मनोरंजन
नागा चैतन्य की ‘थैंक यू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
साउथ इंडस्ट्री के एक्टर नागा चैतन्य की अपकमिंग फिल्म ‘थैंक यू’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ। दर्शक ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। ‘थैंक यू’ सेल्फ-डिस्कवरी की थीम पर आधारित फिल्म है।
फिल्म में नागा चैतन्य ‘अभि’ नाम के युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो एक सफल बिजनेसमैन है। वह कभी खुशमिजाज इंसान हुआ करता था, लेकिन जिंदगी के हालातों ने उसे खुदगर्ज और अभिमानी बना दिया। उन्हें एक आक्रामक व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, जिसे अपनी सफलता पर गर्व है।
ट्रेलर में चैतन्य के अलग-अलग लुक नजर आ रहे हैं। ट्रेलर काफी शानदार है। निर्माताओं को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है।
फिल्म में राशि खन्ना, मालविका नायर और अविका गोर भी लीड रोल में हैं।
‘थैंक यू’ इस महीने की 22 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को दिल राजू और सिरीश प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं म्यूजिक कंपोज थमन ने किया है।
मनोरंजन
रवि किशन की अगली फिल्म में दिखेगा आस्था का अनोखा रंग, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी

एक्टर और नेता रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा से लेकर हिंदी फिल्मों और वेब शोज तक, अपने काम से एक अलग पहचान बनाई है। अब रवि किशन एक ऐसी फिल्म में लीड रोल निभाने जा रहे हैं, जिसकी कहानी आस्था और इंसान के रिश्ते को एक अलग नजरिए से दिखाएगी।
फिल्म में उनका किरदार भगवान को सिर्फ भक्त नहीं, बल्कि उन्हें अपना सबसे करीबी दोस्त मानता है। इस अनोखे रिश्ते के साथ कहानी में इमोशन, ह्यूमर और ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
महावीर जैन फिल्म्स की ओर से प्रस्तुत की जाने वाली इस अनटाइटल्ड फिल्म में रवि किशन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी पूरी तरह उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में रवि किशन का एक ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा, जो उनके अब तक के कई किरदारों से काफी अलग होगा। मेकर्स फिल्म को भक्ति ड्रामा की तरह बनाने के बजाय इसे मनोरंजक तरीके से दर्शकों के सामने लाने की तैयारी में हैं। फिल्म में आस्था, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर कहानी होगी।
फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स पर आधारित है, जो भगवान को अपना सबसे करीबी दोस्त मानता है और उनके साथ लगभग निजी रिश्ता महसूस करता है। कहानी इसी भावनात्मक जुड़ाव को केंद्र में रखकर आगे बढ़ेगी। फिल्म में यह दिखाने की कोशिश होगी कि किसी इंसान की आस्था सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसका भगवान के साथ रिश्ता दोस्ती और भरोसे का भी हो सकता है।
इस कहानी को अमित आर्यन ने लिखा है और वही फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है। रवि किशन के लिए महावीर जैन के साथ यह दूसरा प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले दोनों कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘नागजिला’ के लिए साथ आए थे। वहीं फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा, विनायक कुमार, कविन शाह और शिखा के. अहलूवालिया प्रोड्यूस करेंगे। रैटपैक स्टोरीज के विजय सुब्रमण्यम और क्षितिज मेहता भी फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े हैं।
मनोरंजन
बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

अभिनेता रणबीर कपूर को सोमवार को जन्मदिन पर परिवार और इंडस्ट्री के दोस्तों ने बधाइयां दी।
अभिनेता रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की और उनके साथ काम करने के अनुभव को शेयर करते हुए लिखा, “पिछले तीन साल से मुझे पीढ़ियों तक याद रखी जाने वाली फिल्म ‘रामायण’ का हिस्सा बनने और एक बेहतरीन अभिनेता रणबीर कपूर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का सौभाग्य मिला है। मुझे नहीं लगता कि रणबीर भाई को पता भी है कि उनके छोटे भाई के तौर पर उनके बगल में खड़े होकर मैंने उनसे कितना कुछ सीखा है। मैंने उनकी विनम्रता, उनकी लगन और हर एक पल में उनकी गहरी निष्ठा को देखा है। सबसे खास बात यह है कि वो ये सब कितनी खामोशी से करते हैं।”
अभिनेता ने रणबीर के काम के प्रति समर्पण को लेकर लिखा, “रणबीर भाई, किरदार और फिल्म में अपना सब कुछ लगा देने वाले अभिनेता में से एक हैं। फिर, भी न कभी दिखावा करते हैं और न ही किसी पर उसका बोझ पड़ने देते हैं। इन तीन सालों में मेरा यह विश्वास और भी मजबूत हुआ है कि एक अभिनेता, एक लीड हीरो एक प्रोफेशनल के तौर पर हमारे बीच हैं। मैं अभी तक उन जैसा किसी से नहीं मिला।”
उन्होंने आगे लिखा, “अपनी पहली ही फिल्म में उनके साथ स्क्रीन शेयर करना एक ऐसा तोहफा है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। एक अभिनेता और एक प्रोफेशनल होने की एक मर्यादा होती है, एक अनकहा नियम, एक नैतिकता, काम और अपने आसपास के लोगों का सम्मान करने का एक तरीका और ‘रामायण’ जैसी फिल्म में अपनी जगह की जिम्मेदारी को समझना। रणबीर भाई इसे बेहद खूबसूरती से निभाते हैं। मैं आभारी हूं कि मुझे इसे इतने करीब से देखने का मौका मिला। जन्मदिन मुबारक हो रणबीर भाई।”
फिल्ममेकर सुभाष घई ने अभिनेता रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर के लिए अपने प्यार की 5 वजहें बताईं। सुभाष घई ने लिखा, “मैं रणबीर को अपने टॉप टेन स्टार्स में सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। उन्हें प्यार करने की मेरी 5 सच्ची वजहें हैं – वह कपूर परिवार की चौथी पीढ़ी के सुपरस्टार हैं। वह बिना किसी घमंड के एक सच्चे और खुद को समझने वाले इंसान हैं, उन्होंने खुद को एक बेहतरीन और हर तरह के किरदार निभाने वाले अभिनेता के रूप में साबित किया है, वह मेरे बहुत प्यारे दोस्तों ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे हैं। वह मेरी म्यूजिकल शॉर्ट फिल्म ‘प्यार की गंगा बहे’ में पहली बार नजर आए थे, तब वह महज आठ साल के थे।”
उन्होंने आगे लिखा, “और मेरा यकीन मानिए, वह दुनियाभर में ‘रामायण’ के एक सुपरस्टार के तौर पर छा जाने वाले हैं। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई रणबीर।”
अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी बेटे रणबीर कपूर को इंस्टाग्राम के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में रणबीर के साथ पोज देते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में, दोनों एक साथ खड़े होकर सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। नीतू ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे टू राणा (रणबीर कपूर), तुम मेरे हो और मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं।”
मनोरंजन
सहायक निर्देशक से हीरोइन बनीं शरवरी वाघ, बोलीं-बॉलीवुड के गानों ने बनाया अभिनेत्री

बॉलीवुड में सहायक निर्देशक से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री शरवरी वाघ पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आएंगी। अभिनेत्री का कहना है कि बॉलीवुड के गाने और डांस ने ही उन्हें अभिनेत्री बनने के लिए प्रेरित किया।
अभिनेत्री ने कहा, “बॉलीवुड के गाने और डांस ही एक बड़ी वजह है कि मैं अभिनेत्री बनना चाहती थी। साथ ही, मैं माधुरी दीक्षित को ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ में और करिश्मा मैम और सोनाली मैम को ‘मैय्या यशोदा’ में देखते हुए बड़ी हुई हूं और मैं घर आकर इन गानों पर डांस करती थी और खुद को एक दिन स्क्रीन पर उस हीरोइन के रूप में कल्पना करती थी।”
अभिनेत्री ने इन पलों को बॉलीवुड से प्यार होने की वजह बताया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कहीं न कहीं, इन्हीं पलों ने मुझे बॉलीवुड के विचार से प्यार करना सिखाया।”
अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें पर्दे पर हमेशा से ही रोमांस करना पसंद है। अभिनेत्री शरवरी वाघ ने बताया, “मुझे हमेशा से क्लासिक बॉलीवुड गानों का रोमांस, इमोशन और बड़े पर्दे वाला जादू पसंद रहा है, जिस तरह से आप एक गाने और डांस के जरिए पूरी कहानी बता सकते हैं। इसलिए सूरज बड़जात्या जी की ‘ये प्रेम मोल लिया’ के साथ इसका अनुभव करना अविश्वसनीय रूप से खास लग रहा है।”
शरवरी ने कहा, “यह एक खूबसूरत पल जैसा लग रहा है, उस तरह के बॉलीवुड को जीने का, जिसे देखते हुए और जिसके सपने देखते हुए मैं बड़ी हुई हूं। मैं सच में इसके हर पल का आनंद ले रही हूं।”
फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें फिल्म की हल्की झलक देखने को मिली। हालांकि फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस फिल्म से राजश्री का आइकॉनिक किरदार ‘प्रेम’ 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है, जिसे आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं।
फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ एक पारिवारिक और रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पहली बार आयुष्मान और शरवरी साथ में स्क्रीन पर नजर आएंगे।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
