खेल
अगले साल आईपीएल में करूंगा वापसी : एबी डिविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हॉल ऑफ फेमर एबी डिविलियर्स ने पुष्टि की है कि वह अगले साल के इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के लिए फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे। कुछ महीने पहले क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास लेने वाले डिविलियर्स आईपीएल 2022 में भाग नहीं लिया था, जिसमें आरसीबी बुधवार को अपना एलिमिनेटर मैच खेलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक यह नहीं पता है कि वह किस रूप में वापसी करेंगे।
डिविलियर्स ने वीयूस्पोर्ट को बताया, “मैं निश्चित रूप से अगले साल आईपीएल में वापसी करूंगा। मैं अपने दूसरे घर में लौटना पसंद करूंगा।”
डिविलियर्स ने कहा, “मैं अगले साल आरसीबी में लौटूंगा, मुझे इसकी कमी खल रही है, पता नहीं किस रूप में लौटूंगा, लेकिन मैं अपने दूसरे घर चिन्नास्वामी स्टेडियम का दौरा करना चाहूंगा। मैं इसके लिए उत्सुक हूं। कुछ दिन पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के साथ उन्हें आरसीबी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
228 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 9,577 रन के साथ सबसे महान सफेद गेंद वाले क्रिकेटरों में से एक माने जाने वाले डिविलियर्स अप्रैल 2008 में भारत के खिलाफ 217 रन बनाकर टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने थे।
वनडे मैचों में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक डिविलियर्स ने जनवरी 2018 में क्रमश: 16 गेंदों और 31 गेंदों में एक बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक और सबसे तेज शतक दोनों बनाए हैं।
वह 2008 में पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हुए और आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे स्थान पर हैं, जिसमें 170 पारियों में 38.70 की औसत और 151.68 की स्ट्राइक रेट से 5,162 रन हैं।
खेल
आईसीसी रैंकिंग: एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट को मिला दमदार प्रदर्शन का इनाम, पेरी की टॉप 10 में वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की शानदार शुरुआत का असर ताजा आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में भी देखने को मिला है। एलिस पेरी बल्लेबाजों की टॉप 10 सूची में वापस आ गई हैं, जबकि एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पांच में पहुंच गई हैं।
ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है और ब्रिस्बेन में खेले गए शुरुआती दो मैचों में कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है। एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए पहले वनडे में सदरलैंड का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने चार विकेट लिए और फिर नाबाद 25 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में वे तीन स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि गेंदबाजी रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ वे चौथे नंबर पर आ गईं।
ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्रदर्शन का फायदा मेगन शट को भी मिला है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में चार विकेट लेने के बाद वह वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में भी बदलाव हुए हैं। पेरी दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर आ गई हैं और उनकी टॉप 10 में वापसी हुई है, जबकि जॉर्जिया वोल ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार किया है। सीरीज में अपने योगदान के बाद वोल आठ स्थान ऊपर चढ़कर 28वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
सीरीज में 0-2 से पीछे होने के बावजूद, बांग्लादेश की महिला खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। कप्तान निगार सुल्ताना 11 स्थान ऊपर चढ़कर वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में संयुक्त रूप से 24वें नंबर पर आ गई हैं, जबकि शोभना मोस्तरी 11 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 35वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
रैंकिंग के ताजा अपडेट में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच महिला टी20 इंटरनेशनल सीरीज के प्रदर्शन को भी शामिल किया गया है। हरारे में खेले गए आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद स्टेफनी टेलर रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार करने वाली खिलाड़ियों में से एक रही हैं।टेलर ने सिर्फ 39 गेंदों में 64 रन बनाए और वेस्टइंडीज को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने में मदद की। 35 साल की इस खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में सात पायदान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 40वां स्थान हासिल किया और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में तो और भी बड़ी बढ़त हासिल करते हुए 29 पायदान ऊपर चढ़कर 39वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
भले ही जिम्बाब्वे सीरीज हार गई, लेकिन केलिस न्धलोवु और बिलव्ड बिजा ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। न्धलोवु टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में पांच पायदान ऊपर चढ़कर 67वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि बिजा 10 पायदान ऊपर चढ़कर टी20 इंटरनेशनल में ऑलराउंडरों की सूची में संयुक्त रूप से 45वें स्थान पर आ गई हैं।
खेल
शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार

भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सितंबर महीने के लिए पुरुष और महिला श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। यह तीसरी बार है जब भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों को एक साथ किसी महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।
गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद सितंबर महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। गिल ने पांचवीं बार यह सम्मान हासिल किया है। उन्होंने पुरुष कैटेगरी में सबसे ज्यादा बार यह खिताब जीतने के अपने रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाया है।
शेफाली वर्मा ने विमेंस एशिया कप और एशियन गेम्स में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद दूसरी बार महीने के श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है।
गिल को मिले इस नए अवॉर्ड ने उन्हें वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज के साथ खड़ा कर दिया है। मैथ्यूज ने भी पांच बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 110 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में 133 गेंदों पर शानदार 223 रनों की पारी खेली थी।
पुरस्कार जीतने के बाद गिल ने कहा, “अपना पांचवां आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस सम्मान के लिए पैनल का शुक्रगुजार हूं। इतने रन बनाना बहुत अच्छा लगा और अपने घरेलू फैंस के सामने सफल रन चेज का हिस्सा बनना और भी खास था, जिनका सपोर्ट हमें हमेशा अतिरिक्त बूस्ट देता है।”
उन्होंने कहा, “वनडे क्रिकेट की गति काफी बढ़ गई है। आपको तुरंत सोचना होता है, कंडीशन का जल्दी से अंदाजा लगाना होता है और पिच और टारगेट की जरूरतों के हिसाब से खुद को ढालना होता है। अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के साथ, हम अपने स्तर को बेहतर करते रहने और आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम एक मजबूत और संतुलित टीम बनाने के लिए दृढ़ हैं।”
शेफाली वर्मा ने कहा, “आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड फिर से जीतना एक अविश्वसनीय सम्मान है। एशिया कप और एशियन गेम्स में हमारी जीत में अपना रोल निभाना बहुत अच्छा लगा, और यह अवॉर्ड जीतने से ये जीत और भी खास हो गई हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं आने वाले महीनों को लेकर उत्साहित हूं। अगले साल फरवरी में होने वाली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस जारी रखने का पक्का इरादा है। यह एक और टूर्नामेंट है, जिसका मुझे इंतजार है। वर्ल्ड कप जीतने की याद अभी भी बहुत ताजा और खास है। मैं अपनी धरती पर आईसीसी टूर्नामेंट के लिए मैदान पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती।”
सितंबर की शॉर्टलिस्ट में पुरुषों की कैटेगरी में गिल के अलावा भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को नामित किया गया था, जबकि महिलाओं में शेफाली के अलावा श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू और भारत की लेफ्ट-आर्म स्पिनर श्री चरणी को नामित किया गया था।
खेल
धोनी में क्रिकेट बाकी, आईपीएल 2027 में खेलने का फैसला उनका होगा: सीएसके सीईओ विश्वनाथन

आईपीएल की सफलतम फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सीईओ काशी विश्वनाथन का मानना है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी में अभी क्रिकेट बाकी है। वह टीम के लिए एक आखिरी सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे। धोनी इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।
चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए विश्वनाथन ने कहा कि धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, यह फैसला फ्रेंचाइजी ने पूरी तरह उन पर छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा सवाल है जो आपको उनसे पूछना चाहिए। मुझे भी उनसे पूछना होगा। जब वह चेन्नई आते हैं तो वह हमें अपने फैसले के बारे में बताते हैं। मुझे लगता है कि उनके सीएसके के लिए खेलते रहने के चांस हैं। वह अभी भी एक खिलाड़ी हैं, आप जानते हैं।”
धोनी ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला था। वह 45 साल के हो चुके हैं। ऐसे में धोनी के आगामी सीजन में खेलने पर सवाल उठते रहते हैं।
एमएस धोनी आईपीएल 2027 में सीएसके के लिए खेलेंगे या नहीं, इस पर टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि वह धोनी को एक और आईपीएल सीजन के लिए वापसी करते देखना चाहते हैं।
चेपॉक में सीएसके के पारंपरिक लैप ऑफ ऑनर में धोनी के हिस्सा लेने के बाद, रैना ने कहा कि उन्होंने आईपीएल 2027 के लिए उनसे वापसी करने की गुजारिश की थी।
रैना ने कहा, “मैंने उनसे कहा कि आपने आईपीएल 2026 को मिस कर दिया। यह नहीं गिना जाएगा। आपको अगले साल वापस आना होगा।”
बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि धोनी ने वापसी के दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं किए हैं। यह उनका निजी फैसला होगा। मुझे लगता है कि वह सकारात्मक हैं। टीम भी फिर से अच्छी तरह से घुल-मिल रही है। फैंस भी चाहते हैं कि वह आएं। उन्होंने मुझसे कहा था कि देखते हैं। इसका मतलब है कि वह कड़ी मेहनत करेंगे और वापसी करेंगे।
विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सीएसके में धोनी का उत्तराधिकारी कौन होगा? इसका जवाब सीएसके ने पिछले सीजन में टीम में संजू सैमसन को शामिल कर दे दिया था। पिछले सीजन सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम 14 मैचों में 6 जीत और 8 हार के साथ आठवें स्थान पर रही थी।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
