़ डिपार्टमेंट (B&F) की जॉइंट टीम ने किया। इस ऑपरेशन में अंधेरी (वेस्ट) के वेरा देसाई रोड और ऑफिस न्यू लिंक रोड इलाके के होटल व्हाट्स योर एक्सक्यूज़, ट्रू 9, जूलियट और याज़ू शामिल थे। इस ऑपरेशन के दौरान हेल्थ और लाइसेंस डिपार्टमेंट ने 24 कुर्सियाँ, 1 कुकिंग रेंज, माइक्रोवेव ओवन, 3 कूलर, 1 इलेक्ट्रिक फ्रायर और 2 स्पीकर ज़ब्त किए। इस ऑपरेशन के दौरान डिपार्टमेंट के ऑफिसर, एम्प्लॉई, लेबर और फायर ब्रिगेड के लोगों समेत कुल 20 मैनपावर तैनात थे। इसके अलावा JCB मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। असिस्टेंट कमिश्नर (K-वेस्ट डिवीजन) चक्रपाणि आले ने कहा कि इन होटल वालों ने ज़रूरी खाली ज़मीन पर गैर-कानूनी कब्ज़ा करके अपना सर्विस एरिया बढ़ाया है। इन होटलों के बिना इजाज़त के बनाए गए एक्स्ट्रा कंस्ट्रक्शन हटा दिए गए हैं और उनसे जुड़े इक्विपमेंट भी ज़ब्त कर लिए गए हैं। चक्रपाणि आले ने साफ़ किया है कि आगे भी बिना इजाज़त के कंस्ट्रक्शन के खिलाफ़ सख्त एक्शन जारी रहेगा।
-
दुर्घटना9 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र11 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
