Connect with us
Wednesday,05-August-2026
ताज़ा खबर

खेल

MI के लिए सीजन अच्छा नहीं रहा, लेकिन हम मजबूत वापसी करेंगे : रोहित शर्मा

Published

on

 मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया है कि पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन के लिए यह एक सीजन अच्छा नहीं रहा, क्योंकि वे आईपीएल 2022 में अंतिम स्थान पर रहे। साथ कहा कि टीम में एकता है और हमारा लक्ष्य अगले सीजन में मजबूत वापसी करना है। आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए सबसे खराब सीजन साबित हुआ, जिसमें टीम ने सिर्फ चार लीग मैच जीते और 10 में हारकर 10वें स्थान पर रहे। गुजरात टाइटन्स ने अपने पहले वर्ष में ही खिताब हासिल किया, जिसमें मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडरहार्दिक पांड्या कप्तान थे।

उन्होंने कहा, “यह सीजन हमारे लिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन हम यहां से सीख कर दमदार वापसी करना चाहते हैं। यह देखना बहुत अच्छा था कि टीम एक साथ कैसे रही और एक-दूसरे का समर्थन करती रही। अब यह इस बारे में है कि हम अगले सीजन को कैसे देखते हैं और हम कैसे तैयारी करते हैं। हम उच्च स्तर पर समाप्त करने में कामयाब रहे और यह हमारे लिए महत्वपूर्ण था। हम और मजबूत होकर वापसी करेंगे।”

शर्मा ने कहा, “टीम में एक जुटता की भावना है। मैंने उनमें से किसी को हारते नहीं देखा। हम एक परिवार के रूप में साथ रहे। वे प्रशिक्षण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे थे और मुझे इस पर गर्व है।”

शर्मा भी युवा खिलाड़ियों की मानसिकता को देखकर प्रभावित हुए।

उन्होंने कहा, “कुछ युवा खिलाड़ी भविष्य में अच्छा प्लेयर बनने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और अपना सर्वश्रेष्ठ देना सीजन का सबसे सुखद हिस्सा था। वे मानसिक रूप से मजबूत हैं और प्रदर्शन करने के भूखे है। यहां प्रबंधन से हमें स्वतंत्रता और समर्थन मिला। टीम आने वाले समय में अच्छा करेगी।

खेल

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: स्टार्क के निशाने पर होगा कपिल देव और स्टेन का बड़ा रिकॉर्ड

Published

on

बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मिचेल स्टार्क के निशाने पर कपिल देव और डेल स्टेन का बड़ा रिकॉर्ड होगा। हालांकि, स्टार्क का कहना है कि व्यक्तिगत उपलब्धि उनके लिए टीम के बाद आती है।

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में मिचेल स्टार्क ने अब तक कुल 433 विकेट चटकाए हैं। वहीं, क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कपिल देव ने 434 और डेल स्टेन ने 439 विकेट निकाले हैं। अब अगर स्टार्क बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुल मिलाकर 7 विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो वो कपिल देव और स्टेन दोनों को एक साथ पीछे छोड़ देंगे।

हालांकि, स्टार्क का कहना है कि व्यक्तिगत उपलब्धियां दूसरे नंबर पर आती हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य अगले साल ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए प्वाइंट हासिल करना है। बुधवार को आईसीसी ने स्टार्क के हवाले से कहा, “इसका मतलब है कि मैंने काफी क्रिकेट खेला है। उन खिलाड़ियों (कपिल देव और डेल स्टेन) के साथ मेरा नाम लिया जाना बहुत अच्छी और विनम्रता वाली बात है। हालांकि, जब आप खेल रहे होते हैं, तो इन बातों का बहुत ज्यादा मतलब नहीं होता। आप बहुत आगे की नहीं सोचते।”

ऑस्ट्रेलिया अभी डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में पहले स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया के लिए बांग्लादेश सीरीज के साथ सात महीने का मुश्किल टेस्ट शेड्यूल शुरू हो रहा है। कंगारू टीम साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड और भारत के घर में टेस्ट सीरीज खेलनी है।

मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकल में स्टार्क शानदार फॉर्म में रहे हैं। वह 8 मुकाबलों में अब तक 46 विकेट निकाल चुके हैं और सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में स्टार्क ने 31 विकेट निकाले थे। उन्होंने अपनी लंबी पारी का श्रेय लगातार सुधार और फिजिकल कंडीशनिंग के साथ-साथ टॉप लेवल पर लगातार सफलता के लिए छोटी-छोटी रणनीतिक बदलावों को दिया। उन्होंने कहा, “जब आप 36 साल के होते हैं और 16 साल से खेल रहे होते हैं, तो आप सोचते हैं कि आपने कुछ सुधार किया है या किसी चीज में बेहतर हुए हैं। आप इतने लंबे समय तक इसलिए टिके रहते हैं क्योंकि आप विकसित हो पाते हैं, सीख पाते हैं और सुधार कर पाते हैं।”

Continue Reading

खेल

माइकल स्मिथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच बने, पीसीबी ने की पुष्टि

Published

on

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर माइकल स्मिथ को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की पुष्टि की। स्मिथ का कार्यकाल दो साल का होगा।

माइकल स्मिथ 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ेंगे। वह टीम के साथ रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल, दोनों फॉर्मेट में काम करेंगे।

स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के हैं। उनके पास कोचिंग का लंबा अनुभव है। 46 साल के स्मिथ ने 2003 से 2013 के बीच 89 प्रथम श्रेणी मैच, 72 लिस्ट-ए मैच और 16 टी20 मैच खेले हैं। वह पूर्व में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत में वह मुल्तान सुल्तांस के सहायक कोच भी थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की होबार्ट हरिकेन्स और क्रिकेट तस्मानिया के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम किया है। वह दक्षिण अफ्रीका की केजेडएन इनलैंड और ईस्टर्न प्रोविंस के लिए कोचिंग कंसल्टेंट भी रहे हैं।

पाकिस्तान की टीम मैनेजमेंट में लगातार बदलाव होते रहे हैं। पिछले तीन सालों में यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ, एंड्रयू पुटिक और शफीक इस पद पर रह चुके हैं। टेस्ट मैचों में टीम की बल्लेबाजी खराब रही है। पाकिस्तान विदेश में लगातार आठ टेस्ट मैच हार चुकी हैं।

पिछले सप्ताह तारोबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान 211 रन का आसान लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सका था। पाकिस्तान पर 26 साल में पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली सीरीज हार का खतरा है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में भी पाकिस्तान नौवें स्थान पर है। पाकिस्तान को अगर 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है, तो उसे इस साइकिल में बचे अपने सारे टेस्ट जीतने होंगे। बता दें कि पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज सीरीज से पहले शान मसूद की जगह बाबर आजम को फिर से टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी थी।

Continue Reading

खेल

’13 में से 8 गोल्ड महिलाओं ने जीते’, राष्ट्रपति ने सीडब्ल्यूजी 2026 में भारत के प्रदर्शन पर जताई खुशी

Published

on

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपने नाम किए। भारत ने जूडो में पहली बार दो गोल्ड मेडल जीते, तो मुक्केबाजों का प्रदर्शन भी यादगार रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की जमकर सराहना की है।

राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे बहुत खुशी है कि भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे यह देखकर विशेष रूप से खुशी हो रही है कि भारत ने जो 13 गोल्ड मेडल जीते हैं, उनमें से 8 मेडल महिलाओं ने जीते हैं। मैं सभी 39 मेडल विजेताओं और उस दल के हर सदस्य को दिल से बधाई देती हूं, जिन्होंने इन खेलों में योगदान दिया। मुझे यकीन है कि भारत के खिलाड़ी भविष्य के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश का और भी नाम रोशन करेंगे।”

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को सबसे ज्यादा मेडल मुक्केबाजों ने दिलाए। भारतीय मुक्केबाजों ने कुल मिलकर 10 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 7 गोल्ड शामिल रहे। महिला मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड मेडल जीते। जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला और इस खेल में देश ने कुल 4 मेडल पर कब्जा जमाया। यह पहला मौका रहा जब भारत ने जूडो में दो गोल्ड मेडल जीते। अस्मिता डे ने जूडो में देश को ऐतिहासिक गोल्ड दिलाया, जबकि हर्ष सिंह भी गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। वहीं, यामिनी मौर्या ने सिल्वर और उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए टूर्नामेंट में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाकर मीराबाई चानू ने इतिहास रचा। वह लगातार तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली दुनिया की पहली वेटलिफ्टर बनीं। उन्होंने कुल 190 किलोग्राम का भार उठाकर इस बार गोल्ड मेडल जीता। वहीं, गुलवीर सिंह एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में दो मेडल जीतने वाले ट्रैक एंड फील्ड में भारत के पहले खिलाड़ी बने।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन2 minutes ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

खेल44 minutes ago

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: स्टार्क के निशाने पर होगा कपिल देव और स्टेन का बड़ा रिकॉर्ड

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने से गोरखा समाज को मिले नौकरी और उच्च शिक्षा के अवसर

मनोरंजन2 hours ago

अजय देवगन और तनिषा मुखर्जी ने काजोल के जन्मदिन पर शेयर किए फनी मूमेंट्स

राजनीति3 hours ago

गृहमंत्री अमित शाह सदन का सम्मान करें और सवालों का जवाब दें : सुखदेव भगत

महाराष्ट्र4 hours ago

महाराष्ट्र में नकली पनीर पर एक साल का प्रतिबंध, एफडीए ने शुरू की सख्त कार्रवाई

मनोरंजन4 hours ago

झारखंड छात्र आंदोलन को मिला इमरान खान का समर्थन, जेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर उठाई आवाज

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, आरबीआई एमपीसी के फैसले का इंतजार

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

वित्त वर्ष 27 में महंगाई दर 5 प्रतिशत रहने का अनुमान, छोटी अवधि में होगी बढ़ोतरी: आरबीआई

राजनीति4 hours ago

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा की मांग की

खेल4 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध1 week ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

राजनीति2 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

महाराष्ट्र5 days ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर हुईं रवाना, भारत के साथ संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

रुझान