Connect with us
Sunday,14-June-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

विजय को ‘देवरकोंडा’ का उच्चारण करने का सारा अली खान का तरीका पसंद आया

Published

on

Sara-Ali-Khan

 दक्षिणी फिल्म जगत के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली पर उस वक्त बहुत प्यार आया, जब सारा ने एक्टर के नाम का अपने स्टाइल में ‘उच्चारण’ किया। इस बात को खुद विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर स्टोरी साझा करके बताया है। ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ के टीजर में सारा शर्माते हुए विजय देवरकोंडा पर अपना क्रश बताती हैं।

दरअसल, सारा जान्हवी के साथ ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची और वहां पर करण जौहर के सवाल करने पर सारा अली खान ने कहा कि वह तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को डेट करना चाहती हैं।

इसके बाद विजय देवरकोंडा ने मंगलवार शाम को ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो का जवाब दिया।

अभिनेता ने सारा को टैग करके अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “जिस तरह से आपने (सारा) देवरकोंडा का उच्चारण किया वह बहुत प्यारा था। आपको बहुत सारा प्यार और स्नेह।”

इससे पहले भी सारा अली खान पिता-अभिनेता सैफ अली खान के साथ करण के शो में पहुंची थी तब अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि कार्तिक आर्यन उनका क्रश है और उनको डेट करना चाहती हैं।

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा जल्द ही ‘लिगर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

मनोरंजन

‘370 रुपए की बिरयानी’ पर विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, लोगों से की ये गुजारिश

Published

on

“370 रुपए की बिरयानी” वाले वायरल वीडियो को लेकर हो रही ऑनलाइन आलोचना के बीच स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने शनिवार को माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस आलोचना का सामना करना ही था। उन्होंने लोगों से एक और मौका देने की गुजारिश की।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मोरे ने कहा, “मैं आप सभी से इस बारे में बात करना चाहता था, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। आपने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा क्राउड-वर्क वीडियो देखा होगा और इसकी वजह से मुझे काफी नफरत का सामना करना पड़ रहा है।”

कॉमेडियन ने माना कि परफॉर्मेंस के दौरान जब गलत बातें कही गईं, तो उन्होंने दखल न देकर गलती की।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं इस नफरत का हकदार हूं। क्राउड वर्क सेशन के दौरान उस आदमी ने कई अपमानजनक बातें कहीं। सब हंस रहे थे और मैं भी बहक गया। यह मेरी समझ की कमी थी। मेरा मानना ​​है कि यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं उस समय स्टैंड ले सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।”

प्रणित मोरे ने माना कि उनकी प्रतिक्रिया ने उन टिप्पणियों को एक मंच दिया और स्थिति को और बिगड़ने दिया। उन्होंने आगे कहा, “मैंने उन कमेंट्स को एक मंच दिया और उसके बाद मामला बढ़ता चला गया। जिन लोगों को इससे दुख पहुंचा है, मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं। जो भी कानूनी कार्रवाई चल रही है, उसमें मैं अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहा हूं। मैं आप सभी से एक मौका देने की गुजारिश करता हूं। मैं एक बेहतर इंसान बनूंगा। यह मेरे लिए भी सीखने का अनुभव रहा है। मैं खुद पर और अपने कंटेंट पर काम कर रहा हूं और आप इसे मेरे भविष्य के काम में देखेंगे।”

गुरुग्राम में एक स्टैंड अप कॉमेडी शो के दौरान की गई कथित टिप्पणियों को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने गुरुवार को मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को तलब किया। आयोग ने कहा कि इन टिप्पणियों से ऐसा लगा जैसे किसी महिला के साथ यौन जबरदस्ती और बिना सहमति के किए गए व्यवहार को सही ठहराया जा रहा हो।

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब जांगड़ा ने शो के दौरान एक ‘डेट’ का किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर 370 रुपए खर्च किए थे। उनके बताए किस्से के अनुसार, जब महिला ने बाद में उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्होंने खर्च किए गए पैसों के बदले यौन संबंध बनाने की मांग की। परफॉर्मेंस के दौरान मोरे को उस टिप्पणी पर हंसते हुए देखा गया था। बढ़ते विरोध के बीच गुरुग्राम की एक कंपनी ने भी जांगड़ा को नौकरी से हटा दिया।

Continue Reading

मनोरंजन

12 शॉर्ट फिल्मों और 2 स्टिल शूट के बाद अमिताभ बच्चन बोले-काम तो काम है

Published

on

महानायक अमिताभ बच्चन ने एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी की, दो स्टिल फोटोशूट किए और इसके बाद अपने प्रशंसकों के लिए ब्लॉग भी लिखा। यह जानकारी उन्होंने स्वयं दी।

अमिताभ अपने फैंस को प्यार से अपना एक्सटेंडेड फैमिली (ईएफ) कहते हैं। अभिनेता ने अपने ब्लॉग में लिखा कि काम ही काम है और लोगों से जुड़े रहने की प्रक्रिया कभी रुकनी नहीं चाहिए।

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “काम तो काम है … काम तो काम है … काम तो काम है… !!! आज 12 शॉर्ट फिल्में शूट कीं, 2 स्टिल शूट किए और अब आप लोगों के लिए काम कर रहा हूं। बिना किसी देरी के जुड़े रहने का यह सिलसिला ही आज का काम है। बाकी सब तो चलता रहेगा। यह नहीं रुकना चाहिए।”

ब्लॉगिंग के शौकीन अमिताभ ने आगे लिखा कि काम के दिन से पहले पूरी तैयारी के साथ पढ़ाई और अभ्यास करना चाहिए तथा परिस्थितियां कैसी भी हों, कभी समझौता नहीं करना चाहिए।

उन्होंने लिखा, “पूरी लगन से अध्ययन करना चाहिए। काम वाले दिन से पहले पूरी तैयारी करनी चाहिए और परिस्थितियों या हालात से कभी समझौता नहीं करना चाहिए चाहे एयर कंडीशंड पायजामा ही क्यों न पहन रखा हो।”

अमिताभ बच्चन इन दिनों निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पौराणिक साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का पहला भाग वर्ष 2898 एडी एक डिस्टोपियन भविष्य पर आधारित था, जिसमें काशी शहर की पृष्ठभूमि में एक समूह एसयूएम-80 के अजन्मे बच्चे की रक्षा करने के मिशन पर निकलता है, जिसे भगवान विष्णु के अंतिम अवतार ‘कल्कि’ के रूप में माना जाता है।

अमिताभ बच्चन आखिरी बार निर्देशक टी.जे. ज्ञानवेल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे। इस फिल्म में रजनीकांत, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश थिलक भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

फिल्म की कहानी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मुठभेड़ के दौरान गलती से एक निर्दोष व्यक्ति को गोली मार देता है। इसके बाद वह एक शिक्षक की हत्या की जांच में जुट जाता है।

Continue Reading

मनोरंजन

20 साल से रोजाना योगासन कर रहीं जूही चावला, बोलीं- जीवन में आई स्पष्टता और मजबूती

Published

on

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार कई क्षेत्रों की हस्तियों के प्रेरणादायक वीडियोज शेयर कर रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने अभिनेत्री जूही चावला का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के माध्यम से जूही चावला अपने जीवन में योग के महत्व और उससे मिले सकारात्मक बदलावों के बारे में खुलकर बात करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें योग की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

आयुष मंत्रालय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया, जूही चावला का 20 वर्षों का योग सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मंत्रालय ने लोगों से ‘योगा 365’ अभियान को अपनाने और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है। साथ ही विश्व योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य, शांति और नियमित योग अभ्यास का संकल्प लेने का भी संदेश दिया।

वहीं, के वीडियो जरिए जूही चावला ने बताया कि जब उन्होंने योग की शुरुआत की थी, तब उन्हें भी अन्य लोगों की तरह कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। शुरुआती दिनों में योग क्लासेज के दौरान आसनों का अभ्यास करते समय शरीर में दर्द महसूस होता था और कई बार यह समझना मुश्किल लगता था कि योग क्यों किया जा रहा है। हालांकि, हर सत्र के अंत में होने वाले शवासन के बाद उन्हें एक नई ऊर्जा और ताजगी का अनुभव होता था।

उन्होंने कहा कि योग करने के बाद ऐसा महसूस होता था जैसे दिन की शुरुआत नई ताकत और उत्साह के साथ हो रही हो। यही अनुभव धीरे-धीरे उन्हें योग के प्रति और अधिक समर्पित करता गया। जूही के अनुसार, योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास और आंतरिक मजबूती प्रदान करने का भी माध्यम है।

अभिनेत्री ने कहा कि आज के समय में लोगों के जीवन में काम का दबाव, सामाजिक अपेक्षाएं और कई तरह की चुनौतियां मौजूद हैं। ऐसे माहौल में मन की शांति, स्पष्ट सोच और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने योग को स्वयं के लिए किए जाने वाले सबसे अच्छे कार्यों में से एक बताया।

जूही चावला ने भारतीय ऋषि-मुनियों द्वारा दी गई इस अमूल्य परंपरा के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की, जिनके प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे हर दिन योग करें और विश्व योग दिवस 2026 (21 जून) से पहले योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र11 hours ago

मुंबई: विवादित बयानों और टिप्पणियों के कारण डॉ. सेजल पवार छुट्टी पर गईं; जांच से पहले ही के ई एम अस्पताल ने सख्त कार्रवाई की।

महाराष्ट्र13 hours ago

मुंबई में नाले की सफाई में लापरवाही और ढिलाई बरतने पर ठेकेदारों पर जुर्माना, मुंबई नगर निगम प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

मनोरंजन14 hours ago

‘370 रुपए की बिरयानी’ पर विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, लोगों से की ये गुजारिश

महाराष्ट्र15 hours ago

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने अंधेरी और मिलान सबवे के साथ-साथ गांधी मार्केट और हिंदमाता में छोटे नालों का दौरा किया

मनोरंजन18 hours ago

12 शॉर्ट फिल्मों और 2 स्टिल शूट के बाद अमिताभ बच्चन बोले-काम तो काम है

व्यापार18 hours ago

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

अंतरराष्ट्रीय समाचार19 hours ago

राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- अमेरिकी सेना ने मार गिराया ‘ट्रेन डी अरागुआ’ का नेता

राष्ट्रीय समाचार19 hours ago

पेपर लीक विवाद: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ की देशव्यापी अभियान की घोषणा, 17 जून से होगी शुरुआत

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

भारत इनोवेट्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विजन को सुदृढ़ करता है: धर्मेंद्र प्रधान

महाराष्ट्र2 days ago

विधायक अबू आसिम आज़मी ने गृह मंत्री से मुहर्रम के उपदेश और सभाओं को रात 9 बजे तक की इजाज़त देने की मांग की

अंतरराष्ट्रीय समाचार5 days ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय5 days ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति2 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

राजनीति5 days ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

व्यापार2 days ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 days ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अपराध3 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

महाराष्ट्र2 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय6 days ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

रुझान