Connect with us
Friday,02-October-2026
ताज़ा खबर

राष्ट्रीय

मिन्त्रा ईओआरएस के 16वें संस्करण में 11-16 जून के बीच 50 लाख ग्राहकों को सेवा प्रदान के लिए तैयार

Published

on

मिन्त्रा ने घोषणा की है कि वह देश का सबसे भव्य फैशन इवेंट यानी अपना द्विवार्षिक ईओआरएस का 16वां संस्करण 11 से 16 जून के बीच फैशन प्रेमियों के लिए आ रहा है। इस दौरान यह प्लेटफॉर्म 50 लाख से अधिक खरीदारों को सेवा देने के लिए तैयार है।

मिन्त्रा पर 11 से 16 जून तक आयोजित होने वाला यह आयोजन पिछले संस्करणों की तुलना में बड़ा होने जा रहा है। इस दौरान ग्राहकों को 5,000 से अधिक ब्रांड्स के 14 लाख स्टाइल में से अपनी पसंदीदा चीजों को चुनने का विकल्प मिलेगा।

यह प्लेटफॉर्म फैशन, लाइफस्टाइल, ब्यूटी, पर्सनल केयर और होम कैटगरी में धमाकेदार ऑफर देने वाला है। देशभर के 50 लाख से अधिक ग्राहकों को उनकी मांग के अनुसार आपूर्ति करने के लिए मिन्त्रा पूरी तरह तैयार है। इस बार बीएयू में तीन गुना से अधिक की मांग में तेजी और पिछले जुलाई के संस्करण की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक ट्रैफिक की उम्मीद है।

मिन्त्रा की सीईओ नंदिता सिन्हा ने कहा, ईओआरएस का 16वां संस्करण, पहले के संस्करणों की तरह हर मोर्चे पर बड़ा होगा अब चाहे वह ब्रांड हो, चयन हो या स्टाइल हो। यह सभी फैशन और सौंदर्य प्रेमियों के लिए छह दिवसीय कार्निवाल की तरह होगा जिसका सब लुत्फ उठाएंगे।

नंदिता सिन्हा ने कहा, यह इवेंट मिन्त्रा के लिए किराना स्टोर पार्टनर्स, तावी कारीगरों, छोटे और मध्यम स्तर के ब्रांड्स और विक्रेताओं से लेकर सप्लाई चेन पार्टनर्स तक फैशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने का एक अवसर भी है। हमारा निरंतर प्रयास उपभोक्ताओं के फैशन को ऊंचे स्तर पर ले लेना है। इसके साथ हम अपने इकोसिस्टम पार्टनर के भविष्य की देखभाल में भी मदद करते हैं।

मिन्त्रा ने कहा कि उसे इस बार 10 लाख से अधिक नए ग्राहकों की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक कुल ट्रैफिक का 40 प्रतिशत से अधिक टियर 2 और 3 शहरों और कस्बों से आ रहा है। मिन्त्रा के वफादार ग्राहकों ‘इनसाइडर्स’ का आधार पिछले जुलाई संस्करण की तुलना में 60 प्रतिशत बढ़ा है, जो इस इवेंट को गति देने के लिए तैयार है।

ब्रांड्स ने विशेष रूप से गर्मियों की आवश्यक वस्तुओं, जेन-जेड रुझानों, सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल के साथ-साथ सेलिब्रिटी के नेतृत्व वाले ईओआरएस विशेष संग्रह पर एक मजबूत फोकस के साथ एक विशाल चयन को क्यूरेट किया है।

पहली बार खरीदारी करने वालों को उनके शुरूआती लेनदेन पर 500 रुपये कैशबैक, भविष्य में उपयोग के लिए कूपन और पहले चार ऑर्डर के लिए मुफ्त डिलीवरी मिलेगी।

भुगतान के मोर्चे पर ग्राहकों को आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक से रोमांचक ऑफर मिलेगी, जो 10 प्रतिशत की तत्काल छूट प्रदान करेंगे, जबकि पेटीएम यूजर्स को वॉलेट और पोस्टपेड लेनदेन पर सुनिश्चित कैशबैक मिलेगा।

ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए मिन्त्रा ने ईओआरएस से पहले 100 नए ब्रांडों को शामिल किया है और पिछले जुलाई संस्करण की तुलना में अपने स्टाइल सेलेक्शन में 40 प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे खरीदारों को अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू ब्रांड में से अपनी पसंदीदा चीजों को चुनने की छूट मिली है। इसमें कुछ डी2सी ब्रांड शामिल हैं। बेब, चुंबक ब्यूटी, सीआर7, साकी, फ्रीसोल, लोरियल प्रोफेशनल प्रोडक्ट्स डिवीजन और कॉडली जैसे ब्रांड के उत्पाद भी मिन्त्रा पर उपलब्ध हैं।

ग्राहक कम कीमत पर यूएसपीए, प्यूमा, एचआरएक्स, बीबा, रोडस्टर, एचएंडएम, मैंगो, लवाइस, फायरबोल्ट, ओनली, नाइकी, मदरकेयर, मैक्स और फोरएवर 21 जैसे ब्रांड्स के फैशन, लाइफस्टाइल, होम डेकोर, ब्यूटी और पर्सनल केयर उत्पादों के विस्तृत चयन का विकल्प चुन सकते हैं।

जेन-जेड शॉपर्स के लिए मिन्त्रा के गो-टू डेस्टिनेशन स्टाइलकास्ट ने लॉन्च के बाद से पांच गुना बढ़ाते हुए 35,000 से अधिक स्टाइल तक पहुंचाया है।

कुछ प्रमुख श्रेणी के मुख्य आकर्षण में स्पोर्ट्सवियर शामिल हैं, जिनमें 2,000 से अधिक ब्रांड कम कीमतों पर पेश किए जा रहे हैं। इसके बाद 1,100 ब्रांड्स ब्यूटी और पर्सनल केयर में 53,000 से अधिक स्टाइल और विशेष ऑफर ला रहे हैं। इस श्रेणी में मुख्य ब्रांड्स मैक, मेबेलाइन, लैक्मे, बाथ एंड बॉडी वर्क्‍स, अनास्तासिया बेवर्ली हिल्स, काम आयुर्वेद आदि हैं।

पहली बार में मिन्त्रा ब्यूटी और पर्सनल केयर पर सैकड़ों सीमित उच्च-मूल्य वाले ऑफर दे रहा है। इसमें बाय वन गेट वन और बेजोड़ ऑफर शामिल है। अन्य श्रेणियों में पुरुषों के कैजुअल वियर, महिलाओं के एथनिक, वेस्टर्न वियर, समर एसेंशियल, वर्कवियर, एक्सेसरीज, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, किड्स और स्पोर्ट्सवियर शामिल हैं।

वर्क वियर में इस साल अप्रैल से अभूतपूर्व मांग देखी गई है, जो कोविड महामारी के पूर्व के स्तर को पार कर गया है। इस कैटेगरी में मांग में तेजी आने का अनुमान लगाते हुए मिन्त्रा ने सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय लेबल से वर्क वियर में ऑफरिंग का विस्तार किया है।

प्री-बज अवधि के दौरान, मिंत्रा अपनी एम-लाइव प्रॉपर्टी के माध्यम से उन खरीदारों को एक अनूठा खरीदारी अनुभव प्रदान करेगा, जो इंफ्लूएंर्स की पसंद से प्रेरित होते हैं और उनकी पसंद के अनुसार, अपने स्टाइल का चयन करते हैं।

मिन्त्रा के 21,000 किराना स्टोर पार्टनर्स (मेन्सा नेटवर्क) का देशव्यापी नेटवर्क 19,000 से अधिक पिन कोड पर आपूर्ति करेगा। यह 85 प्रतिशत डिलीवरी को पूरा करेगा और इवेंट के दौरान डिलीवरी प्रक्रिया को महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान करेगा।

ओमनीचैनल इंटीग्रेशन के हिस्से के रूप में, मिन्त्रा बिक्री बढ़ाने में मदद करने के लिए 3,800 से अधिक स्टोर्स में 300 से अधिक ब्रांड्स पेश करेगा, जो पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय रुप से अधिक है।

यह सहजीवी मॉडल किराना भागीदारों को आजीविका के एक अतिरिक्त स्रोत की अनुमति देता है, जो ईओआरएस के दौरान वृद्धि के कारण बढ़ाया गया है।

यह प्लेटफॉर्म 16,000 ऑर्डर प्रति मिनट और पी के दौरान 11 लाख यूजर्स को संभालने के लिए तैयार है।

ईओआरएस-16 ने मांग में अपेक्षित उछाल को पूरा करने के लिए 27,500 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अस्थाई रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। इसमें 2,000 महिलाओं और 300 दिव्यांग लोगों के लिए गोदाम, डिलीवरी और संपर्क केंद्रों में शामिल हैं।

मिन्त्रा ने 25 करोड़ की लक्षित पहुंच के साथ ईओआरएस के लिए एक मेगा-मार्केटिंग अभियान शुरू किया है। इसके लिए दो विज्ञापन फिल्मों के लिए बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और सिद्धांत चतुवेर्दी को साइन किया गया है।

मिन्त्रा के इनोवेटिव सोशल कॉमर्स पहलों में लगभग 750 ब्रांड के नेतृत्व वाले लाइव शॉपिंग अनुभवों के साथ 30 से अधिक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू ब्रांड शामिल होंगे। लगभग 1,000 लाइव एंगेजमेंट सेशन 2,500 से अधिक इंफ्लूएंशर्स द्वारा आयोजित किए जाने वाले हैं।

राजनीति

असम के आदर्श विद्यालयों से बच्चों को मिल रहा ‘बेस्ट’ जैसा माहौल : हिमंता बिस्वा सरमा

Published

on

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी सरकार ने आदर्श विद्यालय पहल के जरिए राज्य में सरकारी स्कूलों की पूरी सोच ही बदल दी है। इन स्कूलों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि आदर्श विद्यालय सिर्फ नई इमारतें नहीं हैं, बल्कि इन्हें एक पूरे शैक्षिक इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया गया है, जहां छात्रों को बड़े और नामी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमने असम में सरकारी स्कूल का मतलब ही बदल दिया है। आदर्श विद्यालय सिर्फ नई इमारतें नहीं हैं।”

मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों में बनाई जा रही सुविधाओं के बारे में भी बताया। इनमें स्मार्ट क्लासरूम, साइंस और कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और खेल के मैदान शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “स्मार्ट क्लासरूम, साइंस और कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, खेल के मैदान, एक ऐसा इकोसिस्टम जहां किसी भी ब्लॉक का बच्चा बेस्ट स्कूलों के बच्चों के साथ मुकाबला कर सके।”

उनके मुताबिक इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे चाहे किसी भी ब्लॉक या इलाके से आते हों, उन्हें देश के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों के छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिले।

आदर्श विद्यालय कार्यक्रम असम सरकार की सरकारी स्कूल शिक्षा को मजबूत करने की कोशिशों में से एक है। इसके तहत बुनियादी ढांचे में सुधार और छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाया जा रहा है, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में।

इस पहल के तहत मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं जो आधुनिक पढ़ाई-लिखाई की सुविधाओं से लैस हैं। सिर्फ बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है जो बच्चों के शैक्षणिक विकास, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी और उनके एक्सपोजर को बढ़ावा दे।

सरकार राज्य के जिलों में आदर्श विद्यालयों का नेटवर्क लगातार बढ़ा रही है, ताकि स्कूल शिक्षा के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया जा सके और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच मिल सके।

यह पहल असम में सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने और राज्य के अलग-अलग हिस्सों के छात्रों के बीच शिक्षा के अवसरों में जो असमानता है, उसे कम करने के लिहाज से भी अहम है।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि फोकस इस बात पर है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला बच्चा भी बेहतर संसाधनों वाले संस्थानों के छात्रों के बराबर खड़ा होकर मुकाबला करने की सोच सके।

मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब असम सरकार राज्य भर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे का विस्तार और आधुनिकीकरण कर रही है। आदर्श विद्यालय मॉडल का मकसद सरकारी स्कूलों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक शिक्षण सुविधाओं के साथ छात्रों और अभिभावकों के लिए अधिक आकर्षक बनाना है।

सरकार अपनी बड़ी शिक्षा सुधार योजना के तहत स्कूलों में लैब, डिजिटल लर्निंग और दूसरी सुविधाओं को मजबूत करने पर भी ध्यान दे रही है। आदर्श विद्यालय पहल के जरिए सरकार सरकारी स्कूलों को सिर्फ बुनियादी शिक्षा देने वाले संस्थान के बजाय एक आधुनिक लर्निंग स्पेस के रूप में स्थापित करना चाहती है, जो छात्रों को आगे की पढ़ाई और प्रतिस्पर्धी अवसरों के लिए तैयार कर सके।

Continue Reading

राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक बनर्जी के पीए की जमानत याचिका पर सुनवाई, राज्य सरकार ने किया विरोध

Published

on

सालबोनी जमीन मामले में पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक (पीए) सुमित रॉय से हिरासत में पूछताछ की मांग की है।

सरकार का कहना है कि जांच के दौरान सुमित रॉय से जुड़े खातों में करीब 15 करोड़ नकद जमा होने की जानकारी सामने आई है। अब जांच टीम यह पता करना चाहती है कि यह पैसा कहां से आया और इसका जमीन के मामले से कोई संबंध है या नहीं।

सुमित रॉय की अग्रिम जमानत की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सुमित रॉय से पूछताछ के दौरान बैंक खातों में जमा बड़ी रकम के बारे में सवाल किए गए थे। सरकार के मुताबिक, बैंक रिकॉर्ड और पेन से यह रकम सुमित रॉय से जुड़ी होने की बात सामने आई है।

सरकार ने यह भी बताया कि 17 जून 2021 को करीब 71 लाख जमा किए गए थे। यह वही समय था जब जमीन से जुड़े कथित लेन-देन की जांच चल रही थी। सरकार का कहना है कि इन पैसों के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए सुमित रॉय से हिरासत में पूछताछ जरूरी है।

सुमित रॉय की ओर से वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायण ने सरकार की दलीलों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इन पैसों को लेकर पहले ही सफाई दी जा चुकी है। उनके मुताबिक, यह रकम पार्टी की सदस्यता फीस और चंदे से जुड़ी थी। वकील ने कहा कि सुमित रॉय का काम ही पार्टी से मिलने वाली रकम को जमा करना और उसके चालान को जमा करना था।

Continue Reading

राजनीति

राहुल गांधी पर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार, सीजेआई बोले-हमारे सामने सब बराबर

Published

on

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में जल्द सुनवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारे सामने सब बराबर हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता को मामले की शीघ्र सुनवाई के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन दाखिल करने को कहा है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने भरोसा दिया कि आवेदन मिलने के बाद उस पर विचार किया जाएगा।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष शिकायतकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि राहुल गांधी इस मामले में कोई वीआईपी नहीं हैं और उनकी अपील करीब पांच महीने से सुनवाई के लिए लंबित है।

उन्होंने कहा कि मामला कई बार सूची में आया लेकिन किसी कारण से सुनवाई नहीं हो सकी। गौरव भाटिया ने दलील दी कि बार-बार मामले की सुनवाई टलना संस्थान के लिए भी उचित नहीं है। इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि मामले में तय प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। आवेदन मिलने के बाद वह उस पर विचार करेगा।

बता दें कि यह मामला दिसंबर 2022 में राहुल गांधी की ओर से दिए गए एक बयान से जुड़ा है। भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने दावा किया था कि चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के जवानों को पीट रहे हैं। उनके इस बयान पर बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन के पूर्व डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी का बयान भारतीय सेना के लिए अपमानजनक है और इससे सेना की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इसी मामले में लखनऊ की अदालत ने राहुल गांधी को पेश होने के लिए समन जारी किया था।

समन को चुनौती देते हुए राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने पहले मामले में आगे की कार्रवाई पर रोक लगाई थी।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति6 hours ago

अखिलेश को निशाद-दानिश की नसीहत, विपक्षी एकता से पहले जमीनी हकीकत देखें

व्यापार7 hours ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

खेल7 hours ago

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा होंगी क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक, 2 गोल्ड समेत जीते कुल तीन मेडल

व्यापार7 hours ago

बड़ी आईटी कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं मिड-साइज आईटी कंपनियां, चुनौतियों के बावजूद मजबूत संभावनाएं: रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में बढ़ा केंद्र का सहयोग, ग्रामीण आजीविका को मिल रही नई मजबूती: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

मनोरंजन8 hours ago

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

मनोरंजन8 hours ago

‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ : पब्लिक को पसंद आई फिल्म, कॉमेडियन सुनील पाल भी पहुंचे देखने, अक्षय खन्ना को किया मिस

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

भारत और फ्रांस ने व्यापार और निवेश सहयोग को नई गति देने को लेकर की चर्चा, एफटीए से लेकर यूपीआई तक पर हुई अहम बातचीत

खेल9 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुजीत कलकल ने गोल्ड मेडल पर लगाया दांव, यादगार वापसी कर जीता फाइनल मुकाबला

राजनीति9 hours ago

इंदौर जल संकट: गायब दस्तावेजों और प्रशासनिक देरी को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल2 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अपराध4 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल4 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन4 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

मनोरंजन3 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

राजनीति4 weeks ago

दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी

मनोरंजन4 weeks ago

‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज पर इमोशनल हुए अली फजल, टीम और फैंस का जताया आभार

रुझान